फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs PAK Highlights: इंग्लैंड ने जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाई, विश्व कप में पाकिस्तान का सफर खत्म

Sat, 11 Nov 2023 09:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

ICC ODI World Cup 2023 England vs Pakistan 2023 Highlights: वनडे विश्व कप के 44वें मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 43.3 ओवर में 244 रन पर सिमट गई और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:40 PM, 11-Nov-2023

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का सफर खत्म हो चुका है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया और अंत में न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, 16 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में कोलकाता के ईडन गार्ड्ंस में ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 84, जो रूट ने 60 और जॉनी बेयरस्टो ने 59 रन बनाए। डेविड मलान ने 31, हैरी ब्रूक ने 30 और जोस बटलर ने 27 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने तीन विकेट लिए। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर को दो-दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद ने एक विकेट लिया। पाकिस्तान ने 338 रन का पीछा करते हुए 244 रन बनाए। सबसे ज्यादा 51 रन आगा सलमान ने बनाए। कप्तान बाबर ने 38 और रिजिवान ने 36 रन बनाए। अंत में हारिस रऊफ ने 35 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने तीन विकेट लिए। आदिल राशिद गस एटकिंसन और मोईन अली को दो-दो विकेट मिले। क्रिस वोक्स ने एक विकेट लिया।

09:23 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live: पाकिस्तान का स्कोर 200 रन के पार

नौ विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। 41 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 222/9 है।

09:19 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live: पाकिस्तान का नौवां विकेट गिरा

191 रन पर पाकिस्तान का नौवां विकेट गिरा है। शाहीन अफरीदी 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गस एटकिंसन ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब रऊफ के साथ मोहम्मद वसीम क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
09:02 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live: पाकिस्तान के आठ विकेट गिरे

186 रन पर पाकिस्तान के आठ विकेट गिर चुके हैं। आगा सलमान 45 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। डेविड विली ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। अब शाहीन अफरीदी के साथ मोहम्मद वसीम जूनियर क्रीज पर हैं।

08:47 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा

150 रन पर पाकिस्तान के सात विकेट गिर चुके हैं। शादाब खान सात गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए। आदिल राशिद ने उन्हें बोल्ड किया। अब आगा सलमान के साथ शाहीन अफरीदी क्रीज पर हैं। 34 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 171/7 है।

विज्ञापन
08:45 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 150 रन पहुंचा

छह विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान का स्कोर 150 रन तक पहुंच चुका है। हालांकि, इस टीम के लिए जीत हासिल करना बेहद मुश्किल है, लेकिन आगा सलमान और शादाब खान अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे।

08:42 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान के छह विकेट गिरे

145 रन पर पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा है। इफ्तिखार अहमद पांच गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। मोईन अली ने उन्हें डेविड मलान के हाथों कैच कराया। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ इफ्तिखार अहमद की कमजोरी बनी हुई है।

08:41 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान के पांच विकेट गिरे

126 रन पर पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा है। आदिल राशिद ने सउद शकील को बोल्ड किया। उन्होंने 37 गेंद में 29 रन बनाए। 

08:06 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान के चार विकेट गिरे

100 रन पर पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा है। मोहम्मद रिजवान 51 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोईन अली ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब सऊद शकील के साथ आगा सलमान क्रीज पर हैं। 24 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 104/4 है।

07:34 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: बाबर आजम भी आउट

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी पवेलियन लौट गए। वह 45 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। गस एटिंकसन की गेंद पर आदिल रशीद ने उनका कैच लिया। पाकिस्तान ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 22 और सऊद शकील एक रन बनाकर नाबाद हैं।

07:02 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम विश्व कप से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 338 रन के लक्ष्य को 6.4 ओवर में ही हासिल करना था। पाकिस्तान ने 6.4 ओवर के बाद दो विकेट पर 30 रन बनाए थे। पाकिस्तान के बाहर होने से न्यूजीलैंड की टीम अंतिम-4 में पहुंच गई है। उसका मुकाबला 15 नवंबर को पहले मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत से होगा। दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा।

06:42 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: विली को मिली दूसरी सफलता

डेविड विली ने फखर जमान को आउट कर मैच में दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर विकेट लिया। फखर नौ गेंद पर एक रन बनाकर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। पाकिस्तान ने तीन ओवर में दो विकेट पर 11 रन बना लिए हैं। बाबर आजम आठ और मोहम्मद रिजवान एक रन बनाकर नाबाद हैं।

06:34 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: खाता नहीं खोल पाए शफीक

पाकिस्तान को पहला झटका पहले ही ओवर ही में लगा। डेविड विली ने दूसरी ही गेंद पर अब्दुल्ला शफीक को आउट कर दिया। शफीक खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान बाबर आजम ने दो शानदार चौके लगाए। पाकिस्तान ने एक ओवर में एक विकेट पर नौ रन बना लिए हैं।

05:57 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान को मुश्किल लक्ष्य

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 338 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 84, जो रूट ने 60 और जॉनी बेयरस्टो ने 59 रन बनाए। डेविड मलान ने 31, हैरी ब्रूक ने 30 और जोस बटलर ने 27 रन बनाए। डेविड विली ने 15 रन का योगदान दिया। मोईन अली आठ और क्रिस वोक्स चार रन ही बना पाए। गस एटिंकसन खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने तीन विकेट लिए। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर को दो-दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद ने एक विकेट लिया। पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल पहुंचना है तो उसे 6.4 ओवर (40 गेंद) में ही मैच को जीतना होगा। यह असंभव लक्ष्य है।

05:16 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: जो रूट अर्धशतक लगाने के बाद आउट

इंग्लैंड को चौथा झटका जो रूट के रूप में लगा। वह 72 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए। रूट को शाहीन अफरीदी ने शादाब खान के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड के 45 ओवर में चार विकेट पर 289 रन बना लिए हैं। जोस बटलर और हैरी ब्रूक 20-20 रन बनाकर नाबाद हैं।

04:58 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: अफरीदी ने स्टोक्स को किया बोल्ड

शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 41वें ओवर की पहली गेंद पर बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। स्टोक्स ने 76 गेंद पर 84 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। इंग्लैंड का स्कोर 41 ओवर में तीन विकेट पर 246 रन हैं। जो रूट 55 और जोस बटलर दो रन बनाकर नाबाद हैं।

04:42 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 38 ओवर में 223/2

इंग्लैंड ने 38 ओवर में दो विकेट पर 223 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स और जो रूट ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। स्टोक्स 80 और रूट 38 रन बनाकर नाबाद हैं।

04:06 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 28 ओवर में 162/2

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 28 ओवर में दो विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 30 और जो रूट 27 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।

03:28 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: हारिस ने बेयरस्टो को किया आउट

हारिस रऊफ ने पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को आउट कर दिया। बेयरस्टो 61 गेंद पर 59 रन बनाकर आगा सलमान को कैच थमा बैठे।

03:08 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान को मिली पहली सफलता

पाकिस्तान को पहली सफलता इफ्तिखार अहमद ने दिलाई। उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड मलान को आउट कर दिया। मलान का कैच विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने लिया। उन्होंने 39 गेंद पर 31 रन बनाए। पाकिस्तान ने 15 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 45 और जो रूट तीन रन बनाकर नाबाद हैं।

02:49 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: विकेट के लिए तरसे पाकिस्तानी गेंदबाज

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की है। इंग्लैंड ने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 74 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 35 और डेविड मलान 28 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान के गेंदबाजों को पहले विकेट की तलाश है। 

02:27 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 5 ओवर में 26/0

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। इंग्लैंड ने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 15 और डेविड मलान पांच रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान को पहले विकेट की तलाश है।

01:59 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई है। बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान के साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर आए हैं। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

01:38 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल रशीद।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

01:34 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान की टीम करेगी गेंदबाजी

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम अब गेंदबाजी करेगी। टॉस हारने के साथ ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। बाबर आजम ने टीम में एक बदलाव किया। हसन अली की जगह शादाब खान को मौका मिला है। वहीं, इंग्लैंड ने एक भी बदलाव नहीं किया।

01:19 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकता है?

  • पाकिस्तान को हराने पर इंग्लैंड के छह अंक हो जाएंगे। फिर आशा करें कि बांग्लादेश या नीदरलैंड में से कम से कम एक अपना अंतिम गेम हार जाए।
  • यदि इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से हार जाती है, तो उसके चार ही अंक रह जाएंगे। फिर उन्हें उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश या नीदरलैंड में से कम से कम एक अपना अंतिम गेम हार जाए।
  • यदि इंग्लैंड पाकिस्तान से हार जाता है और बांग्लादेश और नीदरलैंड दोनों अपने-अपने अंतिम गेम जीत जाते हैं, तो इंग्लैंड क्वालिफाई नहीं कर सकता।
  • इंग्लैंड के नेट रन रेट को बांग्लादेश की मौजूदा नेट रन रेट से नीचे आने के लिए उन्हें पाकिस्तान से लगभग 140 रनों से हारना होगा।

01:02 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Live Score: पाकिस्तान के लिए क्या हैं समीकरण

पाकिस्तान के लिए समीकरण

  • अगर इंग्लैंड 20 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे 1.3 ओवर में हासिल करना होगा।
  • अगर इंग्लैंड 50 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे दो ओवर में हासिल करना होगा।
  • अगर इंग्लैंड 100 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे 2.5 ओवर में हासिल करना होगा।
  • अगर इंग्लैंड 150 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे 3.4 ओवर में हासिल करना होगा।
  • अगर इंग्लैंड 200 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे 4.3 ओवर में हासिल करना होगा।
  • अगर इंग्लैंड 300 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे 6.1 ओवर में हासिल करना होगा।

12:36 PM, 11-Nov-2023

ENG vs PAK Highlights: इंग्लैंड ने जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाई, विश्व कप में पाकिस्तान का सफर खत्म

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 44वें मैच में पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसके आठ मैच में चार अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड आठ मैचों में चार अंकों के साथ सातवें पायदान पर है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें