04:09 PM, 28-Jul-2023
ENG vs AUS Live: वुड-वोक्स ने 250 के पार पहुंचाया
ब्रूक ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। एक तरफ से विकेट गिर रहे थे तो दूसरा छोर ब्रूक ने संभाल रखा था। जॉनी बेयरस्टो चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ब्रूक शतक से चूक गए और 91 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स और मार्क वुड ने आठवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। वुड 29 गेंदों में पांच चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टार्क ने क्रिस वोक्स को आउट कर इंग्लैंड की पारी को 283 रन पर समेट दिया। भारत के लिए स्टार्क ने चार विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड और टॉड मर्फी को दो-दो विकेट मिले। कप्तान पैट कमिंस और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।