फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SA Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच, टॉस भी नहीं हो सका

Tue, 25 Feb 2025 06:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

खास बातें

 AUS vs SA Champions Trophy 2025 : आज चैंपियंस ट्रॉफी का सातवां मैच ग्रुप बी की दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना था। हालांकि, बारिश के कारण यह मुकाबला बिना टॉस के ही रद्द हो गया। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:53 PM, 25-Feb-2025

रद्द हुआ मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला ग्रुप बी का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच के लिए टॉस भी नहीं हो सका। अब दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक जुड़ गया है।

04:17 PM, 25-Feb-2025

AUS vs SA Live Score: ओवर में कटौती

बारिश के कारण इस मुकाबले में देरी हो रही है। भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे तक 20-20 ओवर का मैच हो सकता है।

03:15 PM, 25-Feb-2025

AUS vs SA Live: बारिश के कारण देरी

बारिश के कारण अबतक मुकाबले की शुरुआत नहीं हो सकी है। अभी भी बूंदा-बांदी जारी है।

विज्ञापन
02:03 PM, 25-Feb-2025

AUS vs SA Live: टॉस में देरी

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले को शुरू होने में देरी हो सकती है क्योंकि अब तक टॉस नहीं हो सका है। बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है। 

01:32 PM, 25-Feb-2025

AUS vs SA Live: स्मिथ-हेड को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तेज गेंदबाजी तिकड़ी की कमी खलेगी, लेकिन कम से कम शुरुआती मैच में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन ने उनकी अनुपस्थिति की भरपाई कर दी। जोश इंग्लिस ने शतक जड़कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे वह आत्मविश्वास से भरे होंगे। उनके अलावा मैथ्यू शॉर्ट, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी और ग्लेन मैक्सवेल ने भी उपयोगी योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी विभाग में केवल कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले मैच में रन नहीं बना पाए थे। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसकी भरपाई करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

विज्ञापन
12:47 PM, 25-Feb-2025

AUS vs SA Live: दोनों टीमों की बल्लेबाजी मजबूत

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों का बल्लेबाजी विभाग काफी मजबूत है और इससे यह मुकाबला काफी रोचक हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही इस मैच में जीत हासिल करके सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं। इसलिए कम लोग ही उसे दावेदारों में शामिल कर रहे थे लेकिन लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से उसने रिकार्ड लक्ष्य हासिल किया उससे साफ हो गया है कि आईसीसी की प्रतियोगिताओं में ऑस्ट्रेलिया को कमजोर आंकना बहुत बड़ी गलती होगी।

12:12 PM, 25-Feb-2025

AUS vs SA Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच, टॉस भी नहीं हो सका

Live Cricket Score Today, AUS vs SA Champions Trophy 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज चैंपियंस ट्रॉफी का सातवां मैच ग्रुप बी की दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच में फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें