फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC: पहली बार फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को छह रन से हराया

Sat, 25 Feb 2023 12:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

खास बातें

England vs South Africa Women's T20 WC Highlights: महिला टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। पहले सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच रन से हराया था। रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को छह रन से हराया और फाइनल में जगह बनाई। 26 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:38 PM, 24-Feb-2023

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया

दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम पहली बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 2014 और 2020 में रहा था, जब टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में 2009 की चैंपियन टीम इंग्लैंड को रोमांचक मैच में छह रन से हरा दिया।

केप टाउन में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 164 रन बनाए। ताजमिन ब्रिट्स ने 55 गेंदों में 68 रन और एल वोल्वार्ड्ट ने 44 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 158 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा तूफानी अंदाज में किया था और पांच ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 50+ रन बना लिए थे। मैच का रुख छठे ओवर में बदला जब शबनिम इस्माइल ने एक ओवर में दो विकेट निकाले। इसके बाद इंग्लैंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 

अयाबोंगा खाका ने 18वें ओवर में मैच को दक्षिण अफ्रीका की ओर पूरी तरह घुमा दिया। उन्होंने इस ओवर में तीन विकेट झटके। ओवर की पहली गेंद पर खाका ने एमी जोन्स को बोश के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सकीं।

इसके बाद पांचवीं गेंद पर एक्लस्टोन को भी बोश के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सकीं। ओवर की आखिरी गेंद पर खाका ने कैथरीन ब्रंट को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। इंग्लैंड को दो ओवर में 25 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम 18 रन ही बना सकी। 26 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच केप टाउन में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

09:35 PM, 24-Feb-2023

ENG W vs SA W Live: रोमांचक मोड़ पर मैच

अयाबोंगा खाका ने 18वें ओवर में मैच को दक्षिण अफ्रीका की ओर घुमा दिया है। उन्होंने इस ओवर में तीन विकेट झटके। ओवर की पहली गेंद पर खाका ने एमी जोन्स को बोश के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सकीं। इसके बाद पांचवीं गेंद पर एक्लस्टोन को भी बोश के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सकीं। ओवर की आखिरी गेंद पर खाका ने कैथरीन ब्रंट को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। इंग्लैंड को दो ओवर में 25 रन की जरूरत है।

09:15 PM, 24-Feb-2023

ENG W vs SA W Live: इंग्लैंड को 48 रन की जरूरत

15 ओवर के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए हैं। फिलहाल नेट स्कीवर 28 गेंदों में 28 रन और कप्तान हीथर नाइट 14 गेंदों में 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लिश टीम को 30 गेंदों में 48 रन की जरूरत है। इससे पहले डेनियल वायट 30 गेंदों में 34 रन, सोफिया डंकले 16 गेंदों में 28 रन बनाकर और एलिस कैप्सी खाता खोले बिना आउट हुईं।

विज्ञापन
08:41 PM, 24-Feb-2023

ENG W vs SA W Live: इंग्लैंड को दो झटके

सात ओवर के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। डेनियल वायट 20 गेंदों में 27 रन और नैट स्कीवर ब्रंट तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लिश टीम को छठे ओवर में दो झटके लगे। शबनिम इस्माइल ने ओवर की पहली गेंद पर सोफिया डंकले को ब्रिट्स के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंदों में छह चौके की मदद से 28 रन बना सकीं। इसके बाद तीसरी गेंद पर कैप्सी को भी ब्रिट्स के हाथों ही कैच कराया। ब्रिट्स ने एक हाथ से शानदार कैच लपका। कैप्सी खाता भी नहीं खोल सकीं। 

08:28 PM, 24-Feb-2023

ENG W vs SA W Live: इंग्लैंड की शानदार शुरुआत

165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को सोफिया डंकले और डेनियल वायट ने शानदार शुरुआत दिलाई है। दोनों ने पांच ओवर में 53 रन जोड़ लिए हैं। सोफिया 15 गेंदों में 28 रन और वायट 15 गेंदों में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। 

विज्ञापन
07:59 PM, 24-Feb-2023

ENG W vs SA W Live: दक्षिण अफ्रीका ने 165 रन का लक्ष्य दिया

दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही। एल वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई। दोनों ने अर्धशतक जड़ा। इस साझेदारी को एक्लस्टोन ने तोड़ा। उन्होंने वोल्वार्ड्ट को चार्लोट डीन के हाथों कैच कराया। वोल्वार्ड्ट ने 44 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। इसके बाद ताजमिन ब्रिट्स ने मारजाने कैप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई। ब्रिट्स 55 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें लॉरेन बेल ने पवेलियन भेजा। क्लो ट्रायोन तीन रन बनाकर और नादिन डी क्लर्क खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। आखिर में कैप ने 13 गेंदों में चार चौके की मदद से 27 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। कप्तान सुने लूस तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 164 रन बनाए।  इंग्लैंड की ओर से एक्लस्टोन ने तीन विकेट लिए। वहीं, बेल को एक विकेट मिला। 

07:02 PM, 24-Feb-2023

ENG W vs SA W Live: इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरसे

आठ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। फिलहाल एल वोल्वार्ड्ट 26 गेंदों में 27 रन और ताजमिन ब्रिट्स 22 गेंदों में 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका को मजबूत शुरुआत दिलाई है। इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसना पड़ रहा है।

06:09 PM, 24-Feb-2023

ENG W vs SA W Live: दोनों टीमों के आंकड़े

दोनों टीमें टी20 में अब तक कुल 23 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें 19 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों में जीत हासिल हुई है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें चार बार भिड़ चुकी हैं। इनमें से तीन मैच इंग्लैंड ने और एक मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीता है।

06:07 PM, 24-Feb-2023

ENG W vs SA W Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दक्षिण अफ्रीका: एल वोल्वार्ड्ट, ताजमिन ब्रिट्स, मारिजाने कैप, सुने लूस (कप्तान), क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको मलाबा।

इंग्लैंड: डेनियल वायट, सोफिया डंकले, एलिस कैपसे, नेट स्कीवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, कैथरीन स्कीवर-ब्रंट, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल।

06:05 PM, 24-Feb-2023

ENG W vs SA W Live: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सुने लूस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। कप्तान लूस ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने टीम में एक बदलाव किया है। डेविस की जगह लॉरेन बेल की वापसी हुई है। 

05:48 PM, 24-Feb-2023

Women's T20 WC: पहली बार फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को छह रन से हराया

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। पहले सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच रन से हराया था। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम 26 फरवरी को केप टाउन में खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें