फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Highlights: दिन के खेल की अंतिम गेंद पर आउट हुए ख्वाजा, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/1; बुमराह को सफलता

Fri, 03 Jan 2025 12:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

खास बातें

India vs Australia (IND vs AUS): भारत के लिए पांचवें टेस्ट का पहला दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहा और टीम की पहली पारी 185 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। वहीं, स्टंप तक बुमराह ने भी ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटका देकर भारतीय कैंप को खुश होने का मौका दिया।
विज्ञापन
बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:33 PM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: पहले दिन का खेल खत्म

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए, जवाब में स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं। दिन के खेल की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ख्वाजा के आउट होने के साथ ही स्टंप की घोषणा कर दी गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 176 रन पीछे चल रही है। फिलहाल क्रीज पर सैम कोंस्टास सात रन बनाकर मौजूद थे। 

पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद कोंस्टास और ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया पारी का आगाज किया। कोंस्टास ने एक चौका लगाकर टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर भारतीय कैंप को खुश होने का मौका दिया। इससे पहले, भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बना सके।

इनके अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। केएल राहुल चार रन, प्रसिद्ध कृष्णा तीन रन और मोहम्मद सिराज तीन रन बना सके। नीतीश रेड्डी खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। पैट कमिंस ने दो विकेट लिया, जबकि नाथन लियोन को एक विकेट मिला।

12:17 PM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

भारत को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा और सैम कोंस्टास पारी का आगाज करने उतरे हैं, जबकि भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। 

12:05 PM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारतीय टीम ऑलआउट

भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बना सके। इनके अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। केएल राहुल चार रन, प्रसिद्ध कृष्णा तीन रन और मोहम्मद सिराज तीन रन बना सके। नीतीश रेड्डी खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। पैट कमिंस ने दो विकेट लिया, जबकि नाथन लियोन को एक विकेट मिला।

विज्ञापन
11:40 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत को नौवां झटका

भारत को 168 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा को स्टार्क ने कैच आउट कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं।

11:26 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत को आठवां झटका

भारत को 148 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर को विकेट के पीछे कैच आउट दिया गया। हालांकि, ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। इसके बाद तीसरे अंपायर ने फैसला बदलते हुए सुंदर को आउट दिया। स्निकोमीटर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
11:03 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत को सातवां झटका

भारत को 134 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने रवींद्र जडेजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 26 रन बना सके। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। भारतीय टीम सिडनी टेस्ट के पहले दिन ही मुश्किल में है।

10:30 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत के छह विकेट गिरे

भारत को 120 के स्कोर पर छठा झटका लगा। स्कॉट बोलैंड ने कहर बरपाते हुए पारी के 57वें ओवर में लगातार दो गेंद पर ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी को आउट किया। पंत फिर खराब शॉट खेलकर आउट हुए। उन्हें बोलैंड ने ओवर की चौथी गेंद पर कमिंस के हाथों कैच कराया। वहीं, इसकी अगली गेंद पर बोलैंड ने नीतीश रेड्डी को स्लिप में कैच कराया। पंत 40 रन बना सके। वहीं, नीतीश खाता नहीं खोल पाए। फिलहाल जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। पंत ने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई थी।

10:13 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे सत्र का खेल जारी है। फिलहाल पंत और जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है। भारत ने चार विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए हैं। 

09:45 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: चायकाल

पहले दिन चायकाल तक भारत ने चार विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 32 रन और रवींद्र जडेजा 11 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। पहले सत्र में 57 रन बने थे, जबकि दूसरे सत्र में 50 रन बने। दोनों सत्रों में 25-25 ओवर का खेल हुआ। पहले सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए थे, जबकि दूसरे सत्र में एक विकेट गिरा। यशस्वी जायसवाल 10 रन, केएल राहुल चार रन, शुभमन गिल 20 रन और विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट हुए। शीर्ष चार बल्लेबाज मिलकर 51 रन ही बना सके। पंत पिछले दो घंटे से बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह दूसरे सत्र के शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए आए थे और अब तक हैं। उनसे काफी उम्मीदें हैं।

09:32 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत 100 रन के पार

भारत ने चार विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 25 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। यशस्वी, केएल राहुल, शुभमन गिल और विराट कोहली पवेलियन लौट चुके हैं।

08:10 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को 72 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। विराट कोहली इस सीरीज में एक बार फिर फेल रहे। वह 17 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। फिर से ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास में गेंद ने उनके बल्ला का किनारा लिया और स्लिप में गई। पर्थ की दूसरी पारी में शतक लगाने से पहले और बाद में विराट का फॉर्म चिंता का विषय रहा है। इससे पहले यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और शुभमन गिल पवेलियन लौट चुके हैं।

08:02 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी

दूसरे सत्र का खेल जारी है। लंच से ठीक पहले विकेट गिरा था। लंच के बाद विराट कोहली का साथ देने ऋषभ पंत आए। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 60 रन के पार है। विराट और गिल के बीच 40 रन की साझेदारी हुई थी। गिल 20 रन बनाकर आउट हुए थे।

07:02 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: लंच ब्रेक

भारत का शीर्षक्रम फिर फेल साबित हुआ है। शीर्ष तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। शुभमन गिल के विकेट के साथ ही लंच ब्रेक हो गया। टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 12 रन बनाकर नाबाद हैं। लंच से ठीक पहली वाली गेंद पर नाथन लियोन ने गिल को स्लिप में स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बना सके। गिल ने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, यशस्वी 10 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड और राहुल चार रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। रोहित शर्मा यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने खुद को प्लेइंग-11 से ड्रॉप किया है।

06:48 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: शुभमन-कोहली क्रीज पर

भारत ने 21 ओवर में दो विकेट गंवाकर 56 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 11 रन और शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 35+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को दूसरा झटका आठवें ओवर में लगा था। इसके बाद से दोनों ने 13 ओवर बल्लेबाजी की है और विकेट नहीं गिरने दिया है। दोनों चाहेंगे कि लंच ब्रेक तक भारत का कोई और विकेट न गिरे।

05:48 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: विराट बाल बाल बचे

आठवें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगते लगते बचा। आठवें ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी आउट हुए थे। इसके बाद पांचवीं गेंद पर ऑफ स्टंप की गेंद को एकबार फिर विराट ने छेड़ा और गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई। स्मिथ ने डाइव मारकर एक हाथ से कैच लेने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया। पर मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद ली और रिप्ले में दिखा कि गेंद जमीन को छू रही थी। ऐसे में विराट बाल बाल बच गए। फिलहाल शुभमन गिल और विराट क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर दो विकेट पर 28 रन है। इससे पहले यशस्वी 10 रन बनाकर बोलैंड और केएल राहुल चार रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने थे।

05:43 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत को दूसरा झटका

पृथ्वी जायसवाल के रूप में भारत का दूसरा विकेट भी गिर चुका है। स्कॉट बौलेंड ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। इ तरह 17 रन के स्कोर पर भारत की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है। आठवे ओवर में विराट कोहली मैदान में उतर चुके हैं। 

05:27 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत को पहला झटका

मिचेल स्टार्क ने केएल राहुल को आउट करके भारत को पहला झटका दिया है। राहुल ने 14 गेंदें खेलकर 4 रन बनाए। 
 

05:13 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारतीय पारी शुरू

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरे हैं। इन दोनों से नए साल में टीम इंडिया को बेहतर शुरुआत दिलाने की उम्मीद है। यशस्वी फिलहाल शानदार फॉर्म में दिखे हैं। पिछली दोनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक जमाया है।

04:41 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: रोहित के भविष्य पर अटकलें शुरू

अब रोहित के इस टेस्ट से आराम लेने पर उनके टेस्ट में भविष्य को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं, जो लाजमी भी हैं। रोहित पहले ही टी20 से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अब उनके टेस्ट में जारी रहने पर भी सस्पेंस है। पठान ने कमेंट्री के दौरान कहा कि हो सकता है कि अब रोहित इस प्रारूप में जारी रहते न दिखें और संन्यास ले लें। यह देखने वाली बात होगी।

04:37 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: रोहित ने खराब फॉर्म की वजह से लिया फैसला

बुमराह ने कहा कि रोहित ने आराम करने का फैसला किया है। लोग कहते हैं कि हमारी टीम एक पेज पर नहीं है, लेकिन रोहित ने दिखाया कि उन्होंने टीम में अपनी जगह कुर्बान की। रोहित वाकई खराब फॉर्म में चल रहे थे। इस प्लेइंग-11 में शुभमन की वापसी के लिए एकमात्र जगह रोहित की जगह थी। ऐसे में रोहित ने खुद को इस टेस्ट से बाहर कर लिया। उन्होंने टीम को तवज्जो दी। रोहित पिछली 15 टेस्ट पारियों में 164 रन बना सके हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान रोहित की पारियां- 6, 5, 23, 8, 2, 52, 0, 8, 18, 11, 3, 6, 10, 3 (मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी) और 9 (मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी) रन की रही हैं। रोहित ने इस साल टेस्ट में 14 टेस्ट की 26 पारियों में 24.76 की औसत से 619 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए।

04:35 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज। 

ऑस्ट्रेलिया: सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

04:32 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारत के लिए सबसे हैरानी वाली बात रोहित शर्मा का नहीं खेलना है। रवि शास्त्री, जतिन सप्रू और इरफान पठान ने कमेंट्री के दौरान कहा कि वह टेस्ट में दोबारा खेलते नहीं दिखेंगे। वहीं, इस मैच के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा कि रोहित इस मैच में आराम करने का चुना है। यह दिखाता है कि टीम सकारात्मक और जीत के बारे में सोच रही है। भारतीय कप्तान बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में दो बदलाव हैं। रोहित की जगह शुभमन गिल और आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है।

04:24 AM, 03-Jan-2025

IND vs AUS Highlights: दिन के खेल की अंतिम गेंद पर आउट हुए ख्वाजा, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/1; बुमराह को सफलता

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। यह टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। फिलहाल सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर छोड़ने उतरेगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें