फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Dham Mela: बारिश पर भारी पड़ी आस्था, बाबा के जयकारों से गुंजा कैंची धाम; उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 15 Jun 2025 12:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

खास बातें

कैंची धाम का आज 61वां स्थापना दिवस है। रविवार सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
विज्ञापन
कैंची धाम मेला आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:02 PM, 15-Jun-2025
बारिश में खड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला

कैंची धाम में बारिश के बीच दर्शन के लिए श्रद्धालु लाइन लगाकर खड़े नजर आए।

12:00 PM, 15-Jun-2025

अलग-अलग स्थलों से श्रद्धालुओं के लिए छह सौ शटल लगाई
कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 600 शटल वाहन लगाए हैं। वहीं व्यवस्था जांचने के लिए डीएम भी शटल से कैंची धाम पहुंची। रविवार को कैंची धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। देखते ही देखते यहां लगभग दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जिसको व्यवस्थित करने के लिए पुलिस चप्पे- चप्पे पर लगी रही। वहीं भीमताल, भवाली, नैनीताल व अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के वाहन रोककर शटल से कैंची धाम भेजा।

12:00 PM, 15-Jun-2025

शटल सेवा से जाम लगने के बाद भी श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति जोश कम नहीं है। श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, सूरत, मुंबई, नेपाल, देहरादून आदि बड़े शहरों से कैंची धाम पहुंचे हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि मेले का सफल संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 9.30 बजे तक चालीस हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
11:57 AM, 15-Jun-2025

Kainchi Dham Mela: बारिश पर भारी पड़ी आस्था, बाबा के जयकारों से गुंजा कैंची धाम; उमड़ा आस्था का सैलाब

कैंची धाम का आज 61वां स्थापना दिवस है। रविवार सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को मालपुए के प्रसाद बंटने के साथ मेला शुरू हुआ। मेले के लिए दो किमी लंबी कतार श्रद्धालुओं की लगी हुई है। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें