फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS U19 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने फिर तोड़ा भारत का सपना, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 79 रन से हराया

Sun, 11 Feb 2024 09:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)

खास बातें

IND U19 vs AUS U19 Final World Cup Highlights: अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत का मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया से था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 50 ओवर में कंगारुओं ने सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:58 PM, 11-Feb-2024

ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार जीता अंडर-19 विश्व कप का खिताब

सीनियर स्तर पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल और वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भारत को हराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने जूनियर स्तर पर भी भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया को 79 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर सिमट गई।

एक साल के अंदर कंगारुओं ने तीसरी बार भारतीय टीम का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया है। पिछले साल जून में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था। फिर पिछले साल 19 नवंबर को कंगारुओं ने भारतीय टीम को वनडे विश्व कप के फाइनल में शिकस्त दी थी। अब 85 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार टीम इंडिया को किसी खिताबी मुकाबले में हराया है।

अंडर-19 विश्व कप में यह ऑस्ट्रेलिया का चौथा खिताब है। इससे पहले वह 1988, 2002 और 2010 में भी खिताब जीत चुके हैं। 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है। भारत पांच बार की चैंपियन है। उसने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब पर कब्जा जमाया था। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लगातार दूसरा अंडर-19 विश्व कप जीतने के इरादे को भी ध्वस्त कर दिया। अब तक सिर्फ पाकिस्तान ही लगातार दो बार अंडर-19 विश्व कप जीत पाई है। उन्होंने 2004 और 2006 में ऐसा किया था।

08:43 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: भारत को नौवां झटका

168 के स्कोर पर भारत को नौवां झटका लगा। मुरुगन अभिषेक भी 42 रन बनाकर आउट हुए। अपनी 46 गेंद की पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल नमन तिवारी और सौमी पांडे क्रीज पर हैं।

08:32 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: मुरुगन अभिषेक जमे

भारत ने 38 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं। फिलहाल नमन तिवारी तीन रन और मुरुगन अभिषेक 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 72 गेंद में 98 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
08:07 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: भारत को आठवां झटका

भारत को 122 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। स्पिनर राफ मैकमिलन ने राज लिम्बानी को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल मुरुगन अभिषेक और नमन तिवारी क्रीज पर हैं।

07:58 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: भारत को सातवां झटका

भारत को 115 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। आदर्श सिंह भी 77 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माहली बियर्डमैन ने विकेटकीपर रेयान हिक्स के हाथों कैच कराया। फिलहाल राज लिम्बानी और मुरुगन अभिषेक क्रीज पर हैं। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 115 रन है। टीम इंडिया को जीत के लिए 139 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
07:40 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को 91 के स्कोर पर छठा झटका लगा। प्रियांशु मौलिया के बाद अरावेली अवनीश भी अपना विकेट गंवा बैठे। उनका कैच स्पिनर राफ मैकमिलन ने अपनी गेंद पर लिया। अवनीश खाता भी नहीं खोल सके। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 91 रन है और टीम को जीत के लिए 163 रन की जरूरत है। फिलहाल आदर्श सिंह और मुरुगन अभिषेक क्रीज पर हैं।

07:37 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को 25वें ओवर में 90 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। चार्ली एंडरसन ने प्रियांशु मौलिया को कैलम विडलर के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल अरावली अवनीश और आदर्श सिंह क्रीज पर हैं। भारत को अब भी 164 रन की जरूरत है। 

07:15 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को 68 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। सचिन धस को राफ मैकमिलन ने विकेटकीपर रेयान हिक्स के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल आदर्श सिंह और प्रियांशु मौलिया क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 74 रन है। 

07:06 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को 55 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान उदय सहारन को महली बियर्डमैन ने कप्तान वेबगेन के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंद में आठ रन बना सके। फिलहाल आदर्श सिंह और सचिन धस क्रीज पर हैं।

06:39 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को 40 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। बियर्डमैन ने मुशीर खान को क्लीन बोल्ड किया। वह 33 गेंद में 22 रन बना सके। इससे पहले अर्शिन कुल्कर्णी तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। फिलहाल कप्तान उदय सहारन और आदर्श सिंह क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 50 रन है।

06:35 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: आदर्श-मुशीर संभल कर खेल रहे

भारत ने 12 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए हैं। मुशीर खान और आदर्श सिंह ने 30+ रन की साझेदारी कर ली है। दोनों संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आदर्श 12 और मुशीर 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

05:50 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को तीन के स्कोर पर पहला झटका लगा। तीसरे ओवर में कैलम विडलर ने अर्शिन कुल्कर्णी को रेयान हिक्स के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 10 रन है। मुशीर खान और आदर्श सिंह क्रीज पर हैं।

05:46 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। दो ओवर में टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए एक रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने धीमी शुरुआत की है। आदर्श सिंह और अर्शिन कुल्कर्णी क्रीज पर हैं।

05:11 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 253/7

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मैच में 50 ओवर में 253 रनों का स्कोर बनाए हैं। भारत को खिताबी मैच में जीत के लिए 254 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हरजस सिंह ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान वेबगेन ने 48 रन बनाए। हालांकि, वह अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैरी डिक्सन भी 42 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा ओलीवर पीक 46 रन और टॉम स्ट्रैकर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए राज लिंबानी ने सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जबकि नमन तिवारी को 2 विकेट मिले। इसके ्अलावा सौम्य पांडे और मुशीर खान को एक-एक सफलता मिली। अब दूसरी पारी में भारतीय टीम से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है। 

04:45 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे चार्ली एंडरसन

ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका चार्ली एंडरसन के रुप में लगा। 18 गेंदों में 13 रन बनाकर वह पवेलियन लौटे। राज लिंबानी ने उन्हें आउट किया। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टॉम स्ट्रैकर उतरे हैं। 46 ओवर का स्कोर पूरा होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट खोकर 223 रन है।

04:28 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 200 रनों के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया का स्कोर

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 200 रनों का स्कोर तैयार कर लिया है। 43 ओवर का खेल पूरा होने तक टीम को छह झटके लग चुके हैं। फिलहाल क्रीज पर ओलीवर पीक 24 गेंदों में 21 रन और चार्ली एंडरसन ने 10 गेंदों में चार रन बनाए हैं।

04:16 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 2 रनों पर आउट हुए रैफ मैकमिलन

हरजस सिंह के बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रैफ मैकमिलन 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुशीर खान ने उन्हें कैच आउट किया। 40 ओवर का खेल पूरा हो चुका है, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 187 रन है। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चार्ली एंडरसन आए हैं।

04:02 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: अर्धशतक जड़कर हरजस सिंह लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल रहे भारतीय मूल के बल्लेबाज हरजस सिंह अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 50 गेंदों में अंडर 19 विश्व कप का पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। हरजस को सौम्य पांडे ने आउट किया। 38 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 182/5 है। नंबर सात पर बल्लेबाजी के लिए रैफ मैकमिलन उतरे हैं। 

03:48 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: राज लिंबानी ने किया रियान हिक्स को आउट

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 35वें ओवर की पहली गेंद पर राज लिंबानी ने रियान हिक्स को आउट किया। विकेटकीपर बल्लेबाज 20 रन बनाकर आउट हुए। हरजस सिंह और हिक्स के बीच चौथे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ओलीवर पीक आए हैं।

03:33 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 31 ओवर का खेल पूरा, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 151/3

31 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 151 रन है। फिलहाल क्रीज पर हरजस सिंह 44 गेंदों में 33 रन और रायन हिक्स 21 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिए राज लिंबानी ने एक और नमन तिवारी ने दो विकेट लिए हैं।

03:10 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 111/3

26 ओवर का खेल पूरा चुका है, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 111 रन है। नमन तिवारी ने भारत को मुश्किल से निकालते हुए दो सफलताएं दिलाई हैं। फिलहाल हरजस सिंह 20 गेंदों में छह रन और रायन हिक्स 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं।

03:00 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया के हैरी डिक्सन आउट, 23 ओवर में स्कोर 100/3

ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका लगा है। सेट बल्लेबाज हैरी डिक्सन 42 रन बनाकर आउट हो गए। नमन तिवारी ने उन्हें मुरुगन अभिषेक हाथों कैच आउट कराया। भारतीय गेंदबाज को दो सफलताएं मिल चुकी हैं। 23 ओवर का खेल समाप्त और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 100 रन। पांचवें बल्लेबाज के रुप में रायन हिक्स आए हैं। 

02:43 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: अर्धशतक से चूके वेइबगेन, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20 ओवर में 94/2

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान वेइबगेन दो रन से अर्धशतक जड़ने से चूक गए। नमन तिवारी ने 21वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें 48 रनों पर रोक दिया। डिक्सन  और वेइबगेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरजस सिंह आए हैं। 

02:32 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 66/1

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 15 ओवर में एक विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। हैरी डिक्सन 38 गेंदों में 28 और कप्तान वेइबगेन 52 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद हैं।  इन दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी हुई है। 

02:03 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 ओवर में 38/1

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आठ ओवर में एक विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। हैरी डिक्सन 15 गेंद पर 20 और कप्तान वेइबगेन 25 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। पहला विकेट गिरने के बाद दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की है और दूसरे विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी कर ली है।

01:43 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

भारत के खिलाफ फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका है। राज लिम्बानी ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सैम कोन्स्टास को क्लीन बोल्ड कर दिया। कोन्स्टास ने आठ गेंदों का सामना किया। वह खाता नहीं खोल पाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान ह्यू वेइबगेन क्रीज पर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तीन ओवर में एक विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। हैरी डिक्सन 15 और वेइबगेन तीन रन बनाकर नाबाद हैं।

01:30 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

फाइनल में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। हैरी डिक्सन और सैम कोन्स्टास क्रीज पर हैं। भारत के लिए राज लिम्बानी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

01:08 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, चार्ली एंडरसन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर।

भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे।

01:04 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता

ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी। भारत की नजर कंगारू टीम को कम स्कोर पर रोकने पर है।

01:02 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: उदय सहारन (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरावली अवनीश राव, सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिंबानी, नमन तिवारी।

ऑस्ट्रेलिया: ह्यू वेबगेन (कप्तान), लाचलान ऐटकेन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, महली बियर्डमैन, टॉम कैंपबेल, हैरी डिक्सन, रेयान हिक्स, सैम कोनस्टास, राफेल मैकमिलन, ऐडन ओकोनोर, हरजस सिंह, टॉम स्ट्रेकर, कैलम विडलर और ओली पीक।

12:48 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 2016 और 2020 के फाइनल में हारा था भारत

भारत की अंडर-19 टीम ने 2012 और 2018 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इस चरण के खिताबी मैच में भी वह प्रबल दावेदार होगी। भारतीय टीम हमेशा आयु वर्ग के टूर्नामेंट में ‘पावरहाउस’ रही है और इस टूर्नामेंट में नौवीं बार फाइनल में पहुंचना इसका प्रमाण है। भारत की अंडर-19 टीम ने 2016 के बाद सभी फाइनल खेले हैं जिसमें से उसने 2018 और 2022 चरण में खिताब जीते जबकि 2016 और 2020 में उसे हार मिली।

12:46 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: टूर्नामेंट में अजेय है भारतीय टीम

उदय सहारन की अगुवाई वाली मौजूदा टीम शुरू में इतनी शानदार नहीं दिख रही थी क्योंकि कुछ महीने पहले वह अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी, लेकिन यहां टीम फॉर्म में आ गई है। इस टूर्नामेंट 389 बनाने वाले सहारन टीम का प्रदर्शन प्रत्येक मैच में बेहतर होता गया और उसने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। बस सेमीफाइनल ही ऐसा था जिसमें उसने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को महज एक विकेट से हराया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है।

12:37 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने फिर तोड़ा भारत का सपना, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 79 रन से हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत का मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमें तीसरी बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हैं। भारत इससे पहले 2012 और 2018 के फाइनल में उसे हरा चुका है। टीम इंडिया अब तक पांच बार यह खिताब जीत चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया तीन बार चैंपियन बना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें