फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Day-4: चौथे दिन भारत का स्कोर दूसरी पारी में 164/3, कोहली-रहाणे नाबाद; जीत से 280 रन दूर टीम इंडिया

Sat, 10 Jun 2023 10:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

खास बातें

WTC Final IND vs AUS 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र (2021-23) का फाइनल मैच इंग्लैंड के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 296 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी आठ विकेट में 270 रन बनाकर घोषित की। अब जीत के लिए भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य है। जवाब में भारत ने तीन विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं।

ये भी पढ़ें
WTC Final: क्या भारत के साथ हुई बेईमानी? शुभमन गिल को आउट दिए जाने पर रोहित को भी नहीं हुआ विश्वास, भड़के फैंस

WTC: ओवल में चौथी पारी में सिर्फ दो बार बने 400+ रन, भारत ने इस मैदान पर 44 साल पहले बनाया था सबसे बड़ा स्कोर
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:33 PM, 10-Jun-2023

चौथे दिन का खेल खत्म

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। लंदन के ओवल में खेले जा रहे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने तीन विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम ने यह रन 40 ओवर में 4.1 के रन रेट से बनाए हैं। आखिरी दिन 90 ओवर में भारत को 280 रन बनाने हैं और उसके सात विकेट शेष हैं। चौथे दिन विराट कोहली 60 गेंदों में 44 रन और अजिंक्य रहाणे 59 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 118 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन बनाकर घोषित कर दी थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन और भारत ने 296 रन बनाए थे। तब ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में 270 रन मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने 443 रन की बढ़त हासिल की और टीम इंडिया के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी शानदार रही थी। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। शुभमन गिल के विवादित कैच आउट ने भारत को पहला झटका दिया।

दरअसल, स्लिप में कैच लेते वक्त ग्रीन का हाथों में गेंद फंसकर जमीन पर भी घीसी, लेकिन थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। कमेंट्री कर रहे दीप दासगुप्ता और हरभजन सिंह ने शुभमन को नॉटआउट बताया। वहीं, रोहित शर्मा और खुद शुभमन को आउट करार दिए जाने पर यकीन नहीं हुआ। शुभमन 19 गेंदों पर 18 रन बना सके।

इसके बाद लगातार दो ओवर में टीम इंडिया ने दो विकेट गंवा दिए। यह दोनों विकेट ऑस्ट्रेलिया को भारतीय बल्लेबाज के खराब शॉट के कारण मिले हैं। 20वें ओवर में पहले अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने के चक्कर में एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। वह 60 गेंदों में 43 रन बना सके। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 गेंदों में 51 रन की साझेदारी निभाई।

इसके बाद अगले ही ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर अपर कट लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास पहुंच गई। पुजारा 47 गेंदों में 27 रन बना सके। इन दोनों के विकेट के बाद कोहली और रहाणे ने संभल कर बल्लेबाजी की और खराब गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाया। अब पांचवें दिन इन्हीं दोनों से काफी उम्मीदें होंगी।

10:12 PM, 10-Jun-2023

IND vs AUS Live Score: भारत को अब 294 रन की जरूरत

444 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए भारत ने 35 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 150 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 39 रन और अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब 294 रन की जरूरत है।

09:46 PM, 10-Jun-2023

IND vs AUS Live Score: कोहली-रहाणे क्रीज पर

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 29 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 30 गेंदों में 23 रन और अजिंक्य रहाणे सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब जीत के लिए 321 रन की जरूरत है। 

विज्ञापन
09:04 PM, 10-Jun-2023

IND vs AUS Live Score: भारत को लगातार दो ओवर में दो झटके

भारतीय टीम एक बार फिर परेशानी में दिख रही है। लगातार दो ओवर में टीम इंडिया ने दो विकेट गंवा दिए हैं। यह दोनों विकेट ऑस्ट्रेलिया को भारतीय बल्लेबाज के खराब शॉट के कारण मिले हैं। पहले अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने के चक्कर में एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। वह 60 गेंदों में 43 रन बना सके। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 गेंदों में 51 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद अगले ही ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर अपर कट लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास पहुंच गई। पुजारा 47 गेंदों में 27 रन बना सके। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 93 रन है। फिलहाल विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। 

08:56 PM, 10-Jun-2023

IND vs AUS Live Score: भारत 100 रन के करीब

444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में 19 ओवर एक विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया करीब पांच के रन रेट से रन बटोर रही है। रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने 71 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। फिलहाल रोहित 43 और पुजारा 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 353 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
08:30 PM, 10-Jun-2023

IND vs AUS Live Score: रोहित-पुजारा क्रीज पर

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 13 ओवर में एक विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 13 रन और रोहित शर्मा 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब जीत के लिए 378 रन की जरूरत है।

WTC Final: क्या भारत के साथ हुई बेईमानी? शुभमन गिल को आउट दिए जाने पर रोहित को भी नहीं हुआ विश्वास, भड़के फैंस

07:41 PM, 10-Jun-2023

IND vs AUS Live Score: भारत को पहले झटके के साथ चायकाल का एलान

भारत को 41 के स्कोर पर पहला झटका लगा। स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। हालांकि, ग्रीन के कैच पर विवाद हो रहा है। दरअसल, स्लिप में कैच लेते वक्त ग्रीन का हाथों में गेंद फंसकर जमीन पर भी घीसी, लेकिन थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। कमेंट्री कर रहे दीप दासगुप्ता और हरभजन सिंह ने शुभमन को नॉटआउट बताया। वहीं, रोहित शर्मा और खुद शुभमन को आउट करार दिए जाने पर यकीन नहीं हुआ। शुभमन 19 गेंदों पर 18 रन बना सके। फिलहाल रोहित शर्मा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शुभमन के आउट होते ही चायकाल की घोषणा कर दी गई। भारत को अभी भी 403 रन की जरूरत है।

07:21 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: रोहित-शुभमन क्रीज पर

444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पांच ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 14 रन और शुभमन गिल 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों को बड़ी पारी खेलनी होगी।

WTC: ओवल में चौथी पारी में सिर्फ दो बार बने 400+ रन, भारत ने इस मैदान पर 44 साल पहले बनाया था सबसे बड़ा स्कोर

07:05 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल क्रीज पर उतरे हैं। रोहित ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर पैट कमिंस को चौका लगाया। टीम इंडिया ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए हैं। रोहित पांच और गिल एक रन बनाकर नाबाद हैं।

06:46 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा

270 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा है। कप्तान पैट कमिंस पांच गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी घोषित कर दी है। दूसरे छोर पर एलेक्स कैरी 66 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 173 रन की बढ़त ली थी। इस लिहाज से भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य है। दूसरी पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए। शमी और उमेश को दो-दो विकेट मिले। सिराज ने एक विकेट लिया।

06:33 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा

260 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा है। मिचेल स्टार्क 57 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। स्टार्क ने अपनी पारी में सात चौके लगाए। अब एलेक्स कैरी के साथ पैट कमिंस क्रीज पर हैं।

06:27 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 रन के पार

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 425 रन से ज्यादा की हो चुकी है। एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क के बीच सातवें विकेट के लिए 80 रन से ज्यादा की साझेदारी हो गई है। अब भारत के लिए यह मैच बचाना भी मुश्किल होगा। यहां से जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया को चमत्कार करना होगा और नया इतिहास बनाना होगा।

06:11 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 400 रन के पार

ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 400 रन के पार हो चुकी है। पहली पारी में कंगारू टीम ने 173 रन की बढ़त ली थी और दूसरी पारी में छह विकेट पर 229 रन बना चुकी है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 400 रन के पार जा चुकी है। अब भारत के लिए इस विशाल लक्ष्य का पीछा करना बेहद मुश्किल होगा।

06:04 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: एलेक्स कैरी का अर्धशतक

एलेक्स कैरी ने 82 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए हैं। उनकी इस पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 400 रन के करीब पहुंच गई है और अब यह टीम आसानी से मैच अपने नाम कर सकती है। कैरी और स्टार्क ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। अब ये दोनों तेजी से रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 रन के करीब ले जाना चाहेंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पारी घोषित कर सकती है। 78 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 224 रन है।

05:46 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: चौथे दिन लंच के बाद खेल शुरू

चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 200 रन के पार जा चुका है और कुल बढ़त 400 रन के करीब है। भारतीय टीम अब इस मैच में पिछड़ चुकी है। चौथी पारी में 400 रन या उससे ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करना भारत के लिए बेहद मुश्किल होगा।

05:01 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: चौथे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 201/6

ओवल के मैदान में चौथे दिन लंच हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 201 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 41 और मिचेल स्टार्क 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 374 रन की हो गई है। अब भारत के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। टीम इंडिया जल्द से जल्द बाकी विकेट लेकर अपने लिए लक्ष्य 400 से कम रखना चाहेगी। 400 से ज्यादा का लक्ष्य मिलने पर भारत के लिए जीत बेहद मुश्किल हो जाएगी। ओवल के मैदान में अब तक 300 या उससे ज्यादा रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं किया गया है।

04:57 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क ने अच्छी साझेदारी की है और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 400 रन के करीब पहुंच गई है। अब भारत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ओवल के मैदान पर 400 रन का लक्ष्य हासिल करना बेहद मुश्किल होगा। 70 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 201 रन है।

04:30 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: जडेजा ने ग्रीन को आउट किया

167 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का छठा विकेट गिरा है। कैमरून ग्रीन 95 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें बोल्ड किया। अब एलेक्स कैरी के साथ मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं। 64 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 177 रन है।

04:01 PM, 10-Jun-2023

Live Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अब ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 350 रन के करीब पहुंच रही है। कैमरून ग्रीन और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी साझेदारी कर चुके हैं और टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।

03:12 PM, 10-Jun-2023

IND vs AUS Live Score: लाबुशेन 41 रन बनाकर उमेश का शिकार बने

124 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मार्नस लाबुशेन 126 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उमेश यादव ने उन्हें चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। अब कैमरून ग्रीन के साथ एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 300 रन के पार जा चुकी है। 

03:04 PM, 10-Jun-2023

IND vs AUS Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू

ओवल में चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। कैमरून ग्रीन और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों शुरुआती एक घंटे में संभलकर खेलना चाहेंगे। इसके बाद तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे। 46 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 124 रन है।

02:29 PM, 10-Jun-2023

IND vs AUS Live Score: मैच में अब तक क्या हुआ?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज ने पहला झटका दिया। उन्होंने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया। ख्वाजा खाता भी नहीं खोल सके। दो के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद डेविड वॉर्नर ने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई। वॉर्नर को लंच से ठीक पहले शार्दुल ठाकुर ने विकेटकीपर भरत के हाथों कैच कराया। वह 60 गेंदों में आठ चौके की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए थे।

लंच की ठीक बाद मोहम्मद शमी ने मार्नस लाबुशेन को क्लीन बोल्ड किया। वह 62 गेंदों में तीन चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। 24.1 ओवर में लाबुशेन का विकेट गिरा था। इसके बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और पूरे दिन कोई विकेट नहीं गिरने दिया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 327 रन था। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया की टीम 142 रन और जोड़कर ऑल आउट हो गई। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाए। ट्रेविस हेड 163 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 31वां शतक लगाया। वह 121 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन ग्रीन छह रन, एलेक्स कैरी 48 रन, मिचेल स्टार्क पांच रन, पैट कमिंस नौ रन और लियोन नौ रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए सिराज ने चार विकेट लिए। शमी और शार्दुल को दो-दो विकेट मिले। जडेजा ने एक विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया के 469 रन के जवाब में भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा। कप्तान रोहित शर्मा 15 रन, शुभमन गिल 13 रन, चेतेश्वर पुजारा 14 रन, विराट कोहली 14 रन बनाकर आउट हुए। 71 रन तक भारत ने चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रवींद्र जडेजा और रहाणे ने पांचवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। जडेजा को ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने स्लिप में कैच आउट कराया। वह 48 रन बना सके। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 151 रन बनाए। 

तीसरे दिन की शुरुआत में ही श्रीकर भरत पांच रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ने शतकीय साझेदारी कर भारत को फॉलोऑन से बचाया। रहाणे 89 और शार्दुल 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारत के पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 173 रन की बढ़त मिली। कप्तान कमिंस ने तीन विकेट लिए। स्कॉट बोलैंड, मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन को दो-दो विकेट मिले। एक विकेट नाथन लियोन ने लिया।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। डेविड वॉर्नर एक रन बनाकर सिराज का शिकार बने। इसके बाद ख्वाजा भी 13 रन बनाकर उमेश की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद स्मिथ और लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की, लेकिन जडेजा ने स्मिथ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने ट्रेविस हेड को भी आउट कर दिया। अब लाबुशेन 41 और ग्रीन सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 123/4 है। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 296 रन की  हो चुकी है।
 

02:17 PM, 10-Jun-2023

IND vs AUS Day-4: चौथे दिन भारत का स्कोर दूसरी पारी में 164/3, कोहली-रहाणे नाबाद; जीत से 280 रन दूर टीम इंडिया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र (2021-23) का फाइनल मैच इंग्लैंड के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 296 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास कुल 296 रन की बढ़त है। अब मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को जल्दी आउट कर लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कोशिश बड़ा स्कोर बनाकर भारत के सामने विशाल लक्ष्य रखने की होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें