फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs NAM: ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप में तीसरी जीत, नामीबिया को नौ विकेट से हराया, हेड-मार्श ने दिलाई जीत

Wed, 12 Jun 2024 08:52 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ

खास बातें

Live Cricket Score (AUS vs NAM) Australia vs Namibia T20 World Cup: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2024 का 24वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 72 रन के स्कोर पर नामीबिया ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5.4 ओवर में एक विकेट पर 74 रन बनाए और नौ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:31 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: ऑस्ट्रेलिया की नौ विकेट से जीत

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप 2024 में  लगातार तीसरी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के बाद मिचेल मार्श की टीम सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। 

नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया ने 17 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 72 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर 74 रन बनाए और 86 गेंदों के शेष रहते नौ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत की हीरो एडम जम्पा रहे जिन्होंने मात्र 12 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन किया और 5.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने पारी की अच्छी शुरुआत की। इस मैच में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। वॉर्नर आठ गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने संभाला। दोनों के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। हेड 34 और मार्श 18 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए डेविड विसी ने एक विकेट लिया। इसके अलावा कोई गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर सका।

08:05 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। उन्हें विसी ने अपना शिकार बनाया। वह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मिचेल मार्श उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं।

07:48 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड उतरे हैं। पारी का पहला ओवर रुबेन ट्रंपलमैन ने डाला। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 7/0 है।

विज्ञापन
07:34 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: 72 रन पर ऑलआउट हुई नामीबिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम 17 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में कप्तान इरास्मस के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने चौर चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। इस मैच में माइकल 10, निकोलस दो, फ्रीलिंक एक, स्मिट तीन, ग्रीन एक, डेविड विसी एक, रुबेन सात, बरनार्ड और शिकोंगो शून्य रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जैक ब्रेसवेल दो रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जम्पा ने चार विकेट चटकाए जबकि हेजलवुड और स्टोइनिस को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, कमिंस और नाथन एलिस को एक-एक विकेट मिला।

07:30 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: कप्तान इरास्मस भी आउट हुए

कप्तान इरास्मस 36 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें स्टोइनिस ने अपना शिकार बनाया। 

विज्ञापन
07:09 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: नामीबिया का आठवां विकेट गिरा

नामीबिया को आठवां झटका बरनार्ड स्कॉल्ट्ज के रूप में लगा। उन्हें जम्पा ने बोल्ड किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी  के लिए जैक ब्रेसल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान इसास्मस मौजूद हैं।

07:06 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: विसी के बाद रूबेन भी आउट

नामीबिया को छठा झटका डेविड विसी के रूप में लगा। उन्हें एडम जम्पा ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद जम्पा ने रुबेन ट्रंपलमैन को अपना शिकार बनाया। 

06:47 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: पांचवां विकेट भी गिरा

नामीबिया को पांचवां झटका एडम जम्पा ने 21 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने जेन ग्रीन को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। सातवें नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए डेविड विसी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए  गेरार्ड इरास्मस क्रीज पर मौजूद हैं।

06:43 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: 18 पर नामीबिया का चौथा विकेट भी गिरा

नामीबिया को चौथा झटका जेजे स्मिट के रूप में लगा। उन्हें नाथ एलिस ने 18 रन के स्कोर पर आउट किया। वहसिर्फ तीन रन बना सके। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेन ग्रीन पहुंचे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान इसमसम मौजूद हैं। 

06:25 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: 15 पर नामीबिया के तीन विकेट गिरा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। 15 रन के स्कोर पर टीम के तीन विकेट गिर चुके हैं। पहला झटका ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने निकोलस डेविन के रूप में दिया। वह सिर्फ दो रन बना सके। इसके बाद कमिंस ने जैन फ्रीलिंक का विकेट चटकाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। टीम को तीसरा झटका भी हेजलवुड ने दिया। उन्होंने माइकल वैन लिंगेन को अपना शिकार बनाया। वह 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर गरार्ड इरसमस और जेजे स्मिट क्रीज पर मौजूद हैं। 

06:04 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: नामीबिया की पारी शुरू

नामीबिया की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए माइकल वैन लिंगन और निकोलस डेविन उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर जोश हेजलवुड ने किया। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 7/0 है।

05:55 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

नामीबिया : निकोलस डेविन, माइकल वैन लिंगेन, जान फ्रिलिंक, गेरहार्ड इरस्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो।

ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

05:53 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में नामीबिया अब पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

05:53 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: अभ्यास मैच में नामीबिया को हरा चुका है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने दो हफ्ते पहले अभ्यास मैच में नामीबिया को नौ विकेट पर 119 रन पर रोकने के बाद सात विकेट से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतिम विश्व कप खेल रहे डेविड वार्नर ने ओमान के खिलाफ अर्धशतक जड़ा और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंद में 39 रन बनाकर टीम के सात विकेट पर 201 रन के बड़े स्कोर की नींव रखी। वार्नर ने नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भी अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने टूर्नामेंट में 141.79 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए हैं। वार्नर के सलामी जोड़ीदार ट्रेविस हेड भी अच्छी फॉर्म में हैं और दोनों ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर तेज शुरुआत देना चाहेंगे।

05:52 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: मौजूदा टी20 विश्व कप में 200 रन बनाने वाली एकमात्र टीम

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया है और मौजूदा टूर्नामेंट में 200 रन के आंकड़े को पार करने वाली एकमात्र टीम है। टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ पिछले लीग मैच में 36 रन की जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। ओमान को 39 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दो मैच में दो जीत से चार अंक हैं। स्कॉटलैंड की टीम तीन मैच में पांच अंक के साथ शीर्ष पर है। नामीबिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया की सुपर आठ में जगह पक्की हो जाएगी जिसके बाद टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप बी का अपना अंतिम मैच खेलेगी। शीर्ष पर चल रहे स्कॉटलैंड के पास गत चैंपियन इंग्लैंड को पछाड़कर सुपर आठ में जगह बनाने का मौका है। इंग्लैंड के दो मैच में एक अंक हैं। स्कॉटलैंड के खिलाफ उसका पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

05:52 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM Live Score: उलटफेर की कोशिश में होगा नामीबिया

इस विश्व कप में अब तक कई उलटफेर देखने को मिले हैं और नामीबिया की कोशिश होगी कि वह वनडे विश्व कप चैंपियन टीम के सामने चुनौती पेश कर सके। नामीबिया को उम्मीद होगी कि ओमान के खिलाफ सुपर ओवर में जीत के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी ऑलराउंडर डेविड वाइसे एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह ऑलराउंडर दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में चार बार ऑस्ट्रेलिया का सामना कर चुका है। अब तक टूर्नामेंट में अपने आठ ओवर में सिर्फ एक छक्का और एक चौका खाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बर्नार्ड श्कोल्ट्ज से भी टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

05:45 AM, 12-Jun-2024

AUS vs NAM: ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप में तीसरी जीत, नामीबिया को नौ विकेट से हराया, हेड-मार्श ने दिलाई जीत

लगातार दो जीत से आत्मविश्वास से भरा पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया बुधवार को कम रैंकिंग वाले नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मुकाबले में उतरेगा तो उसकी नजरें आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में जगह पक्की करने पर टिकी होंगी। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर होंगी जो खराब फॉर्म में चल रहे हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें