CSK vs LSG (Chennai vs Lucknow) Live Score: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के सातवें मैच में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे और लखनऊ ने चार विकेट पर 211 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2022 का सातवां मुकाबला रवींद्र जडेजा की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और लोकेश राहुल की लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच है। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश में इस मैच में उतरेंगी। लखनऊ को पहले मैच में गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं चेन्नई को कोलकाता ने हराया था। यह दोनों ही टीमों का दूसरा मैच है और इस मैच में हारने वाली टीम अंकतालिका में सबसे नीचे पहुंच जाएगी। दोनों ही टीमें इससे बचना चाहेंगी।