महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में जीत के रथ को बरकरार रखा। एमआई की इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने 46 रन की नाबाद पारी खेली। इसमें उनका साथ अमेलिया कर ने दिया। दोनों के बीच 50 गेंदों में 66 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसे ली ताहुहु ने तोड़ दिया। मुंबई ने ये मुकाबला 11 गेंदों के शेष रहते अपने नाम किया।
मुंबई को एक और झटका लग गया है। पूजा वस्त्रकार एक रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्हें तनुजा कंवर ने बोल्ड किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अमनजोत कौर आईं हैं। हरमनप्रीत कौर 39 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। टीम को जीत के लिए सिर्फ पांच रन की जरुरत है।
गुजरात के खिलाफ हरमनप्रीत कौर और अमेलिया कर के बीच 50 गेंदों में 66 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसे ली ताहुहु ने तोड़ दिया। उन्होंने 25 गेंदों में 31 रन बनाने वाली अमेलिया को एलबडब्ल्यू आउट कर दिया। छठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूजा वस्त्राकर आई हैं। वहीं, कप्तान 36 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 117/4 है। टीम को जीत के लिए 22 गेंदों में 10 रन की दरकार है।
12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 80/3 है। कप्तान हरमनप्रीत कौर जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। 24 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाकर वह नाबाद खेल रही हैं। वहीं, अमेलिया कर 13 गेंदों में 13 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं। मुंबई को लक्ष्य हासिल करने के लिए 45 गेंदों में 42 रन की दरकार है।
नैट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत के बीच हुई 27 रन की साझेदारी खत्म हो गई। ब्रंट 22 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें विकेटकीपर मूनी ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर रनआट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अमेलिया कर आई हैं। फिलहाल हरमनप्रीत कौर छह रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 50/3 है।
गुजरात द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत झटके के साथ हुई। लगातार दो ओवर में दो विकेट गिरने के बाद फिलहाल क्रीज पर नैट सिवर ब्रंट औ हरमनप्रीत कौर डटी हैं। दोनों के बीच 26 रन की साझेदारी हो चुकी है। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 47/2 है।
मुंबई की पारी की शुरुआत लगातार दो झटकों के साथ हुई है। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कैथरीन ने यास्तिका भाटिया को पवेलियन भेजा। वहीं, तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर हेली मैथ्यूज को तनुजा कंवर ने अपना शिकार बनाया। दोनों बल्लेबाज सात-सात रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल क्रीज पर नैट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 32/2 है।
मुंबई का पहला विकेट गिर गया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं यास्तिका भाटिया सात गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें कैथरीन ब्राइस ने वेदा कृष्णमूर्ति के हाथों कैच आउट कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नैट सिवर ब्रंट उतरी हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 19/1 है।
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज क्रीज पर पहुंच चुकी है। पारी का पहला ओवर एशले गार्डनर फेंक रही हैं।
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 126 रन का स्कोर तैयार किया है। मुंबई के गेंदबाजों के आगे गुजरात के बल्लेबाजों को संघर्ष करते देखा गया। इस मैच में टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं वेदा कृष्णमूर्ति बिना खाता खोले लौट गईं। मुंबई के खिलाफ बेथ मूनी ने 24, हरलीन देओल ने आठ, फीबी ने सात, दयालन ने तीन, एशले गार्डनर ने 15, तनुजा कंवर ने 28 रन बनाए। वहीं, कैथरीन ब्राइस 25 रन बनाकर नाबाद रहीं। नौवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं ली ताहुहु शून्य पर आउट हुईं। गुजरात के खिलाफ
शबनिम इस्माइल को तीन, अमेलिया कर को चार विकेट मिले। वहीं, सिवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज को एक-एक सफलता मिली।
16 ओवर के बाद गुजरात जायंट्स का स्कोर सात विकेट खोकर 93 रन है। मुंबई के गेंदबाजों के आगे गुजरात का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता दिख रहा है। फिलहाल क्रीज पर कैथरीन ब्राइस और तनुजा कंवर नाबाद खेल रही हैं।
इस मुकाबले में अब तक दो विकेट ले चुकी शबनिम इस्माइल को एक और सफलता हासिल हुई है। उन्होंने गुजरात की कप्तान बेथ मूनी को यास्तिका भाटिया के हाथों कैच आउट कराया। गुजरात का बल्लेबाजी क्रम मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ संघर्ष करता दिख रहा है। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैथरीन ब्राइस आई हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 64/5 है।
52 रन के स्कोर पर गुजरात जायंट्स के चार विकेट गिर चुके हैं। बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम मुंबई की घातक गेंदबाजी के आगे संघर्ष करती दिख रही है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं दयालन हेमलथा सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें हेली मैथ्यूज ने शिकार बनाया। नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए एशले गार्डनर आई हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी 19 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं।
पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर नैट सिवर ब्रंट ने फीबी लीचफील्ड को आउट कर दिया। महिला बल्लेबाज आठ गंदों में सिर्फ सात रन बना सकीं। गुजरात को ये तीसरा झटका लगा है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दयालन हेमलथा आई हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 42/3 है।
नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं हरलीन देओल भी शबनिम इस्माइल का शिकार हो गईं। वेदा की तरह हरलीन को भी महिला गेंदबाज ने एलबीडब्ल्यू का शिकार बनाया। महिला बल्लेबाज नौ गेंदों में आठ रन बनाकर पवेलियन लौटीं। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए फीबी लीचफील्ड आई हैं। तीन ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 18/2 है।
गुजरात की शुरुआत इस मुकाबले में झटके के साथ हुई है। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं वेदा पहले ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें शबनिम इस्माइल ने एलबीब्ल्यू आउट किया। महिला बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। एक ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4/1 है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरलीन देओल आई हैं।
मुंबई के खिलाफ गुजरात की पारी शुरु हो गई है। सलामी बल्लेबाजी के लिए कप्तान बेथ मूनी और वेदा कृष्णमूर्ति आई हैं। ये गुजरात का इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला है जिसमें टीम मुंबई को सम्मानजनक लक्ष्य थमाने के उद्देश्य के साथ उतरी है।
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान और विकेटकीपर), वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देयोल, फीबी लीचफील्ड, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, कैथरीन ब्राइस, ली ताहुहु, मेघना सिंह
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, शबनीम इस्माइल, एसबी कीर्तन, साइका इशाक
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ गेंदबाजी चुनी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरी है। वहीं, गुजरात जायंट्स का यह पहला मैच है।
गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटकीपर), लाउरा वोल्वार्ड्ट, फीबी लीचफील्ड, रिया मिश्रा, तृशा पूजिता, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, कैथरीन ब्राइस, सायली साथगरे, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, लिया ताहूहू, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, शबनम शकील।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमेलिया केर, क्लोय ट्रायन, एलिसा मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वॉन्ग, जिंतिमनी कलिता, कृथना बालाकृष्णन, नताली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, सजीवन सजना, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, फातिमा जाफर, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल।
महिला प्रीमियर लीग 2024 का तीसरा मुकाबला शाम सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें आज एक बार फिर आमने-सामने होंगी। पिछले सीजन में दोनों टीमों का एक-दूसरे से दो बार आमना-सामना हुआ। दोनों मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली। आज इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स जहां जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम गुजरात को हराकर जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी।