फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs GT Highlights: चेन्नई ने गुजरात को 63 रन से हराया, ऋतुराज की अगुआई में टीम अंक तालिका में शीर्ष पर

Tue, 26 Mar 2024 11:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

CSK vs GT Indian Premier League 2024 Highlights : आईपीएल 2024 के सातवें मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से था। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 206 रन बनाए, लेकिन गुजरात की टीम 143 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन
चेन्नई की टीम - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 PM, 26-Mar-2024

चेन्नई ने गुजरात को हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के सातवें मैच में गुजरात टाइटंस को 63 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 206 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में चेन्नई की टीम अंक तालिका में चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। सीएसके का अगला मैच 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से विशाखापत्तनम में है। वहीं, गुजरात का अगला मैच 31 मार्च को ही सनराइजर्स हैदराबाद से अहमदाबाद में है।

11:23 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live: गुजरात को आठवां झटका

गुजरात को 19वें ओवर में 129 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। मुस्तफिजुर रहमान ने राहुल तेवतिया को रचिन रवींद्र के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके। फिलहाल उमेश यादव और स्पेंसर जॉनसन क्रीज पर हैं।

11:12 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live: गुजरात को सातवां झटका

गुजरात को 17वें ओवर में 121 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। मुस्तफिजुर रहमान ने राशिद खान को रचिन के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके। फिलहाल उमेश यादव और राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर सात विकेट पर 121 रन है। उन्हें 18 गेंद में 86 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
11:01 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live: गुजरात को छठा झटका

114 के स्कोर पर गुजरात को पांचवां झटका लगा। 15वें ओवर में मथीशा पथिराना ने साई सुदर्शन को समीर रिजवी के हाथों कैच कराया।  वहीं, 16वें ओवर में तुषार देशपांडे ने अजमतुल्लाह ओमरजई को रचिन रवींद्र के हाथों कैच कराकर छठा झटका दिया। सुदर्शन ने 31 गेंद में तीन चौके की मदद से 37 रन की पारी खेली। वहीं, ओमरजई 11 रन बनाकर आउट हुए।

10:44 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live: गुजरात को चौथा झटका

गुजरात को 12वें ओवर में 96 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। तुषार देशपांडे ने डेविड मिलर को रहाणे के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंद में 21 रन बना सके। यह तुषार का 100वां आईपीएल विकेट रहा। रहाणे ने डीप मिड विकेट पर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। फिलहाल साई सुदर्शन और अजमतुल्लाह ओमरजई क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
10:35 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live: सुदर्शन से गुजरात को उम्मीद

गुजरात ने 10 ओवर के बाद तीन विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। फिलहाल साई सुदर्शन 17 गेंद में 21 रन और डेविड मिलर 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। गुजरात को 107 रन की जरूरत है। शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा और विजय शंकर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।

10:23 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live: गुजरात को तीसरा झटका

आठ ओवर के बाद गुजरात ने तीन विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। फिलहाल साई सुदर्शन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। आठवें ओवर में डेरिल मिचेल ने विजय शंकर को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच कराया। माही ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। वह 12 रन बना सके। 

10:08 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: गुजरात को दूसरा झटका

पांचवें ओवर में 34 के स्कोर पर गुजरात को दूसरा झटका लगा। दीपक चाहर ने शुभमन गिल के बाद ऋद्धिमान साहा को पवेलियन भेजा। शुभमन एल्बीडब्ल्यू आउट हुए थे। वहीं चाहर ने साहा को तुषार देशपांडे के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंद में चार चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल साई सुदर्शन और विजय शंकर क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 35 रन है।

09:56 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात टाइटंस को तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने पहला झटका दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। शुभमन पांच गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। चाहर ने आईपीएल में चौथी बार शुभमन को पवेलियन भेजा। फिलहाल साई सुदर्शन और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर हैं।

09:42 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी की शुरुआत हो चुकी है। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा बल्लेबाजी के लिए आए। शुभमन गिल ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। एक ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए सात रन है।

09:22 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: चेन्नई ने 206 रन बनाए

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 206 रन बनाए। शिवम दुबे ने 23 गेंद में 51 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, यूपी के समीर रिजवी ने छह गेंद में दो छक्के की मदद से 14 रन बनाए। हालांकि, उन्होंने ये दोनों छक्के मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर राशिद खान की गेंद पर लगाए। समीर ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र ने भी शानदार पारी खेली, लेकिन अर्धशतक से चूक गए।

चेन्नई की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत शानदार रही थी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 32 गेंद पर 62 रन की साझेदारी की। इसमें से रचिन का योगदान 20 गेंद में 46 रन का रहा। इस दौरान रचिन ने छह चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा। अजिंक्य रहाणे फिर फ्लॉप रहे, लेकिन उन्होंने कप्तान ऋतुराज के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी निभाई। रहाणे 12 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज बतौर कप्तान अपने पहले अर्धशतक से चूक गए। वह 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शिवम दुबे का तूफान आया। उन्होंने आते ही आर साई किशोर की गेंद पर छक्का जड़ा। शिवम ने मात्र 22 गेंद पर आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। दुबे ने 23 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। दुबे ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई। दुबे के आउट होने पर यूपी के समीर रिजवी बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने भी छोटी मगर उपयोगी पारी खेली। आईपीएल करियर की अपनी पहली ही गेंद पर रिजवी ने दुनिया के सबसे बेहतरीन टी20 स्पिनर राशिद को छक्का जड़ा। इसके बाद इसी ओवर में एक और छक्का जड़ा। वह छह गेंद में दो छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल 20 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जडेजा तीन गेंद में सात रन बनाकर रन आउट हुए। गुजरात की ओर से राशिद ने दो विकेट लिए। वहीं, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

09:10 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: शिवम दुबे अर्धशतक लगाकर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को 184 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। राशिद खान ने शिवम दुबे को विजय शंकर के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने 22 गेंद में आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक लगाया था। इसके बाद यूपी के समीर रिजवी आए और उन्होंने आईपीएल की अपनी पहली ही गेंद पर राशिद को छक्का लगाया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट पर 198 रन है।

08:57 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: शिवम दुबे की आक्रामक बल्लेबाजी

16 ओवर के बाद चेन्नई ने तीन विकेट गंवाकर 165 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 12 गेंद में 14 रन और शिवम दुबे 16 गेंद में 41 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अपनी पारी में चार छक्के लगाए हैं। दोनों के बीच 38 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले ऋतुराज और रचिन 46-46 रन बनाकर आउट हुए थे।

08:39 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: ऋतुराज अर्धशतक से चूके

चेन्नई सुपर किंग्स को 13वें ओवर में 127 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। स्पेंसर जॉनसन ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को विकेटकीपर साहा के हाथों कैच कराया। ऋतुराज बतौर कप्तान अपने पहले अर्धशतक से चूक गए। वह 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्क की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शिवम दुबे और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 128 रन है।

08:23 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को 11वें ओवर में 104 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। आर साई किशोर ने अजिंक्य रहाणे को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों स्टंप कराया। वह 12 गेंद में 12 रन बना सके। फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। शिवम ने मैदान पर आते ही शुरुआती दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। ऋतुराज अपने 15वें आईपीएल अर्धशतक के करीब हैं। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 119 रन है। दुबे तीन गेंद में 13 रन और ऋतुराज 31 गेंद में 43 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

08:02 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: चेन्नई को पहला झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को पावरप्ले के आखिरी ओवर में पहला झटका लगा। राशिद खान ने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे रचिन रवींद्र को स्टंपिंग कराया। रचिन ने 20 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। पावरप्ले समाप्त होने यानी छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 69 रन है। फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।

07:46 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: रचिन की आक्रामक बल्लेबाजी

तीन ओवर के बाद चेन्नई ने बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं। फिलहाल रचिन रवींद्र 10 गेंद में 20 रन और ऋतुराज गायकवाड़ चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। रचिन आक्रामक शॉट लगा रहे हैं।

07:33 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: साई किशोर ने ऋतुराज का कैच छोड़ा

चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। फिलहाल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। गुजरात के लिए पहले ओवर में गेंदबाजी अजमतुल्लाह ओमरजई ने की। ओवर की आखिरी गेंद पर स्लिप में फील्डिंग कर रहे आर साई किशोर ने ऋतुराज का कैच छोड़ दिया। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के दो रन है।

07:06 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे। इम्पैक्ट प्लेयर्स: मथीशा पथिराना, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, निशांत सिंधु, मिचेल सैंटनर।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह ओमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन। इम्पैक्ट प्लेयर्स: साई सुदर्शन, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, नूर अहमद, मानव सुथार।

07:02 PM, 26-Mar-2024

मगुजरात ने टॉस जीता

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। शुभमन ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, चेन्नई के कप्तान ऋतु ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी का फैसला करते। टॉस के वक्त शुभमन कन्फ्यूज हो गए थे। उन्होंने पहले कहा कि बल्लेबाजी करना चाहते हैं, लेकिन फिर फैसला बदला और गेंदबाजी का फैसला किया। यानी चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। ऋतुराज ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि महेश तीक्ष्णा की जगह हमारे मलिंगा मथीशा पथिराना की वापसी हुई है। हालांकि, पथिराना फिलहाल इम्पैक्ट प्लेयर्स में हैं। वह तब खेलने आएंगे जब चेन्नई की टीम गेंदबाजी के लिए आएगी। चेन्नई की टीम तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं, गुजरात में चार विदेशी हैं।

06:11 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: टाइटंस के बल्लेबाजों पर रहेंगी नजरें

चेन्नई का अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की संभावना नहीं है। दूसरी तरफ टाइटंस को अगर मैच जीतना है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में उसके बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे। उसके गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया जिससे टीम मैच जीतने में सफल रही।

06:11 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: दोनों कप्तानों के पास बड़े स्टार

रणनीतिक कौशल में माहिर मुख्य कोच आशीष नेहरा तथा अनुभवी डेविड मिलर और केन विलियम्सन की मौजूदगी से उनका काम आसान हो जाता है। दूसरी तरफ गायकवाड़ को करिश्माई धोनी का साथ मिलता है। गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई में पहले मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। चेन्नई के पिछले मैच में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने काफी रन लुटाए थे। उन्हें टीम में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि शार्दुल ठाकुर और मुकेश कुमार अंतिम एकादश में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। चेन्नई के लिए अच्छी बात यह रही कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने अच्छा प्रदर्शन किया।

06:08 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Live Score: दो युवा कप्तानों के बीच टक्कर

इस मैच में दो ऐसे कप्तानों के बीच टक्कर है, जो पहली बार कप्तानी संभाल रहे हैं। गुजरात ने इस सीजन से पहले शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया। वहीं, चेन्नई ने भी सीजन शुरू होने से एक दिन पहले ऋतुराज को कप्तान बनाया था। ऋतुराज को टीम इंडिया की कप्तानी का अनुभव है, लेकिन उन्होंने कभी आईपीएल में कप्तानी नहीं की है। वहीं, शुभमन पहली बार किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में दो नए कप्तानों शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड के नेतृत्व कौशल की परीक्षा होगी। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन यहां उनके रणनीतिक कौशल पर भी सभी का ध्यान टिका रहेगा।

05:57 PM, 26-Mar-2024

CSK vs GT Highlights: चेन्नई ने गुजरात को 63 रन से हराया, ऋतुराज की अगुआई में टीम अंक तालिका में शीर्ष पर

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 के सातवें मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं। ऐसे में चेन्नई और गुजरात, दोनों की नजर जीत के लय को बरकरार रखने पर होगी। चेन्नई ने पिछले मैच में आरसीबी और गुजरात ने पिछले मैच में मुंबई को हराया था। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें