12:49 PM, 13-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के पार जा चुका है। ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई है। ये दोनों बल्लेबाज अब बड़ी पारी खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस मैच का ड्रॉ होना तय है, लेकिन ये दोनों अपने निजी स्कोर में अच्छा इजाफा कर सकते हैं। 47 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 112/1 है और वह भारत से 21 रन आगे है।