भारत ने सातवें गेंदबाज के तौर पर अनीश्वर गौतम को गेंद थमाई और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में नेथन मैग्वायर को पवेलियन की राह दिखा दी। इसी के साथ आयरलैंड की एक अच्छी साझेदारी टूटी और सातवां विकेट भी गिरा। 32 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर: 105/7, स्कॉट मैकबेथ (24*), मैथ्यू हम्फ़्रीज़ (0*)
आयरलैंड की पारी के 25 ओवर पूरे हो चुके हैं। भारत को अब जीत के लिए चार विकेट की दरकार है। 25 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर: 79/6, स्कॉट मैकबेथ (5*), नेथन मैग्वायर (7*)
सांगवान ने अपनी दूसरी सफलता हासिल करते हुए आयरलैंड को पांचवां झटका दिया। सांगवान ने इस बार कॉक्स को 28 रन के स्कोर पर बाना के हाथों कैच कराया।
गर्व सांगवान ने अपने पहले ही ओवर में बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने टिम टेक्टर को 15 रन के स्कोर पर तांबे के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर: 36/4, फ़िलिपस लेरू (0*), जॉशुआ कॉक्स (4*)
भारत की तरफ से राजवर्धन, रवि और निशांत ने लगातार एक-एक ओवर मैडेन फेंके और आयरलैंड के बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसा दिया। 9 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर: 17/3, जॉशुआ कॉक्स (0*), टिम टेक्टर (0*)
रवि कुमार ने अपने दूसरे ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने डोहर्टी को ओस्तवाल के हाथों कैच कराया। स्क्वायर लेग पर खड़े विकी ओस्तवाल ने पीछे दौड़कर शानदार कैच लपका। डोहर्टी सात रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर: 10/1, डेविड विंसेंट (2*), जैक डिकसन (0*)
भारत के 308 रन के जवाब में आयरलैंड की तरफ से लियम डोहर्टी और डेविड विंसेंट ने पारी की शुरुआत की है। वहीं राजवर्धन हंगारगेकर ने नई गेंद संभाली है।
राजवर्धन हंगारगेकर के आखिरी ओवर में लगाए गए 23 रनों की मदद से भारतीय टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 307 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने हरनूर सिंह और अंगक्रिश रघुवंशी की शानदार साझेदारी की मदद से पहले विकेट के लिए 164 रन जोड़े। अंगक्रिश ने 79 रन बनाए तो वहीं हरनूर 88 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा राज बावा (42*), निशांत सिंधु (36) और राजवर्धन हंगारगेकर (39*) रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से मुज़म्मिल शेरज़ाद तीन विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे।
राजवर्धन हंगारगेकर ने मुज़म्मिल शेरज़ाद के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाकर कुल 23 रन बटोरे। वह 17 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद लौटे।
राज बावा के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। वह अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्हें शेरज़ाद ने अपनी यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। वह 64 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए।
भारत का तीसरा विकेट गिरा। अच्छी लय में दिख रहे निशांत सिंधु 34 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 262/3, राजवर्धन हंगारगेकर (2*), राज बावा (41*)
भारतीय टीम के पास 300 रन से अधिक का स्कोर बनाने का मौका है। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 255/2, निशांत सिंधु (34*), राज बावा (38*)
भारतीय टीम ने 37वें ओवर में अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं। भारत की तरफ से कप्तान निशांत सिंधु और राज बावा की जोड़ी क्रीज पर है। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 202/2, राज बावा (20*), निशांत सिंधु (4*)
भारत का दूसरा विकेट हरनूर सिंह के रूप में गिरा। वह 101 गेंदों में 88 रन बनाकर हम्फ़्रीज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। इसी के साथ भारत की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है।
जेमी फ़ोर्ब्स ने आयरलैंड को पहली सफलता दिलाते हुए भारत की 164 रनों की साझेदारी को तोड़ दिया है। फ़ोर्ब्स ने अंगक्रिश को कॉक्स के हाथों कैच कराया। अंगक्रिश ने आउट होने से पहले 79 गेंदों में 79 रन बनाए। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 165/1, राज बावा (1*), हरनूर सिंह (75*)
अंगक्रिश और हरनूर ने शानदार बल्लबाजी करते हुए भारत की बेहतरीन और मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 152/0, अंगक्रिश रघुवंशी (77*), हरनूर सिंह (66*)
अंगक्रिश के बाद हरनूर ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने संभलकर और संयम भरी पारी खेलते हुए 56 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 133/0, अंगक्रिश रघुवंशी (71*), हरनूर सिंह (53*)
भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए अपने पहले 100 रन पूरे कर लिए हैं। अंगक्रिश अर्धशतक जड़ चुके हैं जबकि हरनूर भी फिफ्टी के करीब हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 107/0, हरनूर सिंह (43*), अंगक्रिश रघुवंशी (56*)
अंगक्रिश रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छक्के के साथ 41 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 83/0, अंगक्रिश रघुवंशी (52*), हरनूर सिंह (29*)
अंगक्रिश-हरनूर की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों खिलाड़ियों ने आयरलैंड के गेंदबाजों को अभी तक कोई मौका नहीं दिया है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 68/0, हरनूर सिंह (22*), अंगक्रिश रघुवंशी (44*)
अंगक्रिश रघुवंशी और हरनूर सिंह ने भारत को दिलाई मजबूत शुरुआत। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 51/0, हरनूर सिंह (17*), अंगक्रिश रघुवंशी (32*)
अंगक्रिश रघुवंशी ने नेथन मैग्वायर को उनके पहले ओवर में निशाने पर लिया और तीन चौके लगाए। उन्होंने इस ओवर में 13 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर: 33/0, अंगक्रिश रघुवंशी (26*), हरनूर सिंह (6*)
भारत की तरफ से हरनूर सिंह और अंगक्रिश रघुवंशी ने पारी की शुरुआत की है जबकि आयरलैंड की तरफ से मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने नई गेंद संभाली है।
अंडर-19 एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के दो अभ्यास मैचों में ऑस्ट्रेलिया और मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। भारत ने वेस्टइंडीज को 108 रन और ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप के पहले मैच में 45 रन से हराया। इस मैच में कप्तान यश धुल ने 82 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके अलावा भारत की गेंदबाजी बेहतरीन रही थी। स्पिनर विक्की ओस्तवाल ने पांच और राज बावा ने चार विकेट झटके थे।
भारत को ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और यूगांडा के साथ रखा गया है। टीम इंडिया चार बार अंडर-19 विश्व कप जीत चुकी है और टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। 2020 में खेले गए पिछले संस्करण में भारतीय टीम रनर अप रही थी। फाइनल में उसे बांग्लादेश ने हराया था। पिछले कुछ मैचों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। इस टूर्नामेंट से पहले भारत ने एशिया कप अपने नाम किया था। कप्तान यश धुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम में छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।