फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs BAN: इंग्लैंड की विश्व कप में पहली जीत, बांग्लादेश को 137 रन से हराया; रीस टॉप्ली ने लिए चार विकेट

Tue, 10 Oct 2023 06:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

खास बातें

England vs Bangladesh World Cup 2023: वनडे विश्व कप के सातवें मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से हरा दिया। उसकी विश्व कप के मौजूदा संस्करण में यह पहली जीत है। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बांग्लादेश को पहली हार मिली है। उसने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 364 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 227 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
रीस टॉप्ली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:34 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड की शानदार जीत

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को हराकर विश्व कप के मौजूदा संस्करण में पहली जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही उसके दो अंक हो गए। वह अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं, बड़ी हार के कारण बांग्लादेश की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है। उसके भी दो मैच में दो अंक हैं।

इंग्लैंड ने इस मैच में बड़ा बदलाव करते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को टीम में शामिल किया। उसने मोईन अली को बाहर किया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का यह फैसला सही साबित हुआ। टॉप्ली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। उन्होंने इंग्लैंड को शुरुआती ओवरों में सफलता दिलाई। इसका फायदा टीम को हुआ और इंग्लैंड ने 137 रन से बड़ी जीत हासिल की।

बांग्लादेश की टूर्नामेंट में पहली हार
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 364 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 227 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम अब जीत की पटरी पर लौट आई है। वहीं, बांग्लादेश को पहली हार मिली है। उसने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था।

इंग्लैंड लिए डेविड मलान ने जड़ा शतक
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 140 रन डेविड मलान ने बनाए। वहीं, जो रूट ने 82 और जॉनी बेयरस्टो ने 52 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए महेदी हसन ने चार, शोरिफुल इस्लाम ने तीन और शाकिब-तस्किन ने एक-एक विकेट लिए।

लिटन और रहीम का अर्धशतक नहीं आया काम
बांग्लादेश की पारी की बात करें तो 365 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस टीम के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। मुशफिकुर रहीम ने 51 रन की पारी खेली। तौहीद ने 39 रन बनाए। उसके शुरुआती पांच में चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। यहीं से टीम मैच में काफी पीछे हो गई। मेहदी हसन मिराज आठ, तंजीद हसन और कप्तान शाकिब अल हसन एक-एक रन बनाकर आउट हुए। नजमुल हुसैन शान्तो तो खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली के अलावा क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिए। सैम करन, आदिल रशीद, लियाम लिविंगस्टोन और मार्क वुड को एक-एक सफलता मिली।

06:28 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 48 ओवर में 227/9

बांग्लादेश के नौ विकेट गिर चुके हैं। उसने 48 ओवर में 227 रन बनाए हैं। तौहीद 39 रन बनाकर लियाम लिविंगस्टोन का शिकार बने। उनके बाद महेदी हसन 14 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर बोल्ड हो गए। शोरिफुल इस्लाम 12 रन बनाकर मार्क वुड का शिकार बने।

05:23 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड को मिली छठी सफलता

इंग्लैंड को छठी सफलता रीस टॉप्ली ने दिलाई। उन्होंने मुशफिकुर रहीम को आउट कर दिया। रहीम अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 64 गेंद पर 51 रन बनाए। टॉप्ली की गेंद पर आदिल रशीद ने उनका कैच लिया। बांग्लादेश ने 32 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। तौहीद 25 और महेदी हसन एक रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए 18 ओवर में 199 रन बनाने हैं।

विज्ञापन
04:46 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी

121 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के पांच विकेट गिर चुके हैं। लिटन दास 66 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। क्रिस वोक्स ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच कराया। अब मुश्फिकुर रहीम के साथ तौहिद हृदॉय क्रीज पर हैं।

04:32 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। लिटन दास के साथ मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और मैच में बांग्लादेश की टीम लड़ाई कर रही है। 20 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 116/4 है।

विज्ञापन
03:56 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: लिटन दास का अर्धशतक

लिटन दास ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक सात चौके और एक छक्का लगाया है। उनकी शानदार पारी के चलते बांग्लादेश की टीम थोड़ी लड़ाई कर पा रही है। 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 71/4 है।

03:46 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा

49 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा है। मेहदी हसन मिराज सात गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। क्रिस वोक्स ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच कराया। अब लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 57/4 है।

03:30 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: टॉप्ली को तीसरी सफलता

26 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा है। शाकिब अल हसन नौ गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रीस टॉप्ली ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब बांग्लादेश की टीम मुश्किल में आ चुकी है। सात ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 41/3 है।

03:07 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: बांग्लादेश की खराब शुरुआत, तंजिद आउट

365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही है। 14 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के दो विकेट गिर चुके हैं। तंजिद एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि शान्तो अपना खाता तक नहीं खोल सके। दोनों विकेट रीस टॉप्ली के नाम रहे। तंजिद का कैच बेयरस्टो और शान्तो का कैच लिविंगस्टोन ने पकड़ा। अब लिटन दास के साथ शाकिब अल हसन क्रीज पर हैं।

02:32 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड ने 364 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने नौ विकेट खोकर 364 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 140 रन डेविड मलान ने बनाए। वहीं, जो रूट ने 82 और जॉनी बेयरस्टो ने 52 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए महेदी हसन ने चार, शोरिफुल इस्लाम ने तीन और शाकिब-तस्किन ने एक-एक विकेट लिए।

02:30 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा

362 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा है। तस्किन अहमद ने उन्हें 14 रन के निजी स्कोर पर महेदी हसन के हाथों कैच कराया। अब मार्क वुड और रीस टॉप्ली क्रीज पर हैं।

02:21 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: आदिल राशिद आउट

352 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम आठ विकेट गंवा चुकी है। महेदी हसन ने आदिल राशिद को शान्तो के हाथों कैच कराया। राशिद ने 11 रन बनाए। अब क्रिस वोक्स और मार्क वुड क्रीज पर हैं। 49 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 358/8 है।

02:13 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: सैम करन आउट

334 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा है। सैम करन 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। महेदी हसन ने उन्हें शान्तो के हाथों कैच कराया। अब क्रिस वोक्स और आदिल राशिद क्रीज पर हैं। 48 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 346/7 है।

02:03 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: हैरी ब्रूक भी फेल

327 रन पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा है। हैरी ब्रूक 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। महेदी हसन ने उन्हें लिटन दास के हाथों कैच कराया। अब सैम करन के साथ क्रिस वोक्स क्रीज पर हैं। 45 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 329/6 है।

01:51 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: रूट-लिविंगस्टोन भी आउट

शोरिफुल इस्लाम ने दो लगातार गेंदों पर जो रूट और लियम लिविंगस्टोन को आउट किया है। रूट 68 गेंद में 82 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। शोरिफुल ने उन्हें मुश्फिकुर रहीम के हाथों कैच कराया। अगली ही गेंद पर उन्होंने लिविंगस्टोन को भी बोल्ड कर दिया। लिविंग्सटोन पहली ही गेंद पर आउट हो गए और अपना खाता तक नहीं खोल सके। अब हैरी ब्रूक के साथ सैम करन क्रीज पर हैं। 43 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 317 रन है।

01:47 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: बटलर 20 रन बनाकर आउट

जोस बटलर 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शोरिफुल इस्लाम ने धीमी गेंद पर उन्हें फंसाया। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बटलर गेंद को स्टंप पर ढकेल बैठे। अब रूट के साख हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं। 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 298/3 है।

01:30 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: डेविड मलान शतक लगाकर आउट

डेविड मलान शतक लगाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 107 गेंद में 140 रन की पारी खेली। महेदी हसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। मलान ने अपनी पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए। अब रूट और बटलर क्रीज पर हैं। 38 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 279/2 है।

01:21 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 250 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। जो रूट और डेविड मलान क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। मलान शतक लगाने के बाद बेहद तेज गति से रन बना रहे हैं। वहीं, रूट भी अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। फिलहाल इंग्लैंड की टीम आसानी के साथ 400 रन का स्कोर बनाती दिख रही है।

12:56 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: डेविड मलान का शतक

डेविड मलान ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 91 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। इस साल यह उनका चौथा वनडे शतक है। वह सबसे कम पारी में वनडे में छह शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मलान ने सिर्फ 23वीं पारी में छठा वनडे शतक लगा दिया है। वह अपनी पारी में अब तक 15 चौके और चार छक्के लगा चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर 250 रन के करीब पहुंच रहा है। दूसरी ओर जो रूट ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

12:30 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। डेविड मलान के साथ जो रूट क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और इंग्लैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है। मलान अपने शतक के करीब भी पहुंच चुके हैं। 26 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 155/1 है।

12:04 PM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

115 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा है। जॉनी बेयरस्टो अपने 100वें मैच में अर्धशतक लगाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 59 गेंद में 52 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब डेविड मलान के साथ जो रूट क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 136 रन है।

11:45 AM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार

डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार ले जा चुके हैं। दोनों बल्लेबाज अपना अर्धशतक भी पूरा कर चुके हैं। अब इन दोनों की कोशिश बड़ी पारी खेलकर इंग्लैंड का स्कोर 350 के पार ले जाने की होगी।

11:21 AM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड की शानदार शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की है। जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान तेज गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिला चुके हैं। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 61 रन है।

10:35 AM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। यह बेयरस्टो का 100वां वनडे मैच है। वह इस मुकाबले में शतक लगाकर इसे अपने लिए और खास बनाना चाहेंगे। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने पहला ओवर किया। एक ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के पांच रन है।

10:08 AM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली।

बांग्लादेश: तंजिद हसन, लिटन दास, नजमुल हसन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहिद हृदॉय, महेदी हसन, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

10:06 AM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की टीम एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं, इंग्लैंड की टीम में भी एक बदलाव किया गया है।

10:00 AM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live: अफगानिस्तान को हराकर आ रहा है बांग्लादेश

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान पर जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान का आगाज किया था। बांग्लादेश ने यह मैच छह विकेट से जीता था। अब यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर करना चाहेगी। हालांकि, धर्मशाला के मैदान में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और बांग्लादेश के लिए जीत हासिल करना मुश्किल होगा।

09:59 AM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN Live: पहला मैच हार चुका हैं इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम बेहदज मजबूत है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इस टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने नौ विकेट से एकतरफा अंदाज में मैच अपने नाम किया था।

09:26 AM, 10-Oct-2023

ENG vs BAN: इंग्लैंड की विश्व कप में पहली जीत, बांग्लादेश को 137 रन से हराया; रीस टॉप्ली ने लिए चार विकेट

Live Cricket Score Today, ICC ODI World Cup 2023 England vs Bangladesh 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। वनडे विश्व कप का सातवां मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच है। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बांग्लादेश को अफगानिस्तान पर जीत मिली थी। ऐसे में इंग्लैंड की कोशिश जीत हासिल कर वापसी करने पर होगी। वहीं, बांग्लादेश अपना विजयी रथ आगे बढ़ाना चाहेगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें