फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs SRH Highlights: हैदराबाद ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, पहली बार लगातार चार मैच हारी सीएसके

Sat, 09 Apr 2022 07:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

खास बातें

CSK vs SRH (Chennai vs Hyderabad): आईपीएल 2022 के 17वें मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे विलियम्सन की टीम ने 17.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह तीन मैचों में हैदराबाद की पहली जीत है।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:03 PM, 09-Apr-2022

हैदराबाद ने चेन्नई पर हासिल की बड़ी जीत

आईपीएल 2022 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके की लगातार चौथी हार है। वहीं, हैदराबाद ने सीजन में अपना पहला मैच जीता। टीम तीन मैच खेल चुकी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बना सकी। मोईन अली ने 48 रन बनाए।

जवाब में हैदराबाद ने 17.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एसआरएच के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 50 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। राहुल त्रिपाठी 15 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है। 

06:50 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: जीत की ओर हैदराबाद

16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एक विकेट गंवाकर 125 रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा 47 गेंदों पर 73 रन और राहुल त्रिपाठी नौ गेंदों पर 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैदराबाद को 24 गेंदों पर 30 रन की जरूरत है। 

06:36 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: हैदराबाद का पहला विकेट गिरा

13वें ओवर में 89 के स्कोर पर हैदराबाद को पहला झटका लगा। कप्तान केन विलियम्सन 40 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है। यह डेविड वार्नर के नहीं खेलते हैदराबाद की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है। इस मामले में उन्होंने पार्थिव पटेल और शिखर धवन द्वारा 2013 में बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी की। वार्नर के रहते हैदराबाद के 14 बड़ी ओपनिंग साझेदारियां रहीं। 13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 97 रन है। फिलहाल राहुल त्रिपाठी तीन गेंदों पर सात रन और अभिषेक  शर्मा 35 गेंदों पर 57 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
06:28 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: अभिषेक का अर्धशतक

12 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना कोई विकेट गंवाए 89 रन बना लिए हैं। युवा अभिषेक शर्मा ने आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वहीं, कप्तान केन विलियम्सन 39 गेंदों पर 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

06:13 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: हैदराबाद की मजबूत शुरुआत, दोनों ओपनर्स क्रीज पर

नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना कोई विकेट गंवाए 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल ओपनर अभिषेक शर्मा 23 गेंदों पर 39 रन और कप्तान केन विलियम्सन 31 गेंदों पर 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई के गेंदबाज विकेट को लेकर तरस गए हैं।

विज्ञापन
06:05 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: हैदराबाद ने कोई विकेट नहीं गंवाया

छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा 15 गेंदों पर 27 रन और केन विलियम्सन 21 गेंदों पर 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस सीजन पावरप्ले में हैदराबाद ने पहली बार कोई विकेट नहीं गंवाया है। टीम की शुरुआत धीमी पर मजबूत रही है। राजस्थान के खिलाफ सीजन के पहले मैच में हैदराबाद ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवाकर 14 रन, दूसरे मैच में लखनऊ के खिलाफ पहले छह ओवर में दो विकेट गंवाकर 40 रन बनाए थे।

05:52 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: हैदराबाद की धीमी पर मजबूत शुरुआत

चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा 10 गेंदों पर 16 रन और केन विलियम्सन 14 गेंदों पर सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

05:43 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: दो ओवर के बाद हैदराबाद 6/0

155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। 

05:20 PM, 09-Apr-2022

चेन्नई ने हैदराबाद को 155 रन का लक्ष्य दिया

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बनाए। चेन्नई की ओर से मोईन अली ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। कप्तान रवींद्र जडेजा 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए।

05:18 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: जडेजा पवेलियन लौटे

20वें ओवर में कप्तान रवींद्र जडेजा आउट हुए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने विलियम्सन के हाथों कैच कराया। जडेजा 15 गेंदों पर 23 रन बना सके। 

05:07 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: धोनी पवेलियन लौटे

चेन्नई को 122 के स्कोर पर छठा झटका लगा। महेंद्र सिंह धोनी छह गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसेन ने उमरान मलिक के हाथों कैच कराया। 18 ओवर के बाद चेन्नई ने छह विकेट गंवाकर 125 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो क्रीज पर हैं।

04:56 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौटी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 15वें और 16वें ओवर यानी लगातार दो ओवर में दो विकेट गंवाए। 15वें ओवर में मार्करम ने मोईन अली (48) और 16वें ओवर में नटराजन ने शिवम दुबे को पवेलियन भेजा। दुबे पांच गेंदों पर तीन रन बना सके। 16 ओवर के बाद चेन्नई ने पांच विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं। फिलहाल मौजूदा कप्तान रवींद्र जडेजा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर मौजूद हैं। 

04:50 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: मोईन को मार्करम ने पवेलियन भेजा

108 के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लगा। मोईन अली 12वें ओवर में मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 35 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडेन मार्करम ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद चेन्नई ने चार विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे क्रीज पर हैं।

04:45 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: अंबाती रायुडू भी पवेलियन लौटे

14वें ओवर में 98 के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने अंबाती रायुडू को एडेन मार्करम के हाथों कैच कराया। रायुडू 27 गेंदों पर 27 रन बना सके। उन्होंने मोईन अली के साथ 50 गेंदों पर 62 रन की साझेदारी निभाई। 14 ओवर के बाद चेन्नई ने तीन विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोईन अली 41 रन और शिवम दुबे एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

04:33 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: उमरान ने मोईन का कैच छोड़ा

12 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट गंवाकर 84 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोईन अली 25 गेंदों पर 26 रन और अंबाती रायुडू 23 गेंदों पर 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 41 गेंदों पर 48 रन की साझेदारी हो चुकी है। 12वें ओवर में टी नटराजन की गेंद पर उमरान मलिक ने मोईन का कैच छोड़ दिया। 

04:15 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: रायुडू-मोईन ने संभाली पारी

नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट गंवाकर 63 रन बना लिए हैं। फिलहाल अंबाती रायुडू 13 गेंदों पर 13 रन और मोईन अली 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 20 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में भी फेल रहे। उन्हें टी नटराजन ने बेहतरीन इन स्विंग गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। वहीं, उथप्पा को वॉशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा था।

04:12 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: आठ ओवर के बाद चेन्नई 51/2

आठ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल अंबाती रायुडू 11 गेंदों पर आठ रन और मोईन अली 13 गेंदों पर 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में भी फेल रहे। उन्हें टी नटराजन ने बेहतरीन इन स्विंग गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। वहीं, उथप्पा को वॉशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा था।

04:00 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: चेन्नई को दूसरा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को छठे ओवर में 36 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। पिछली बार सीएसके के लिए हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड़ा फिर से फेल रहे। वे 13 गेंदों पर 16 रन बनाकर टी नटराजन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। फिलहाल मोईन अली और अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद चेन्नई ने दो विकेट गंवाकर 41 रन बना लिए हैं।


 

03:47 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: चेन्नई को पहला झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को 25 के स्कोर पर पहला झटका लगा। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर रॉबिन उथप्पा को पवेलियन भेजा। उथप्पा 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुंदर ने एडेन मार्करम के हाथों कैच कराया। फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली क्रीज पर हैं।

CSK vs SRH Live Cricket Score: Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2022 Match 17 at Navi Mumbai News Updates in Hindi

03:34 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: एक ओवर के बाद चेन्नई 8/0

एक ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना कोई विकेट गंवाए आठ रन बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा ने चौका लगाकर चेन्नई की पारी की शुरुआत की। फिलहाल उथप्पा छह गेंदों पर आठ रन रन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं।

03:22 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: रवींद्र जडेजा ने बनाया रिकॉर्ड

कप्तान रवींद्र जडेजा का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये 150वां मैच है। चेन्नई के लिए 150 मैच खेलने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले एमएस धोनी (217) और सुरेश रैना (200) ये मुकाम हासिल कर चुके हैं।

03:05 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

हैदराबाद के चार विदेशी खिलाड़ी विलियम्सन, मार्करम, निकोलस पूरन और मार्को यानसेन हैं। वहीं, चेन्नई के चार विदेशी खिलाड़ी मोइन अली, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन और महेश थीक्षणा हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स: रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

02:39 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। शशांक सिंह और मार्को यानसेन को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है। वहीं, चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। ड्वेन प्रिटोरियस की जगह श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा को टीम में जगह दी गई है। 

02:38 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: चेन्नई को खल रही दीपक चाहर की कमी

गेंदबाजी में ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो सीएसके के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने पंजाब के खिलाफ तीन विकेट झटके थे। ‘डेथ ओवर’ स्पेशलिस्ट क्रिस जॉर्डन (2/23) के साथ ब्रावो ने रन गति रोकी, लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से भी सहयोग की जरूरत होगी। चोटिल तेज गेंदबाज दीपक चाहर और एडम मिल्ने की अनुपस्थिति से सीएसके की योजना प्रभावित हुई है, जबकि मुकेश चौधरी नई गेंद से गेंदबाजी करने में जूझ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

02:32 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: चेन्नई के बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में

सीएसके की बल्लेबाजी में काफी अनुभव है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ इससे कोई मदद नहीं मिली जिसमें टीम 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 126 रन ही बना सकी। रॉबिन उथप्पा ने एक मैच में अर्द्धशतक जरूर जमाया लेकिन मोइन अली और अंबाती रायडू अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके।

कप्तान जडेजा को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जबकि महेंद्र सिंह धेानी कप्तान न होने के बावजूद टीम का मार्गदर्शन जारी रखेंगे। सीएसके के पिछले मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे का अर्द्धशतक ही टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और टीम उम्मीद करेगी कि वे ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखें।

02:29 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Live: सनराइजर्स के बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म चल रहे

सनराइजर्स दो मौकों पर लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही, जिससे उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों 61 रन और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, विदेशी खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड और स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर समेत सभी गेंदबाजों ने विकेट तो झटके हैं, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने गेंदबाजों का बखूबी साथ नहीं दिया।

कप्तान केन विलियम्सन अभी तक खुद ही प्रेरणादायी पारी खेलने में विफल रहे हैं। अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके हैं। एडिन मार्करम और वॉशिंगटन सुंदर ने राजस्थान के खिलाफ अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन लखनऊ के खिलाफ लंबे समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके।

02:24 PM, 09-Apr-2022

CSK vs SRH Highlights: हैदराबाद ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, पहली बार लगातार चार मैच हारी सीएसके

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2022 के 17वें मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) टीम से है। दोनों ही टीमों का इस सीजन में फॉर्म खराब रहा है। सीएसके अपने तीनों मैच हार चुकी है। वहीं, हैदराबाद ने भी अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें शिकस्त मिली। ऐसे में दोनों टीमें सीजन में अपनी पहली जीत के लिए मैदान पर उतरेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें