फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Assembly Session 2026 : भागीरथपुरा मुद्दे पर सदन में नहीं होगी चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने बताया ये कारण

Fri, 20 Feb 2026 06:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। भागीरथपुरा के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में गतिरोध बना रहा। विपक्ष सदन में चर्चा की मांग करता रहा। फिर कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट  किया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि नियमों के अनुसार जो मुद्दा चर्चा में एक बार आ चुका है उसे स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा में दोबारा नहीं लाया जा सकता है। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। आज सदन में बजट पर चर्चा होगी। इसके लिए कुल चार घंटे का समय तय किया गया है। सदन में तीन अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे। हर संकल्प के लिए 30-30 मिनट का समय निर्धारित है। इसके अलावा 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 74 याचिकाएं भी सदन में आएंगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सदन की कार्यवाही के दौरान पटल पर पत्र रखेंगे।
विज्ञापन


19 फरवरी को सदन में हुआ था हंगामा

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है। 19 फरवरी को सदन में हंगामा हुआ था। संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को ‘औकात में रहो’ कह दिया था। इस टिप्पणी के बाद विपक्ष ने कड़ा विरोध किया। बाद में मुख्यमंत्री यादव ने इस पर माफी मांगी। इधर, रात में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने भोपाल स्थित अपने आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर जनता के मुद्दे उठाती रहेगी। इस पोस्ट के बाद सियासी हलकों में चर्चा शुरू हो गई है कि विपक्ष सरकार को घेरने के लिए नई रणनीति बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें