फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में 141/6, ऑस्ट्रेलिया पर 145 रन की बनाई बढ़त

Sat, 04 Jan 2025 12:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

खास बातें

India vs Australia (IND vs AUS) 5th Test Day 2 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में जारी है। शनिवार को इस टेस्ट का दूसरा दिन था। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 181 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:37 PM, 04-Jan-2025

दूसरे दिन का खेल खत्म

भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को चार रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में भारतीय टीम की कुल बढ़त 145 रन की हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी। 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा आठ रन और वॉशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े थे। राहुल 13 रन बनाकर और यशस्वी 22 रन बनाकर बोलैंड का शिकार बने। शुभमन गिल 13 रन बनाकर वेबस्टार का शिकार बने। विराट कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छूने के प्रयास में स्लिप में कैच आउट हुए। वह छह रन बना सके। बोलैंड ने एक बार फिर कोहली का शिकार किया। पंत ने 33 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन की साहसिक पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी लगातार तीसरी पारी में फेल रहे। वह चार रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बोलैंड ने अब तक चार विकेट लिए हैं, जबकि कमिंस और वेबस्टर को एक-एक विकेट मिला। 

12:15 PM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: नीतीश भी आउट

भारत को 129 के स्कोर पर छठा झटका लगा। टीम इंडिया की लीड 133 रन की हो चुकी है। नीतीश रेड्डी चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बोलैंड ने कमिंस के हाथों कैच कराया। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। 

11:51 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

भारत को 124 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। ऋषभ पंत एक तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। वह 33 गेंद पर छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने उन्हें विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। फिलहाल नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
11:42 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: पंत का अर्धशतक

सिडनी में पंत का तूफान देखने को मिल रहा है। उन्होंने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक रहा। पंत ने पहली गेंद से ही पांचवां गियर अपनाया है। उन्होंने पारी को 22वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। पहला छक्का लगाते ही उनका अर्धशतक पूरा हुआ। पंत इस पारी में अपने पुराने अंदाज में दिख रहे हैं और गेंद उनके बल्ले पर सही कनेक्ट हो रही है। पंत की इस सीरीज में आलोचना हो रही थी, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला है। पंत और जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 46 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने चार विकेट पर 124 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया की बढ़त 128 रन की हो चुकी है।

11:24 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: पंत की आक्रामक बल्लेबाजी

भारत ने चार विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल पंत 18 गेंद में 34 रन और जडेजा आठ गेंद में दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत ने वेबस्टर के 18वें ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। वह आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया की बढ़त 100 रन के पार जा चुकी हैं।

विज्ञापन
11:12 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत को चौथा झटका

78 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। ब्यू वेबस्टर ने शुभमन गिल को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। गिल 13 रन बना सके। भारत का शीर्षक्रम फिर फेल रहा। इससे पहले यशस्वी 22 रन, केएल राहुल 13 रन और विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।

10:59 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: विराट कोहली फिर फेल

विराट कोहली एक बार फिर फेल रहे हैं। वह छह रन बनाकर एकबार फिर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। एकबार फिर कोहली ऑफस्टंप के बाहर जाती गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए आउट हुए। उनका कैच स्लिप में स्मिथ ने लपका। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 68 रन है। ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। पंत ने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। टीम इंडिया की कुल बढ़त 72 रन की हो चुकी है।

10:38 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत को दूसरा झटका

47 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। स्कॉट बोलैंड ने केएल राहुल के बाद यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। भारत ने पांच रन के अंतराल पर दो विकेट गंवाए हैं। 42 पर राहुल आउट हुए थे। उन्हें भी बोलैंड ने बोल्ड किया था। इसके बाद बोलैंड ने यशस्वी को भी क्लीन बोल्ड किया। राहुल 13 और यशस्वी 22 रन बना सके। फिलहाल विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

10:36 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को 42 के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल 13 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

09:52 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारतीय पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। भारत को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल है। ये दोनों टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे।

09:30 AM, 04-Jan-2025

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर सिमटी

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी दूसरे दिन 181 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल है। खास बात यह रही कि जब ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद कप्तान बुमराह मैच को छोड़कर स्कैन के लिए अस्पताल चले गए थे। बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत के बाकी तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बाकी के चार विकेट जल्द ही निपटा दिए। बुमराह की गैरमौजूदगी में कोहली कप्तानी कर रहे थे। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए और नीतीश रेड्डी और बुमराह को दो-दो विकेट मिले। 

आज ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर नौ रन से आगे खेलना शुरू किया और 172 रन बनाने में बाकी के नौ विकेट गंवा दिए। बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिर सिराज का कहर देखने को मिला। उन्होंने पारी के 12वें ओवर में सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया। कोंस्टास 23 रन और हेड चार रन बना सके। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को राहुल के हाथों कैच कराया। वह 33 रन बना सके। प्रसिद्ध ने स्मिथ को आउट करने के बाद एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड किया। कैरी 21 रन बना सके। इस बीच डेब्यूटांट ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक लगाया। फिर नीतीश रेड्डी का शो देखने को मिला। 

नीतीश रेड्डी ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया था। कमिंस 10 रन बना सके थे। इसके बाद पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने मिचेल स्टार्क को राहुल के हाथों कैच कराया। स्टार्क एक रन बना सके। हालांकि, नीतीश हैट्रिक से चूक गए और लियोन ने उनकी गेंद को लेग साइड में खेलकर एक रन लिया।  166 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्यू वेबस्टर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वेबस्टर 105 गेंद में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने बोलैंड (9) को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी 181 रन पर समेट दी।

09:13 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका

166 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्यू वेबस्टर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वेबस्टर 105 गेंद में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध का यह तीसरा विकेट रहा। इससे पहले उन्होंने स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी को आउट किया था। फिलहाल स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन क्रीज पर हैं।

09:08 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका

164 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका लगा। नीतीश रेड्डी ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया था। कमिंस 10 रन बना सके थे। इसके बाद पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने मिचेल स्टार्क को राहुल के हाथों कैच कराया। स्टार्क एक रन बना सके। हालांकि, नीतीश हैट्रिक से चूक गए और लियोन ने उनकी गेंद को लेग साइड में खेलकर एक रन लिया। फिलहाल ब्यू वेबस्टर और नाथन लियोन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 166 रन है। कंगारू भारत से अभी भी 19 रन पीछे हैं।

09:03 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका

162 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा। नीतीश रेड्डी ने कप्तान पैट कमिंस को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 10 रन बना सके। फिलहाल ब्यू वेबस्टर और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं। वेबस्टर ने अर्धशतक लगाया।

08:52 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: वेबस्टर का अर्धशतक

ब्यू वेबस्टर ने टेस्ट डेब्यू पर अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। फिलहाल वह और पैट कमिंस क्रीज पर हैं।

08:24 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका

ऑस्ट्रेलिया को 137 के स्कोर पर छठा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने स्टीव स्मिथ (33) को आउट करने के बाद एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड किया। कैरी 21 रन बना सके। फिलहाल कप्तान पैट कमिंस और ब्यू वेबस्टर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी भी भारत के स्कोर से 48 रन पीछे है।

07:06 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: लंच ब्रेक

दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। फिलहाल ब्यू वेबस्टर 28 रन और एलेक्स कैरी चार रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी 84 रन पीछे है। आज ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर नौ रन से आगे खेलना शुरू किया और 92 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए। उस्मान ख्वाजा दो रन बनाकर शुक्रवार को ही बुमराह का शिकार बने थे। इसके बाद आज बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिर सिराज का कहर देखने को मिला। उन्होंने पारी के 12वें ओवर में सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया। कोंस्टास 23 रन और हेड चार रन बना सके। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को राहुल के हाथों कैच कराया। वह 33 रन बना सके।

06:57 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को 96 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। स्टीव स्मिथ 33 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराया। यह आज ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका है। फिलहाल एलेक्स कैरी और ब्यू वेबस्टर क्रीज पर हैं। स्मिथ और वेबस्टर के बीच पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई।

06:26 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: स्मिथ-वेबस्टर क्रीज पर

ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं। कंगारू अभी भी भारत से 119 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारत ने तीन विकेट ले लिए हैं। लाबुशेन को बुमराह ने आउट किया, जबकि सिराज ने एक ही ओवर में कोंस्टास और हेड को आउट किया।

05:45 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: सिराज ने एक ओवर में दो विकेट लिए

सिराज ने कहर बरपाया है। उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 12वें ओवर में सिराज ने कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया। दूसरी गेंद पर गेंद ने कोंस्टास के बल्ले का किनारा लिया और गली में जायसवाल के हाथों में गई। फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर सिराज ने हेड को स्लिप में राहुल के हाथों कैच कराया। कोंस्टास 38 गेंद में 23 रन और हेड चार रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले ख्वाजा और लाबुशेन पवेलियन लौट चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर फिलहाल चार विकेट पर 39 रन है। स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी भी भारत से 146 रन पीछे है।

05:23 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

15 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। बुमराह ने लाबुशेन को पंत के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिलहाल सैम कोंस्टास और स्टीन स्मिथ क्रीज पर हैं।

05:22 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: बुमराह कोंस्टास की लड़ाई

कोंस्टास और ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया पारी का आगाज किया। कोंस्टास ने एक चौका लगाकर टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर भारतीय कैंप को खुश होने का मौका दिया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद के बाद बुमराह जैसी ही रन अप लेने लगे, तभी ख्वाजा ने रुकने का इशारा किया। ख्वाजा ने चाल चलते हुए खेल को धीमा करने की कोशिश की। बुमराह ने इसका विरोध किया, क्योंकि भारत ज्यादा से ज्यादा ओवर करना चाहता था। ख्वाजा के ऐसा करने से बुमराह नाखुश दिखे। इस पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े कोंस्टास भड़क गए और उन्होंने बुमराह से कुछ कहा।

इस पर बुमराह ने भी कोंस्टास को करारा जवाब दिया और उनकी ओर बढ़े। हालांकि, अंपायर ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर बुमराह ने ख्वाजा को कैच आउट कर दिया। जैसे ही ख्वाजा आउट हुए। पूरी भारतीय टीम ने कोंस्टास को घेर लिया और एकसाथ चीयर किया। कोंस्टास चुप चाप वहां से चले गए। बुमराह भी विकेट लेने के बाद कोंस्टास की तरफ मुड़े लेकिन फिर चुप हो गए।

05:21 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया

पहले दिन स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं। दिन के खेल की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ख्वाजा के आउट होने के साथ ही स्टंप की घोषणा कर दी गई। वह दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 176 रन पीछे चल रही है। फिलहाल क्रीज पर सैम कोंस्टास सात रन बनाकर नाबाद हैं।

05:21 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत की पहली पारी

भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बना सके। इनके अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। केएल राहुल चार रन, प्रसिद्ध कृष्णा तीन रन और मोहम्मद सिराज तीन रन बना सके। नीतीश रेड्डी खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। पैट कमिंस ने दो विकेट लिया, जबकि नाथन लियोन को एक विकेट मिला।

05:16 AM, 04-Jan-2025

IND vs AUS Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में 141/6, ऑस्ट्रेलिया पर 145 रन की बनाई बढ़त

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में जारी है। शनिवार को इस टेस्ट का दूसरा दिन है। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें