फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs SL Highlights: श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, समरविक्रमा-असलंका की मैच विनिंग पारी

Thu, 31 Aug 2023 10:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंडी

खास बातें

Asia Cup Bangladesh vs Sri Lanka 2023: एशिया कप के दूसरे मैच में गुरुवार (31 अगस्त) को श्रीलंका ने बांग्लादेश को हरा दिया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ग्रुप-बी में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम 42.4 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। जवाब में श्रीलंका ने 39 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:56 PM, 31-Aug-2023

श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया

डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने अपने एशिया कप अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में उसने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया है। पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 42.4 ओवर में 164 रन पर सिमट गई थी। नजमुल शांतो ने 89 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 39 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सदीरा समरविक्रमा ने 54 रन और चरिथ असलंका ने नाबाद 62 रन की पारी खेली।

बांग्लादेशी टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 36 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। उसके लिए आधे से ज्यादा रन नजमुल हुसैन शांतो ने बनाए। नजमुल ने 122 गेंद पर 89 रन की पारी खेली। वह शतक लगाने से चूक गए। नजमुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। तौहिद ह्रदय ने 20, मोहम्मद नईम ने 16 और मुशफिकुर रहीम ने 13 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। तंजीद हसन शून्य, कप्तान शाकिब अल हसन पांच रन, मेहदी हसन मिराज पांच रन, मेहदी हसन छह रन, तास्किन अहमद और मुस्तफिजुर शून्य पर आउट हुए। श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने चार विकेट लिए। महीश तीक्षणा ने दो विकेट चटकाए। धनयंज डी सिल्वा, दुनिथ वेलालगे और दासुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में श्रीलंका की शुरुआत भी खराब रही थी। 43 रन तक टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। पाथुम निसांका 14 रन, दिमुथ करुणारत्ने एक रन और कुसाल मेंडिस पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलंका ने चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी निभाई। सदीरा ने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 77 गेंदों में छह चौके की मदद से 54 रन की पारी खेली। धनंजय डी सिल्वा दो रन बनाकर आउट हुए। चरिथ असलंका ने वनडे करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। असलंका 92 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान दासुन शनाका 14 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब ने दो विकेट लिए। वहीं, तास्किन, शारिफुल और मेहदी को एक-एक विकेट मिला।

09:18 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: समरविक्रमा पवेलियन लौटे

श्रीलंका को 121 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। सदीरा समरविक्रमा 77 गेंदों में 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। समरविक्रमा को मेहदी हसन ने मुशफिकुर रहीम के हाथों स्टंप कराया। आउट होने से पहले उन्होंने चरिथ असलंका के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी निभाई। 30 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 123 रन है।

08:51 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: समरविक्रमा-असलंका ने संभाली पारी

श्रीलंका ने 22 ओवर के बाद तीन विकेट पर तीन विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। फिलहाल चरिथ असलंका 26 रन और सदीरा समरविक्रमा 43 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को अब 60+ रन की जरूरत है।

विज्ञापन
07:58 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका को तीसरा झटका

श्रीलंका को 43 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शाकिब अल हसन ने कुसाल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। मेंडिस ने 21 गेंदों में पांच रन बनाए। इससे पहले चमिका करुणारत्ने और पाथुम निसांका पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल चरिथ असलंका और सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 49 रन है।

07:20 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका को दूसरा झटका

श्रीलंका को लगातार दूसरे ओवर में दूसरा झटका लगा है। तीसरे ओवर में चमिका करुणारत्ने आउट हुए थे। अब चौथे ओवर में शोरिफुल इस्लाम ने पाथुम निसांका को विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम के हाथों कैच कराया। फिलहाल कुसाल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 16 रन है।

विज्ञापन
07:15 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका को पहला झटका

श्रीलंका को तीसरे ओवर में 13 के स्कोर पर पहला झटका लगा। तास्किन अहमद ने दिमुथ करुणारत्ने को क्लीन बोल्ड किया। वह एक रन बना सके। तीन ओवर के बाद श्रीलंका ने एक विकेट गंवाकर 13 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुसाल मेंडिस और पाथुम निसांका क्रीज पर हैं।

06:31 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका को मिला आसान लक्ष्य

श्रीलंका को बांग्लादेश ने 165 रन का आसान लक्ष्य दिया। बांग्लादेशी टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 42.4 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। उसके लिए आधे से ज्यादा रन नजमुल हुसैन शांतो ने बनाए। नजमुल ने 122 गेंद पर 89 रन की पारी खेली। वह शतक लगाने से चूक गए। नजमुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। तौहिद ह्रदय ने 20, मोहम्मद नईम ने 16 और मुशफिकुर रहीम ने 13 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने चार विकेट लिए। महीश तीक्षणा ने दो विकेट चटकाए। धनयंज डी सिल्वा, दुनिथ वेलालगे और दासुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।

06:22 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: बांग्लादेश को लगा दोहरा झटका

बांग्लादेश के आठ विकेट गिर चुके हैं। दो ओवर में टीम के दो विकेट गिरे हैं। 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वेलालगे ने महेदी हसन को एलबीडब्ल्यू किया था। वह 16 गेंद पर छह रन ही बना सके। उनके बाद अगले ओवर में नजमुल हुसैन शांतो पवेलियन लौट गए। नजमुल ने 89 रन की पारी खेली। उन्होंने 122 गेंदों का सामना किया और सात चौके लगाए। नजमुल को महीश तीक्षणा ने 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया।

05:55 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका को मिली एक और सफलता

श्रीलंका को छठी सफलता मेहदी हसन मिराज के रूप में मिली। मेहदी हसन मिराज 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर रनआउट हो गए। उन्होंने 11 गेंद पर पांच रन बनाए। बांग्लादेश ने 37 ओवर में छह विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। नजमुल हुसैन शांतो 80 और महेदी हसन एक रन बनाकर नाबाद हैं।

05:49 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका

बांग्लादेश को पांचवां झटका मुशफिकुर रहीम के रूप में लगा। रहीम 22 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मथिशा पथिराना ने दिमुथ करुणारत्ने के हाथों कैच कराया। बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 36 ओवर में 140 रन बना लिए हैं। नजमुल हुसैन शांतो 75 और मेहदी हसन मिराज पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

05:21 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: बांग्लादेश का स्कोर 30 ओवर में 121/4

बांग्लादेश की टीम ने 30 ओवर में चार विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। नजमुल हुसैन शांतो 64 और मुशफिकुर रहीम 12 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को चौथा झटका तौहिद ह्रदय के रूप में लगा। वह 24वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हुए। तौहिद को श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने 41 गेंद पर 20 रन बनाए।

03:55 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज आउट

बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। तंजीद हसन के बाद मोहम्मद नईम और कप्तान शाकिब अल हसन भी आउट हो गए। मोहम्मद नईम को आठवें ओवर की चौथी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा ने पथुम निसंका के हाथों कैच कराया। नईम ने 23 गेंद पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए शाकिब ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। वह पांच रन बनाकर आउट हो गए। शाकिब को 11वें ओवर की चौथी गेंद पर मथिसा पथिराना ने आउट कर दिया। बांग्लादेश ने 11 ओवर में तीन विकेट पर 33 रन बनाए हैं।

03:19 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका को मिली पहली सफलता

श्रीलंका को पहली सफलता दूसरे ओवर में स्पिनर महीश तीक्षणा ने दिलाई। उन्होंने तंजीद हसन को अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया। तंजीद ने दो गेंदों का सामना किया और खाता नहीं खोल पाए। उनके आउट होने के बाद नजमुल हुसैन शांतो क्रीज पर आए हैं। बांग्लादेश ने तीन ओवर में एक विकेट पर आठ रन बना लिए हैं। 

03:09 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, मथीशा पथिराना
बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

02:35 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका की टीम करेगी गेंदबाजी

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। एशिया कप के मौजूदा संस्करण का यह दूसरा मैच है। वहीं, ग्रुप-बी का यह पहला मुकाबला है। इस ग्रुप की तीसरी टीम अफगानिस्तान है।

02:27 PM, 31-Aug-2023

BAN vs SL Highlights: श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, समरविक्रमा-असलंका की मैच विनिंग पारी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप के दूसरे मैच में गुरुवार (31 अगस्त) को श्रीलंका के सामने बांग्लादेश के चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका और बांग्लादेश का टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में पहला मैच है। ग्रुप-बी में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें