फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Jagdalpur Visit: अपराध... भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, पढ़ें पूरा भाषण

Tue, 03 Oct 2023 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

खास बातें

PM Modi Jagdalpur Bastar Visit, Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर दिया है। जगदलपुर में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है, ये कहते हैं जितनी आबादी, उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है इसलिए गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:44 PM, 03-Oct-2023

देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों का है: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कल से बोलना शुरू किया है कि जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक। हम बोलते हैं देश में सबसे ज्यादा गरीब हैं तो सबसे ज्यादा हक गरीबों का है। कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नही चला रहे। पर्दे के पीछे से देश विरोधी ताकत के लोग चला रहे हैं। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति गरीबों की है। गरीब का उत्थान होगा, देश आगे बढ़ेगा, देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों का है, चाहे वो गरीब दलित हो या आदिवासी हो।

01:40 PM, 03-Oct-2023

कांग्रेस ने पीएससी में अपने बच्चों को सैट करने का काम किया: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने गौ माता को भी नही छोड़ा। कांग्रेस ने पीएससी में अपने बच्चों को सैट करने का काम किया, जो पहले से सरकारी नॉकरी में हैं। उन्हें भी परेशान किया। ट्रांसफर पोस्टिंग के जरिए लूट का खेल चल रहा है। कांग्रेस ने प्रजा तंत्र को लूट तंत्र बना दिया। जैसे ही सरकार बनेगी वैसे ही पीएससी भर्ती की जांच कर जेल में डालेंगे। 

01:35 PM, 03-Oct-2023

सबसे पहला हक गरीब का है: पीएम

PM मोदी ने कहा कि आज तक कांग्रेस ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने एक दूसरे देश के साथ क्या गुप्त समझौता किया है, लेकिन देश देख रहा है इस समझौते के बाद कांग्रेस और ज्यादा देश की बुराई करने लगी है। ऐसा लगता है उन्हें भारत में कुछ अच्छा नहीं लगता। मैं आपको आगाह करता हूं कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की इस नई साजिश से हमें सतर्क रहना चाहिए और अगर देश के ससांधनों पर हक की बात है तो सबसे पहला हक गरीब का है।
 

विज्ञापन
01:33 PM, 03-Oct-2023

गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है: पीएम

जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है, ये कहते हैं जितनी आबादी, उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है इसलिए गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है।

01:29 PM, 03-Oct-2023

'मैं किसी भी कांग्रेस नेता को इस स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा'

जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि ये (कांग्रेस सरकार) झूठी बातें फैलाकर स्टील प्लांट पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं। स्टील प्लांट बस्तर के लोगों का है। मैं किसी भी कांग्रेस नेता को इस स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा।

विज्ञापन
01:26 PM, 03-Oct-2023

कांग्रेस धान की कीमत के नाम पर झूठ बोल रही है: पीएम

पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धान की कीमत के नाम पर झूठ बोल रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों का दाना-दाना धान मोदी सरकार खरीदती है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। आज आयुष्मान भारत के तहत बस्तर समेत अन्य जगहों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू किया जो पहली बार वोट डालने जा रहे उन्हें एक बात जननी चाहिए कि पहले की कांग्रेस सरकार के घोटाले की चर्चा होती थी अब देश के गौरव की चर्चा विदेशों में होती है।

01:24 PM, 03-Oct-2023

कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की परवाह नहीं: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि यहां के वनोपज को हमने ज्यादा दामो में खरीदना शुरू किया। 90 वनोपजों को एमपीएस में लेना शुरू किया। कांग्रेस के लोगों ने यहां इसका भी घोटाला किया। पहले ये लोग नमक के बदले वनोपज खरीद कर आदिवासी भाई-बहन को ठगने का काम करते थे। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की परवाह नहीं है।

01:21 PM, 03-Oct-2023

पीएम मोदी का संबोधन

01:13 PM, 03-Oct-2023

कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता: पीएम

जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए। इनके न आने के पीछे दो कारण है। एक तो उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं और दूसरा उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है।

01:11 PM, 03-Oct-2023

कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार पांच गुना ज्यादा बजट देती है: PM

जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार पांच गुना ज्यादा बजट देती है। भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय दिवस घोषित किया। हमने जनजातीय वर्ग के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति को भी ढाई गुना कर दिया है।

01:07 PM, 03-Oct-2023

'कार्यक्रम में ना मुख्यमंत्री आए ना उपमुख्यमंत्री आए, इनको तकलीफ है'

देश में अटल जी की सरकार थी, उन्होंने जनजाति विभाग बनाया। कांग्रेस ने इतने समय तक क्या किया। ये भाजपा की ही सरकार है जिसने मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनाई। कांगेस की तुलना में भाजपा की सरकार आदिवासी पांच गुना ज्यादा बजट देती है। मेरे परिवार जनों यहां आज आधुनिक स्टील प्लांट का लोकार्पण हो रहा है आपको गर्व हो रहा है कि नहीं। कांग्रेस को इससे तकलीफ हो रही है। इस कार्यक्रम में ना मुख्यमंत्री आए ना उपमुख्यमंत्री आए। इनको तकलीफ है। यहां से उनकी सरकार जा रही है। इसलिए वो मोदी के सामने नहीं आना चाहते हैं। स्टील के इस कारखाने की मांग बलिराम कश्यप जी के समय से हो रही है। कांग्रेस ने लंबे समय तक कच्चा माल विदेश भेजा और इसी कच्चे माल से बना महंगा समान महंगे दाम पर खरीदा।

01:02 PM, 03-Oct-2023

'छत्तीसदढ़ के कोने-कोने से आवाज़ आ रही है- और नहीं साहिबो, बदल के रहिबो'

जगदलपुर में PM मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास या तो कांग्रेस के पोस्टर-बैनर में दिखता है या यहां के नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अगर कुछ दिया है तो वह है झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार... इसलिए आज छत्तीसदढ़ के कोने-कोने से आवाज़ आ रही है- और नहीं साहिबो, बदल के रहिबो।

12:59 PM, 03-Oct-2023

हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंचा: पीएम

जगदलपुर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल में छत्तीसगढ़ की जो हालत की है उसे पूरा देश देख रहा है। इनके विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामे किए हैं उससे हर कोई त्रस्त है। छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंच गया है, कभी-कभी तो लगता है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आपराधिक मामलों में स्पर्धा चल रही है।

12:53 PM, 03-Oct-2023

छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्टर और बैनर में: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्टर और बैनर में हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को झूठा प्रचार दिया है। कांग्रेस ने दशकों तक बस्तर को नजरअंदाज किया। अटल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बनाया। कांग्रेस को आपकी चिंता नहीं है। आदिवासी समाज के लिए पांच गुना बजट दे रहे हैं। 

12:51 PM, 03-Oct-2023

अपराध में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में स्पर्धा: पीएम

जगदलपुर में 'परिवर्तन महासंकल्प रैली' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जन-जन की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए भाजपा संकल्पित है। पीएम मोदी ने कहा कि अपराध चरम पर है। अपराध में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में स्पर्धा है। हत्याओं में छत्तीसगढ़ आगे है। कांग्रेस के कारनामनों से छत्तीसगढ़ त्रस्त है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। 

12:45 PM, 03-Oct-2023

भारत का भाग्य बदलने में छत्तीसगढ़ का अहम रोल: पीएम

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का भाग्य बदलने में छत्तीसगढ़ का अहम रोल है। केंद्र सरकार का कनेक्टिविटी पर विशेष जोर है। छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रेल बजट को बढ़ाया गया है। रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिल रही है। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत का भी संचालन किया जा रहा है। 

12:33 PM, 03-Oct-2023

पीएम मोदी ने कहा कि आज राज्य में रेलवे की कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। आजादी के इतने वर्षों में भी ताड़ोकी को रेलवे के नक्शे को जगह नहीं मिली थी। लेकिन आज ताड़ोकी को नई रेल लाइन की सौगात मिल रही है। इससे आदिवासी साथियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे की ये सभी परियोजनाएं इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।

12:27 PM, 03-Oct-2023

पीएम बोले- हमारी सरकार में इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे बढ़ा

बस्तर में शासकीय मंच से बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो। विकसित भारत के लिए फिजिकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए। यही वजह है कि हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ कर दिया है। 

 

12:22 PM, 03-Oct-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर के बस्तर में ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। पीएम ने इस मौके पर हरी झंड़ी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यहां का बनने वाला स्टील काम आने वाला है, नई ऊर्जा देने वाला है। बस्तर में जो स्टील बनेगा, उससे हमारी सेना भी मजबूत होगी।
 

12:13 PM, 03-Oct-2023

पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में पहुंचे





 

11:41 AM, 03-Oct-2023
बस्तर में पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

भाजपा का बघेल सरकार पर निशाना, रैली में उमड़ा जनसैलाब

छत्तीसगढ़ बीजेपी महामंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की लाख कोशिशें के बाद भी प्रधानमंत्री की सभा में भीड़ उमड़ रही है। प्रदेश की जनता ने बता दिया कि उन्हें कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। आदिवासी भाईयों ने आज फिर बता दिया कि भूपेश बघेल की सरकार पर उनको भरोसा नहीं है। मोदी है तो मुमकीन है।


 

11:27 AM, 03-Oct-2023

मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे माँ दंतेश्वरी मंदिर गए और आशीर्वाद भी लिया। वहीं पीएम मोदी लालबाग के लिए रवाना हो गए हैं।
 

11:10 AM, 03-Oct-2023

PM Modi Jagdalpur Visit: अपराध... भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, पढ़ें पूरा भाषण

छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक दलों की चुनावी सभा और तैयारियों जोरों पर हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदलपुर पहुंच चुके हैं। पीएम के जगलपुर में दो कार्यक्रम हैं। पहला कार्यक्रम सरकारी होगा, जिसमें वो विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके लिए दो मंच बनाए गए हैं। इसके बाद वो लालबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें