फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Highlights: बारिश के कारण तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त, 13.2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 28/0

Sat, 14 Dec 2024 01:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

खास बातें

India vs Australia (IND vs AUS) 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के शुरुआती दिन बारिश ने खलल डाला और सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। बारिश के कारण पहले दिन का खेल जल्द समाप्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
गाबा में बारिश - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:51 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: पहले दिन का खेल समाप्त

लगातार बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। मैच के शुरुआती दिन सिर्फ 13.2 ओवर का खेल ही हो सका। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर नाबाद हैं। गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण बार-बार खेल बाधित हुआ। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट का खेल बर्बाद हुआ था। फिर 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा। 

शुरुआती दिन पहले सत्र में फिर भी कुछ खेल संभव हुआ, लेकिन लंच ब्रेक से पहले ही बारिश दोबारा शुरू हुई और मैच को रोकना पड़ा। दूसरे सत्र का खेल पूरी तरह धुल गया था, लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली और अंपायर ने स्टंप का फैसला किया। पहले दिन बारिश के खलल के कारण अब दूसरे दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे और मैच तय समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा। यानी दूसरे दिन का मुकाबला भारतीय समयानुसार, सुबह 5:20 बजे शुरू होगा। 

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को बाहर किया गया। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप की टीम में वापसी हुई। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव है। स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया गया। 

10:58 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दूसरा सत्र भी धुला

बारिश से दूसरे सत्र का खेल पूरी तरह धुल गया है। आज अभी तक सिर्फ 13.2 ओवर का खेल हो सका है। कवर्स से पिच को ढका गया है। गाबा में मैदान सुखाने की अच्छी व्यवस्था है, लेकिन उसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है। फिलहाल वहां काफी बारिश हो रही है। पहले सत्र में केवल 13.2 ओवर का खेल होने के बाद अब दूसरे सत्र धुल गया है। कुछ और देर तक तेज बारिश के आसार हैं। ब्रिस्बेन में काले बादल छाए हुए हैं। फैंस बेसब्री से मैच के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश के कारण खेल रुकने तक ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर नाबाद हैं।

09:10 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दूसरे सत्र के भी धुलने का खतरा

गाबा में अभी तक बारिश जारी है। कवर्स से पिच को ढका गया है। गाबा में मैदान सुखाने की उच्च व्यवस्था है, लेकिन उसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है। फिलहाल वहां काफी बारिश हो रही है। पहले सत्र में केवल 13.2 ओवर का खेल होने के बाद अब दूसरे सत्र के खेल पर भी खतरा मंडरा रहा है। कुछ और देर तक तेज बारिश के आसार हैं। ब्रिस्बेन में काले बादल छाए हुए हैं। फैंस बेसब्री से मैच के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश के कारण खेल रुकने तक ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
08:07 AM, 14-Dec-2024
गाबा में बारिश - फोटो : Twitter

IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण लंच ब्रेक

बारिश ने एक बार फिर खेल में खलल डाली है। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट का खेल बर्बाद हुआ था। अब 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा है। इस वजह से अंपायर ने लंच ब्रेक ले लिया है। गाबा में तेज बारिश हो रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन ख्वाजा और मैकस्वीनी ने कोई गलती नहीं की है और तोहफे के तौर पर विकेट नहीं दिया है। गेंद सीम हो रही है। 

07:23 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण फिर रुका खेल

बारिश ने एक बार फिर खेल में खलल डाली है। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट का खेल बर्बाद हुआ था। अब 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा है। गाबा में तेज बारिश हो रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन ख्वाजा और मैकस्वीनी ने कोई गलती नहीं की है और तोहफे के तौर पर विकेट नहीं दिया है। गेंद सीम हो रही है। 

विज्ञापन
06:47 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: खेल फिर शुरू

बारिश के कारण 20-25 मिनट खेल रुकने के बाद खेल की फिर से शुरुआत हो चुकी है। 5.3 ओवर के बाद खेल रोकना पड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा और मैकस्वीनी क्रीज पर हैं। इन दोनों ने अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है।

06:17 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण रुका खेल

बारिश के कारण 5.3 ओवर के बाद ही खेल को रोकना पड़ा है। आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट का पहला दिन है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 19 रन बना लिए है। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 13 रन और मैकस्वीनी दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। अश्विन और हर्षित की जगह जडेजा और आकाश दीप को मौका दिया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्कॉट बोलैंड की जगह हेजलवुड को मौका दिया गया है।

05:57 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: खेल शुरू

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी शुरू हो चुकी है। नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। वहीं, दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट गंवाए चार रन है।

05:35 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दोनों टीम के स्टैट्स





05:34 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: गाबा में फिलहाल ओवरकास्ट कंडीशन

गाबा में बारिश हुई है, जिसकी वजह से फिलहाल ओवरकास्ट कंडीशन है। ऐसे में टीम इंडिया इसका फायदा उठाना चाहेगी। भारतीय टीम की गेंदबाजी अब तक इस सीरीज में अच्छी रही है। ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाजों में ट्रेविस हेड को छोड़कर बाकी सभी ने स्ट्रगल किया है।

05:26 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, नीतीश कुमार रेड्डी।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

05:23 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित ने कहा कि उन्होंने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अश्विन और हर्षित राणा को बाहर किया गया है। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप की टीम में वापसी हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव है। स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया गया है।

05:16 AM, 14-Dec-2024

IND vs AUS Highlights: बारिश के कारण तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त, 13.2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 28/0

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की लड़ाई अब दिलचस्प हो चली है। दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें