फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने 107 रन से अफगानिस्तान को हराया, कगिसो रबाडा को मिले तीन विकेट

Fri, 21 Feb 2025 10:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

खास बातें

Live Cricket Score Today, AFG vs SA Champions Trophy 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चैंपियंस ट्रॉफी में आज अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। ग्रुप-बी का यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया जिसे टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली टीम ने 107 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : @ACBofficials
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:14 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हरा दिया। शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच कराची में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 315 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 43.3 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।  

100+ रनों के अंतर से अफगानिस्तान की चौथी सबसे बड़ी हार
100 से ज्यादा रनों के अंतर से अफगानिस्तान को आईसीसी के किसी वनडे टूर्नामेंट में चौथी बार सबसे बड़ी शिकस्त मिली है। विश्व कप 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम को 275 रन से हराया था। इसके बाद 2019 विश्व कप में उन्हें 150 रन और विश्व कप 2023 में 149 रन से हराया था। 

आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी शिकस्त

हार का अंतर विपक्षी टीम स्थान टूर्नामेंट वर्ष
275 रन ऑस्ट्रेलिया पर्थ  क्रिकेट विश्व कप 2015
150 रन इंग्लैंड ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट विश्व कप 2019
149 रन न्यूजीलैंड चेन्नई क्रिकेट विश्व कप 2023
107 रन दक्षिण अफ्रीका कराची चैंपियंस ट्रॉफी 2025
105 रन बांग्लादेश कैनबरा क्रिकेट विश्व कप 2015

अफगानी बल्लेबाजों ने किया निराश
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनकी तरफ से रहमत शाह ने सर्वाधिक 90 रनों की पारी खेली। उनके अलावा पांच बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सके जबकि दो बल्लेबाज अपने निजी स्कोर को दहाई में तब्दील नहीं कर सके। इस दौरान कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी और फजलहक फारुकी खाता भी नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए जबकि लुंगी एनगिडी और वियान मुल्डर ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। वहीं, मार्को यानसेन और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।

08:39 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: 89 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा

अफगानिस्तान को पांचवां झटका कगिसो रबाडा ने दिया। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई को अपना शिकार बनाया। वह 18 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर रहमत शाह और मोहम्मद नबी मौजूद हैं। 26 ओवर के बाद टीम का स्कोर 105/5 है।

07:52 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: हशमतुल्लाह भी आउट हुए

50 के स्कोर पर अफगानिस्तान ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। वियान मुल्डर ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को टेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजमतुल्लाह उमरजई उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रहमत शाह क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
07:47 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: इब्राहिम के बाद सेदिकुल्लाह भी आउट हुए

अफगानिस्तान को तीसरा झटका सेदिकुल्लाह अटल के रूप में लगा। मार्को यानसेन ने उन्हें रनआउट किया। वह 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले कगिसो रबाडा ने इब्राहिम जादरान को बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:18 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: अफगानिस्तान की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को पहला झटका 16 रन के स्कोर पर लगा। लुंगी एनगिडी ने रहमनुल्लाह गुरबाज को अपना शिकार बनाया। वह 10 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर इब्राहिम जादरान और सेदिकु्ल्लाह अटल मौजूद हैं।

विज्ञापन
06:15 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 316 रन का लक्ष्य

रेयान रिकेल्टन की शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 315 रन बनाए। इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। इनमें टेम्बा बावुमा (58), रासी वैन डर डुसेन (52) और एडेन मार्करम (52*) शामिल हैं। वहीं, टोनी ने 11, डेविड मिलर ने 14 और वियान मुल्डर ने 12* रन बनाए। मार्को यानसेन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अफगानिसतान के लिए मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए जबकि फजहलक फारुकी, अजमतुल्लाह उमरजई और नूर अहमद ने एक-एक सफलता हासिल की।

05:36 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा झटका

दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका रासी वैन डर डुसेन के रूप में लगा। उन्हें नूर अहमद ने अपना शिकार बनाया। वह 46 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले मोहम्मद नबी ने टोनी डी जॉर्जी को अपना शिकार बनाया। वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। फिलहाल क्रीज पर एडेन मार्करम और डेविड मिलर मौजूद हैं।

05:10 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: रिकेल्टन आउट हुए

अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे रिकेल्टन 103 रन बनाकर रन आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर एडेन मार्करम और रासी वैन डर डुसेन क्रीज पर मौजूद हैं।

05:07 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: रिकेल्टन ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 101 गेंदों में अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा है। 35 ओवर के बाद टीम का स्कोर 199/2 है। रासी वैन डर डुसेन 18* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

04:39 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: द. अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका मोहम्मद नबी ने दिया। उन्होंने टेम्बा बावुमा को अपना शिकार बनाया। वह 76 गेंदों में 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रासी वैन डर डुसैन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।

04:15 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: बावुमा-रिकेल्टन मचा रहे धमाल

टेम्बा बावुमा और रेयान रिकेल्टन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 100+ रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 24 ओवर के बाद टीम का स्कोर 131/1 है।

03:10 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को 28 के स्कोर पर पहला झटका लगा। नबी ने टोनी डी जोर्जी को अजमतुल्लाह ओमरजई के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंद पर 11 रन बना सके। फिलहाल रेयान रिकेल्टन और कप्तान तेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 45 रन है।
 

02:33 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: मैच शुरू

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच की शुरुआत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। ओपनर्स रेयान रिकेलटन और टोनी डी जॉर्जी क्रीज पर हैं।

02:06 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

दक्षिण अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोर्जी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

02:03 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतरी है। तबरेज शम्सी टीम में एकमात्र स्पिनर होंगे, बाकी सभी तेज गेंदबाज हैं। वहीं, अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि वह स्पिनर्स के दम पर दक्षिण अफ्रीका को हरा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम में हेनरिक क्लासेन और ट्रिस्टन स्टब्स नहीं खेल रहे हैं।

01:55 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार खेल रही है अफगानिस्तान 

अफगानिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार हिस्सा ले रही है। इस टीम का इतिहास सीमित ओवर के क्रिकेट में उलटफेर करने का रहा है। दक्षिण अफ्रीका पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में चल रही है, लेकिन अफगानिस्तान को हल्के में लेने का जोखिम वह नहीं लेना चाहेगी। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की कोशिश इस टूर्नामेंट में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखने पर होगी। 

01:55 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की टीम संतुलित 

दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती रही है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वह अभी तक केवल चैंपियंस ट्रॉफी ही जीत पाई है। इस बार भी दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है और उसकी बल्लेबाजी काफी मजबूत है। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में कप्तान तेम्बा बावुमा, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन और एडेन मार्करम शीर्ष क्रम में, जबकि हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

01:55 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी विभाग चिंता का विषय

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी चिंता उसका गेंदबाजी विभाग है क्योंकि तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे, नांद्रे बर्गर और गेराल्ड कोएत्जे चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अपनी आक्रामकता के लिए मशहूर तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी तथा मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी को उनका अच्छी तरह से साथ देना होगा। स्पिन विभाग में केशव महाराज और तबरेज शम्सी की अहम भूमिका होगीं।

01:54 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Live Score: आईसीसी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने किया है बैहतर प्रदर्शन 

अफगानिस्तान ने हाल में आईसीसी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया और पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अफगानिस्तान ने इस तरह से साबित कर दिया है कि उसकी टीम को अब केवल छुपा रुस्तम तक सीमित रखना सही नहीं होगा। अफगानिस्तान का मजबूत पक्ष उसका स्पिन विभाग है जिसमें राशिद खान, मोहम्मद नबी और बाएं हाथ के नूर अहमद और नांगेयालिया खारोटे शामिल हैं। वे तीनों ग्रुप मैच पाकिस्तान में खेलेंगे जहां स्पिन निर्णायक कारक होगा। बल्लेबाजी विभाग में रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान से एक बार फिर ठोस शुरुआत की उम्मीद होगी। अफगानिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज अपेक्षित योगदान देने में नाकाम रहे हैं जो टीम के लिए चिंता का विषय होगा।

01:52 PM, 21-Feb-2025

AFG vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने 107 रन से अफगानिस्तान को हराया, कगिसो रबाडा को मिले तीन विकेट

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चैंपियंस ट्रॉफी में आज अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। ग्रुप-बी का यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की कमान तेम्बा बावुमा संभाल रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें