फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs MI Highlights: चेन्नई ने मुंबई को आठ विकेट से हराया, ऋतुराज और कार्तिक के शानदार अर्धशतक

Sat, 02 May 2026 11:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

चेन्नई ने मुंबई पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 159 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
चेन्नई बनाम मुंबई - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:11 PM, 02-May-2026

चेन्नई ने जीता मुकाबला

अंशुल कंबोज की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने नमन धीर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए बुमराह और गजनफर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

10:43 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: ऋतुराज का अर्धशतक

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 34 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया। वह कार्तिक शर्मा के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 122 रन है।

10:12 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और चेन्नई ने दो विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर ऋतुराज और कार्तिक शर्मा मौजूद हैं। इससे पहले टीम ने सैमसन (11) और उर्विल पटेल (24) का विकेट गंवाया।

विज्ञापन
09:50 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: 13 पर चेन्नई को पहला झटका

चेन्नई को पहला झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने रिकेल्टन के हाथों सैमसन को कैच कराया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। अब ऋतुराज का साथ देने उर्विल पटेल आए हैं।

09:41 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
09:23 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: मुंबई ने चेन्नई को दिया 160 रन का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 160 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने नमन धीर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। चेन्नई के लिए कंबोज ने तीन और नूर ने दो विकेट लिए जबकि रामकृष्ण और ओवरटन के नाम एक-एक विकेट रहा।

09:04 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: मुंबई को पांचवां झटका लगा

मुंबई को पांचवां झटका ओवरटन ने दिया। उन्होंने नमन धीर को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वह 37 गेंदों में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने रॉबिन मिंज आए हैं। 17 ओवर के बाद पांच विकेट पर 135 रन है।

09:02 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: नमन धीर का अर्धशतक

नमन धीर ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फिलहाल क्रीज पर उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं। 

08:42 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: तिलक वर्मा पांच रन बनाकर आउट

मुंबई को चौथा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों तिलक वर्मा को कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब नमन का साथ देने कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 110 रन है।

08:26 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका डेब्यूटेंट रामकृष्ण घोष ने दिया। उन्होंने ब्रेविस के हाथों सूर्यकुमार यादव को कैच कराया। वह 12 गेंदों में 21 रन बना पाए। अब नमन धीर का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

08:16 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा

नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मुंबई ने दो विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। फिलहाल नमन धीर 17 गेंदों में 28 और सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 18 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

08:03 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को पवेलियन की राह दिखाई। वह 24 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। अब नमन धीर का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

07:54 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले में मुंबई ने एक विकेट पर 57 रन बनाए हैं। रेयान रिकेल्टन 36 और नमन धीर 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

07:37 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका लगा

मुंबई को दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अंशुल कंबोज ने पहला झटका दिया। उन्होंने विल जैक्स को रामकृष्ण घोष के हाथों कैच कराया। वह पांच गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाए। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने नमन धीर आए हैं।

07:29 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रेयान रिकेल्टन और विल जैक्स क्रीज पर मौजूद हैं।

07:09 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफराज खाम, मैथ्यू शॉर्ट, गुरजापनीत सिंह।

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार।

07:04 PM, 02-May-2026

SK vs MI Live Score: मुंबई ने टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई के लिए आज लेग स्पिनर रघु शर्मा डेब्यू करेंगे। वहीं, अश्विनी कुमार की जगह कृष भगत की वापसी हुई है। चेन्नई ने दो बदलाव किए हैं। इनमें गुरजपनीत सिंह की जगह रामकृष्ण घोष और अकील हुसैन की जगह प्रशांत वीर को मौका मिला है।

06:43 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: धोनी-रोहित को लेकर क्या है अपडेट

धोनी सत्र से पहले अभ्यास के दौरान पिंडली में खिंचाव के कारण अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं जबकि शुरुआत में माना जा रहा था कि वह जल्द वापसी करेंगे। सीएसके के कोच माइकल हसी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'उम्मीद है कि धोनी जल्द से जल्द वापसी करेंगे। मुझे नहीं पता कि यह शनिवार को होगा या शायद उसके बाद वाले मैच में, लेकिन उनकी रिकवरी बहुत अच्छी चल रही है।' वहीं, मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने बताया था कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार को सीएसके के खिलाफ मुकाबले में रोहित को टीम में शामिल करने पर फैसला करेगी। 

06:43 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब मुंबई

  • मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी इस सत्र में उतार-चढ़ाव वाला रहा है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, पांच बार की चैंपियन टीम को कमजोर मध्य क्रम और गेंदबाजों ने निराश किया है। 
  • उसके गेंदबाज स्कोर का बचाव करने और महत्वपूर्ण मौकों पर विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं।
  • चेन्नई और मुंबई की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दोनों में से कोई भी टीम इस मैच में स्पष्ट रूप से जीत की हकदार नहीं है।
  • यह मुकाबला आईपीएल की पारंपरिक रूप से सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में वर्चस्व की लड़ाई के बजाय अस्तित्व की लड़ाई बन गया है।

06:42 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: कहां चूक रही सीएसके?

  • सीएसके की बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव रहा है। विशेषकर उसके बल्लेबाज बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 
  • उसके गेंदबाज भी दबाव वाली परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जूझ रहे हैं।
  • ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली सीएसके को लगातार खराब प्रदर्शन, खराब नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। 
  • टीम में महेंद्र सिंह धोनी की लंबे समय तक अनुपस्थिति भी चिंता का कारण बन गई है। 

06:42 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: उम्मीदें जीवंत रखने के लिए जीत जरूरी

अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली सीएसके और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच आईपीएल में करो या मरो का मुकाबला होगा, जिसमें दोनों का लक्ष्य प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने की उम्मीद जीवंत रखना होगा। दोनों टीमों का अब तक का अभियान निराशाजनक रहा है और वे लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। सीएसके के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम की परिस्थितियां अनुकूल रही हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में वह प्रभाव देखने को नहीं मिला है जो वर्षों से उसकी पहचान रही है।

06:42 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Live Score: चेन्नई की मुंबई से टक्कर

आईपीएल 2026 में शनिवार को आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें एक दूसरे के सामने होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों का दूसरी बार आमना-सामना होगा। पिछले मैच में सीएसके ने एकतरफा अंदाज में मुंबई को मात दी थी। अब हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम पिछली हार का बदला चुकता करने उतरेगी। इस मैच में सभी की नजरें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा पर भी होंगी। धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है, जबकि चोट के कारण रोहित भी अब तक वापसी नहीं कर सके हैं। 

06:38 PM, 02-May-2026

CSK vs MI Highlights: चेन्नई ने मुंबई को आठ विकेट से हराया, ऋतुराज और कार्तिक के शानदार अर्धशतक

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 44वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें धोनी और रोहित की वापसी पर होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें