फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हराया, पूर्व चैंपियन सेमीफाइनल की रेस से बाहर

Sat, 04 Nov 2023 10:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Australia vs England Highlightsविश्व कप के 36वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस हार के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत किया।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:20 PM, 04-Nov-2023

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम औपचारिक रूप से सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत किया है। अब इंग्लैंड के लिए आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाना भी मुश्किल होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन 71 रन और कैमरून ग्रीन 47 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 44 रन की पारी खेली। अंत में एडम जैम्पा ने 29 रन बनाए। इंग्लैडं के लिए क्रिस वोक्स ने चार विकेट लिए। मार्क वुड और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले। डेविड विली और लियम लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला।

287 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 253 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। डेविड मलान ने 50 और मोईन अली ने 42 रन का योगदान दिया। अंत में क्रिस वोक्स ने 32 और आदिल राशिद ने 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन दोनों के प्रयास काफी नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने तीन विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला।

09:56 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live: इंग्लैंड के आठ विकेट गिरे

216 रन पर इंग्लैंड के आठ विकेट गिर चुके हैं। डेविड विली 14 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें एडम जैम्पा के हाथों कैच कराया। अब क्रिस वोक्स के साथ आदिल राशिद क्रीज पर हैं। 45 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 226/8 है।

09:35 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live: इंग्लैंड के सात विकेट गिरे

186 रन पर इंग्लैंड के सात विकेट गिर चुके हैं। मोईन अली 43 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। एडम जैम्पा ने उन्हें डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। अब क्रिस वोक्स और डेविड विली क्रीज पर हैं। 41 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 198/7 है।

विज्ञापन
09:21 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा

174 रन पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा है। लियम लिविंगस्टोन दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पैट कमिंस ने उन्हें शॉन एबॉट के हाथों कैच कराया। अब मोईन अली के साथ क्रिस वोक्स क्रीज पर हैं। 38 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 177/6 है।

09:14 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live: इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

169 रन पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। बेन स्टोक्स 90 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम जैम्पा ने उन्हें मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। अब मोईन अली और लियम लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं। 36 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 176/5 है।

विज्ञापन
08:48 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: स्टोक्स का अर्धशतक

बेन स्टोक्स ने एक छोर से इंग्लैंड की पारी को संभाल रखा है। उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। स्टोक्स 75 गेंद पर 54 रन बना चुके हैं। मोईन अली ने 22 गेंद पर 12 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने 31 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए बाकी बचे 19 ओवर में 149 रन बनाने हैं।

08:16 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड को दोहरा झटका

इंग्लैंड की टीम को दोहरा झटका लगा है। डेविड मलान और कप्तान जोस बटलर आउट हो गए हैं। मलान 64 गेंद पर 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पैट कमिंस ने उन्हें ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया। उनके बाद कप्तान बटलर भी चलते बने। बटलर को एडम जम्पा ने कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। वह एक रन ही बना सके। इंग्लैंड ने 26 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 27 और मोईन अली एक रन बनाकर नाबाद हैं।

07:59 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: स्टोक्स और मलान ने की अर्धशतकीय साझेदारी

दो विकेट गिर जाने के बाद बेन स्टोक्स और डेविड मलान ने टीम को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में दो विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। डेविड मलान 37 और बेन स्टोक्स 24 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:14 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 9 ओवर में 31/2

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही है। उसके दो बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। जॉनी बेयरस्टो के बाद जो रूट भी पवेलियन लौट गए। रूट को पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने आउट कर दिया। विकेटकीपर जोश इंगलिश ने उनका कैच लिया। रूट ने 17 गेंद पर 13 रन बनाए। इंग्लैंड ने नौ ओवर में दो विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। डेविड मलान नौ और बेन स्टोक्स पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

06:34 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड की खराब शुरुआत

287 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट गंवा दिया। जॉनी बेयरस्टो को मिचेल स्टार्क ने आउट कर दिया। स्टार्क ने बेयरस्टो को जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के एक ओवर में आठ रन हैं। जो रूट छह और डेविड मलान एक रन बनाकर नाबाद हैं।

06:00 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 287 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम 49.3 ओवर में 286 रन पर सिमट गई। आखिरी ओवर में कंगारू टीम को दो झटके लगे। क्रिस वोक्स ने पहली गेंद पर एडम जम्पा को जोस बटलर के हाथों कैच कराया। जम्पा ने 19 गेंद पर 29 रन बनाए। इस दौरान चार चौके लगाए। वोक्स ने तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क को आउट कर दिया। स्टार्क ने 13 गेंद पर 10 रन बनाकर मोईन अली को कैच थमा दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नश लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 47, स्टीव स्मिथ ने 44, मार्कस स्टोइनिस ने 35 और एडम जम्पा ने 29 रन बनाए। डेविड वॉर्नर 15, ट्रेविस हेड 11, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क 10-10 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंगलिश तीन रन ही बना सके। जोश हेजलवुड एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मार्क वुड और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए। डेविड विली और लियाम लिविंगस्टोन को एक-एक सफलता मिली।

05:33 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड को मिली आठवीं सफलता

इंग्लैंड को आठवीं सफलता मार्क वुड ने दिलाई। उन्होंने 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को आउट कर दिया। कमिंस 13 गेंद पर 10 रन बनाकर डेविड मलान को कैच थमा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 45 ओवर में आठ विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क तीन और एडम जम्पा दो रन बनाकर नाबाद हैं।

05:26 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: लिविंगस्टोन को मिली सफलता

इंग्लैंड को सातवीं सफलता लियाम लिविंगस्टोन ने दिलाई। उन्होंने 44वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को आउट कर दिया। स्टोइनिस ने 32 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने छक्का मारने के प्रयास में बाउंड्री पर जॉनी बेयरस्टो को कैच थमा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में सात विकेट पर 243 रन बना लिए हैं। पैट कमिंस छह और मिचेल स्टार्क दो रन बनाकर नाबाद हैं।

05:13 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: ग्रीन अर्धशतक से चूके

कैमरन ग्रीन अर्धशतक लगाने से चूक गए। वह 52 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। 41वें ओवर की चौथी गेंद पर डेविड विली ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। ऑस्ट्रेलया ने 41 ओवर में छह विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोइनिल 23 और कप्तान पैट कमिंस एक रन बनाकर नाबाद हैं।

04:31 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: लाबुशेन को मार्क वुड ने किया आउट

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम इंग्लैंड के खिलाफ पवेलियन लौट चुकी है। उसे पांचवां झटका मार्नश लाबुशेन के रूप में लगा। लाबुशेन 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क वुड का शिकार बने। वुड ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। लाबुशेन ने 83 गेंद पर 71 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 33 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन के साथ मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।

03:53 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: नहीं चला इंगलिश का बल्ला

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका जोश इंगलिश के रूप में लगा। वह छह गेंद पर तीन रन ही बना सके हैं। अदिल रशीद की गेंद पर मोईन अली ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 25 ओवर में चार विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन 45 और कैमरन ग्रीन एक रन बनाकर नाबाद हैं।

03:43 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: अर्धशतक से चूके स्मिथ

स्टीव स्मिथ इस मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। आदिल रशीद की गेंद पर मोईन अली ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 23 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन 39 और जोश इंगलिश तीन रन बनाकर नाबाद हैं।

03:12 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15 ओवर में 70/2

ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में दो विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद मार्नश लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाल लिया है। स्मिथ 23 और लाबुशेन 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:31 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: वॉर्नर भी पवेलियन लौटे

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। उन्हें भी क्रिस वोक्स ने ही आउट किया। वोक्स ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर वॉर्नर को डेविड विली के हाथों कैच कराया। वॉर्नर ने 16 गेंद पर 15 रन बनाए। स्टीव स्मिथ का साथ देने के लिए मार्नश लाबुशेन क्रीज पर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर में दो विकेट पर 39 रन बना लिए हैं।

02:12 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड को मिली पहली सफलता

इंग्लैंड को पहली सफलता क्रिस वोक्स ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड को आउट कर दिया। हेड 10 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका लगाया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो ओवर में एक विकेट पर 14 रन है। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं।

02:01 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, जोश इंगलिश (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

01:34 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की टीम करेगी बल्लेबाजी

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कंगारू टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव किए। चोटिल ग्लेन मैक्सवेल और पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौटे मिचेल मार्श की जगह कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने एक भी बदलाव नहीं किया।

12:51 PM, 04-Nov-2023

ENG vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हराया, पूर्व चैंपियन सेमीफाइनल की रेस से बाहर

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 36वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने इंग्लैंड की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने छह मैच में चार जीते हैं और उसके आठ अंक हैं। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने छह में से पांच मैच हारे हैं। उसके पास सिर्फ दो अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की नजर पांचवीं जीत पर है। वहीं, इंग्लैंड की टीम आज अगर हारती है तो आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें