फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs PBKS Highlights: पंजाब ने चेन्नई को चार विकेट से हराया, चेपक में 200+ रन चेज करने वाली पहली टीम बनी

Sun, 30 Apr 2023 08:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

IPL 2023, CSK vs PBKS Highlights: आईपीएल 2023 के 41वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से था। यह मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में पंजाब ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:24 PM, 30-Apr-2023

पंजाब ने चेन्नई को चार विकेट से हराया

आईपीएल 2023 के 41वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 200 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया।

आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी छह गेंदों में नौ रन की जरूरत थी। सिकंदर रजा और शाहरुख खान क्रीज पर थे। वहीं, जूनियर मलिंगा के नाम से मशहूर मथिशा पथिराना गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर रजा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर शाहरुख भी एक रन ले पाए। तीसरी गेंद डॉट बॉल रही। चौथी और पांचवीं गेंद पर रजा ने दो-दो रन लिए। आखिरी गेंद पर पंजाब को तीन रन की जरूरत थी। पथिराना ने ऑन द स्टंप्स स्लोअर बॉल फेंकी। रजा ने इसे स्क्वायर लेग में खेला और भागकर तीन रन ले लिया। इस तरह आखिरी गेंद पर चेन्नई की हार हुई।

अंक तालिका का हाल
इस जीत के साथ पंजाब के 10 अंक हो गए हैं। टीम नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी इतने अंक और पंजाब से बेहतर रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है।

07:17 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live: सैम और जितेश आउट

सैम करन 20 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पथिराना ने बोल्ड किया। वहीं, जितेश शर्मा 10 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें तुषार देशपांडे ने शेख रशीद के हाथों कैच कराया। रशीद ने बाउंड्री पर बेहतरीन कैच लपका। पंजाब को छह गेंदों में नौ रन की जरूरत।

06:55 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब का चौथा विकेट गिरा

151 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिरा है। लियम लिविंगस्टोन 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और एक चौका लगाया। तुषार देशपांडे ने उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 170 रन है।

विज्ञापन
06:52 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: लिविंगस्टोन और सैम करन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

लियम लिविंगस्टोन और सैम करन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ पंजाब किंग्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। लिविंगस्टोन ने आक्रामक बल्लेबाजी की है और पंजाब किंग्स को मैच में वापस ले आए हैं।

06:33 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब का स्कोर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। लियम लिविंगस्टोन और सैम करन क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। पंजाब की टीम 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी स्थिति में है। चेन्नई को यह मैच जीतने के लिए बीच के ओवरों में और विकेट लेने होंगे। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 112 रन है।

विज्ञापन
06:24 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

94 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा है। अथर्व ताइदे 17 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। अब लियम लिविंगस्टोन के साथ सैम करन क्रीज पर हैं।

06:13 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

80 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा है। प्रभसिमरन सिंह 24 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें स्टंप आउट किया। अब अथर्व ताइदे के साथ लियम लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं।

06:04 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पावरप्ले के बाद पंजाब का स्कोर 62/1

पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 62 रन बनाए हैं। शिखर धवन 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं, लेकिन प्रभसिमरन सिंह और अथर्व ताइदे क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी साझेदारी कर पंजाब को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे।

05:59 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब का पहला विकेट गिरा

50 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा है। कप्तान शिखर धवन 15 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तुषार देशपांडे ने उन्हें मथीषा पाथिराना के हाथों कैच कराया। धवन ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। अब प्रभसिमरन सिंह के साथ अथर्व ताइदे क्रीज पर हैं।

05:58 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की अच्छी शुरुआत

201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने अच्छी शुरुआत की है। शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते इस टीम ने पावरप्ले के अंदर बिना कोई विकेट खोए 50 रन बना लिए हैं। 

05:33 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने पंजाब को अच्छी शुरुआत दी है। पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन है।

05:13 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई ने चार विकेट पर 200 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा है। चेन्नई के लिए धोनी ने आखिरी दो गेंदों में दो छक्के लगाकर टीम का स्कोर चार विकेट पर 200 रन तक पहुंचाया। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन डेवोन कॉन्वे ने बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 और शिवम दुबे ने 28 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, सैम करन, राहुल चाहर और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिया।

05:09 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

185 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का चौथा विकेट गिरा है। रवींद्र जडेजा 10 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सैम करन ने उन्हें लियम लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। अब डेवोन कॉन्वे के साथ महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर हैं। 

04:54 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा

158 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा विकेट गिरा है। मोईन अली छह गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। मोईन को राहुल चाहर ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों स्टंप आउट कराया। अब डेवोन कॉन्वे के साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 169 रन है। कॉन्वे अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं।

04:50 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई का स्कोर 150 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। डेवोन कॉन्वे अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, मोईन अली उनका साथ दे रहे हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और चेन्नई का स्कोर 200 रन के पार ले जाने की कोशिश करेंगे। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 158 रन है।

04:42 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

130 रन के स्कोर पर चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा है। शिवम दुबे 17 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। अर्शदीप सिंह ने उन्हें शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। अब डेवोन कॉन्वे के साथ मोईन अली क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 146 रन है।

04:27 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: डेवोन कॉन्वे का अर्धशतक

डेवोन कॉन्वे ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस पारी में वह अब तक नौ चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। उनकी शानदार पारी के चलते चेन्नई का स्कोर 12 ओवर के बाद एक विकेट पर 107 रन है।

04:26 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ऋतुराज के आउट होने के बाद शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं और शुरुआत से ही बड़े शॉट खेल रहे हैं। उन्होंने कॉन्वे के साथ अच्छी साझेदारी की है।

04:19 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई का पहला विकेट गिरा

86 रन के स्कोर पर चेन्नई की टीम का पहला विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सिकंदर रजा ने उन्हें विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों स्टंप आउट कराया। ऋतुराज ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। अब डेवोन कॉन्वे के साथ शिवम दुबे क्रीज पर हैं।

04:01 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई ने पावरप्ले में 57 रन बनाए

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 57 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे अच्छी लय में हैं। दोनों बड़ी साझेदारी कर चेन्नई को अच्छे स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।

03:50 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई की आक्रामक शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने आक्रामक शुरुआत की है। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे शानदार लय में दिख रहे हैं और तेज गति से रन बना रहे हैं। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन है।

03:36 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। पंजाब के लिए अर्शदीप ने पहल ओवर किया। 

03:03 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

चेन्नई सुपरकिंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

02:57 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live: चेन्नई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। उन्होंने अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। हरप्रीत बराड़ की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।

02:53 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live: दोनों टीमों के आंकड़े

चेन्नई और पंजाब की टीमें कुल 27 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से 15 मैच चेन्नई और 12 मैच पंजाब ने जीते हैं। चेपक में दोनों टीमें छह बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से चार मैच चेन्नई और दो मैच पंजाब ने जीते हैं। दोनों के बीच पिछले पांच मैचों में से पिछले तीन मैच पंजाब ने जीते हैं। वहीं, उससे पहले दो मैच चेन्नई ने जीते थे।

02:52 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live: पंजाब के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव

दूसरी ओर, पंजाब की समस्या प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। कप्तान शिखर धवन की वापसी का भी कोई फायदा नहीं हुआ। धवन, प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायडे को रन बनाने होंगे। धवन की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तानी करने वाले सैम करन ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया था। पिछले मैच में लखनऊ के बल्लेबाजों के हाथों बुरी तरह पिटे अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा लय में लौटने की कोशिश करेंगे।

02:52 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live: दो मैच ही खेल पाए हैं बेन स्टोक्स

तेज गेंदबाजी में दीपक चाहर की गैर मौजूदगी में तुषार देशपांडे ने 14 विकेट लिए हैं हालांकि उनका इकॉनामी रेट 12.57 रहा है। युवा आकाश सिंह और मथीशा पथिराना से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। चेन्नई की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होते हैं लेकिन चोट से उबर चुके इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हो सकती है। वह अब तक सीजन में सिर्फ दो मैच ही खेल पाए हैं। तीन अप्रैल के बाद वह पहली बार मैदान पर उतर सकते हैं।

02:51 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live: बल्ले से खामोश हैं जडेजा

रवींद्र जडेजा के बल्ले की खामोशी चेन्नई की चिंता का सबब जरूर है, लेकिन इस ऑलराउंडर ने शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से वह कमी पूरी कर दी है। शायद अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे धोनी पर सभी की नजरें होंगी। पीली जर्सी में मैदान में मौजूद प्रशंसक उनकी बल्लेबाजी देखना चाहेंगे।

02:51 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live: घरेलू मैदान पर खेलेगी चेन्नई की टीम

चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी जहां स्पिनरों की तूती बोलती है और महेंद्र सिंह धोनी जैसा अनुभवी कप्तान पंजाब को फिरकी के जाल में फंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। राजस्थान के खिलाफ जयपुर में 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई के बल्लेबाज दबाव में आ गए। फॉर्म में चल रहे डेवन कॉन्वे भी कुछ नहीं कर पाए। कॉन्वे के अलावा चेन्नई के लिए इस सत्र में ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने रन बनाए हैं।

02:25 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Highlights: पंजाब ने चेन्नई को चार विकेट से हराया, चेपक में 200+ रन चेज करने वाली पहली टीम बनी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2023 के 41वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से है। यह मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई की टीम का पंजाब के खिलाफ पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। सीएसके पंजाब के खिलाफ पिछले तीनों मैच हार चुकी है। ऐसे में धोनी की टीम वापसी की कोशिश करेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें