भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले गए वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 276 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 52, जोश इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए।
जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। ऋतुराज ने 71 रन और शुभमन गिल ने 74 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 49वें ओवर में शॉन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
भारत ने मोहाली में 1996 के बाद पहली बार यानी 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में जीत हासिल की है। यह दोनों के बीच इस मैदान पर छठा मैच था। इसमें से भारत ने दो और ऑस्ट्रेलिया ने चार मुकाबले जीते हैं। 1996 के बाद भारतीय टीम ने अब जीत हासिल की है। इस मैदान पर पिछले चार वनडे ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे। सीरीज का दूसरा वनडे 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा।
47वें ओवर में 265 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। सूर्यकुमार यादव 49 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शॉन एबॉट ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। सूर्या ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। सूर्या का यह वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने 47 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। भारत को अब 18 गेंदों में 12 रन की जरूरत है। राहुल और जडेजा क्रीज पर हैं।
44 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 247 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 43 रन और सूर्यकुमार यादव 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब 30 रन की जरूरत है।
भारत ने 36 ओवर में चार विकेट गंवाकर 201 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 10 रन और कप्तान केएल राहुल 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब 76 रन की जरूरत है।
भारत को 33वें ओवर में 185 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। पैट कमिंस ने ईशान किशन को जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंदों में 18 रन बना सके। भारत को अब जीत के लिए 92 रन की जरूरत है। फिलहाल कप्तान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
30 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 178 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 12 रन और ईशान किशन 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 10 रन के अंदर भारत के तीन विकेट गिरा दिए। 142 पर भारत का पहला विकेट गिरा था और 151 पर तीसरा विकेट गिरा। ऋतुराज गायकवाड़ 71 रन, शुभमन गिल 74 और श्रेयस अय्यर तीन रन बनाकर आउट हुए। एडम जैम्पा ने दो विकेट झटके हैं। भारत को अब 120 गेंदों में 99 रन की जरूरत है।
भारत को 26वें ओवर में 151 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शुभमन गिल 63 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जैम्पा ने क्लीन बोल्ड किया। भारत को पहला झटका 142 रन पर लगा था। तब जैम्पा ने ऋतुराज गायकवाड़ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया था। वह 77 गेंदों में 71 रन बना सके थे। इसके बाद नौ रन बनाने में 151 के कुल स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। श्रेयस अय्यर तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। भारत ने 26 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं। अब टीम इंडिया को 121 रन की जरूरत है। फिलहाल ईशान किशन और कप्तान केएल राहुल क्रीज पर हैं।
24वें ओवर में 148 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। श्रेयस अय्यर आठ गेंदों में तीन रन बनाकर रन आउट हो गए। श्रेयस का कॉल था, लेकिन शुभमन ने उन्हें मना किया था। शुभमन अपनी जगह से हिले तक नहीं, जबकि श्रेयस आधे मैदान तक आ गए थे। इसके बाद वापस लौटने के दौरान वह रन आउट हो गए। श्रेयस की बैटिंग पर इस सीरीज में नजर है। वह वर्ल्ड कप की टीम में शामिल हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 148 रन है। फिलहाल कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
22वें ओवर में 142 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। ऋतुराज गायकवाड़ 77 गेंदों में 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। ऋतु को एडम जैम्पा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 143 रन है। फिलहाल शुभमन गिल 54 गेंदों में 69 रन और श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को अब 134 रन की जरूरत है।
20 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 129 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 51 गेंदों में 64 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 69 गेंदों में 63 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 148 रन की जरूरत है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। 18 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 120 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब 157 रन की जरूरत है। फिलहाल ऋतुराज 64 गेंदों में 59 रन और शुभमन गिल 44 गेंदों में 59 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत ने 16 ओवर में बिना विकेट गंवाए 101 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल ने वनडे करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल शुभमन 42 गेंदों में 57 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 54 गेंदों में 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को अब 176 रन की जरूरत है।
भारत ने 14 ओवर में बिना विकेट गंवाए 95 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल ने वनडे करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। ऋतुराज गायकवाड़ 47 गेंदों में 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत ने 10 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 66 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई है। फिलहाल शुभमन 23 गेंदों में 32 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 37 गेंदों में 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। भारत को अब 40 ओवर में 211 रन की जरूरत है।
शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई है। भारत ने सात ओवर में बिना विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब 43 ओवर में 234 रन की जरूरत है। फिलहाल शुभमन गिल 18 गेंदों में 25 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 24 गेंदों में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
चार ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 12 गेंदों में 22 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंदों में नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुभमन ने अपनी पारी में अब तक तीन चौके और एक छक्का लगाया है। वहीं, ऋतुराज ने एक चौका लगाया है।
भारत के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए हैं। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए छह रन है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 276 रन बनाए हैं। पारी की आखिरी गेंद में कमिंस और जैम्पा ने तीन रन लेने की कोशिश की, लेकिन तीसरा रन लेने की कोशिश में जैम्पा रन आउट हो गए। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के सामने 277 रन का लक्ष्य रखने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 52 रन डेविड वॉर्नर ने बनाए। जोस इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन का योगदान दिया। लाबुशेन ने भी 39 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। बुमराह, अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
256 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा है। शमी ने शॉन एबॉट को बोल्ड किया है। एबॉट दो ही रन बना पाए। इस मैच में यह शमी की पांचवीं सफलता है। उन्होंने अपने 10 ओवर में पांच विकेट लिए और 51 रन दिए। 49 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 263/9 है। कमिंस और जैम्पा क्रीज पर हैं।
254 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा है। शमी ने मैथ्यू शॉर्ट को सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। शॉर्ट ने चार गेंद में दो रन बनाए।
250 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा है। जोस इंग्लिस 45 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। बुमराह ने उन्हें श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। अब शॉर्ट और कमिंस क्रीज पर हैं। 48 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 253/7 है।
248 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा है। मार्कस स्टोइनिस 21 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब जोस इंग्लिस के साथ मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं। 47 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 250 रन है।
मार्कस स्टोइनिस और जोस इंग्लिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और अब टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही है। 46 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 238 रन है।
पांच विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी साझेदारी कर अपनी टीम का स्कोर 200 के पार ले जा चुके हैं। अब इन दोनों की कोशिश अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाने की होगी। 43 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 214 रन है।
185 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कैमरन ग्रीन 52 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इंग्लिस के साथ गलतफहमी के चलते वह रन आउट हुए। अब इंग्लिस के साथ मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। 41 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 192 रन है।
मोहाली में बारिश रुक चुकी है और खेल में ज्यादा खलल नहीं पड़ा है। खेल फिर से शुरू हो चुका है। कैमरून ग्रीन और जोस इंग्लिस क्रीज पर हैं। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 171/4 है। अश्विन ने अपने 10 ओवर पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 47 रन देकर एक विकेट लिया।
मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में बारिश ने खलल डाला है और खेल को फिलहाल रोक दिया गया है। पिच को कवर्स से ढक दिया गया है। खेल रोके जाने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 35.4 ओवर में चार विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन 21 और जोश इंगलिश तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
भारतीय टीम को चौथी सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई। लंबे समय के बाद वनडे खेल रहे अश्विन ने मैच में अपना पहला विकेट लिया। 33वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्नश लाबुशेन को केएल राहुल ने स्टंप आउट कर दिया। राहुल ने विकेट के पीछे शानदार कीपिंग की। उन्होंने लाबुशेन की थोड़ी सी गलती का फायदा उठाया और स्टंप कर दिया। लाबुशेन 49 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। लाबुशेन के आउट होने के बाद जोश इंगलिश बल्लेबाजी के लिए आए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 33 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन 15 और इंगलिश एक रन बनाकर नाबाद हैं।
ऑस्ट्रेलिया की टीम के 150 रन पूरे हो गए। उसने 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर 150 रन के आंकड़े को छुआ। कैमरन ग्रीन के साथ मार्नश लाबुशेन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 30 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। लाबुशेन ने 40 गेंद पर 36 और ग्रीन ने 24 गेंद पर 12 रन बनाए हैं।
112 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा है। स्टीव स्मिथ 60 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। मोहम्मद शमी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब मार्नस लाबुशेन के साथ कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं। 22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 114/3 है।
दो विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वॉर्नर के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 107/2 है।
98 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा है। डेविड वॉर्नर 53 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वॉर्नर ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। अब स्टीव स्मिथ के साथ मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं।
डेविड वॉर्नर ने 49 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके वनडे करियर का 29वां अर्धशतक है। स्टीव स्मिथ के साथ उन्होंने शानदार साझेदारी की है और ऑस्ट्रेलिया की टीम को अच्छी स्थिति में ले आए हैं। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 86/1 है।
डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ काफी संघर्ष किया है, लेकिन अपना विकेट बचाए हुए हैं और अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 58/1 है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 42 रन बनाए हैं। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है।
श्रेयस अय्यर ने 14 रन के स्कोर पर डेविड वॉर्नर को जीवनदान दिया है। शार्दुल की गेंद पर श्रेयस ने मिड ऑफ पर आसान कैच छोड़ा। श्रेयस की यह गलती टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती है।
डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला है। भारतीय तेज गेंदबाज शानदार लय में हैं और लगातार दोनों को परेशान कर रहे हैं, लेकिन दोनों अनुभवी बल्लेबाज क्रीज पर जमे हुए हैं। आठ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 31/1 है।
चार रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहला विकेट गिरा है। मिचेल मार्श चार गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर नौ रन है।
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। दोनों टीमों के बीच कुल 146 मैच हुए हैं, भारत इनमें से 54 और ऑस्ट्रेलिया 82 मैच जीता है। वहीं, 10 मैच बेनतीजा रहे हैं। भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के बीच 67 वनडे हुए हैं। भारत ने 30 और ऑस्ट्रेलिया ने 32 मैच जीते हैं। वहीं, पांच मैच बेनतीजा रहे हैं। मोहाली के मैदान पर दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने हुई हैं और चार बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है, जबकि भारत सिर्फ एक मैच जीता है। इस मुकाबले में टीम इंडिया अपने आंकड़े बेहतर करना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), शॉन एबॉट, एडम जैम्पा।
भारत: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में लोकेश राहुल भारत की कप्तानी कर रहे हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को इस मैच में आराम दिया गया है। राहुल ने कहा कि इस मैदान में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है। इसी वजह से उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मैच के लिए दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी जारी किया।
भारतीय टीम यह मैच जीतकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी शीर्ष पर पहुंच सकती है। टेस्ट और टी20 में पहले से ही टीम इंडिया शीर्ष पर है। ऐसे में भारत के पास आज तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 टीम बनने का मौका है। वनडे रैंकिंग में भारत फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान पहले और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है। हालांकि, शुरुआती तीन टीमों के बीच अंकों का अंतर बेहद कम है।
Live Cricket Score, India vs Australia (IND vs AUS) 1st ODI : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में है। विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है। स्टार खिलाड़ियों के अनुपस्थिति में भारत अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कोशिश हालातों के साथ सामंजस्य बैठाने की होगी। भारत यह मैच जीतने पर वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगा।