यूपी ने गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह गुजरात की लगातार दूसरी हार है। गुजरात ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 169 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूपी ने एक गेंद रहते सात विकेट पर 175 रन बनाकर मैच तीन विकेट से अपने नाम कर लिया। यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने 26 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली और मैच को गुजरात के जबड़े से छीन लाईं। इस टूर्नामेंट में पहली बार कोई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए जीती है।
मैच में क्या हुआ?
गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 169 रन बनाए। हरलीन देओल ने 46 और गार्डनर ने 25 रन की पारी खेली। दीप्ति और सोफी ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में यूपी ने 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद किरण नवगिरे और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन कीम गर्थ ने पांच विकेट लेकर गुजरात जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया। अंत में ग्रेस हैरिस ने तूफानी अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
सात विकेट के नुकसान पर यूपी का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। ग्रेस हैरिस और सोफी एक्लेसटोन क्रीज पर हैं। ग्रेस हैरिस शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं और यूपी को जीत की दहलीज पर ले आई हैं।
105 रन पर यूपी का सातवां विकेट गिरा है। सात गेंद में चार रन बनाकर आउट हुईं। सदरलैंड ने हेमलता के हाथों उन्हें कैच आउट कराया। अब यूपी की टीम मुश्किल में आ चुकी है। 16 ओवर के बाद यूपी का स्कोर सात विकेट पर 107 रन है। ग्रेस हैरिस और सोफी क्रीज पर हैं।
किरण नवगिरे 43 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। किम गर्थ ने उन्हें सुषमा वर्मा के हाथों कैच कराया। अगली ही गेंद सिमरन शेख भी पवेलियन लौट गईं। किम गर्थ ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस मैच में यह उनकी पांचवीं सफलता है। 14 ओवर के बाद यूपी का स्कोर छह विकेट पर 92 रन है।
86 रन के स्कोर पर यूपी का चौथा विकेट गिरा है। दीप्ति शर्मा 16 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। मानसी जोशी ने उनका कैच पकड़ा। दीप्ति ने किरण के साथ 66 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को मैच में वापस ले आईं।
किरण नवगिरे और दीप्ति शर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जा रही हैं। 11 ओवर के बाद यूपी का स्कोर तीन विकेट पर 81 रन है।
तीन विकेट के नुकसान पर यूपी का स्कोर 50 रन के पार हो चुका है। किरण और दीप्ति शर्मा की जोड़ी अच्छी साझेदारी कर रही हैं और यूपी को बेहतर स्थिति में ला रही हैं। नौ ओवर के बाद यूपी का स्कोर तीन विकेट पर 60 रन है। किरण 40 और दीप्ति चार रन बनाकर खेल रही हैं।
यूपी की टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 35 रन बनाए हैं। एक ही ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद यूपी की टीम संघर्ष कर रही है। हालांकि, किरण और दीप्ति शर्मा की जोड़ी क्रीज पर है और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
20 रन के स्कोर पर यूपी का तीसरा विकेट गिरा है। किम ग्राथ ने एक ही ओवर में तीनों विकेट लिए हैं। उन्होंने ताहिला मैकग्राथ को पहली ही गेंद पर आउट किया। हेमलता ने उनका कैच पकड़ा। ताहिला अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। एक ही ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद यूपी की टीम मुश्किल में आ गई है। किम ग्राथ ने एक ही ओवर में मैच पलट दिया है। अब किरण नवगिरे के साथ दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद यूपी का स्कोर तीन विकेट पर 26 रन है।
19 रन पर यूपी का दूसरा विकेट गिरा है। किम ग्राथ ने श्वेता सेहरावत को आउट कर यूपी को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने एक ही ओवर में यूपी के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। किम ने श्वेता सेहरावत को मानसी जोशी के हाथों कैच कराया। श्वेता ने छह गेंद में पांच रन बनाए।
13 रन के स्कोर पर यूपी का पहला विकेट गिरा है। कप्तान एलिसा हीली आठ गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। किम ग्राथ ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा।
170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान एलिसा हीली और श्वेता सेहरावत की जोड़ी क्रीज पर है। पहले ओवर में दोनों ने मिलकर सात रन बनाए हैं।
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा है। गुजरात के लिए इस मैच में हरलीन देओल ने 46 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, यूपी के लिए दीप्ति और सोफी ने दो-दो विकेट लिए।
छह विकेट के नुकसान पर गुजरात का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। दयालन हेमलता और कप्तान स्नेह राणा क्रीज पर हैं। हेमलता तेजी से रन बना रही हैं और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जा रही हैं। 19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर छह विकेट पर 160 रन है।
142 रन के स्कोर पर गुजरात का छठा विकेट गिरा है। हरलीन देओल 32 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए और छक्का लगाने की कोशिश में आउट हुईं। अंजली सरवानी ने उन्हें ताहिला मैकग्रा के हाथों कैच कराया। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर छह विकेट पर 148 रन है।
120 रन पर गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। एश्ले गार्डनर के रूप में गुजरात को पांचवां झटका लगा है। उन्होंने 19 गेंद में 25 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने उन्हें विकेटकीपर एलिसा हीली के हाथों स्टंप आउट कराया। अब हरलीन देओल के साथ दयालन हेमलता क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 123 रन है।
चार विकेट के नुकसान पर गुजरात का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। हरलीन देओल और एश्ले गार्डनर क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी साझेदारी कर रही हैं और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा चुकी हैं। 14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर चार विकेट पर 103 रन है।
76 रन के स्कोर पर गुजरात का चौथा विकेट गिरा है। सुषमा वर्मा 13 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। ताहिला मैक्ग्रा ने उन्हें श्वेता सेहरावत के हाथों कैच कराया। अब हरलीन देओल के साथ एश्वे गार्डनर क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर रन 78 है।
हरलीन देओल और सुषमा वर्मा की जोड़ी ने गुजरात की पारी संभाली है। दोनों बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रही हैं। 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 67 रन है।
50 रन के स्कोर पर गुजरात का तीसरा विकेट गिरा है। एनाबेल सदरलैंड 10 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। सोफी एक्लेस्टोन ने उन्हें अंजली सरवानी के हाथों कैच कराया। अब हरलीन देओल के साथ सुषमा वर्मा क्रीज पर हैं। तीन विकेट गिरने के बाद गुजरात की टीम मुश्किल में आ गई है। आठ ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 51 रन है।
दो विकेट के नुकसान पर गुजरात का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। हरलीन देओल और एनाबेल सदरलैंड की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जा रही हैं।
गुजरात जाएंट्स की टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 45 रन बनाए हैं। टीम की दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई हैं, लेकिन हरलीन देओल और एनाबेल सदरलैंड की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों संभलकर खेल रही हैं और अच्छी साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
38 रन के स्कोर पर गुजरात को दूसरा झटका लगा है। सब्बिनेनी मेघना 15 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। सोफी एक्लेस्टोन ने उन्हें श्वेता सेहरावत के हाथों कैच कराया। अब हरलीन देओल के साथ एनाबेल सदरलैंड क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 39 रन पर दो विकेट है।
34 रन के स्कोर पर गुजरात की टीम का पहला विकेट गिरा है। सोफिया डंकली 11 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। दीप्ती शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब सब्बिनेनी मेघना के साथ हरलीन देओल क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 34 रन है।
टॉस जीतकर गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतर चुकी है। सोफिया डंकली और सब्बिनेनी मेघना क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रही हैं और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश कर रही हैं। दो ओवर के बाद गुजराज का स्कोर बिना नुकसान 20 रन है।
गुजरातः सब्बिनेनी मेघना, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, किम गर्थ, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), तनुजा कंवर, मानसी जोशी।
यूपी वॉरियर्सः एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), श्वेता सहरावत, ताहिला मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, किरण नवगिरे, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।
गुजरात जाएंट्स ने यूपी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात की कप्तान बेथ मूनी चोट की वजह से यह मैच नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी स्नेह राणा को मिली है। गुजरात की टीम इस मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी है। सोफिया डंकली, सुषमा वर्मा और किम ग्राथ को इस मैच में मौका मिला है।
गुजरात की कप्तान बेथ मूनी पिछले मैच में चोटिल हो गई थीं और वह इस मुकाबले में नहीं खेलेंगी। स्नेह राणा उनकी जगह टीम की कमान संभालेंगी। बेथ मूनी का चोटिल होना गुजरात के लिए बड़ा झटका है, वह बेहतरीन विकेटकीपर होने के साथ ही शानदार बल्लेबाज और कप्तान भी हैं। उनके बिना गुजरात के लिए वापसी करना मुश्किल हो सकता है।
पहले मैच में गुजरात की टीम को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था। बड़े लक्ष्य के दबाव में गुजरात की टीम बिखर गई थी। इस मैच में यह टीम जीत हासिल कर दमदार वापसी करना चाहेगी। गुजरात के लिए तेज गेंदबाजी चिंता का विषय है।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला यूपी वारियर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच है। यूपी की टीम इस टूर्नामेंट पहली बार मैदान पर उतरेगी और अपने अभियान का विजयी आगाज करना चाहेगी। वहीं, गुजरात की टीम पहले मैच में करारी हार के बाद दमदार वापसी कर इस मैच में जीत हासिल करना चाहेगी।