अश्विन ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर शाकिब को बिना खाता खोले ही एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है। मैच अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।
मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। कोलकाता को अब जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में सात रनों की दरकार है।
कोलकाता की टीम ने भले ही अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है लेकिन मैच अब उसकी पकड़ में है। केकेआर को अब जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 13 रन की दरकार है। 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 123/2, शुभमन गिल (45*), राहुल त्रिपाठी (0*)
केकेआर ने 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14वें ओवर में ही 100 से अधिक रन बना लिए हैं। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 108/1, शुभमन गिल (34*), नितीश राणा (9*)
कागिसो रबाडा ने आखिरकार दिल्ली को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने केकेआर के स्टार सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को 55 रन के स्कोर पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।
केकेआर के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने एक बार फिर से शानदार पारी खेली है। उन्होंने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 92/0, शुभमन गिल (31*), वेंकटेश अय्यर (51*)
कोलकाता की पारी के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं और उसने एक भी विकेट नहीं गंवाया है। शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी मैदान पर है। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 76/0, शुभमन गिल (27*), वेंकटेश अय्यर (44*)
कोलकाता नाइटराइडर्स की एक बार फिर से शानदार शुरुआत हुई। शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की सलामी जोड़ी ने शुरू के छह ओवर में 51 रन बटोर लिए हैं। इसी के साथ पहला पावरप्ले पूरी तरह से केकेआर के नाम रहा। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 51/0, शुभमन गिल (17*), वेंकटेश अय्यर (31*)
शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर से कोलकाता को एक सधी हुई शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 21/0, शुभमन गिल (11*), वेंकटेश अय्यर (10*)
कोलकाता की टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए 136 रन बनाने होंगे। उसकी तरफ से वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी मैदान पर पहुंच चुकी है।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 135 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से शिखर धवन (39*) और श्रेयस अय्यर (30*) ने सर्वाधिक रन बनाए। जबकि कोलकाता की तरफ से वरुण चक्रवर्ती दो विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे।
फ़र्ग्युसन का एक महंगा ओवर, हेटमायर ने उनके चौथे ओवर में दो छक्के के साथ 14 रन बटोरे। 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 114/4, श्रेयस अय्यर (15*), शिमरॉन हेटमायर (17*)
वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर हेटमायर ने शॉट खेला लेकिन शुभमन गिल भागते हुए एक शानदार कैच पकड़ा। हालांकि हेटमायर को किस्मत का साथ मिला और गेंद नो बॉल होने की वजह से वह बाल-बाल बच गए।
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत इस बार कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें फ़र्ग्युसन ने छह रन के स्कोर पर त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 92/4, शिमरॉन हेटमायर (1*), श्रेयस अय्यर (10*)
वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर से केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन को शाकिब के हाथों कैच कराया। धवन 39 गेंदों में 36 रन बना पाए। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 90/3, ऋषभ पंत (6*), श्रेयस अय्यर (9*)
लंबे समय बाद चोट से उबरकर वापसी कर रहे स्टोइनिस बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें शिवम मावी ने 18 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 73/2, शिखर धवन (32*), श्रेयस अय्यर (2*)
सुनील नरेन ने पहले ओवर में 14 रन लुटाने के पास शानदार वापसी की और अपने दूसरे ओवर में महज तीन रन दिए। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 65/1, शिखर धवन (29*), मार्कस स्टोइनिस (15*)
दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला विकेट गंवाने के बाद पहले 50 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि टीम के रनों की रफ्तार कम हुई है। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 52/1, शिखर धवन (20*), मार्कस स्टोइनिस (11*)
शुरू के छह ओवर समाप्त हो चुके हैं। यह सत्र कोलकाता के नाम रहा। उसे पृथ्वी शॉ का विकेट मिला जबकि दिल्ली ने सिर्फ 38 रन ही बनाए। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 38/1, शिखर धवन (17*), मार्कस स्टोइनिस (3*)
वरुण चक्रवर्ती आए और पृथ्वी शॉ को निपटा दिया है। चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर शॉ को एलबीडब्ल्यू कर दिया है। शॉ 12 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। ओवर से आए सिर्फ दो रन। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 34/1, शिखर धवन (15*), मार्कस स्टोइनिस (1*)
पिछले मैच के हीरो रहे सुनील नरेन की शुरुआत इस बार काफी महंगी हुई है। उनके पहले ओवर में शिखर धवन ने लगातार दो छक्के जड़े और कुल 14 रन बटोरे। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 32/0, शिखर धवन (14*), पृथ्वी शॉ (18*)
कोलकाता की तरफ से शाकिब अल हसन ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले ओवर में महज एक रन दिए। एक ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 1/0, शिखर धवन (0*), पृथ्वी शॉ (1*)
दिल्ली की तरफ से शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी मैदान पर है जबकि कोलकाता ने शाकिब अल हसन को नई गेंद थमाई है।
दिल्ली कैपिटल्स:
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, आवेश ख़ान
कोलकाता नाइट राइडर्स:
शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मॉर्गन (कप्तान), शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फ़र्ग्युसन, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी
कोलकाता की टीम बिना किसी बदलाव के पिछली एकादश के साथ ही उतरी है जबकि दिल्ली में एक बदलाव हुआ है और मार्कस स्टोइनिस की वापसी हुई है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, यानी दिल्ली इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का आखिरी बार आमना-सामना शारजाह के मैदान में ही हुआ था। 28 सितंबर को खेले गए मैच में दिल्ली की टीम तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब केकेआर की फिरकी के आगे दिल्ली के बल्लेबाज पस्त नजर आए थे। उस समय भी सुनील नरेन ने गेंद और बल्ले से ऑलराउंड प्रदर्शन किया था।
दिल्ली कैपिटल्स को पहले क्वालीफ़ायर में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा जबकि कोलकाता ने एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पटखनी दी।
दिल्ली और कोलकाता की टीम अभी तक 27 बार एक दूसरे से टकराई है। इस दौरान केकेआर ने 15 मुकाबले जीते हैं जबकि दिल्ली को 12 मैचों में जीत मिली है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम केकेआर को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना चाहेगी। वहीं कोलकाता की टीम 2014 के बाद एक बार फिर से खिताबी मुकाबले में जगह बनाना चाहेगी।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2021 में आज दूसरे क्वालीफ़ायर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। शारजाह में होने वाले इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी तो वहीं हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।