फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs USA U19: भारत अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स में पहुंचा, ग्रुप के अंतिम मैच में अमेरिका को हराया

Sun, 28 Jan 2024 09:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन

खास बातें

India U19 vs USA U19 World Cup 2024 : दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ग्रुप ए में रविवार (28 जनवरी) को अपने तीसरे और आखिरी मैच में जीत गई। ब्लोमफोंटेन में उसने अमेरिका को 201 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सुपर सिक्स में पहुंच गई। अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 326 रन बनाए हैं। अमेरिका की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
अर्शिन कुलकर्णी। - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:07 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: भारत की शानदार जीत

भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप मैच में अमेरिका को 201 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सुपर सिक्स में पहुंच गई। उसके तीन मैचों में छह अंक हो गए। वहीं, अमेरिका बिना कोई मैच जीते टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा। वहीं, बांग्लादेश तीन मैच में चार अंक के साथ दूसरे पायदान पर रहा। आयरलैंड की टीम दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। अमेरिका का खाता नहीं खुला और वह सबसे नीचे चौथे पायदान पर रहा।

भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 326 रन बनाए। अर्शिन कुलकर्णी ने 108 रन बनाए। मुशीर खान ने 73 रन की पारी खेली। कप्तान उदय सहारन ने 35 रन बनाए। प्रियांशु मोलिया 27 रन बनाकर नाबाद रहे। आदर्श सिंह ने 25 और सचिन धस ने 20 रन बनाए। अमेरिका के लिए अतींद्र सुब्रमण्यन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

अमेरिका की टीम 327 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। उसके लिए उत्कर्ष श्रीवास्तव ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। भारत के लिए नमन तिवारी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

05:37 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: अमेरिका को मिला मुश्किल लक्ष्य

भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 326 रन बनाए हैं। अमेरिका को जीत के लिए 327 रन का लक्ष्य मिला है। भारत के लिए अर्शिन कुलकर्णी ने 108 रन बनाए। मुशीर खान ने 73 रन की पारी खेली। कप्तान उदय सहारन ने 35 रन बनाए। प्रियांशु मोलिया 27 रन बनाकर नाबाद रहे। आदर्श सिंह ने 25 और सचिन धस ने 20 रन बनाए।

04:37 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: अर्शिन का शतक

अर्शिन कुलकर्णी ने 110 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए हैं। उनकी दमदारी पारी के चलते टीम इंडिया 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाती दिख रही है। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। कप्तान उदय और अर्शिन क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
04:35 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

201 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। मुशीर खान 76 गेंद में 73 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। ऋषि रमेश ने उन्हें आरिन नादकर्णी के हाथों कैच कराया।

04:33 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: भारत का स्कोर 200 रन के पार

एक विकेट पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। अर्शिन और मुशीर दोनों अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। दोनों के बीच 150 रन की शानदार साझेदारी हो चुकी है और टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ अग्रसर है।

विज्ञापन
03:51 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: मुशीर खान का अर्धशतक

मुशीर खान ने 56 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने एक बार फिर शानदार पारी खेली और इस मैच में भी शतक लगाना चाहेंगे। अर्शिन के साथ शानदार साझेदारी कर उन्होंने भारत का स्कोर 31 ओवर में 173/1 कर दिया है।

03:49 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। अर्शिन और मुशीर के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम इंडिया को विशाल स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं।

03:46 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: अर्शिन का अर्धशतक

अर्शिन कुलकर्णी ने 70 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की है और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे हैं। मुशीर के साथ उन्होंने बेहतरीन साझेदारी की है।

03:09 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। मुशीर खान और अर्शिन कुलकर्णी अच्छी गति से रन बना रहे हैं। दोनों के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। अर्शिन अपने अर्धशतक के करीब हैं।

03:05 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: अर्शिन-मुशीर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

अर्शिन कुलकर्णी और मुशीर खान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/1 है।

02:43 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। अर्शिन और मुशीर की जोड़ी अच्छी गति से रन बना रही है और टीम इंडिया की रन गति में सुधार हुआ है। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/1 है।

02:40 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

46 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा है। आदर्श सिंह 37 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अतींद्र सुब्रमण्यम ने उन्हें पर्थ पटेल के हाथों कैच कराया। अब अर्शिन कुलकर्णी और मुशीर खान क्रीज पर हैं।

02:16 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है। पहले 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन है। अर्शन कुलकर्णी और आदर्श सिंह अच्छी लय में दिख रहे हैं। ये दोनों बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।

01:13 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अमेरिका: प्रणव चेट्टीपलायम, भव्य मेहता, सिद्धार्थ कप्पा, ऋषि रमेश (कप्तान), उत्कर्ष श्रीवास्तव, मानव नायक, अमोघ अरेपल्ली (विकेटकीपर), पार्थ पटेल, आरिन नाडकर्णी, अतींद्र सुब्रमण्यन, आर्य गर्ग।
भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे।

01:09 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19 Live Score : भारतीय टीम करेगी बल्लेबाजी

अमेरिका ने भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उसने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी। भारत की नजर लगातार तीसरी जीत पर है।

12:52 PM, 28-Jan-2024

IND vs USA U19: भारत अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स में पहुंचा, ग्रुप के अंतिम मैच में अमेरिका को हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ग्रुप ए में रविवार (28 जनवरी) को अपना तीसरा और आखिरी मैच खेल रही है। भारत के सामने ब्लोमफोंटेन में अमेरिका की चुनौती है। टीम इंडिया शुरुआती दो मैच जीतकर अगले राउंड में पहुंचने के करीब है। इस मैच को जीतकर वह अपनी जगह पक्की कर लेगी। अमेरिका को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वह टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें