फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs PAK Highlights: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया, हैरी ब्रूक का शतक; शाहीन को चार विकेट

Tue, 24 Feb 2026 10:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल

खास बातें

ENG vs PAK T20 World Cup Super 8: इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक की कप्तानी पारी के दम पर पाकिस्तान को हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान के लिए अंतिम चार में पहुंचने के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:31 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: इंग्लैंड की जीत

इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हराया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक लगाया जिससे टीम लक्ष्य का पीछा कर सकी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए ब्रूक ने सर्वाधिक 100 रन बनाए जिससे टीम ने सुपर आठ में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 

इंग्लैंड ने इस तरह सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे की राह बेहद कठिन हो गई है। पाकिस्तान का पिछला मुकाबला बारिश में धुल गया था और अब उसका एक मैच शेष है। अगर पाकिस्तान की टीम ये मुकाबला जीत भी लेती है तो उसके तीन अंक होंगे। वहीं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका होगा। इंग्लैंड के लिए ब्रूक के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने शानदार प्रदर्शन किया और चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक को दो-दो विकेट मिले।

10:27 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: ओवटरन पवेलियन लौटे

नवाज ने ओवरटन को आउट कर इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। ओवरटन खाता खोले बिना आउट हुए।

10:24 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: इंग्लैंड को सातवां झटका

मोहम्मद नवाज ने इंग्लैंड को सातवां झटका दिया है। नवाज ने विल जैक्स को बोल्ड किया जो 23 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
10:16 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: ब्रूक आउट

शाहीन अफरीदी ने हैरी ब्रूक को आउट किया। ब्रूक ने शतक लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए।

10:15 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: ब्रूक का शतक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया। ब्रूक ने 50 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया।

विज्ञापन
09:49 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

इंग्लैंड की आधी टीम 103 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। उस्मान तारिक ने सैम करन को अपना शिकार बनाया जो 16 रन बनाकर आउट हुए। ब्रूक और करन के बीच पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई।

09:39 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: ब्रूक का अर्धशतक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड की पारी को ब्रूक ने संभाले रखा है।

09:29 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड को 58 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। उस्मान तारिक ने टॉम बेंटन को आउट किया जो दो रन बनाकर पवेलियन लौटे।

09:19 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 40 के पार

इंग्लैंड का स्कोर 40 रन के पार पहुंच गया है। शाहीन अफरीदी ने हालांकि, इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है और तीन विकेट झटके हैं। शाहीन ने जैकब बेथेल को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया जो 10 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए।

09:02 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: इंग्लैंड को दूसरा झटका

शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है। शाहीन ने जोस बटलर को आउट किया जो दो रन बनाकर आउट हुए। 

08:50 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: सॉल्ट खाता खोले बिना आउट

पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पहली ही गेंद पर झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने फिल सॉल्ट को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा।

08:37 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: पाकिस्तान की पारी समाप्त

पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड को 165 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सिर्फ फरहान बड़ी पारी खेल सके और उन्होंने 45 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लियाम डॉवसन ने तीन विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और जैमी ओवरटन को दो-दो सफलता मिली। आदिल राशिद ने एक विकेट लिया।

पाकिस्तान के लिए एक बार फिर फरहान ने दमदार बल्लेबाजी की जिसकी मदद से टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सकी। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पावरप्ले में दो झटके दिए थे, लेकिन फरहान ने बाबर आजम के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। बाबर 24 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान और फखर जमां के बीच चौथे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन ओवरटन ने फरहान को अपना शिकार बनाया।

पाकिस्तान की ओर से फरहान के अलावा फखर जमां ने 25, शादाब खान ने 23, उस्मान खान ने 8, सईम अयूब ने 7, सलमान आगा ने 5 और शाहीन अफरीदी ने 2 रन बनाए, जबकि सलमान मिर्जा 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

08:25 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: डॉवसन ने दिए लगातार दो झटके

डॉवसन ने पाकिस्तान को लगातार दो झटके दिए हैं। डॉवसन ने पहले उस्मान खान को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर मोहम्मद नवाज को पवेलियन भेजा। उस्मान पांच गेंदों पर आठ रन और नवाज खाता खोले बिना आउट हुए। डॉवसन हालांकि, हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।

08:17 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। आदिल राशिद ने फखर जमां को आउट किया जो 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए।

08:13 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: फरहान आउट हुए

जैमी ओवरटन ने इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाते हुए साहिबजादा फरहान को आउट कर दिया है। फरहान 45 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए।

08:10 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: फरहान की शानदार बल्लेबाजी

साहिबजादा फरहान शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे पाकिस्तान का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया है। फरहान ने इस दौरान अर्धशतक भी लगाया।

07:49 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: बाबर आजम आउट

जैमी ओवरटन ने बाबर आजम को बोल्ड कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया है। बाबर 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए।

07:36 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार

शुरुआती झटकों के बाद फरहान और बाबर आजम ने पाकिस्तान की पारी को संभाला है। पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। बाबर और फरहान के बीच तीसरे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है।

07:20 PM, 24-Feb-2026

PAK vs ENG T20 Live Score: आगा पवेलियन लौटे

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा पवेलियन लौट गए हैं। आगा को लियाम डॉवसन ने आउट किया जो छह गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए।

07:11 PM, 24-Feb-2026

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका

जोफ्रा आर्चर ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई है। आर्चर की गेंद पर सईम अयूब कैच आउट हुए। अयूब सात गेंदों पर एक चौका की मदद से सात रन बनाकर पवेलियन लौटे।

07:03 PM, 24-Feb-2026

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड के खिलाफ सुपर आठ मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान और सईम अयूब पारी का आगाज करने उतरे हैं।

06:37 PM, 24-Feb-2026

ENG vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।

06:33 PM, 24-Feb-2026

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। फहीम अशरफ को आराम दिया गया है और शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। वहीं, इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।

06:16 PM, 24-Feb-2026

ENG vs PAK Live Score: बटलर का फॉर्म चिंताजनक

सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलकर फॉर्म में लौटे। टूर्नामेंट में यह पहला मौका था जब उन्होंने पावरप्ले के बाद तक बल्लेबाजी की। हालांकि, जोस बटलर का फॉर्म अब भी चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन उन्हें कप्तान हैरी ब्रूक का पूरा समर्थन हासिल है।

06:09 PM, 24-Feb-2026

ENG vs PAK Live Score: इंग्लैंड का आत्मविश्वास बढ़ा

श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए इंग्लैंड ने परिस्थितियों के अनुरूप प्रदर्शन किया। टीम के स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी अहम योगदान दिया। लेग स्पिनर आदिल रशीद और बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन को भी विकेट मिले।

06:08 PM, 24-Feb-2026

ENG vs PAK Live Score: स्पिनरों पर रहेगी नजर

धीमी और स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में आमने-सामने होंगी, तो मुकाबले का केंद्र बिंदु स्पिन गेंदबाज ही रहेंगे। इंग्लैंड की टीम अब तक टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई है, लेकिन दो बार की चैंपियन यह टीम अब जीत की राह पर लौट चुकी है।

06:04 PM, 24-Feb-2026

ENG vs PAK Highlights: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया, हैरी ब्रूक का शतक; शाहीन को चार विकेट

Today Live Cricket Score ENG vs PAK T20 World Cup Super 8: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। इंग्लैंड ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी, जबकि पाकिस्तान का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के जीत दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें