फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs RCB: जडेजा ने निकाला आरसीबी का दम, सीएसके ने रोका विराट सेना का विजय रथ

Sun, 25 Apr 2021 07:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

IPL 2021 HIGHLIGHTS: चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विजय रथ को रोक दिया है। धोनी की अगुवाई में सीएसके ने आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में 69 रन के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:12 PM, 25-Apr-2021

आरसीबी की पहली हार

चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विजय रथ को रोक दिया है। धोनी की अगुवाई में सीएसके ने आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में 69 रन के बड़े अंतर से हराया। इसी के साथ विराट सेना को इस सीजन में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आरसीबी को चारों खाने चित कर दिया। 

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ (33) और फाफ डुप्लेसी (50) की पारियों के दम पर तेज शुरुआत की। वहीं सुरेश रैना ने भी 18 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया लेकिन रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में 37 रन समेत 62 रनों की नाबाद पारी के दम पर टीम के स्कोर को 191 तक पहुँचाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तेज हुई लेकिन उसके 54 रन पर ही दोनों सलामी बल्लेबाजी आउट ही गए। इसके बाद आरसीबी की टीम संभल नहीं पाई और रविंद्र जडेजा की फिरकी में फंसकर चारों खाने चित हो गई। जडेजा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसमें मैक्सवेल और डीविलियर्स का विकेट भी शामिल था। जडेजा ने इसके अलावा एक रनआउट भी किया। वहीं इमरान ताहिर ने भी दो विकेट चटकाए। आरसीबी 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना पाई। 

 
 

06:50 PM, 25-Apr-2021

हार की कगार पर आरसीबी 

चेन्नई के गेंदबाजों खासकर जडेजा-ताहिर की जोड़ी ने आरसीबी की बल्लेबाजी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

06:48 PM, 25-Apr-2021

बल्ले के बाद गेंद से जडेजा का कमाल 

रविंद्र जडेजा अकेले आज पूरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर भारी पड़े हैं। उन्होंने चार ओवर में एक मैडेन के साथ 13 रन देकर तीन बड़े विकेट चटकाए। 13 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 93/7, नवदीप सैनी (2*), काइल जेमिसन (8*)
 

 

06:43 PM, 25-Apr-2021

डीविलियर्स भी हुए जडेजा का शिकार 

रविंद्र जडेजा जब-जब गेंदबाजी पर आ रहे हैं तब-तब बैंगलोर को एक बड़ा झटका दे रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर एबी डीविलियर्स की गिल्ली उड़ा दी। डीविलियर्स इस बार सिर्फ चार रन ही बना पाए। जडेजा का विकेट मेडेन ओवर। 11 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 83/6, हर्षल पटेल (0*), काइल जेमिसन (1*)
 

विज्ञापन
06:38 PM, 25-Apr-2021

फील्डिंग में भी जडेजा का धमाल 

रविंद्र जडेजा आज पूरी तरह से थ्री डी खिलाड़ी बने हुए हैं। बल्ले, गेंद के बाद अब फील्डिंग में भी उनका धमाल। जडेजा ने इस बार डैन क्रिस्चियन को अपने सीधे थ्रो से पवेलियन भेजा। क्रिस्चियन एक रन बनाकर आउट हुए।

06:36 PM, 25-Apr-2021

मैक्सवेल भी जडेजा का शिकार 

रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी से आरसीबी को बड़ा झटका दिया है। जडेजा ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने मैक्सवेल को 22 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। 

06:20 PM, 25-Apr-2021

जडेजा ने सुंदर को फंसाया 

बल्ले से जोरदार प्रदर्शन करने के बाद जडेजा ने गेंदबाजी में भी शानदार शुरुआत की है। उन्होंने ओवर की दूसरी ही गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। सात ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 68/3, ग्लेन मैक्सवेल (13*), एबी डीविलियर्स (0*)
 

06:10 PM, 25-Apr-2021

पडीक्कल आउट 

देवदत्त पडीक्कल ने जोरदार शुरुआत की लेकिन इस बार बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर की आखिरी की आखिरी गेंद पर रैना के हाथों कैच कराया। पडीक्कल 15 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 54/2, वॉशिंगटन सुंदर (6*), ग्लेन मैक्सवेल (0*)
 

06:07 PM, 25-Apr-2021

आरसीबी के 50 रन पूरे 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांचवें ओवर में ही अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं, हालांकि इस दौरान उसके दो बड़े विकेट भी गिरे। 

06:05 PM, 25-Apr-2021

विराट हुए करन का शिकार 

सैम करन ने शानदार अंदाज में अपने दूसरे ओवर की शुरुआत की है। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर विराट को धोनी के हाथों कैच कराया। विराट सात गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए. करन ने इस ओवर में सिर्फ एक रन दिए। चार ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 45/1, देवदत्त पडीक्कल (32*), वाशिंगटन सुंदर (1*)

06:00 PM, 25-Apr-2021

पडीक्कल की आक्रामक बल्लेबाजी 

देवदत्त पडीक्कल अपने पिछले प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए इस बार और खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दीपक चाहर के दूसरे ओवर में तीन चौके जड़े और कुल 16 रन बटोरे। तीन ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 44/0, विराट कोहली (8*), देवदत्त पडीक्कल (32*)
  

05:52 PM, 25-Apr-2021

आरसीबी की जोरदार शुरुआत 

देवदत्त पडीक्कल ने अपना पिछला फॉर्म बरकरार रखते हुए जबरदस्त शुरुआत की है। उन्होंने सैम करन के ओवर में दो छक्के लगाए और इस ओवर से 18 रन बटोरे। दो ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 28/0, विराट कोहली (7*), देवदत्त पडीक्कल (19*)
 

05:43 PM, 25-Apr-2021

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू 

बैंगलोर की तरफ से एक बार फिर से कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल पारी की शुरुआत कर रहे हैं, जबकि सीएसके की तरफ से दीपक चाहर के हाथों में गेंद है।

05:35 PM, 25-Apr-2021

सीएसके ने बनाए 191 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा के आखिरी ओवर में तूफानी पारी और फाफ डुप्लेसी की अर्धशतकीय पारी के दम पर 191 रन का स्कोर बनाया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके की शुरुआत जहां शानदार हुई वहीं अंत उससे भी जोरदार हुई। रविंद्र जडेजा (62*) ने हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में 37 जड़कर टीम को एक मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया। विराट की आरसीबी को अब जीत के लिए 192 रनों की दरकार है।

05:29 PM, 25-Apr-2021

हर्षल के ओवर में 37 रन 

शुरू के तीन ओवर में शानदार गेंदबाज करने वाले हर्षल पटेल के लिए आखिरी ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। रविंद्र जडेजा ने हर्षल के आखिरी ओवर में पांच छक्के समेत कुल 37 रन जड़े। हर्षल का यह ओवर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन चुका है। जडेजा 28 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे।  
 

05:24 PM, 25-Apr-2021

जडेजा के लगातार चार छक्के 

रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की शुरू की चार गेंदों पर लगातार चार छक्के लगाए और 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 
 

05:14 PM, 25-Apr-2021

हर्षल का एक और सफल ओवर 

हर्षल पटेल ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में भी एक सफलता हासिल की और सिर्फ पांच रन दिए। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 145/4, रवींद्र जाडेजा (18*), एमएस धोनी (1*)
 

05:12 PM, 25-Apr-2021

रायुडू भी लौटे पवेलियन 

हर्षल का एक और शानदार ओवर और एक और बड़ी सफलता। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रायुडू को जेमिसन के हाथों कैच कराया। रायुडू सात गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए।

04:56 PM, 25-Apr-2021

जडेजा को जीवनदान 

रविंद्र जडेजा को शून्य के स्कोर पर डैन क्रिस्चियन ने बड़ा जीवनदान दिया। सुंदर की ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने डीप मिडविकेट पर पुल शॉट लगाया जो वहां मौजूद क्रिस्चियन के हाथों में गई लेकिन उन्होंने कैच को टपका दिया। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 117/3, रवींद्र जाडेजा (1*), अंबाती रायुडू (5*)
 

04:52 PM, 25-Apr-2021

हर्षल का शानदार ओवर 

हर्षल पटेल ने अपने कोटे के दूसरे ओवर में चेन्नई को दो बड़ा झटके दिए। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ़ एक रन दिए और रैना-डुप्लेसी दोनों को पवेलियन भेजा। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 111/3, अंबाती रायुडू (0*), रविंद्र जडेजा (0*)
 

04:49 PM, 25-Apr-2021

रैना-डुप्लेसी लौटे पवेलियन 

हर्षल पटेल ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में लगातार दो गेंदों पर चेन्नई को दो बड़े झटके दिए। हर्षल ने चौथी गेंद पर रैना तो पांचवीं गेंद पर डुप्लेसी का विकेट हासिल किया। रैना ने 24 तो डुप्लेसी ने 50 रनों की पारी खेली।

04:46 PM, 25-Apr-2021

डुप्लेसी का अर्धशतक 

सीएसके के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 40 गेंदों में अपना 18वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। 
 

04:38 PM, 25-Apr-2021

चेन्नई के 100 रन पूरे 

चेन्नई सुपर किंग्स ने रनों की रफ्तार बरकरार रखते हुए 13वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं, जबकि इस दौरान उसका एक विकेट भी गिरा है।

04:34 PM, 25-Apr-2021

सुंदर का पहला ओवर 

आरसीबी ने अपने सातवें गेंदबाज के रूप में वाशिंगटन सुंदर को लगाया है। ओवर से सात रन आए। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 97/1, फ़ाफ़ डुप्लेसी (43*), सुरेश रैना (17*)
 

04:31 PM, 25-Apr-2021

रैना के 200 छक्के 

चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर अभी भी क्रिस गेल काबिज हैं जिन्होंने अभी तक 354 छक्के लगाए हैं।
 

04:25 PM, 25-Apr-2021

रैना का पहला छक्का 

सुरेश रैना ने अपनी तीसरी ही गेंद पर पहला छक्का जड़ा। उन्होंने चहल के ओवर की आखिरी गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से हवाई फायर किया। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 83/1, फ़ाफ डुप्लेसी (40*), सुरेश रैना (7*)
 

04:21 PM, 25-Apr-2021

ऋतुराज आउट 

युजवेंद्र चहल ने आखिरकार आरसीबी को पहली सफलता दिला दी है। चहल ने अपने कोटे के तीसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ को अपनी फिरकी में फंसाया और जेमिसन के हाथों कैच कराया। ऋतुराज 25 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। 

04:12 PM, 25-Apr-2021

पहले विकेट की तलाश में आरसीबी 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज अभी तक एक भी विकेट नहीं निकाल पाए हैं, जबकि टीम ने आठ ओवर में छह गेंदबाजों का इस्तेमाल कर लिया है। आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 68/0, ऋतुराज गायकवाड़ (31*), फाफ डुप्लेसी (35*)
 

04:05 PM, 25-Apr-2021

चेन्नई के 50 रन पूरे 

फाफ डुप्लेसी और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को मजबूत शुरुआत दिलाई है। टीम ने पहले पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 50 रन पूरे कर लिए हैं। नवदीप सैनी अपने पहले ओवर में महंगे साबित हुए और 14 रन खर्चे। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 51/0, ऋतुराज गायकवाड़ (22*), फाफ डुप्लेसी (27*)
 

03:59 PM, 25-Apr-2021

सैनी का सीजन का पहला ओवर 

आरसीबी के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी इस सीजन में पहली बार खेल रहे हैं। उन्हें पावरप्ले के आखिरी ओवर में लगाया गया है।

03:54 PM, 25-Apr-2021

चहल की अच्छी शुरुआत

आरसीबी ने पांचवें ओवर में अपने स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी पर लगाया। चहल ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ छह रन दिए। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 37/0, फाफ डुप्लेसी (24*), ऋतुराज गायकवाड़ (12*)

03:46 PM, 25-Apr-2021

मैच का पहला छक्का 

चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने तीसरे ओवर में आज के मैच का पहला छक्का लगाया। डुप्लेसी ने सिराज के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ा। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 21/0, फाफ डुप्लेसी (14*), ऋतुराज गायकवाड़ (6*) 

03:33 PM, 25-Apr-2021

मैच शुरू 

चेन्नई की तरफ से एक बार फिर से फाफ डुप्लेसी और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की है जबकि बैंगलोर ने मोहम्मद सिराज को गेंद थमाई है।

03:18 PM, 25-Apr-2021

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

03:13 PM, 25-Apr-2021

चेन्नई के मोईन अली चोटिल

इंग्लिश ऑफ स्पिनर के स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी पेसर लुंगी एनगिडी को टीम में शामिल किया गया है। ड्वेन ब्रावो और इमरान ताहिर आज खेलेंगे।

फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद ताहिर
 

03:07 PM, 25-Apr-2021

RCB में दो बदलाव

स्पिनर शाहबाज नदीम को बाहर कर नवदीप सैनी को सीजन का पहला मैच खेलने का मौका दिया गया है। केन रिचर्डसन के स्थान पर डेनियल क्रिश्चियन की टीम में वापसी।

विराट कोहली, देवदत्त पड्डीकल, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल

03:02 PM, 25-Apr-2021

धोनी ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

विराट की RCB पहले गेंदबाजी करेगी। दोनों ही टीम में बड़े बदलाव हुए हैं।
 

02:53 PM, 25-Apr-2021

आमने-सामने की टक्कर

02:48 PM, 25-Apr-2021

वानखेडे स्टेडियम में इस सीजन का रिकॉर्ड

02:44 PM, 25-Apr-2021

सितारों से भरी टीम

  • आरसीबी के पास कोहली, एबी डीविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल। पडीक्कल ने पिछले मैच में शतक ठोका।
  • सीएसके के पास धोनी, फाफ डुप्लेसिस और सुरेश रैना। पिछले मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने दम दिखाया।

02:40 PM, 25-Apr-2021

नंबर एक और दो की जंग

आरसीबी ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी और वह अपना यही प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएसके भी लगातार तीन जीत से उत्साह से ओतप्रोत है और ऐसे में आरसीबी के लिए काम आसान नहीं होगा। आरबीसी अब तक अजेय, CSK ने लगातार तीन मैच जीते।

02:35 PM, 25-Apr-2021

IPL की सबसे बड़ी जंग

दोनों टीम न सिर्फ दो अंक हासिल करने उतरेगी बल्कि विजय अभियान भी जारी रखना चाहेगी। आरसीबी ने अब तक अपने चारों मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज है। दूसरी तरफ सीएसके ने पहला मैच गंवाने के बाद अच्छी वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
 

02:31 PM, 25-Apr-2021

CSK vs RCB: जडेजा ने निकाला आरसीबी का दम, सीएसके ने रोका विराट सेना का विजय रथ

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज बेस्ट वर्सेज बेस्ट की लड़ाई। रेड बनाम पीले की लड़ाई। यानी आमने-सामने है विराट और एमएस धोनी। वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स टकाराने वाली है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें