फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs RCB: आखिरी गेंद में सिर्फ एक रन से हारी दिल्ली, अंकतालिका में दोबारा टॉप पर आरसीबी

Wed, 28 Apr 2021 12:07 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

IPL 2021 Live Score Delhi vs Bangalore: पिछले मैच की हार को भुलाकर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कांटे के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 171 रन बनाए। खराब शुरुआत को पहले मैक्सवेल फिर एबी डीविलियर्स ने संभाला। एबी ने 42 गेंद में ताबड़तोड़ 75 रन ठोक दिए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी। यह दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर की पिछले पांच मैच में पहली जीत है।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आईपीएल लाइव स्कोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:35 PM, 27-Apr-2021

हार से निराश पंत

11:30 PM, 27-Apr-2021

ऋषभ और हेटमेयर की फिफ्टी बेकार

92 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमेयर के बीच 44 गेंद में 78 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की। हेटमेयर का यह टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक है, 23 बॉल पर उन्होंने यह पचासा जड़ा। ऋषभ पंत मैच के बाद काफी निराश दिखे। इससे पहले हर्षल पटेल ने दिल्ली को दो झटके दिए। मार्कस स्टोइनिस और पृथ्वी शॉ को उन्होंने एबी डीविलियर्स के हाथों कैच कराया। स्टोइनिस 17 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए।

11:24 PM, 27-Apr-2021

आखिरी गेंद में हुआ मैच का फैसला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 171 रन बनाए। खराब शुरुआत को पहले मैक्सवेल फिर एबी डीविलियर्स ने संभाला। एबी ने 42 गेंद में ताबड़तोड़ 75 रन ठोक दिए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी। यह दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर की पिछले पांच मैच में पहली जीत है।

11:17 PM, 27-Apr-2021

अब दो गेंद में 10 रन चाहिए

विज्ञापन
11:13 PM, 27-Apr-2021

आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए

ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमेयर पर सारी निगाहें, क्या आज फिर सुपर ओवर देखने को मिलेगा?

11:11 PM, 27-Apr-2021

हेटमेयर की शानदार फिफ्टी

11:07 PM, 27-Apr-2021

18वें ओवर में तीन छक्के

10:53 PM, 27-Apr-2021

शिमरोन हेटमेयर का कैच छूटा

10:34 PM, 27-Apr-2021

सात ओवर में 79 रन चाहिए

मार्कस स्टोइनिस के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर। आज इस कैरेबियाई बल्लेबाज को अपनी पुरानी फ्रैंचाइजी आरसीबी के खिलाफ चलना जरूरी।

10:32 PM, 27-Apr-2021

मार्कस स्टोइनिस आउट

12.4 ओवर में स्टोइनिस आउट हो गए। हर्षल पटेल ने एक बार फिर कमाल किया। रन लुटाने के बाद विकेट भी निकाला। एक बार फिर बल्ले का बाहरी किनारा लगा और पीछे डीविलियर्स ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। 17 गेंद में स्टोइनिस सिर्फ 22 रन ही बना पाए। 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 93/4 ऋषभ पंत (33) और शिमरोन हेटमेयर (1)

10:27 PM, 27-Apr-2021

ऋषभ पंत के दो लगातार चौके

अब दिल्ली को गियर बदलना होगा। 12.1 और 12.2 ओवर में हर्षल पटेल को ऋषभ पंत े दो लगातार चौके मारे। अगली दो गेंदें वाइड यानी दो गेंद में 10 रन बन चुके हैं।

10:23 PM, 27-Apr-2021

ऋषभ-स्टोइनिस से उम्मीद

आठ ओवर में महज 50 रन के भीतर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस दिल्ली की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। नौवें ओवर में 3 रन। 10 ओवर में 9 रन। 11वें ओवर में एक चौके के साथ 7 रन तो 12वें ओवर में दो चौके की मदद से 12 रन निकले। यानी पिछले चार ओवर में 31 रन बने। 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 81/3 ऋषभ पंत (24) और मार्कस स्टोइनिस (22)
 

10:16 PM, 27-Apr-2021

हर्षल पटेल ने पृथ्वी शॉ को आउट किया

7.2 ओवर में हर्षल पटेल ने फिर आरसीबी को वह विकेट दिलाया, जिसकी कप्तान कोहली उनसे उम्मीद कर रहे थे। पर्पल कैपधारी हर्षल की ऑफ स्टंप के बाहर की गेद को स्लैश करने के प्रयास में बल्ले का बाहरी किनारा जिसे विकेटकीपर एबी ने पकड़ने में कोई गलती नहीं की। आउट होने से पहले पृथ्वी ने 18 गेंद में 21 रन बनाए।
 

10:11 PM, 27-Apr-2021

दिल्ली को पंत-शॉ का सहारा

सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 46/2 पृथ्वी शॉ (21) और ऋषभ पंत (11)

09:53 PM, 27-Apr-2021

दो ओवर में लगातार दो विकेट

चौथे ओवर में स्टीव स्मिथ भी आउट। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। विकेट के पीछे एबी डीविलियर्स ने लपकने में कोई गलती नहीं की। चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 33/2 पृथ्वी शॉ (18) और ऋषभ पंत (1)

09:49 PM, 27-Apr-2021

दिल्ली को पहला झटक, धवन आउट

फॉर्म में चल रहे शिखर धवन सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हो गए। ऑरेंज कैप होल्डर धवन को काइल जैमीसन ने अपना शिकार बनाया। फाइन लेग बाउंड्री पर युजवेंद्र चहल ने उन्हें लपका। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 27/1 पृथ्वी शॉ (13) और स्टीव स्मिथ (4)

09:42 PM, 27-Apr-2021

16 रन का बड़ा ओवर

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन दोनों लगातार शानदार बल्लेबाजी करते आए हैं। हर मैच में अच्छी साझेदारी जमाई है। पहली और पांचवीं बॉल पर पृथ्वी शॉ ने बाउंड्री लगाई। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 23/0 पृथ्वी शॉ (13) और शिखर धवन (6)

09:30 PM, 27-Apr-2021

मैच शुरू, पहले ओवर में बने सात रन

ओवर की आखिरी गेंद में शिखर धवन ने चौका लगाया। अपना पहला मैच खेल रहे डेनियल सैम्स ओवर करने आए थे।
 

09:24 PM, 27-Apr-2021

अहमदाबाद में रेत का तूफान, मैच शुरू होने में देरी

09:17 PM, 27-Apr-2021

सबसे तेज पांच हजारी बने डीविलियर्स

09:13 PM, 27-Apr-2021

वार्नर ने डीविलियर्स को बताया अपना आदर्श

09:07 PM, 27-Apr-2021

आरसीबी ने दिल्ली को दिया 172 रन का लक्ष्य

डीविलियर्स ने 42 गेंद में तूफानी 75 रन ठोक दिए। आखिरी ओवर में नए गेंदबाज मार्कस स्टोइनिस ने 23 रन लुटा दिए। अमित मिश्रा के कोटे से एक ओवर फेंकने आए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ऑलराउंडर ने तीन छक्के खाए। ऋषभ पंत का यह दांव दिल्ली के लिए कहीं उल्टा न पड़ जाए।
 

09:00 PM, 27-Apr-2021

डीविलियर्स का 40वां पचासा

एबीडी की बेहतरीन पारी। पहले संभलकर टीम को संभाला फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी। डीविलियर्स अगर आखिरी गेंद तक रूक गए तो स्कोर 175 पार भी हो सकता है। 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 148/5 एबी डीविलियर्स (53) और सैमस (3)
 

08:49 PM, 27-Apr-2021

वाशिंगटन सुंदर नौ गेंद में छह रन बनाकर आउट। रबाडा को उनके चार ओवर के कोटे की आखिरी बॉल पर विकेट मिला। सीने की ऊंचाई पर आई शॉर्ट बॉल को पुल करने के प्रयास में गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं चढ़ी। अपनी ही गेंद पर आसान सा कैच। रबाडा ने चार ओवर में 38 रन देकर एक विकेट लिया। पिछले तीन ओवर में 24 रन और एक विकेट। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 139/5 एबी डीविलियर्स (47)

08:38 PM, 27-Apr-2021

पाटीदार भी आउट

22 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे पाटीदार अक्षर पटेल का शिकार हुए। उनके बल्ले से दो छक्के निकले। छोटी लेकिन अच्छी पारी। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 115/4 वाशिंगटन सुंदर (1) और एबी डीविलियर्स (28)

08:28 PM, 27-Apr-2021

डीविलियर्स ने संभाला मोर्चा

आरसीबी का स्कोर 87/3 (12)
 

08:15 PM, 27-Apr-2021

मैक्सवेल के रूप में तीसरा झटका

दोनों बल्लेबाजों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। बेखौफ अंदाज में छक्के-चौके भी लगा रहे थे, लेकिन बड़ा शॉट मारने की फिराक में अमित मिश्रा की फिरकी में मैक्सवेल उलझ गए। 20 गेंद में 25 रन बनाकर आउट।
 

08:05 PM, 27-Apr-2021

पिछले तीन ओवर में 27 रन आ गए। चौके-छक्के लग रहे हैं। अब दबाव दोबारा दिल्ली कैपिटल्स पर। 8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 57/2 ग्लेन मैक्सवेल (23) और रजत पाटीदार (4)

07:59 PM, 27-Apr-2021

अब क्रीज पर दो नए बल्लेबाज

ग्लेन मैक्सवेल का साथ देने के लिए युवा अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार पहुंचे हैं। दिल्ली एक और विकेट लेकर मैच में पकड़ मजबूत करना चाहेगी।

07:52 PM, 27-Apr-2021

पडीक्कल भी क्लीन बोल्ड

इशांत शर्मा ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर देवदत्त पडीक्कल को बोल्ड किया। इस तरह दिल्ली को दो गेंद में लगातार दो विकेट मिले। पडीक्कल 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट।
 

07:49 PM, 27-Apr-2021

विराट कोहली क्लीन बोल्ड

अपने पहले ही ओवर में आवेश खान ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और आरसीबी के अगुवा विराट की गिल्लियां बिखेर दीं।
 

07:42 PM, 27-Apr-2021

इशांत ने दूसरे ओवर में 9 रन दिए

देवदत्त पडीक्कल ने चौथी गेंद में चौका मारा। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 25/0 विराट कोहली (8) और देवदत्त पडीक्कल (17)

07:37 PM, 27-Apr-2021

रबाडा को पहले ओवर में दो चौके

कागिसो रबाडा ने अपने ओवर में 10 रन लुटा दिए। दूसरी गेंद में पडीक्कल तो पांचवीं बॉल पर कोहली ने बाउंड्री जमाई। दो ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 16/0 विराट कोहली (6) और देवदत्त पडीक्कल (10)

07:33 PM, 27-Apr-2021

इशांत शर्मा खेल रहे सीजन का पहला मैच

07:25 PM, 27-Apr-2021

मैदान पर उतरे दोनों बल्लेबाज

07:20 PM, 27-Apr-2021

धवन का बल्ला जमकर गरज रहा

07:16 PM, 27-Apr-2021

कोरोना के खिलाफ जंग में ब्रेट ली का योगदान

07:13 PM, 27-Apr-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

07:06 PM, 27-Apr-2021

दोनों ही टीम में बड़े बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इशांत शर्मा की वापसी हुई है। अनुभवी स्पिनर रवि अश्विन आईपीएल छोड़कर जा चुके हैं, ऐसे में उनके स्थान पर दूसरे अनुभवी तेज गेंदबाज को मौका मिला है। इस सीजन में यह इशांत का पहला मैच होगा। दूसरी ओर आरसीबी में दो खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। देसी पेसर नवदीप सैनी की जगह बल्लेबाज पाटीदार को मौका दिया गया है, रजत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। गेंदबाजी में डेनियल क्रिस्चियन के स्थान पर डेनियल सैम्स को आजमाया जा रहा है।

07:02 PM, 27-Apr-2021

दिल्ली ने जीता टॉस, RCB की पहले बल्लेबाजी

पिछले मैच की हार को भुलाकर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बराबरी के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के इरादे से पहले बल्लेबाजी कर रही है। DC के कप्तान ऋषभ पंत ने मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
 

06:57 PM, 27-Apr-2021

दिल्ली के पास मजबूत मध्यक्रम

दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके शिखर धवन (259 रन) अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (166 रन) की कोशिश भी बड़ी पारियां खेलने की होंगी। कप्तान ऋषभ पंत (125), ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस और वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमेयर हैं, जो अपना दिन होने पर मैच विनर साबित हो सकते हैं। पंत और स्मिथ पर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी।

06:54 PM, 27-Apr-2021

आरसीबी के जंपा, रिचर्डसन आईपीएल छोड़कर लौटे

ऑस्ट्रेलिया के महंगे खिलाड़ी मैक्सवेल ने अपनी कीमत को सही साबित करते हुए कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। आरसीबी को चेन्नई के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की धुनाई को भी भूलना होगा। रविंद्र जडेजा ने उनके आखिरी ओवर में 37 रन बनाकर मैच का नक्शा बदल दिया जबकि हर्षल इससे पहले आरसीबी के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और काइल जैमीसन को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जबकि स्पिनर युजवेंद्र चहल और सुंदर से किफायती गेंदबाजी की उम्मीद होगी। आरसीबी नवदीप सैनी या डैन क्रिस्टियन की जगह बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को उतार सकती है।

06:51 PM, 27-Apr-2021

रंग में आरसीबी

आरसीबी के लिए फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (171 रन) और कोहली (151 रन) ने शानदार शुरूआत दी है। मध्यक्रम से हालांकि दोनों को सहयोग नहीं मिल सका। ग्लेन मैक्सवेल (198 रन), एबी डीविलियर्स (129) और वाशिंगटन सुंदर (25 रन) को दिल्ली के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

06:47 PM, 27-Apr-2021

DC vs RCB: आखिरी गेंद में सिर्फ एक रन से हारी दिल्ली, अंकतालिका में दोबारा टॉप पर आरसीबी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का दूसरा मैच खेला जाने वाला है। पिछले मैच की हार को भुलाकर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल में बराबरी के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी। आरसीबी को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 69 रन से हराया। दूसरी ओर दिल्ली ने रविवार की रात सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में मात दी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी को बीच के ओवरों में अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें