03:53 PM, 15-Feb-2023
Hardik Natasa Wedding Live: 2020 में की थी कोर्ट मैरिज
साल 2020 में हार्दिक एक बार फिर चर्चाओं में आए, लेकिन इस बार उनके चर्चाओं में आने की वजह कुछ और थी। 2020 में एक जनवरी को हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच के साथ सगाई की बात कबूल की थी। 2019 से 2020 यानी एक साल के अंदर विवादों में रहने वाले हार्दिक को नताशा के प्यार ने जिम्मेदार बना दिया। इसके बाद हार्दिक ने न सिर्फ क्रिकेट पर फोकस किया, बल्कि कई अहम मौके पर टीम को जीत भी दिलाई। इस दौरान वह चोट से भी जूझते रहे, लेकिन उन्होंने वापसी की और आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियन बनाया।