आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 50 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में कोलकाता ने 18.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋतुराज गायकवाड़ शून्य, डेवोन कॉन्वे तीन रन, रॉबिन उथप्पा 28 रन, अंबाति रायुडू 15 रन और शिवम दुबे तीन रन बनाकर आउट हुए। 61 रन तक चेन्नई के पांच विकेट गिर गए थे। इसके बाद धोनी और रवींद्र जडेजा ने 56 गेंदों पर 70 रन की नाबाद साझेदारी की।
आखिरी पांच ओवर में धोनी और जडेजा ने मिलकर 58 रन जोड़े। जडेजा 28 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने दो विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती-आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।
धोनी ने 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। वे 38 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे। यह धोनी के आईपीएल करियर का 24वां अर्धशतक रहा। उन्होंने 35 महीने बाद आईपीएल में अर्धशतक जड़ा। पिछली फिफ्टी उन्होंने 21 अप्रैल 2019 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगाया था।
132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम को अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। वेंकटेश को ड्वेन ब्रावो ने पवेलियन भेजा। इसके बाद नीतीश राणा ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए, लेकिन ब्रावो ने उन्हें भी पवेलियन भेजा।
नीतीश 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे ने अच्छी शुरुआत दिलाने के बाद उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और अर्धशतक से चूक गए। रहाणे 34 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। सैम बिलिंग्स और श्रेयस अय्यर ने मिलकर कोलकाता की पारी को 100 रन के पार पहुंचाया।
बिलिंग्स 22 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और शेल्डन जैक्सन ने मिलकर कोलकाता को जीत दिलाई। श्रेयस 19 गेंदों पर 20 रन और शेल्डन तीन रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की ओर से ब्रावो ने तीन विकेट झटके। वहीं, मिचेल सैंटनर को एक विकेट मिला।
इसके साथ ही ब्रावो ने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों के नाम फिलहाल 170-170 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 166 विकेट चटकाए।
123 के स्कोर पर कोलकाता को चौथा झटका लगा। सैम बिलिंग्स 22 गेंदों 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ड्वेन ब्रावो ने तुषार देशपांडे के हाथों कैच कराया। यह ब्रावो को इस मैच में मिली तीसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा को आउट किया था। बिलिंग्स के विकेट के साथ ही ब्रावो ने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों के नाम फिलहाल 170-170 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 166 विकेट चटकाए।
15 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर आठ रन और सैम बिलिंग्स 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ये मैच अब कोलकाता के पकड़ में दिख रही है।
87 पर कोलकाता को तीसरा झटका लगा। अजिंक्य रहाणे की 34 गेंदों पर 44 रन की बेहतरीन पारी समाप्त हुई। उन्हें मिचेल सैंटनर ने जडेजा के हाथों कैच कराया। 12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 90 रन है। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर चार रन और सैम बिलिंग्स एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10वें ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा। ड्वेन ब्रावो ने नीतीश राणा को अंबाति रायुडू के हाथों कैच कराया। वे 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। ब्रावो को मिली ये दूसरी सफलता है। इससे पहले उन्होंने वेंकटेश अय्यर को आउट किया था। दोनों विकेट लेने के बाद ब्रावो ने डांस भी किया।
कोलकाता की टीम ने नौ ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश राणा 13 गेंदों पर 20 रन और अजिंक्य रहाणे 25 गेंदों पर 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। केकेआर को अभी 66 गेंदों पर 62 रन की जरूरत है।
सातवें ओवर में 43 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका लगा। पावरप्ले के बाद ड्वेन ब्रावो गेंदबाजी के लिए आए और अपने पहले ही ओवर में वेंकटेश अय्यर को पवेलियन भेज दिया। वेंकटेश 16 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। ब्रावो ने उन्हें धोनी के हाथों कैच कराया। विकेट लेने के बाद ब्रावो डांस भी करते नजर आए। फिलहाल नीतीश राणा (1 रन) और अजिंक्य रहाणे (27 रन) क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 44 रन है।
कोलकाता के ओपनर अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने छह ओवर में यानि पावरप्ले में 43 रन जोड़ लिए हैं। फिलहाल रहाणे 22 गेंदों पर 27 रन और वेंकटेश अय्यर 14 गेंदों पर 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
चेन्नई के 132 रन के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। फिलहाल अजिंक्य रहाणे आठ रन और वेंकटेश अय्यर सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद केकेआर ने बिना विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं। फिलहाल रहाणे छह गेंदों पर छह रन और वेंकेटश शून्य पर क्रीज पर हैं। चेेन्नई ने कोलकाता के सामने 132 रन का लक्ष्य दिया है।
आईपीएल 2022 के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी स्पेशल देखने को मिला। उन्होंने 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। वे 38 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे। यह धोनी के आईपीएल करियर का 24वां अर्धशतक रहा। उन्होंने 35 महीने बाद आईपीएल में अर्धशतक जड़ा।
पिछली फिफ्टी उन्होंने 21 अप्रैल 2019 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 48 गेंदों पर 84 रन की नाबाद पारी खेली थी। धोनी की पारी के बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 131 रन बनाए और कोलकाता के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा।
चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋतुराज गायकवाड़ शून्य, डेवोन कॉन्वे तीन रन, रॉबिन उथप्पा 28 रन, अंबाति रायुडू 15 रन और शिवम दुबे तीन रन बनाकर आउट हुए। 61 रन तक चेन्नई के पांच विकेट गिर गए थे। इसके बाद धोनी और रवींद्र जडेजा ने 56 गेंदों पर 70 रन की नाबाद साझेदारी की।
आखिरी पांच ओवर में धोनी और जडेजा ने मिलकर 58 रन जोड़े। जडेजा 28 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने दो विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती-आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।
CSK vs KKR IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला 35 महीने के बाद गरजा, कोलकाता के गेंदबाजों को जमकर धोया
18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं। 18वें ओवर में कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल गेंदबाजी के लिए आए। उनके इस ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने तीन चौके लगाए। धोनी ने रसेल के ओवर की पहली, तीसरी और छठी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर में चेन्नई ने कुल 14 रन बटोरे। फिलहाल धोनी 30 गेंदों पर 28 रन और रवींद्र जडेा 23 गेंदों पर 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
15 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी 17 गेंदों पर सात रन और कप्तान रवींद्र जडेजा 18 गेंदों पर 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऋतुराज शून्य, डेवोन कॉन्वे तीन रन, रॉबिन उथप्पा 28 रन, अंबाति रायुडू 15 रन और शिवम दुबे तीन रन बनाकर आउट हुए। उमेश यादव ने दो विकेट और वरुण चक्रवर्ती-आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम परेशानी में नजर आ रही है। 61 रन के स्कोर तक टीम के पांच विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। सीएसके की पारी के 11वें ओवर में शिवम दुबे छह गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आंद्रे रसेल ने सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। इससे पहले दुबे दो बार रन आउट से भी बचे थे।
52 के स्कोर पर चेन्नई को चौथा झटका लगा। सीएसके की पारी के नौवें ओवर में एक रन लेने के चक्कर में अंबाति रायुडू रन आउट हो गए। वे 17 गेंदों पर 15 रन बना सके। जडेजा ने शॉट खेलने के बाद रायुडू को कॉल किया, फिर रायुडू के आधे क्रीज तक दौड़ लेने के बाद मना कर दिया। तब तक श्रेयस अय्यर ने थ्रो फेंक दिया था, जिसे नरेन ने स्टंप्स पर मार दिया। रायुडू आईपीएल करियर में 15वीं बार रन आउट हुए। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। शिखर धवन और गौतम गंभीर के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 16 बार रन आउट होने का रिकॉर्ड है।
चेन्नई को 49 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रॉबिन उथप्पा 21 गेंदों पर दो चौके और दो छक्की की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के हाथों स्टंप आउट कराया। फिलहाल अंबाति रायुडू और कप्तान रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन है।
पावरप्ले यानि पहले छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 35 रन है। फिलहाल रॉबिन उथप्पा 16 गेंदों पर 23 रन और अंबाति रायुडू नौ गेंद पर छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उमेश यादव ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। ऋतुराज गायकवाड़ शून्य और डेवोन कॉन्वे तीन रन बनाकर आउट हुए।
28 रन के कुल स्कोर पर चेन्नई को दूसरा झटका लगा। उमेश यादव ने आईपीएल में डेब्यू कर रहे न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। वे आठ गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। उमेश को मिली ये दूसरी सफलता है। इससे पहले उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ (0) को भी पवेलियन भेजा था। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 29 रन है।
चेन्नई के रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2022 यानि 15वें सीजन का पहला चौका और छक्का लगाया। चौका उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में शिवम मावी की गेंद पर लगाया। वहीं, उथप्पा ने सिक्स पारी के तीसरे ओवर में उमेश यादव की गेंद पर लगाई। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 16 रन है।
चेन्नई की शुरुआत खराब रही है। दो के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा। पिछले सीजन के ऑरेंज कैप जीतने वाले ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन के अपने पहले मैच में शून्य पर आउट हुए। उन्हें तेज गेंदबाज उमेश यादव ने नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। फिलहाल रॉबिन उथप्पा और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर तीन रन है।
चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। कोलकाता के तेज गेंदबाज उमेश यादव पहला ओवर डाल रहे हैं। उन्होंने पारी की पहली ही गेंद नो बॉल फेंकी। इसके बाद फेंकी गई गेंद पर चेन्नई के बल्लेबाजों ने कोई रन नहीं लिया। फिर दूसरी गेंद वाइड रही।
भारत में पिछले साल आईपीएल के दौरान दर्शकों को एंट्री नहीं दी गई थी। अब दर्शकों की वापसी हो गई है। स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत मैदान पर आ सकेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे
कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
चेन्नई के रवींद्र जडेजा बतौर कप्तान अपने पहले मैच में टॉस हार गए। कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला लिया है। एक टीम से एक मैच में चार विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं।
वहीं, कप्तान रवींद्र जडेजा चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। डेवोन कॉन्वे, ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने और मिचेल सैंटनर चेन्नई के चार विदेशी खिलाड़ी होंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर वानखेड़े स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। आईपीएल ने दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं।
आंकड़ों की बात करें तो ऑन पेपर चेन्नई का पलड़ा कोलकाता पर भारी दिखता है। दोनों के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं। इसमें से सीएसके ने 17 और केकेआर ने आठ मैच जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों के बीच हुए पिछले 10 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सात मुकाबलो में जीत हासिल की है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को सिर्फ तीन मैचों में जीत मिली।
श्रेयस अय्यर को इस साल कोलकाता ने मेगा ऑक्शन में खरीदा था। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे थे। दिल्ली की टीम उनकी कप्तानी में एक फाइनल समेत दो बार प्लेऑफ में पहुंची थी। 2021 में चोट की वजह से वह लगभग आधे सीजन से बाहर रहे थे। इस वजह से दिल्ली ने ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी थी। श्रेयस की वापसी के बाद भी पंत ने ही कप्तानी की थी।
अब श्रेयस कोलकाता की बागडोर संभालेंगे। पिछले साल की रनर अप कोलकाता की टीम अपनी पिछली कामयाबी को दोहराना चाहेगी। कोलकाता की टीम साथ ही 2021 फाइनल में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी। चेन्नई ने 2021 आईपीएल के फाइनल में कोलकाता को हराया था। तब कोलकाता की कमान इयोन मॉर्गन के हाथों में थी।
चेन्नई की टीम ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार अपना कप्तान बदला है। अब रवींद्र जडेजा के सामने धोनी की विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। वहीं, जडेजा घरेलू क्रिकेट हो या लीग, वह पहली बार किसी भी टीम की कप्तानी करते दिखेंगे।
भारत में पिछली बार लीग के पूरे मैच 2019 में खेले गए थे। इसके बाद कोरोना के आने के बाद 2020 में आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला गया। 2021 में देश में आईपीएल की वापसी तो हुई, लेकिन दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं मिली।
आधे सीजन के बाद लीग में कोरोना विस्फोट होने की वजह से फाइनल समेत आईपीएल के बाकी बचे मैचों को यूएई में कराया गया था। अब फिर से लीग की भारत में वापसी हो रही है। इस बार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक इसे स्टेडियम में जाकर देख पाएंगे। यानि 2019 के बाद अब भारत में आईपीएल में दर्शकों की वापसी हो रही है।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। आईपीएल 2022 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से है। महेंद्र सिंह धोनी ने 14 सीजन चेन्नई की कप्तानी करने के बाद गुरुवार को कप्तानी छोड़ दी। अब रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, कोलकाता की बागडोर इस साल नए कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों में है।