आईपीएल 2024 का 63वां मैच अहमदाबाद में भारी बारिश के कारण रद्द हो गया है। बारिश ने गुजरात टाइटंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। गुजरात आईपीएल में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स भी बाहर हो चुकी है। मैच रद्द होने से कोलकाता और गुजरात को एक-एक अंक मिले। प्लेऑफ के समीकरण में बने रहने के लिए गुजरात के लिए दो अंक चाहिए थे, लेकिन अब मैच रद्द होने पर एक अंक मिला। गुजरात के पास फिलहाल 13 मैचों में 11 अंक हैं और टीम का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। अगर वह मैच गुजरात की टीम जीतती है तो भी टीम अधिकतम 13 अंकों तक पहुंच पाएगी।
मौजूदा अंक तालिका में पहले से चार टीमों के 14 या इससे ज्यादा अंक हैं। ऐसे में जीटी की टीम बाहर हो गई है। कोलकाता की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अब प्लेऑफ में पहुंचने की टक्कर छह टीमों के बीच है। अभी भी तीन स्लॉट खाली हैं। जिन टीमों के बीच टक्कर है, वह हैं राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स। गुजरात के खिलाड़ियों ने मैच रद्द होने के बाद लैप ऑफ ऑनर लगाया। मैदान के चारों ओर घूमकर उन्होंने फैंस का आभार जताया और उन्हें शुक्रिया अदा किया।
मैदान और पिच दोनों से कवर्स हटा लिए गए हैं। मैदान कर्मियों ने बड़े ही अनोखे अंदाज में कवर्स हटाए। शुभमन गिल मैच किट में नजर आ रहे हैं। वहीं, सुपरसोपर्स काम में जुट गए हैं। हालांकि, अभी भी धीरे-धीरे बारिश हो रही है। ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम 10.56 का है।
अहमदाबाद में भारी बारिश हो रही है। थोड़ी देर पहले बारिश रुकी थी, लेकिन अब फिर से बारिश तेज हो गई है। मैदान को कवर्स से ढका गया है, लेकिन आईपीएल 2024 के 63वें मैच पर खतरे के बाद मंडरा रहे हैं। ऐसे में गुजरात की टीम मुश्किलों में दिख रही है। प्लेऑफ के समीकरण में बने रहने के लिए गुजरात के लिए दो अंक चाहिए थे, लेकिन अगर आज का मैच रद्द होता है तो एक-एक अंक बांटे जाएंगे। गुजरात के पास फिलहाल 10 अंक हैं और टीम का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। ऐसे में टीम अधिकतम 13 अंकों तक पहुंच पाएगी।
मौजूदा अंक तालिका में पहले से चार टीमों के 14 या इससे ज्यादा अंक हैं। ऐसे में जीटी की टीम बाहर हो जाएगी। मैच के होने की संभावना कम ही दिख रही है। हालांकि, पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात के 10.56 बजे तक है। अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है। कोलकाता की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने की टक्कर पांच टीमों के बीच रह जाएगी। तीन स्लॉट खाली हैं। जिन टीमों के बीच टक्कर है, वह हैं राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स।
अहमदाबाद में फिर से तेज बारिश होने लगी है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। थोड़ी देर पहले बारिश धीमी हुई थी और सुपरसोपर्स मैदान को सुखान के लिए काम में जुट गए थे। अंपायर्स और ग्राउंड स्टाफ के बीच भी बातचीत भी हुई थी। हालांकि, अब फिर से तेज बारिश की खबरें सामने आ रही हैं। मैदान पर किसी किसी जगह काफी पानी जमा हो गया है। हालांकि, पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात के 10.56 बजे तक है। अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है।
अहमदाबाद में बारिश धीमी पड़ चुकी है। हालांकि, मेन पिच से कवर्स नहीं हटाए गए हैं। पिच पर और बाउंड्री के आसपास के क्षेत्र को कवर्स से ढका गया है। सुपरसोपर्स मैदान को सुखान के लिए काम में जुट गए हैं। वहीं, मैदान कर्मचारी भी काम करते हुए दिख रहे हैं। अंपायर्स और ग्राउंड स्टाफ के बीच भी बातचीत जारी है। मैदान पर किसी किसी जगह पानी जमा हो गया है और इसे सुखाने में कुछ वक्त लग सकता है। हालांकि, पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात के 10.56 बजे तक है। ऐसे में इसमें काफी समय है और कुछ देर में मैच की शुरुआत हो सकती है। अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है।
बीच में कवर्स हटा लिए गए थे, लेकिन पिच को फिर से ढक दिया गया है। टॉस का इंतजार और बढ़ गया है। आज अगर मैच नहीं होता है तो गुजरात की टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी, क्योंकि टीम अधिकतम 13 अंक ही हासिल कर सकेगी। फिलहाल चार टीमों के 14 या इससे ज्यादा अंक हैं। ऐसे में गुजरात की टीम बाहर हो जाएगी।
अहमदाबाद में खराब मौसम के कारण टॉस में देरी है। वहां हल्की-हल्की बारिश हो रही है। इसकी वजह से मैदान और पिच को कवर्स से ढक दिया गया है। खिलाड़ी और फैंस स्टेडियम पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में बारिश रुकने और मैच शुरू होने की संभावना है। गुजरात के लिए ये करो या मरो वाला मैच है। अगर मैच रद्द होता है तो गुजरात को काफी नुकसान होगा और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। उन्हें हर हाल में दो अंक चाहिए और इसके बाद दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा।
जहां तक केकेआर का सवाल है तो वह शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी। उसे शीर्ष की दो टीम में बने रहने के लिए बाकी बचे दो मैच में केवल एक जीत की जरूरत है। केकेआर ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित की। केकेआर के लिए सुनील नारायण अभी तक तुरुप का इक्का साबित हुए हैं। उन्होंने अभी तक 461 रन बनाने के अलावा 15 विकेट लिए हैंं। वेस्टइंडीज के एक अन्य खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने भी 222 रन बनाने के साथ 15 विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी है। लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक 18 विकेट लिए हैं और वह अच्छी लय में दिख रहे हैं। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट फिर से टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है और यह मैच भी बड़े स्कोर वाला हो सकता है। टाइटंस ने केकेआर के खिलाफ पिछले तीन मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है लेकिन वह किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत सकता है क्योंकि पिछले साल इसी मैदान पर रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में यश दयाल पर लगातार पांच छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिलाई थी।
टाइटंस के गेंदबाज इस सत्र में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसके तेज गेंदबाजों में निरंतरता का अभाव है जबकि स्पिनर रन लुटा रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि उसने पहले तीन ओवर में ही तीन विकेट हासिल कर लिए थे। अनुभवी मोहित शर्मा और राशिद खान का गेंदबाजी में प्रदर्शन टीम के लिए काफी मायने रखेगा। बल्लेबाजी में टाइटंस के शीर्ष क्रम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पिछले मैच को छोड़कर बाकी मैचों में उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। गिल और सुदर्शन ने पिछले मैच में पहले विकेट के लिए 210 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।
प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम केकेआर के खिलाफ इन दोनों का प्रदर्शन टाइटंस के लिए काफी मायने रखेगा। अभी सात टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। राजस्थान रॉयल्स (16) और सनराइजर्स हैदराबाद (14) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपरजाइंट्स के समान 12 अंक हैं। टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के 10 अंक हैं और वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकते हैं। टाइटंस का नेट रनरेट अच्छा नहीं है और ऐसे में अगर टीम अंतिम चार में जगह बनाती है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। यह हालांकि निश्चित है कि टाइटंस की टीम अगर-मगर के समीकरण में बने रहने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म में वापसी से उत्साहित गुजरात टाइटंस को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।गिल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह आईपीएल में उनका चौथा शतक था। उनके अलावा साईं सुदर्शन ने भी शतक लगाया।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत हैं। आज आईपीएल 2024 के 63वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने पिछले मैच में चेन्नई पर बड़ी जीत हासिल की थी। प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए उसे यह मैच भी जीतना जरूरी है। वहीं, कोलकाता की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। हालांकि, टीम अपने बाकी बचे लीग मैच जीतकर शीर्ष पर रहने की कोशिश करेगी।