फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN U19 Final: भारत को हराकर लगातार दूसरी बार बांग्लादेश बना विजेता, फाइनल में 59 रन से दर्ज की जीत

Sun, 08 Dec 2024 05:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

IND vs Ban U19 Asia Cup Final Live Cricket Score Today : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में रविवार को भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ। बांग्लादेश ने भारत को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में 59 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए। जवाब में भारत 35.2 ओवर में 10 विकेट पर 139 रन ही बना सका। 
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : @BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:29 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: बांग्लादेश की जीत

बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। दुबई में खेले गए फाइनल मैच में बांग्लादेश ने भारत को 59 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने रिजान हुसैन की 47 रनों की पारी की बदौलत 49.1 ओवर में 10 विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में भारत की टीम 139 रन ही बना सकी और 35.2 ओवर में ऑलआउट हो गई।

आठ बार की विजेता टीम को बांग्लादेश ने फाइनल में हराया
बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की 195 रन से हराया था। बता दें कि, यह अंडर-19 एशिया कप का 11वां सीजन है। भारतीय टीम ने आठ बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। 

2023 के सेमीफाइनल में भी भारत को हराया
भारत को इससे पहले 2023 में अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने चार विकेट से हराया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुशीर खान की 50 रनों की पारी की बदौलत 188 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 42.5 ओवर में 189 रन बनाकर जीत दर्ज की थी और फाइनल में स्थान हासिल किया था।

फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी
भारतीय टीम का कोई भी विशेषज्ञ बल्लेबाज प्रभावशाली पारी नहीं खेल सका जिसमें आईपीएल के सबसे युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे जो केवल नौ रन (7 गेंद, 2 चौके) ही बना सके। भारत को सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे (01) के रूप में शुरुआती झटके लगे और पांच ओवर के अंदर स्कोर दो विकेट पर 24 रन हो गया। बांग्लादेश ने बाकी भारतीय बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए जिन्हें बाउंड्री लगाने के साथ एक रन लेने में भी परेशानी हो रही थी।

इकबाल हुसैन ने बरपाया कहर
रिजान हुसैन ने सी आंद्रे सिद्धार्थ (35 गेंद पर 20 रन) की पारी 12वें ओवर में समाप्त कर दी। यह मैच का अहम पल था जिससे पलड़ा बांग्लादेश के पक्ष में झुक गया। इकबाल हुसैन इमोन ने इस स्थिति का पूरा फायदा उठाया और तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इससे भारत की उम्मीद टूट गई। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने केपी कार्तिकेय (21), निखिल कुमार (0) और हरवंश पंगालिया (6) को जल्दी आउट कर दिया। मोहम्मद अमान ने लंबे समय तक टिके रहने के बाद 65 गेंद में 26 रन बनाये। लेकिन उनका प्रयास और हार्दिक राज की 21 गेंद में 24 रन की पारी भी भारत के लिए काफी नहीं थी। अजीजुल हकीम ने अंत में अपने 2.2 ओवरों में आठ रन देकर तीन विकेट लिए।

05:18 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: हार्दिक 24 रन बनाकर आउट

भारत को नौवां झटका हार्दिक राज के रूप में लगा। उन्हें अजिजुल हकीम ने अपना शिकार बनाया। वह 24 रन बना सके। 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए युद्धजीत गुहा उतरे हैं।

05:14 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: कप्तान अमान 26 रन बनाकर आउट

भारत को आठवां झटका कप्तान अमान के रूप में लगा। उन्हें अजिजुल हकीम ने अपना शिकार बनाया। वह 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चेतन शर्मा उतरे हैं। 

विज्ञापन
04:44 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: सातवां विकेट गिरा

भारत को सातवां झटका 92 रन के स्कोर पर लगा। किरण चोरमाले एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें अल फहाद ने आउट किया। 

04:28 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: भारत को लगा छठा झटका

भारत को छठा झटका हरवंश पंगालिया के रूप में लगा। उन्हें इकबाल हुसैन ने फरीद खान के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए किरण कोरमेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान अमान मौजूद हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 82/6 है।

विज्ञापन
03:55 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: 73 पर भारत को पांचवां झटका

भारत ने 73 रन के स्कोर पर चौथा और पांचवां विकेट खो दिया। इकबाल हुसैन ने पहले केपी कार्तिकेय (21) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने निखिल कुमार को पवेलियन भेजा। निखिल खाता भी नहीं खोल सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरवंश पंगालिया उतरे हैं। कप्तान अमान 10* रन बनाकर डटे हुए हैं। 21 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत को जीत के लिए 124 रन की जरूरत है।

03:26 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका रिजान हुसैन ने दिया। उन्होंने आंद्रे सिद्धार्थ को 44 के स्कोर पर बोल्ड किया। वह तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान मोहम्मद अमान उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए केपी कार्तिकेय मौजूद हैं।

03:21 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/2

सी आंद्रे सिद्धार्थ (19) और केपी कार्तिकेय (4) बांग्लादेश के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/2 है।

02:53 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट

मारुफ मरीधा ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया है। वैभव नौ रन बनाकर आउट हुए। भारत ने इस तरह 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। 

02:34 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: भारत को लगा पहला झटका

अल फहाद ने सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को आउट कर भारत को पहला झटका दिया है। भारत ने चार रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। म्हात्रे एक रन बनाकर आउट हुए। 

01:59 PM, 08-Dec-2024

बांग्लादेश की टीम 198 रन पर सिमटी

बांग्लादेश ने फाइनल में भारत के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 49.1 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। रिजान हुसैन 47 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इसके अलावा मोहम्मद शिहाब ने 40 रन की पारी खेली। फरीद हसन ने 39 रन बनाए। जवाद अबरार ने 20 रन, कलाम सिद्दिकी ने एक रन, कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम ने 16 रन और देबाशीष सरकार ने एक रन बनाया। मोहम्मद सैमियुन ने चार, अल फहाद ने एक रन और इकबाल इमोन ने एक रन बनाया। भारत की ओर से युधाजीत गुहा, चेतन शर्मा और हार्दिक राज को दो-दो विकेट मिले। किरण चोरमोले, केपी कार्तिकेय और आयुष म्हात्रे को एक-एक विकेट मिला।

01:29 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: बांग्लादेश को दो ओवर में दो झटके

बांग्लादेश को 165 के स्कोर पर सातवां झटका लगा था। सैमियुन रन आउट हुए। वह चार रन बना सके। इसके बाद 42वें ओवर में अल फहाद को हार्दिक राज ने अमान के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके। 43 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर आठ विकेट पर 169 रन है।

01:17 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: बांग्लादेश को छठा झटका

बांग्लादेश को 155 के स्कोर पर छठा झटका लगा। रिजान हुसैन को हार्दिक राज क्लीन बोल्ड किया। वह 65 गेंद में 47 रन बना सके। फिलहाल फरीद हसन और समियुन बसिर क्रीज पर हैं। 40 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 161 रन है।

12:53 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: देबाशीष आउट हुए

कार्तिकेय ने देबाशीष देबा को आउट कर बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया। देबाशीष एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। बांग्लादेश ने इस तरह 132 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। 

12:46 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: बांग्लादेश को चौथा झटका

आयुष म्हात्रे ने मोहम्मद शिहाब जेम्स को आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। इसके साथ ही शिहाब और रिजान हुसैन की साझेदारी का अंत हुआ। बांग्लादेश ने 32 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 128 रन बनाए हैं। 

12:27 PM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: बांग्लादेश का स्कोर 100 के पार

भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। शुरुआती झटकों से मोहम्मद शिहाब जेम्स और रिजान हुसैन ने टीम को उबारा। भारत ने अब तक तीन सफलताएं हासिल की है। 

11:59 AM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: बांग्लादेश को तीसरा झटका

किरन चोरमाले ने अजिजुल हकीम को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। हकीम बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर अपना विकेट गंवा बैठे। हकीम ने 16 रन बनाए। बांग्लादेश ने 66 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 

11:36 AM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: बांग्लादेश का स्कोर 50 के पार

शुरुआती झटकों के बावजूद बांग्लादेश ने 13 ओवर की समाप्ति तक 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। बांग्लादेश ने अब तक दो विकेट पर 52 रन बनाए हैं और क्रीज पर अजिजुल हकीम और मोहम्मद शहीहाब जेम्स मौजूद हैं। 

11:24 AM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: भारत को दूसरी सफलता

चेतन शर्मा ने जावेद अबरार को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। अबरार 20 रन बनाकर आउट हुए। 

11:05 AM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

युद्धजीत गुहा ने कलाम सिद्धिकी अलीन को बोल्ड कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया। कलाम सिद्धिकी 16 गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश ने सधी हुई शुरुआत की थी, लेकिन 17 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। 

10:56 AM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: बांग्लादेश की सधी शुरुआत

भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने सधी शुरुआत की है। बांग्लादेश ने पांच ओवर की समाप्ति तक बिना विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं। 

10:39 AM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

बांग्लादेश: जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), मोहम्मद शिहाब जेम्स, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), देबाशीष सरकार देबा, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, मारुफ मृधा, मोहम्मद रिजान होसन, अल फहद, इकबाल हुसैन इमोन

भारत: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्दार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), किरण चोरमाले, हार्दिक राज, चेतन शर्मा, युद्धाजीत गुहा।

10:32 AM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final Live: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

10:28 AM, 08-Dec-2024

IND vs BAN U19 Final: भारत को हराकर लगातार दूसरी बार बांग्लादेश बना विजेता, फाइनल में 59 रन से दर्ज की जीत

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में रविवार को भारत का सामना बांग्लादेश से है। बांग्लादेश की टीम अंडर-19 एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें