शशांक सिंह ने 29 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेलकर पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस पर जीत दिलाई। पंजाब की आईपीएल के मौजूदा सीजन में चार मैचों में यह दूसरी जीत है। पंजाब को इससे पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने विपरीत परिस्थितियों से उबर कर गुजरात को उसके होम ग्राउंड पर मात दी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल के 48 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों के दम पर चार विकेट पर 199 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन शशांक और इंपैक्ट सब के तौर पर मैदान में उतरे आशुतोष शर्मा ने टीम की मैच में वापसी कराई। इन दोनों बल्लेबाजों की मदद से पंजाब ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की। पंजाब ने इस सीजन का सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। शशांक का आईपीएल करियर का यह पहला पचासा है। शशांक 25 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ इंपैक्ट सब के तौर पर उतरे आशुतोष शर्मा 12 गेंदों पर 22 रन बनाकर मौजूद हैं।
शशांक सिंह की शानदार पारी के बीच पंजाब किंग्स को विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के रूप में छठा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने जितेश को पवेलियन की राह दिखाई। जितेश आठ गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। शशांक हालांकि 22 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब किंग्स के विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी है और अब सिकंदर रजा भी आउट हो गए हैं। पंजाब का यह पांचवां विकेट है। सिकंदर रजा को तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने आउट किया। रजा 16 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर शशांक सिंह 11 गेंदों पर 26 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़े स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब के बल्लेबाज नाकाम साबित हो रहे हैं। पंजाब ने 71 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। टीम को सैम करन के रूप में चौथा झटका लगा है। करन को अजमातुल्लाह ने पवेलियन भेजा। करन ने आठ गेंदों पर पांच रन बनाए। पंजाब की ओर से सिकंदर रजा पांच गेंदों पर तीन रन और शशांक सिंह एक गेंद पर एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की पारी लड़खड़ा गई। टीम ने महज 64 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो के बाद अब प्रभसिमरन सिंह भी पवेलियन लौट गए हैं। नूर अहमद ने प्रभसिमरन को मोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। प्रभसिमरन 24 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद का यह इस मैच का दूसरा विकेट है। फिलहाल क्रीज पर सैम करन पांच गेंदों पर तीन रन और नए बल्लेबाज के रूप में उतरे सिकंदर रजा एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस द्वारा 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने कप्तान शिखर धवन के बाद जॉनी बेयरस्टो का विकेट भी गंवा दिया है। नूर अहमद ने बेयरस्टो को आउट किया जिन्होंने 13 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 17 गेंदों पर 24 और सैम करन एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा। उमेश यादव ने कप्तान शिखर धवन को बोल्ड किया। गेंद धवन के बल्ले से लगकर विकेट पर जा लगी। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 19 रन है।
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा है। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली। गिल भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को मुश्किल से उबारा। गिल की इस पारी के दम पर गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए। गिल इस सीजन सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर खड़ा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब की ओर से तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने चार ओवर में 44 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि हरप्रीत बराड़ और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।
दोनों टीमों ने किए एक-एक बदलाव
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब के कप्तान धवन ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। लियाम लिविंगस्टोन की जगह सिकंदर रजा को टीम में जगह दी गई है। वहीं, गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी एक बदलाव करते हुए डेविड मिलर को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी है। मिलर की जगह केन विलियमसन को मौका दिया गया है जो आईपीएल के इस सीजन में अपना पहला मुकाबला खेले। मिलर चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल सके।
रबाडा ने दिलाई पहली सफलता
गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ऋद्धिमान साहा के रूप में पहला झटका लगा। साहा 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। साहा को तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया। आईपीएल की पिछली पांच पारियों में यह चौथा मौका है जब रबाडा ने साहा को अपना शिकार बनाया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और केन विलियमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला झटका लगने के बाद पारी को संभाला।गिल और विलियमसन ने पॉवरप्ले खत्म होने तक कोई अन्य विकेट नहीं गिरने दिया था। हालांकि पंजाब किंग्स को हरप्रीत बराड़ ने दूसरी सफलता दिलाई और कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी संभाल रहे केन विलियमसन को आउट किया। इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेल रहे विलियमसन ने 22 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए।
गिल-सुदर्शन ने संभाला
दो झटके लगने के बाद शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस की पारी को संभाला। सुदर्शन ने 12वां ओवर डालने आए सिकंदर रजा के ओवर से तीन चौके निकाले। सुदर्शन ने आते ही चौकों की बारिश कर दी है। हालांकि हर्षल पटेल ने सुदर्शन को विकेट के पीछे कैच कराकर आउट किया। सुदर्शन ने 19 गेंदों पर 33 रनों की अपनी पारी में छह चौके जड़े। दिलचस्प बात यह रही कि सुदर्शन को अंपायर ने आउट करार नहीं दिया था, लेकिन सुदर्शन ने खेल भावना का परिचय देते हुए पवेलियन से बाहर जाना उचित समझा। हर्षल की गेंद पर सुदर्शन ने पुल करने का प्रयास किया जिसे विकेटकीपर जितेश शर्मा ने पकड़ लिया। हर्षल ने अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट करार दिया, पर सुदर्शन जानते थे कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई है। लिहाजा वह खुद ही पवेलियन की ओर बढ़ गए।
गिल का पचासा
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल के इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है। गिल के करियर का यह 19वां पचासा है। गिल 2019 से अबतक पंजाब के खिलाफ नौ पारियों में छह अर्धशतक लगा चुक हैं। गिल की इस पारी के दम पर ही गुजरात पंजाब के सामने कड़ा लक्ष्य रखने में सफल रहा।
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने विजय शंकर को आउट कर पंजाब को चौथा झटका दिया। विजय 10 गेंदों पर आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। रबाडा का यह इस मैच का दूसरा विकेट है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हालांकि क्रीज पर टिके हुए हैं। गिल 42 गेंदों पर 80 रन बना चुके हैं। उनके साथ राहुल तेवतिया मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन जारी है। अर्धशतक लगाने के बाद उनकी पारी में गति आ गई है। गिल फिलहाल 39 गेंदों पर 69 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि उनके साथ विजय शंकर नौ गेंदों पर आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल के इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है। गिल के करियर का यह 19वां पचासा है। गिल 2019 से अबतक पंजाब के खिलाफ नौ पारियों में छह अर्धशतक लगा चुके हैं। पंजाब ने गुजरात को तीन झटके दिए, लेकिन गिल दूसरे छोर से गुजरात की पारी को संभाले रखे हैं। गिल 32 गेंदों पर 55 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि उनके साथ विजय शंकर तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब किंग्स के खिलाफ तेजी से खेल रहे साई सुदर्शन पवेलियन लौट गए हैं। हर्षल पटेल ने सुदर्शन को विकेट के पीछे कैच कराकर आउट किया। सुदर्शन ने 19 गेंदों पर 33 रनों की पारी में छह चौके जड़े। हालांकि सुदर्शन को अंपायर ने आउट करार नहीं दिया था, लेकिन सुदर्शन ने खेल भावना का परिचय देते हुए पवेलियन से बाहर जाना उचित समझा। दूसरी ओर, कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर टिके हुए हैं और अर्धशतक बनाने के करीब हैं। 14 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात ने तीन विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। गिल 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बना चुके हैं। उनके साथ विजय शंकर एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पंजाब किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस की पारी को संभाला। ऋद्धिमान साहा और केन विलियमसन के आउट होने के बाद गिल और सुदर्शन ने तेजी से पारी आगे बढ़ाई। सुदर्शन ने 12वां ओवर डालने आए सिकंदर रजा के ओवर से तीन चौके निकाले। गिल जहां अर्धशतक की ओर बढ़ गए हैं, वहीं सुदर्शन ने आते ही चौकों की बारिश कर दी है। दो सफलता मिलने के बावजूद पंजाब पर दबाव बना हुआ है। गिल और सुदर्शन के बीच तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
पंजाब किंग्स को हरप्रीत बराड़ ने दूसरी सफलता दिलाई। कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी संभाल रहे केन विलियमसन आउट हो गए। इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेल रहे विलियमसन ने 22 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। गिल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और केन विलियमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला झटका लगने के बाद पारी को संभाला। कैगिस रबाडा ने सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को आउट कर गुजरात को शुरुआती झटका दिया था, लेकिन गिल और विलियमसन ने पॉवरप्ले खत्म होने तक कोई अन्य विकेट नहीं गिरने दिया। गुजरात ने आठ ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। गिल 16 गेंदों पर 26 रन और विलियमसन 19 गेंदों पर 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ऋद्धिमान साहा के रूप में पहला झटका है। साहा 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। साहा को तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया। आईपीएल की पिछली पांच पारियों में यह चौथा मौका है जब रबाडा ने साहा को अपना शिकार बनाया है। अब क्रीज पर शुभमन गिल के साथ केन विलियमसन मौजूद हैं। गिल छह गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की पारी शुरू हो चुकी है। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा बल्लेबाजी की शुरुआत करने उतरे हैं।
गुजरात टाइटंसः ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमातुल्लाह ओमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे। इंपैक्ट सबः बीआर शरत, मोहित शर्मा, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर, मानव सुथार
पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह। इंपैक्ट सबः तन्य त्यागराजन, नाथन एलिस, आशुतोष शर्मा, राहुल चाहर, विद्वत कवेरप्पा
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब के कप्तान धवन ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। लियाम लिविंगस्टोन की जगह सिकंदर रजा को टीम में जगह दी गई है। वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी एक बदलाव करते हुए डेविड मिलर को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी है। मिलर की जगह केन विलियमसन को मौका दिया गया है जो आईपीएल के इस सीजन में अपना पहला मुकाबला खेलेंगे।
गुजरात में शाहरुख खान को मौका दिया जा सकता है। आखिरी के ओवर में वह बड़ी पारी खेलने में माहिर हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो विजय शंकर को बाहर बैठना पड़ेगा जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 32 रन बनाए हैं। वहीं, पंजाब की टीम प्लेइंग 11 में किसी बदलाव के विषय में सोचेगी यह कहना मुश्किल है। पिछले मैच में धवन और बेयरस्टो ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके थे। टीम का गेंदबाजी कॉम्बिनेशन भी अच्छा है।
आईपीएल के 17वें सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है। शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने तीन में से दो मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी है। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात ने अपनी दोनों जीत घरेलू मैदान पर ही हासिल की है। आज पंजाब के खिलाफ भी यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसमें गुजरात अपना किला बचाने की कोशिश करती दिखेगी। वहीं, पंजाब किंग्स ने मोहाली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली जीत हासिल की थी, लेकिन अगले दो मैचों में टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। धवन की टीम दो अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
GT vs PBKS Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस की नजरें इस मैच में एक बार फिर अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज करने पर टिकी होगी। दूसरी ओर, पिछले दो मुकाबले हार चुकी शिखर धवन की अगुआई वाली टीम की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी।