मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में पहली जीत हासिल की है। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 41 और ईशान किशन ने 31 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो और मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट लिया।
दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली। मनीष पांडे ने 26 रन बनाए। अब दिल्ली की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर आ गई है।
कैमरून ग्रीन और टिम डेविड ने मुंबई का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा दिया है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को जीत के करीब ले जा चुके हैं।
143 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 45 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अब मुंबई की टीम मुश्किल में आ गई है। क्रीज पर दो नए बल्लेबाज हैं। टिम डेविड और कैमरून ग्रीन पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है।
139 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा है। तिलक वर्मा 29 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुकेश कुमार ने उन्हें मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए।
रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जा चुके हैं। अब मुंबई के लिए यह मैच जीतना मुश्किल नहीं होगा। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 123 रन है।
रोहित शर्मा ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक चार छक्के और पांच चौके लगाए हैं। उनके साथ तिलक वर्मा भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 112 रन है। यह टीम तेजी से मैच जीतने की तरफ बढ़ रही है।
10 ओवर का खेल होने के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 91 रन हो चुका है। रोहित शर्मा अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, तिलक वर्मा उनके साथ है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है।
71 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा है। ईशान किशन 26 गेंद में 31 रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। रोहित के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 68 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते मुंबई की टीम बेहतर स्थिति में है।
मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। रोहित शर्मा और ईशान किशन शानदार लय में खेल रहे हैं। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और मुंबई का स्कोर पांच ओवर के अंदर 50 रन के पार जा चुका है।
रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी आक्रामक अंदाज में रन बना रही है। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 42 रन हो चुका है।
173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की है। रोहित शर्मा और ईशान किशन अच्छी लय में दिख रहे हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 27 रन है।
173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार पहला ओवर कर रहे हैं। पहला ओवर खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर 14 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी 172 रन पर सिमट गई है। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 54 रन अक्षर पटेल ने बनाए। वहीं, कप्तान डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली। दिल्ली की टीम इस मैच में पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। सभी बल्लेबाज 19.4 ओवर में 172 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई के लिए पीयूष चावला और जेसन बेहनरडॉर्फ ने तीन-तीन विकेट लिए। राइली मेरिडिथ को दो और ऋतिक शौकीन को एक विकेट मिला।
166 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स के नौ विकेट गिर चुके हैं। जेसन बेहरनडॉर्फ ने अभिषेक पोरेल को कैमरून ग्रीन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। पोरेल ने तीन गेंद में एक रन बनाया। अब मुस्तफिजुर रहमान और एनरिच नोर्त्जे क्रीज पर हैं।
166 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का आठवां विकेट गिरा है। कुलदीप यादव पहली ही गेंद में रन आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। नेहल वधेरा ने सटीक थ्रो के साथ उन्हें रन आउट किया।
166 रन के स्कोर पर दिल्ली का सातवां विकेट गिरा है। कप्तान डेविड वॉर्नर 47 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। अब कुलदीप यादव और ईशान पोरेल क्रीज पर हैं।
165 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। अक्षर पटेल 25 गेंद में 54 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद आउट हो चुके हैं। जेस बेहनरडॉर्फ ने उन्हें अर्शद खान के हाथों कैच कराया। अब डेविड वॉर्नर के साथ ईशान पोरेल क्रीज पर हैं।
अक्षर पटेल ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक पांच छक्के और चार चौके लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते दिल्ली की टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच गई है। अब वह अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर दिल्ली का स्कोर 200 रन के करीब ले जाना चाहेंगे।
डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं। खासकर अक्षर पटेल तेज गति से रन बना रहे हैं। दोनों मिलकर दिल्ली का स्कोर 150 रन के पार ले जा चुके हैं। वॉर्नर अपना अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, अक्षर पटेल भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
डेविड वॉर्नर का अर्धशतक पूरा हो चुका है। उन्होंने एक बार फिर दिल्ली की पारी को एक छोर पर संभाले रखा है। अब अक्षर पटेल ने उनके साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की है। पटेल ने तेज गति से रन बनाए हैं और दिल्ली का स्कोर 130 रन के पार जा चुका है। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 136 रन है।
98 रन के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। पीयूष चावला ने ललित यादव को आउट कर मुंबई को पांचवीं सफलता दिलाई। इस मैच में यह उनका तीसरा विकेट है। ललित यादव चार गेंद में दो रन बनाकर बोल्ड हो गए। अब वॉर्नर के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
86 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा है। रोवमैन पॉवेल चार गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पीयूष चावला ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब डेविड वॉर्नर के साथ ललित यादव क्री पर हैं। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 95 रन है।
81 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम का तीसरा विकेट गिरा है। यश ढुल अपने डेब्यू मैच में फेल हुए हैं। राइली मेरिडिथ ने उन्हें नेहल वधेरा के हाथों कैच कराया। वह चार गेंद में सिर्फ दो रन बना पाए। अब डेविड वॉर्नर के साथ रोवमैन पॉवेल क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 85 रन है।
76 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिरा है। मनीष पांडे 18 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मनीष पांडे ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। पीयूष चावला ने उन्हें जेसन बेहरनडॉर्फ के हाथों कैच कराया। अब डेविड वॉर्नर के साथ यश ढुल क्रीज पर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 51 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की है। दोनों अच्छी साझेदारी कर रहे हैं।
33 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम का पहला विकेट गिरा है। पृथ्वी शॉ 10 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ऋतिक शौकीन ने उन्हें कैमरून ग्रीन के हाथों कैच कराया। अब डेविड वॉर्नर के साथ मनीष पांडे क्रीज पर हैं।
पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन के पार जा चुका है।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने पहला ओवर किया है। एक ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।
सबस्टीट्यूट्सः मुकेश कुमार, अमन खान, सरफराज खान, प्रवीण दुबे, ईशांत शर्मा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वधेरा, ऋतिक शौकीन, राइली मेरेडिथ, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ।
सबस्टीट्यूट्सः ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कार्तिकेय सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के लिए जोफ्रा आर्चर यह मैच भी नहीं खेल रहे हैं। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स की जगह राइली मेरिडिथ को मौका दिया गया है। वहीं, दिल्ली की टीम में भी दो बदलाव किए गए हैं। चोटिल खलील अहमद की जगह मुस्तफिजुर रहमान टीम में शामिल किए गए हैं और राइली रूसो की जगह यश धुल को मौका दिया गया है।
मुंबई इंडियंस को अपनी शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के लिए भी बल्लेबाजी बड़ी समस्या रही है। तिलक वर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छी लय में नहीं है। कप्तान रोहित ने दूसरे मैच के बाद कहा था कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों को बल्ले के साथ अच्छा करना होगा और जिम्मेदारी लेनी होगी। पहले मैच में इस टीम को आरसीबी ने आठ विकेट और दूसरे मैच में चेन्नई ने सात विकेट से हराया था। मुंबई की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे है। पहले मैच में दिल्ली को लखनऊ के खिलाफ 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ छह विकेट से हार मिली और तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 57 रन से हराया। दिल्ली के लिए बल्ले के साथ कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया है। यही टीम की सबसे बड़ी समस्या है।
नमस्कार, उमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों इस मैच में टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल करना चाहेंगी। दिल्ली अब तक तीन और मुंबई दो मैच हार चुकी है।