10:16 AM, 11-Oct-2024
PAK vs ENG Live Score: ब्रूक 34 साल में इंग्लैंड के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज
ब्रूक ने इसके साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। 34 साल में वह इस प्रारूप में इंग्लैंड के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा 1954 में डेनिस कॉम्पटन ने किया था, जिन्होंने ट्रेंट ब्रिज में 278 रनों की पारी खेली थी। वहीं, इंग्लैंड के लिए 34 साल बाद किसी बल्लेबाज ने टेस्ट में तिहरा शतक जड़ा है। ब्रूक से पहले यह कारनामा इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम बूच ने किया था। उन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ 333 रन बनाए थे।