फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs NEP Highlights: भारत ने 306 रनों से जीता मैच, नेपाल 26 के स्कोर पर ऑलआउट; प्रिंस-हर्षित ने बरपाया कहर

Fri, 20 Nov 2026 09:06 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

भारत ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में नेपाल को 306 रनों से करारी शिकस्त दी। तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के शतकों की बदौलत भारत ने 332 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम महज 26 रनों पर ढेर हो गई। प्रिंस यादव ने पांच और हर्षित राणा ने चार विकेट लेकर भारत को शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन
भारत बनाम नेपाल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:02 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Highlights: भारत ने 306 रनों से जीता मैच

तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की तूफानी शतकीय पारियों के बाद हर्षित राणा और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। शुक्रवार को दोहा में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की पूरी टीम महज 11.3 ओवर में 26 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से प्रिंस यादव ने पांच विकेट झटके, जबकि हर्षित राणा ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई।

08:33 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: पांचवां विकेट गिरा

नेपाल को पांचवां झटका हर्षित राणा ने ही दिया। उन्होंने राशिद खान को बोल्ड किया। वह छह रन बना सके। अब पवन का साथ देने लोकेश बम आए हैं।

08:06 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: नेपाल को शुरुआती झटके

अभी सिर्फ दो ओवर का खेल हो पाया है और नेपाल ने महज एक रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम कर लिए हैं। अर्जुन कुमल, कुशल भुर्तेल, दीपक डुमरे और बासिर अहमद आउट हो गए। अब पवन सर्राफ और राशिद खान क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
07:25 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: भारत ने नेपाल को 333 रनों का लक्ष्य दिया

तिलक वर्मा (107) और कुमार कुशाग्र (117) की शतकीय पारियों की मदद से भारत ए ने नेपाल के सामने 333 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 332 रन बनाए। नेपाल के लिए ललित और संदीप ने तीन-तीन विकेट लिए।

07:06 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: तिलक-रिंकू आउट हुए

तिलक वर्मा 107 और रिंकू सिंह नौ रन बनाकर आउट हो गए। अब सूर्यांश शेडगे और शाहबाज अहमद क्रीज पर मौजूद हैं। 47 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 294 रन है।

विज्ञापन
06:52 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: तिलक वर्मा का शतक

तिलक वर्मा ने 108 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रिंकू सिंह फिलहाल उनका साथ दे रहे हैं। 

06:46 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका राजबंशी ने दिया। उन्होंने कुमार कुशाग्र को बोल्ड किया। वह 102 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्के की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए। अब तिलक वर्मा का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं।

06:30 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: कुशाग्र का शतक

कुमार कुशाग्र शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 93 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 170 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं और यह साझेदारी अभी जारी है। 40 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 221 रन है।

05:49 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: तिलक-कुशाग्र के अर्धशतक

तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने 50 रन बना लिए हैं। वहीं, कुमार कुशाग्र भी क्रीज पर डटे हुए हैं और उनका भी अर्धशतक पूरा हो चुका है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 147 रन है।

05:12 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: तिलक और कुशाग्र ने संभाला मोर्चा

23 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 90 रन है। तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के बीच 48 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

04:35 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: भारत का स्कोर तीन विकेट पर 50 के पार

14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने तीन विकेट पर 55 रन है।

04:20 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: 42 पर भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका पवन सर्राफ ने दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड किया। वह 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब तिलक वर्मा का साथ देने कुमार कुशाग्र आए हैं।

04:06 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: 36 पर भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका राजबंशी ने दिया। उन्होंने आयुष बडोनी को अपना शिकार बनाया। अब वैभव का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

03:53 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: अभिषेक शर्मा आउट हुए

29 के स्कोर पर भारत को पहला झटका नंदन यादव ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में सिर्फ नौ रन बना सके। अब वैभव सूर्यवंशी का साथ देने आयुष बडोनी आए हैं। 

03:45 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: भारत की सधी शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने भारत को सधी शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद स्कोर 19/0 है।

03:30 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: भारत ए की पारी शुरू

भारत ए की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं।

03:27 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत ए: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।

नेपाल: अर्जुन कुमल, कुशल भुर्तेल, बसीर अहमद, लोकेश बाम, दीपक डुमरे (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, नंदन यादव, पवन सर्राफ, राशिद खान, संदीप लामिछाने (कप्तान), प्रैटिस जीसी।

03:10 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: नेपाल ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय ए टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

02:28 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: लामिछाने की फिरकी से बचना होगा

नेपाल की कमान स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने के हाथों में है, जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले सात मुकाबलों में महज 3.85 की इकॉनमी से 19 विकेट झटके हैं। बाएं हाथ के स्पिनर ललित राजबंशी के साथ मिलकर लामिछाने भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। बल्लेबाजी में नेपाल को सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल और अर्जुन कुमल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। हालांकि, अनुभवी तेज गेंदबाज सोमपाल कामी की फिटनेस को लेकर नेपाल खेमे में थोड़ी चिंता जरूर है। नेपाल अपनी पूरी क्षमता के साथ उतर रहा है और उसके पास उलटफेर करने का माद्दा रखता है।

02:27 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: भारतीय बल्लेबाजी में आक्रामकता

कप्तान तिलक वर्मा और उप-कप्तान रिंकू सिंह की अगुवाई वाली इंडिया-ए की टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। चोटिल रजत पाटीदार की जगह टीम में शामिल किए गए आयुष बदोनी, तिलक और रिंकू के साथ मिलकर मध्यक्रम को मजबूती देंगे। यह देखने वाली बात होगी कि टीम मैनेजमेंट विकेटकीपर के तौर पर कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह में किसे तरजीह देता है। हालांकि, प्रभसिमरन के अनुभव को देखते हुए उन्हें मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज हर्षित राणा और बाएं हाथ के पेसर अरशद खान पर शुरुआती विकेट निकालने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, स्पिन की जिम्मेदारी हर्ष दुबे या शाहबाज अहमद के हाथों में होगी। सूर्यांश शेडगे पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकते हैं।

02:26 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score:आज भारत ए की नेपाल से टक्कर

एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में आज यानी शुक्रवार को भारत-ए का सामना नेपाल से होगा। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह 50 ओवर का डे-नाइट मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में विजयी आगाज करने के इरादे से दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी। भारत को इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान-ए से भिड़ना है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी इसे एक मैच प्रैक्टिस के तौर पर लेना चाहेंगे। इसके बाद 24 नवंबर को भारत-ए का सामना यूएई से होगा।

01:57 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Highlights: भारत ने 306 रनों से जीता मैच, नेपाल 26 के स्कोर पर ऑलआउट; प्रिंस-हर्षित ने बरपाया कहर

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज भारत ए का सामना नेपाल से दोहा में होगा। इस मैच में भारत ए की नजरें जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने पर होंगी। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें