फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप जीता, फाइनल में भारत को छह विकेट से हराया; हेड का शतक

Sun, 19 Nov 2023 10:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

India vs Australia World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के फाइनल में भारत को हरा दिया है। उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को खिताबी मुकाबले को छह विकेट से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:27 PM, 19-Nov-2023

फाइनल में हार गया भारत

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।

कोहली और राहुल ने लगाया अर्धशतक
इससे पहले भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन पांच खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रवींद्र जडेजा नौ, मोहम्मद शमी छह, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल चार-चार रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह एक रन ही बना पाए। मोहम्मद सिराज नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।

विश्व कप में पहली बार ऑलआउट हुई भारतीय टीम
भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रोहित, कोहली और राहुल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार बड़े मौके पर फेल हो गए। भारत पहली बार इस विश्व कप में ऑलआउट हुआ है और मैच भी हार गया।

09:05 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final: लाबुशेन का अर्धशतक पूरा

मार्नश लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 128 और मार्नश लाबुशेन 53 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जीतने के लिए अब 16 रन बनाने हैं।

08:40 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final: हेड ने लगाया शतक

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 34वें ओवर में कुलदीप यादव की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में तीन विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। हेड 100 और मार्नश लाबुशेन 41 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
08:33 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final: शतक के करीब हेड

ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 88 और मार्नश लाबुशेन 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर ली है।

08:20 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28 ओवर में 162/3

ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर में तीन विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 84 और मार्नश लाबुशेन 34 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी कर ली है। भारत को मैच में बने रहना है तो किसी भी हाल में विकेट लेना होगा।

विज्ञापन
07:57 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final: हेड ने पूरा किया अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह मैच को भारत की पकड़ से बाहर ले जा रहे हैं। टीम इंडिया को वापसी के लिए विकेट की आवश्यकता है। ऑस्ट्रेलिया ने 23 ओवर में तीन विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। हेड 54 और मार्नश लाबुशेन 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:49 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final: 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104/3

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 44 और मार्नश लाबुशेन 17 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। भारत को मैच में वापसी करने के लिए विकेट लेने की आवश्यकता है।

07:46 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। लाबुशेन और हेड ने शानदार साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है।

07:44 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final: हेड-लाबुशेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन के बीच 70 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। हेड अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। यह जोड़ी खतरनाक दिख रही है और भारत को जल्द से जल्द यह साझेदारी तोड़नी होगी।

07:25 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final: हेड और लाबुशेन ने संभाली पारी

ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी संभाली है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और विकेटों का पतन रोका है। ये दोनों मिलकर सात ओवर खेल चुके हैं और धीरे-धीरे करके ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। हालांकि, इस साझेदारी में रन गति काफी कम रही है। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 78/3 है।

07:08 PM, 19-Nov-2023

World Cup Final Ind vs Aus: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 60/3

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसका स्कोर तीन विकेट पर 60 रन है। ट्रेविस हेड 19 रन बनाकर नाबाद हैं। मार्नश लाबुशेन खाता नहीं खोल पाए हैं। टीम की नजर जल्द से जल्द एक-दो विकेट और लेकर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने पर है।

07:00 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus World Cup 2023: स्मिथ पवेलियन लौटे

भारत को तीसरी सफलता जसप्रीत बुमराह ने ही दिलाई। उन्होंने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया। स्मिथ नौ गेंद पर चार रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।

06:49 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: बुमराह ने मार्श को किया आउट

भारत को दूसरी सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। उन्होंने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श को आउट कर दिया। मार्श 15 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। मार्श के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए हैं।

06:32 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: दूसरे ओवर में वॉर्नर आउट

भारत को पहली सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर तीन गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।

06:26 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड के साथ डेविड वॉर्नर क्रीज पर उतरे हैं। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। बुमराह की गेंद वॉर्नर के बल्ले से निकली और स्लिप की ओर गई। गेंद कोहली और शुभमन गिल के बीच में से निकल गई। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का मुंह देखते रहे और गेंद को पकड़ने का प्रयास नहीं किया।

05:56 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: बड़ा स्कोर नहीं बना पाई टीम इंडिया

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के फाइनल में 240 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम को जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य बना है। भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन पांच खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रवींद्र जडेजा नौ, मोहम्मद शमी छह, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल चार-चार रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह एक रन ही बना पाए। मोहम्मद सिराज नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।

भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रोहित, कोहली और राहुल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार बड़े मौके पर फेल हो गए। भारत पहली बार इस विश्व कप में ऑलआउट हुआ है। अब सारा दारोमदार गेंदबाजों पर है। उनसे खतरनाक गेंदबाजी की उम्मीद है। मोहम्मद शमी ने इस टूर्नामेंट में अब तक 23 विकेट लिए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में सात विकेट हासिल किए थे।

05:41 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: सूर्यकुमार यादव आउट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में भारत के नौ विकेट गिर गए हैं। जोश हेजलवुड ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया। सूर्या ने 28 गेंद पर 18 रन बनाए।

05:29 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: बुमराह को जम्पा ने किया आउट

जसप्रीत बुमराह भी बल्ले से कुछ नहीं कर पाए। एडम जम्पा ने 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। भारत ने 46 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 15 और कुलदीप यादव पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

05:25 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: शमी भी पवेलियन लौटे

मोहम्मद शमी भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें 44वें ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। शमी ने 10 गेंद पर छह रन बनाए।

05:03 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत की पारी के 40 ओवर समाप्त

भारत की पारी के 40 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने पांच विकेट पर 197 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 64 और सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों खिलाड़ियों से टीम को बड़ी साझेदारी की उम्मीद है।

04:42 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

178 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रवींद्र जडेजा 22 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। अब लोकेश राहुल के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। राहुल अर्धशतक लगाकर जमे हुए हैं और उनसे भारत को बड़ी पारी की उम्मीद है। राहुल को अंत तक क्रीज पर रहकर बड़ा स्कोर बनाना होगा। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/5 है।

04:37 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live: राहुल ने लगाया अर्धशतक

केएल राहुल ने मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत ने 35 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 50 और रवींद्र जडेजा नौ रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी कर ली है। राहुल से सबको उम्मीद है कि वह अपनी पारी को एक बड़े स्कोर में बदलें।

04:20 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live: भारत का स्कोर 32 ओवर में 162/4

भारत की पारी के 32 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम इंडिया ने चार विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 45 और रवींद्र जडेजा पांच रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों से टीम इंडिया को बड़ी साझेदारी की उम्मीद है।

04:06 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live Score: कोहली पवेलियन लौटे

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 29वें ओवर में आउट हो गए। पैट कमिंस ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली ने 63 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए।

03:55 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live Score: कोहली ने जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली ने फाइनल में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह वनडे में उनका 72वां अर्धशतक है। विराट ने लगातार पांचवीं पारी में 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप में भी ऐसा किया था।

03:40 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live Score: कोहली के 750 रन पूरे

भारत ने 22 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 42 और केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी कर ली है। कोहली ने अपनी पारी के दौरान विश्व कप के मौजूदा संस्करण में 750 रन भी पूरे कर लिए।

03:23 PM, 19-Nov-2023

WC 2023 Live Score: राहुल-कोहली जमे

केएल राहुल और विराट कोहली ने तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी कर ली है। भारत ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। कोहली 35 और राहुल 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:15 PM, 19-Nov-2023

WC 2023 Live Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/3

भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। उसने 16 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 34 और केएल राहुल 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी कर ली है। विराट और राहुल से टीम को बड़ी साझेदारी की उम्मीद है।

03:01 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 94/3

भारतीय टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 30 और केएल राहुल सात रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों खिलाड़ियों से भारतीय प्रशंसकों को बड़ी पारी की उम्मीद है।

02:48 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live Score: श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौटे

भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वह 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। अय्यर को कमिंस ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। वह तीन गेंद पर चार रन ही बना सके।

02:44 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live Score: रोहित शर्मा को मैक्सवेल ने किया आउट

भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह 10वें ओवर के चौथे ओवर में आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर ट्रेविस हेड ने उनका कैच लिया। रोहित के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं। भारत ने 10 ओवर में दो विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 23 और श्रेयस अय्यर चार रन बनाकर नाबाद हैं।

02:33 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live Score: भारत का स्कोर 54/1 (7)

भारतीय पारी के सात ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया ने एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने सातवें ओवर में मिचेल स्टार्क की लगातार तीन गेंदों पर तीन चौके लगाए। रोहित शर्मा 22 गेंद पर 33 और विराट 13 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:22 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live Score: फाइनल में फेल हुए शुभमन गिल

विश्व कप के फाइनल में शुभमन गिल फेल हो गए। वह पांचवें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। लॉन्ग ऑन पर खड़े एडम जम्पा ने उनका कैच लिया। गिल सात गेंद पर चार रन ही बना सके। भारत को पहला झटका 30 रन के स्कोर पर लगा। टीम इंडिया ने पांच ओवर में एक विकेट पर 37 रन है। रोहित शर्मा 31 और विराट कोहली एक रन बनाकर नाबाद हैं।

02:18 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live Score: रोहित शर्मा ने हेजलवुड को धोया

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की। उनके पहले ओवर में दो चौके लगाने के बाद दूसरे ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया। भारत ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 25 और शुभमन गिल चार रन बनाकर नाबाद हैं।

02:02 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live Score: भारत की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में भारत की पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल क्रीज पर हैं। मिचेल स्टार्क ने रोहित शर्मा के खिलाफ पहली ही गेंद पर अपील की। हालांकि, अंपायर ने उनकी अपील को खारिज कर दिया। टीम इंडिया ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए हैं।

01:46 PM, 19-Nov-2023

WC 2023 Live Score: एयर शो का हुआ आयोजन

टॉस के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ऊपर कई एयरक्राफ्ट उड़ने लगे। वायु सेना की सूर्यकिरण टीम द्वारा एयर शो का आयोजन किया गया है। स्टेडियम में मौजूदा खिलाड़ी और दर्शक एयर शो देखकर रोमांचित हो गए।
 

01:40 PM, 19-Nov-2023

WC 2023 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

01:34 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus World Cup 2023: पहले बल्लेबाजी करेगी भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने फाइनल में टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि प्लेइंग-11 में उन्होंने कोई बदलाव नहीं किया है। रोहित ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी कोई बदलाव नहीं है।

01:21 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus: क्या बोले जसप्रीत बुमराह?

टॉस से पहले जसप्रीत बुमरहा ने कहा "केंद्रित रहना और काम करना बहुत महत्वपूर्ण है। माहौल बढ़िया है, परिवार हमेशा साथ रहेगा। जब हम घरेलू मैदान पर खेलते हैं तो हमें हमेशा समर्थन मिलता रहता है। लेकिन जो महत्वपूर्ण है वह भारत के लिए काम करना और वर्तमान में बने रहना है।"

01:16 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus WC 2023: दोनों टीमों के खिलाड़ियों की तैयारी जारी

दोनों टीमें मैदान में पहुंच चुकी हैं और टॉस से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। मैच से पहले खिलाड़ी अपने शरीर को फिट रखने के लिए और तरोताजा करने के लिए हल्का अभ्यास करते हैं। कैच की थोड़ी पैक्टिस होती है और थोड़ी एक्सरसाइज भी होती है। इससे उनका शरीर मैच के दौरान भागने और डाइव लगाने के लिए तैयार हो जाता है। जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क ने टॉस से पहले अपनी भावनाएं भी जाहिर की हैं।

12:57 PM, 19-Nov-2023

World Cup Final Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया की टीम भी स्टेडियम पहुंची

मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भी स्टेडियम पहुंच गई है। पांच बार की चैंपियन टीम की नजर एक और खिताब जीतने पर है। भारतीय टीम उसे इस मैदान पर रोकना चाहेगी।

12:46 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को विश्व कप फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ''टीम इंडिया को शुभकामनाएं। 140 करोड़ भारतीय आपका हौसला बढ़ा रहे हैं। आप चमकें, अच्छा खेलें और खेल भावना को बरकरार रखें।''

12:39 PM, 19-Nov-2023

Ind vs Aus Live Score: स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच गई है। फैंस की बड़ी भीड़ ने खिलाड़ियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया। टीम इंडिया की नजर विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर है।
 

12:24 PM, 19-Nov-2023

WC 2023 Live Score: भारत की जीत के लिए प्राथर्नाएं

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में अयप्पा भक्तों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए प्रार्थना की।
 

12:04 PM, 19-Nov-2023

IND vs AUS live score: भारतीय टीम स्टेडियम के लिए रवाना

भारतीय टीम फाइनल मैच के लिए होटलर से स्टेडियम के लिए रवाना हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मैच देखेंगे। स्टेडियम के बाहर फैंस का जनसैलाब है।
 

11:51 AM, 19-Nov-2023

WC Final: स्टेडियम के लिए रवाना हुईं अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के लिए रवाना हुईं।
 

11:29 AM, 19-Nov-2023

India vs Australia: भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था

भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। 

11:13 AM, 19-Nov-2023

world cup ind vs aus: विश्व कप ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। वह आठवीं बार फाइनल में उतरेगा। उसने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में विश्व कप जीतने में सफल हुआ है। टीम इंडिया की नजर उसे इस बार खिताब जीतने से रोकने पर है।

10:51 AM, 19-Nov-2023

india vs australia: स्टेडियम के बाहर बड़ी भीड़

फाइनल मैच की शुरुआत दोपहर में होनी है, लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर फैंस सुबह से ही जुटने लगे हैं। स्टेडियम में सवा लाख से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीदें हैं।
 

10:40 AM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final: तीसरे नंबर पर ही खेलेंगे मिचेल मार्श, स्मिथ पर नजर

ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड करेंगे। ओपनिंग में शतक लगा चुके मिचेल मार्श को हेड के खेलने की वजह से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी। उन्होंने इस क्रम पर भी एक शतक लगाया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 177 रन बनाए थे। चौथे क्रम पर उतरने वाले दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस बड़े मुकाबले में एक बड़ी पारी की उम्मीद है। उन्होंने 2015 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 56 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। वह एक बार फिर खिताबी मुकाबले में कुछ कमाल करना चाहेंगे।

10:27 AM, 19-Nov-2023

wc final: लाबुशेन खेलेंगे या मार्कस स्टोइनिस

ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें उसकी चिंता मार्नश लाबुशेन और मार्कस स्टोइनिस में से किसी एक चुनना है। लाबुशेन ने इस विश्व कप में अब तक सभी 10 मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं। उनके 10 मैचों में 304 रन हैं। इस दौरान लाबुशेन का औसत 33.77 का रहा है। वहीं, स्टोइनिस ने छह मैचों की पांच पारियों में 87 रन बनाए हैं। स्टोइनिस का औसत 21.75 और स्ट्राइक रेट 112.98 का है। ये आंकड़े उनके जैसे खिलाड़ियों के लिए काफी खराब हैं। गेंदबाजी में भी स्टोइनिस चार ही विकेट ले पाए हैं। उन्होंने कप्तान पैट कमिंस को काफी निराश किया है।

10:01 AM, 19-Nov-2023

2023 WC Final: क्या अश्विन की होगी वापसी?

सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट पंडितों ने टीम इंडिया को यह सुझाव दिया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को देखते हुए रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया जाना चाहिए। अश्विन इस विश्व कप में एक ही मैच खेले हैं। उन्हें चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पहले मैच खेलने का मौका मिला था। उन्होंने 34 रन देकर एक विकेट लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो ओपनर डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनके खिलाफ अश्विन काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं। स्टीव स्मिथ के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार है। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा को मोहम्मद सिराज की जगह अश्विन को मौका देना चाहिए। हालांकि, ऐसा होना काफी मुश्किल माना जा रहा है और रोहित प्लेइंग-11 में बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

08:59 AM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final Live : सूर्यकुमार पर सबकी नजरें

सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मुकाबले में 49 रन की अहम पारी खेली थी। हालांकि, उसके बाद उन्हें बहुत ही कम मौके मिले और वह उस दौरान अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके बावजूद उनका फाइनल में खेलना तय है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले में छा जाना चाहेंगे। इस बात की उम्मीद काफी कम है कि रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करें।

08:17 AM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final Live : अहमदाबाद पहुंचे सचिन

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर विश्व कप का फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वह मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान भी नजर आए थे।
 

08:10 AM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Final Live : 12 साल पहले विश्व कप जीता था भारत

सवा लाख से ज्यादा दर्शकों के बीच भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम को यह मैच खेलने का अवसर मिला है। दोनों की नजर इसे यादगार बनाने पर होगी। भारत की नजर तीसरी बार विश्व कप चैंपियन बनने पर है। उसने 1983 और 2011 में टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।

07:50 AM, 19-Nov-2023

IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप जीता, फाइनल में भारत को छह विकेट से हराया; हेड का शतक

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। दोनों टीमें 20 साल बाद विश्व कप के फाइनल में एक-दूसरे से खेलेंगी। पिछली बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया था। भारत उस हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें