फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs RCB Live Score: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की जीत, एक रन से आरसीबी को हराया, अंतिम गेंद पर रनआउट हुई ऋचा

Sun, 10 Mar 2024 11:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

WPL Live Cricket Score, DC vs RCB Women’s Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का 17वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। मेग लैनिंग ने मंधाना के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने आरसीबी को 182 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 180 रन बना सकी।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:42 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score: दिल्ली ने एक रन से जीता मैच

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में सात विकेट खोकर 180 रन बना सकी। टीम को एक रन से करारी शिकस्त मिली। आरसीबी के लिए ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ 51 रन की पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। आखिरी गेंद पर टीम को दो रन की जरूरत थी, ऋचा घोष ने जेस जोनासन की गेंद पर जोरदार शॉट खेला और दौड़ गई लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सकीं। शेफाली वर्मा ने उन्हें रनआउट कर दिया। 

आरसीबी की शुरूआत इस मैच में झटके के साथ हुई थी। कप्तान स्मृति मंधाना दूसरे ओवर की तीसरी गेंद में सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गई थी। उन्हें एलिस कैप्सी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोर्चा एलिस पैरी ने संभाला, जिन्होंने सोफी मोलिनेक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन की पार्टनरशिप की। दोनों की इस साझेदारी को शिखा पांडे ने खत्म किया। पैरी 32 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं, सोफी ने पांच चौकों की मदद से 33 रन बनाए। 

टीम को चौथा झटका सोफी डिवाइन के रूप में लगा जिन्हें मारिजैन कप ने अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच आउट कराया। वह 16 गेंदों में 26 रन बनाने में कामयाब हुई। दिल्ली के खिलाफ जॉर्जिया वेयरहैम ने 12 रन और दिशा कसत शून्य पर आउट हो गई। वहीं, श्रेयंका पाटिल बिना खाता खोले नाबाद रही। दिल्ली के लिए मारिजैन, एलिस, शिखा और अरुंधति ने चार विकेट लिए।

10:06 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : आरसीबी का दूसरा और तीसरा विकेट गिरा

आरसीबी का दूसरा विकेट 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर और तीसरा विकेट 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा। एलिस पैरी 49 रन और सोफी 33 रन बनाकर आउट हुईं। दोनों के बीच 57 गेंदों में 80 रन की साझेदारी हुई। टीम को जीत के लिए 44 गेंदों में 85 रन की जरूरत है।

09:44 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 42/1

दिल्ली के खिलाफ आरसीबी की शुरूआत झटके के साथ हुई, लेकिन सोफी मोलिनेक्स (सात) और एलिस पैरी (31) के बीच जबरदस्त साझेदारी देखने को मिल रही है। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 42/1 है। 

विज्ञापन
09:31 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : आरसीबी की झटके के साथ शुरूआत

आरसीबी की झटके के साथ शुरूआत हुई है। सलामी बल्लेबाजी के लिए आई स्मृति मंधाना पांच रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें एलिस कैप्सी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

09:19 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी की शुरूआत हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी मोलिनेक्स उतरी हैं। उम्मीद है कि दोनों दिल्ली द्वारा दिए गए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में कामयाब होंगी।

विज्ञापन
09:17 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : आरसीबी को मिला 182 रन का लक्ष्य

महिला प्रीमियर लीग के 17वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बनाए। इस दौरान जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। पहले विकेट के लिए मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। भारतीय महिला बल्लेबाज 23 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें आशा सोभना ने शिकार बनाया। आठवें ओवर में टीम को दूसरा झटका श्रेयंका पाटिल ने दिया। गेंदबाज ने मेग लैनिंग को एलबीडब्ल्यू आट किया। कप्तान ने पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए।

टीम को तीसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में लगा। उन्होंने एलिस कैप्सी के साथ 97 रन की साझेदारी की। हालांकि, श्रेयंका पाटिल ने उन्हें भी आउट कर दिया। वहीं, एलिस कैप्सी भी 32 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गई जिन्हें श्रेयंका ने ही शिकार बनाया। आरसीबी की घातक गेंदबाज श्रेयंका पाटिल को पांचवां विकेट जेस जोनासन के रूप में मिला। वह सिर्फ एक रन बना सकीं। आरसीबी के खिलाफ मारिजैन कप ने 12 रन और राधा यादव ने एक रन बनाया, दोनों नाबाद रहीं। मंधाना के नेतृत्व वाली टीम के लिए श्रेयंका पाटिल ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। वहीं, आशा सोभना को एक सफलता मिली।

09:02 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर लगा। श्रेयंका पाटिल ने जेस जोनासन को अपना निशाना बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सकीं। दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बनाए हैं। 

09:01 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दिल्ली को लगा चौथा झटका

दिल्ली के लिए 32 गेंदों में 48 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाली एलिस कैप्सी आउट हो गईं। उन्हें श्रेयंका पाटिल ने आउट किया। 

08:57 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा

दिल्ली को तीसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में लगा। उन्हें श्रेयंका पाटिल ने क्लीन बोल्ड किया। वह 36 गेंदों में आठ चौकों और एक छ्क्की की मदद से 58 रन बनाने में कामयाब हुईं। एलिस कैप्सी और जेमिमा के बीच 62 गेंदों में 97 रन की साझेदारी हुई। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 176/3 है। 
 

08:32 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 114/2

कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के बाद जेमिमा और एलिस कैप्सी के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है। दोनों के बीच 34 गेंदों में 58* रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 114/2 है।

08:13 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दिल्ली को लगा दूसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका कप्तान मैग लैनिंग के रूप में लगा। वह जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही थीं। हालांकि, श्रेयंका पाटिल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। स्टार बल्लेबाज ने पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एलिस कैप्सी उतरी हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 74/2 है।

08:11 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दिल्ली का पहला विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा। उन्हें आशा सोभना ने मोलिनेक्स के हाथों कैच उट कराया। वह 18 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाने में कामयाब हुईं। फिलहाल क्रीज पर मेग लैनिंग और जेमिमा हैं। 

07:45 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दिल्ली की दमदार शुरूआत

आरसीबी के खिलाफ दिल्ली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रही हैं। कप्तान 14 गेंदों में 20 रन और शेफाली नौ गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 36/0 है।

07:35 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दिल्ली की पारी शुरू

आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए दिल्ली कैपिटल्स तैयार है। कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा सलामी बल्लेबाजी के लिए ग्राउंड पर पहुंच चुकी हैं। उम्मीद है कि दोनों 
टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में कामयाब होंगी।

07:06 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कप, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे, तितास साधू।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दिशा कसाट, जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह।

07:01 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान मेग लैनिंग ने बताया कि इस मैच में उनकी टीम एक बदलाव के साथ उतरेगी। मारिजैन कप की सदरलैंड की जगह वापसी हुई है। वहीं, आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि उनकी टीम में तीन बदलाव हुए हैं। दिल्ली अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि आरसीबी तीसरे स्थान पर है। उम्मीद है कि इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

06:56 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score : महिला प्रीमियर लीग के लिए दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लेनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, लाउरा हैरिस, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, जेस जोनासेन, मरिजान कैप, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडेय, अपर्णा मंडल (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, तितास साधू। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), दिशा कसात, सब्बिनेनी मेघना, आशा शोभना, एलिस पैरी, जॉर्जिया वेयरहैम, नैदिन डि क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, शुभा सतीश, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, केट क्रॉस, रेणुका सिंह, श्रद्धा पोकारकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।

06:52 PM, 10-Mar-2024

DC vs RCB Live Score: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की जीत, एक रन से आरसीबी को हराया, अंतिम गेंद पर रनआउट हुई ऋचा

महिला प्रीमियर लीग का 17वां मैच कुछ ही देर में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच पिछला मुकाबला हाई स्कोरिंग मैच था। 40 ओवर में 363 रन बने। दिल्ली ने इस मैच में 25 रन से जीत हासिल की। ऐसे में आरसीबी इस मुकाबले में दिल्ली से अपनी पिछली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें