फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs CSK Highlights: सीएसके ने दिल्ली को आठ विकेट से हराया, सैमसन का अर्धशतक; कार्तिक भी चमके

Tue, 05 May 2026 11:01 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

DC vs CSK Indian Premier League 2026: गेंदबाजों के बाद संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। सीएसके शुरुआत से ही इस मैच में हावी रही और आठ विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
सैमसन और कार्तिक - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: सीएसके की जीत

संजू सैमसन के नाबाद अर्धशतक और कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए हुई 114 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज की। सीएसके की जीत के हीरो सैमसन रहे जिन्होंने 52 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। उन्हें कार्तिक शर्मा का अच्छा साथ मिला जो 31 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला। 

10:43 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: सैमसन की धुआंधार बल्लेबाजी

अर्धशतक लगाने के बाद सैमसन की धुआंधार बल्लेबाजी जारी है। सैमसन ने दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बनाया हुआ है। सीएसके का स्कोर 15 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 126 रन हो गया है। सीएसके को अब 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए।

10:26 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: सैमसन का पचासा

संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। सैमसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
10:23 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: सैमसन-कार्तिक की साझेदारी

शुरुआती झटकों के बाद संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच साझेदारी पनप रही है। सैमसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और कार्तिक उनका साथ बखूबी निभा रहे हैं।

10:01 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: उर्विल पवेलियन लौटे

सीएसके को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। उर्विल नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
09:48 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: सीएसके को पहला झटका

लुंगी एनगिडी ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया है। ऋतुराज 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए।

09:29 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: सीएसके की पारी शुरू

दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सीएसके के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:15 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: दिल्ली की पारी समाप्त

दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को 156 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर रिजवी की शानदार पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। दिल्ली की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम ने 69 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और रिजवी ने पारी को संभला। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। 

दिल्ली के लिए रिजवी ने 24 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। वहीं, स्टब्स ने 31 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सीएसके की ओर से नूर अहमद ने दो विकेट लिए, जबकि अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जैमी ओवरटन को एक-एक विकेट मिला।

09:07 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: स्टब्स आउट हुए

जैमी ओवरटन ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिल्ली को छठा झटका दिया। स्टब्स 31 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स और रिजवी के बीच छठे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई। 

08:50 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: दिल्ली का स्कोर 100 के पार

शुरुआती झटकों के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर रिजवी ने दिल्ली की पारी को संभाल लिया है। स्टब्स और रिजवी के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे दिल्ला का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।

08:25 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: दिल्ली की आधी टीम आउट

गुरजपनीत सिंह ने कप्तान अक्षर पटेल को आउट कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। दिल्ली ने 69 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए हैं। अक्षर छह गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। 

08:18 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: नीतीश राणा आउट

सीएसके के खिलाफ दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई है और टीम ने चार विकेट गंवा दिए हैं। नूर ने करुण नायर को अपना शिकार बनाया जो 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए।

08:09 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को करुण नायर के रूप में तीसरा झटका लगा है। नूर अहमद ने करुण नायर को अपना शिकार बनाया जो 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।

07:55 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: राहुल पवेलियन लौटे

दिल्ली कैपिटल्स को पावरप्ले में ही दूसरा झटका लगा है। अकील हुसैन ने केएल राहुल को पवेलियन की राह दिखाई जो 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। 

07:48 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: दिल्ली को पहला झटका

मुकेश चौधरी ने पाथुम निसांका को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया है। निसांका 15 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। 

07:32 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

सीएसके के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो गई है। दिल्ली के लिए पाथुम निसांका के साथ केएल राहुल पारी का आगाज करने उतरे हैं। 

07:24 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सीएसके: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जैमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह। 
इम्पैक्ट सब: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान। 

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी. नटराजन।
इम्पैक्ट सब: विपराज निगम, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार, डेविड मिलर।

07:02 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की वापसी हुई है जो चोटिल होने के कारण पिछले कुछ मैच नहीं खेल सके थे। एनगिडी काइल जैमिसन की जगह प्लेइंग-11 में आए हैं। सीएसके टीम में अकील हुसैन और गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई है।

06:43 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: फिट हुए लुंगी एनगिडी

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने सोमवार को कहा था कि लुंगी एनगिडी 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैच में लगी सिर की चोट से उबरकर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। कैच लेने की कोशिश में सिर के बल गिरने के बाद एनगिडी को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

06:41 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Live Score: धोनी पर क्या है अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा था कि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच के लिए टीम के साथ नहीं आए हैं, लेकिन उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। धोनी पिंडली की चोट के कारण इस सत्र में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

06:37 PM, 05-May-2026

DC vs CSK Highlights: सीएसके ने दिल्ली को आठ विकेट से हराया, सैमसन का अर्धशतक; कार्तिक भी चमके

IPL Live Cricket Score, DC vs CSK Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते थे और अब इनकी नजरें इस लय को बरकरार रखने की होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें