05:52 AM, 27-Jun-2024
AFG vs SA: सेमीफाइनल में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका पहुंची फाइनल में, अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया
टी20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान राशिल खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टी20 विश्वकप में इस मैदान पर अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। तीन बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने मैच जीता है। पहले बैटिंग करते हुए इस मैदान का औसत स्कोर 95 रन रहा है।
दोनों टीमों पर एक नजर-
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग-11:
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, ऑनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी।
अफगानिस्तान प्लेइंग-11:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नंग्यालिया खरोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
आईसीसी के मुकाबलों में दोनों टीमों का प्रदर्शन
आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। पहली बार ICC टी20 विश्व कप सेमीफाइनल खेल रही अफगानिस्तान के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती है। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड भी खराब रहा है। आईसीसी के अलग-अलग टूर्नामेंट्स में सात बार सेमीफाइनल खेल चुकी अफ्रीकी टीम एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। 1999 में एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच टाई रहा था।