टी20 विश्व कप 2024 के तहत गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मिचेल मार्श की टीम ने ओमान को 39 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में ओमान 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। इस मैच में डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम नौ विकेट पर 125 रन बना सकी। इस मैच में उनकी शुरुआत झटके के साथ हुई थी। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने प्रतीक अठावले को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पांचवें ओवर में नाथन एलिस ने कश्यप एलिस को आउट किया जो सिर्फ सात रन बना सके। इस मैच में ओमान का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। अयान खान के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने 36 रन बनाए। हालांकि, 16वें ओवर में जम्पा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस मैच में आकिब इलियास 18, जीशान मकसूद एक, खालिद काइल आठ, शोएब खान शून्य, मेहरान खान 27, शकील अहमद 11 रन बना सके। वहीं, कलीमुल्लाह और बिलाल खान क्रमश: छह और एक रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टोनिस ने तीन विकेट चटकाए जबकि स्टार्क, एलिस और जम्पा ने दो-दो विकेट झटके।
ओमान को आठवां झटका मार्कस स्टोइनिस ने दिया। उन्होंने मेहरान खान को 117 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 27 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर शकील और कलीमुल्लाह मौजूद हैं। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 121/8 है।
इस मैच में ओमान के बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। अयान खान 36 रन बनाकर आउट हो गए। जम्पा ने उन्हें 89 रन के स्कोर पर आउट किया। फिलहाल क्रीज पर मेहरान और शकील क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 109/7 है।
ओमान को छठा झटका एडम जम्पा ने दिया। उन्होंने शोएब खान को 57 रन के स्कोर पर आउट किया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। जम्पा की यह उनके टी20 करियर की 300वीं सफलता है। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मेहरान खान उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अयान खान क्रीज पर मौजूद हैं।
ओमान को पांचवां झटका स्टार्क ने दिया। उन्होंने खालिद काइल को 56 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर अयान खान और शोएब खान क्रीज पर मौजूद हैं।
38 रन के स्कोर पर ओमान को चौथा झटका लगा। स्टोइनिस ने जीशान मकसूद को मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इससे पहले आकिब इलियास (18) और प्रतीक अठावले (0) आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर खालिद और अयान क्रीज पर मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 48/4 है।
ओमान को पहला झटका स्टार्क ने दिया। उन्होंने प्रतीक अठावले को पहले ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आकिब इलियास उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कश्यप प्रजापति क्रीज पर मौजूद हैं। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 12/1 है।
टी20 विश्व कप 2024 का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। ओमान के लिए मेहरान खान ने दो विकेट चटकाए। उन्होंने मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा। ट्रेविस हेड को बिलाल खान ने आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद मेहरान खान ने कहर बरपाया। उन्होंने नौवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो बड़े विकेट चटकाए। पहले मेहरान ने कप्तान मार्श को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ 14 रन बना सके इसके बाद गेंदबाज ने ग्लेन मैक्सवेल को आकिब के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद मोर्चा स्टोइनिस और वॉर्नर ने संभाला। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई जिसे कलीमुल्ला ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज वॉर्नर को आउट किया। वह 56 छह चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने में कामयाब हुए जबकि मार्कस स्टोइनिस 35 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, टिम डेविड 10 रन बनाकर आउट हो गए। ओमान के लिए मेहरान ने दो विकेट लिए जबकि बिलाल और कलीमुल्लाह को एक-एक विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका कलीलमुल्ला ने दिया। उन्होंने डेविड वॉर्नर को अपना शिकार बनाया। सलामी बल्लेबाज इस मैच में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने में कामयाब हुए। वॉर्नर ने स्टोइनिस के साथ चौथे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 156/4 है।
वॉर्नर और स्टोइनिस जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 18 ओवर के बाद 139/3 है।
14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 42 और मार्कस स्टोइनिस नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का नौवां ओवर कुछ खास नहीं रहा। मेहरान खान ने टीम को दो झटके दिए। पहले उन्होंने कप्तान मार्श को आउट किया। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल का विकेट चटकाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मार्कस स्टोइनिस उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डेविड वॉर्नर क्रीज पर मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 52/3 है।
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा। ट्रेविस हेड को बिलाल खान ने खलीद के हाथों कैच कराया। वह दो चौकों की मदद से 12 रन बनाने में कामयाब हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान मिचेल मार्श उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डेविड वॉर्नर क्रीज पर मौजूद हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 25/1 है।
ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो चुकीह है। सलामी बल्लेबाजी के लिए डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। पारी का पहला ओवर बिलाल खान डाल रहे हैं।
ओमान : कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, खालिद कैल, अयान खान, शोएब खान, मेहरान खान, शकील अहमद, कलीमुल्लाह, बिलाल खान।
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
ओमान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का 10वां मैच खेला जा रहा है। ओमान के कप्तान आकिब इलियास ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास गेंदबाजी में अनुभवी मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे तेज गेंदबाजों की तिकड़ी है। इनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा। वहीं स्पिन विभाग में एडम जांपा और अनुभवी खब्बू स्पिनर एश्टन एगर है। ओमान को नामीबिया के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मेहरान खान ने अपनी गेंदबाजी के दम पर 109 रन के स्कोर का भी बचाव किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओमान की जहां कड़ी परीक्षा होगी, वहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों के पास आईपीएल की थकावट के बाद अपने को फिर से लय में लाने का मौका होगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में मैच विजेताओं की कमी नहीं है। कप्तान मिचेल मार्श हों या फिर टे्रविस हेड मैच का पासा पलटने की कूवत रखते हैं। डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल भी टीम में हैं, लेकिन आईपीएल के दौरान दोनों का बल्ला नहीं चला। ओमान के खिलाफ उनके पास फॉर्म में वापसी करने का मौका है। कैमरन ग्रीन भी खतरनाक बल्लेबाज है। जोश इंग्लिस और मार्कस स्टोइनिस के रूप में भी उसके पास खतरनाक बल्लेबाज हैं।
पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम जब ओमान के खिलाफ टी-20 विश्वकप का अभियान शुरू करेगी तो उसकी निगाहें इतिहास रचने पर होंगी। ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के साथ वनडे विश्वकप का चैंपियन है। टी-20 विश्वकप जीतकर यह टीम एक ही समय में तीनों विश्व खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनने की कोशिश करेगी। टी-20 का विश्व खिताब ऑस्ट्रेलिया से लंबे समय से दूर रहा, लेकिन 2021 में उसने इस प्रारूप में भी विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। हालांकि बीते वर्ष अपने ही घर में यह टीम लीग दौर से आगे नहीं बढ़ पाई।