फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Lok Sabha Phase 3 Election Live: छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग खत्म, 6 बजे तक 66.94 फीसदी मतदान

Tue, 07 May 2024 07:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

खास बातें

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Polling Live News: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले गये । वोटिंग शाम 6 बजे तक हुई। यहां पढ़ें मतदान से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:12 PM, 07-May-2024

छत्तीसगढ़ में शाम छह बजे तक 66.94 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ में शाम छह बजे तक 66.94 फीसदी मतदान दर्ज किया है।  

06:12 PM, 07-May-2024

'तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार'

मनेन्द्रगढ़ में मतदान को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मतदान में लोंगो का उत्साह देखते हुए यह बात स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरोज पांडे पर जनता ने भरोसा जताया है। तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

06:03 PM, 07-May-2024

वोटिंग का समय खत्म

छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग का समय खत्म हो चुका है। अब जो लोग कतार में लगे हुए हैं वही मतदान कर सकेंगे। शाम पांच बजे तक 66.87 फीसदी मतदान हुआ। 

विज्ञापन
05:51 PM, 07-May-2024

बेमेतरा जिला वोट प्रतिशत 

नवागढ़ विधानसभा - 67.02

बेमेतरा विधानसभा - 71.33

साजा विधानसभा - 69.01

शाम 5 बजे की स्तिथि में

05:34 PM, 07-May-2024

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में 5 बजे तक की 53.38% वोटिंग 

अकलतरा  62.12 %
जांजगीर चांपा  68.45%
पामगढ़ 60.90%
चंद्रपुर 64.50%
जैजैपुर 60.42%
बिलाईगढ 64.23%
सक्ति 
56.27%
कसडोल 62.16%

विज्ञापन
05:22 PM, 07-May-2024
एक परिवार के सदस्यों ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

मतदान करके हमें गर्व है

सक्ती जिले में जिले के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांग सहित सभी वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतदान केंद्र पोरथा में मतदान कर सुमन राठौर काफी उत्साहित नजर आई। अपने पति, सास और ससुर के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया है।

05:19 PM, 07-May-2024
श्रमिकों ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

श्रमिको ने किया मतदान

जांजगीर चांपा जिला प्रशासन के द्वारा जिले में शत प्रतिशत मतदान हो इसे लेकर घर आजा संगी अभियान चलाया गया था जिसमे 12 हजार से अधिक पलायन श्रमिक घर पहुंचे थे। घर आजा संगी अभियान के तहत मतदान करने वापस आए श्रमिक ने उत्साह, उमंग के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया।

04:06 PM, 07-May-2024
नेता प्रतिपक्ष ने परिवार के साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

चरणदास महंत ने परिवार के साथ किया मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत व पुत्र सूरज महंत ने गृहग्राम सारागांव सक्ती के मतदान केन्द्र में मतदान किया। इस दौरान उनके भाई राजेश महंत भी उपस्थित थे और उन्होंने भी मतदान किया। 

02:48 PM, 07-May-2024
अमित जोगी ने मां डॉ. रेणु जोगी के साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

अमित जोगी ने मां डॉ. रेणु जोगी के साथ किया मतदान

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में अमित जोगी मां डॉ. रेणु जोगी के साथ मतदान करने पहुंचे। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कोटा विधानसभा के सारबहरा के मतदान केंद्र क्रमांक 09 में अमित और रेणु जोगी ने मतदान किया और सेल्फी ली। 

01:58 PM, 07-May-2024

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में  1 बजे तक की 43.14 वोटिंग प्रतिशत

अकलतरा  44.10 %
जांजगीर चांपा  49.95%
पामगढ़ 35.43%
चंद्रपुर 39.53%
जैजैपुर 38.45%
बिलाईगढ 45.36%
सक्ति 48.57%
कसडोल 43.66%

01:57 PM, 07-May-2024

बेमेतरा में दोपहर एक बजे तक मतदान की स्तिथि 

बेमेतरा जिला वोट प्रतिशत 

नवागढ़ विधानसभा - 45.11

बेमेतरा विधानसभा - 46.13

साजा विधानसभा - 45.22

जिला का कुल प्रतिशत - 45.55

 

01:53 PM, 07-May-2024
कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय धरने पर बैठे

रायपुर लोकसभा सीट के सभी मतदान केंद्रों में वोटिंग जारी है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने पुरानी बस्ती के शिशु मंदिर स्थित मतदान केंद्र में धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान कांग्रेस ने रायपुर कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विकास उपाध्याय ने रायपुर कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ कार्यकर्ताओं से बीजेपी का प्रचार प्रासार, नींबू शरबत बांटने के बहाने मतदाताओं से बीजेपी को वोट देने की दलाली रायपुर कलेक्टर करवा रहे है। जिसको लेकर कांग्रेस के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय धरने में बैठे हैं।

 

01:16 PM, 07-May-2024
मतदान का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

कोरबा में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

कोरबा में रोड नहीं तो वोट नहीं का ग्रामीणों ने दिया नारा सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक ग्रामीणों ने नहीं किया मतदान। कोरबा लोकसभा के पाली तानाखार विधानसभा के सैल गांव का मामला। प्रशासन ने ग्रामीणों को दी समझाइस। 

01:11 PM, 07-May-2024
सीएम साय ने किया मतदान - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

12:35 PM, 07-May-2024
भूपेश बघेल ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया मतदान

दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परिवार के साथ मतदान किया। अपने गृह ग्राम कुरूदडीह में किया मतदान, लोगों से की मतदान करने की अपील। 


 

12:26 PM, 07-May-2024
सीएम साय ने किया मतदान - फोटो : ANI

सीएम साय ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

12:14 PM, 07-May-2024
विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

विधायक तुलेश्वर सिंह ने किया मतदान

कोरबा में पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने सपरिवार मतदान किया। कटघोरा विधानसभा के तिवरता मतदान केंद्र पहुंचकर किया मतदान।  कोरबा लोकसभा में त्रिकोणीय मुकाबला की कही बात।

 

11:59 AM, 07-May-2024
मकदान करने पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

पूरे परिवार के साथ मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचे रायपुर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल। रायपुर स्थित दुर्गा कॉलेज पोलिंग बूथ में मतदान किया। 

11:56 AM, 07-May-2024
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने पत्नी के साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने पत्नी के साथ किया मतदान

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज सुबह अपनी पत्नी रितु जैन के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स कॉलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया। 

11:48 AM, 07-May-2024

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में  11 बजे तक वोटिंग

अकलतरा  27.70 %
जांजगीर चांपा  25.10%
पामगढ़ 22.25%
चंद्रपुर 28.19%
जैजैपुर 19.21%
बिलाईगढ 31.43%
सक्ति 14.81%
कसडोल 31.75%

11:48 AM, 07-May-2024

बेमेतरा जिला वोट प्रतिशत 

नवागढ़ विधानसभा - 31.27

बेमेतरा विधानसभा - 31.64

साजा विधानसभा - 27.88

दोपहर 11 बजे की स्तिथि में

11:46 AM, 07-May-2024
MLA गुरू खुशवंत साहब ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

MLA गुरू खुशवंत साहब ने किया मतदान

गृहग्राम भंडारपुरी में आरंग MLA गुरू खुशवंत साहब ने किया मतदान, मतदान के महापर्व में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील। 
 

11:43 AM, 07-May-2024
शेराडाँड़ मतदान केंद्र में पांच मतदाता - फोटो : अमर उजाला

शेराडाँड़ मतदान केंद्र में कुल पांच मतदाता

कोरिया जिले के शेराडाँड़ मतदान केंद्र क्रमांक 143 में जहाँ 3 पुरुष 2 महिला यानी कुल 5 मतदाता हैं। आज सुबह 9 बजे के पूर्व ही प्रदेश का एकमात्र शतप्रतिशत मतदान कराने वाला मतदान केंद्र बना।

 

11:38 AM, 07-May-2024
भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने जिला मुंगेली में अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया।

11:30 AM, 07-May-2024
विधायक मोतीलाल साहू ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला

विधायक मोतीलाल साहू ने मतदान किया। 

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने मतदान किया। 

11:28 AM, 07-May-2024
भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने किया मतदान

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया।
 

11:26 AM, 07-May-2024

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में आदिवासी बैगा बाहुल्य ग्राम पंचायत धनौली में आज भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपस में वाद विवाद की स्थिति बन गई। दरअसल कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपना स्टॉल बूथ से 100 मीटर के अंदर लगा रखा है जबकि भाजपा नेता ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ता के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि 100 मीटर से ज्यादा दूरी पर हमारा स्टाल लगा है। 

11:24 AM, 07-May-2024
मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

मंत्री लखन लाल देवांगन ने परिवार के साथ किया मतदान

वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने परिवार के साथ किया मतदान साथ ही लोगों से मतदान की अपील भी की है। कोरबा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 76, कोहड़िया स्कूल में किया मतदान 

11:16 AM, 07-May-2024
सीएम साय - फोटो : अमर उजाला

सीएम साय ने लोगों से की मतदान की अपील

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का तृतीय चरण का मतदान हो रहा है। हम अपने गांव मतदान के लिए जा रहे हैं। उससे पहले प्रभु श्रीराम के दर्शन किया है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यहां मतदान अच्छा रहा  है। अब तीसरे चरण में भी मतदान अच्छा ही होगा। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का पक्ष मजबूत रहेगा। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपील की है।

10:44 AM, 07-May-2024

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट के लिए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला है

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट के लिए आठ विधानसभा में 2219 मतदान केंद्रों से मतदान किया जा रहा है। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट के लिए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला है। साथ ही 16 अन्य पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी हैं। जिनका भविष्य EVM मशीनों में कैद हो रहा है। चार जून को गिनती होने पर प्रत्याशियों का भाग्य निकलेगा।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर चांपा लोकसभा सीट के लिए अपने मतदान केन्द्र 79 शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला नैला में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने लोगों से अपील कर लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

परिणाम को लेकर कहा कि शीशे की तरह साफ है देश पीएम मोदी की लहर है। यह चुनाव सांसद बनाने का चुनाव नहीं है बल्कि यह चुनाव प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जो एक एक वोट है। वह नरेंद्र मोदी को मिलने वाला वोट है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर रही है। सरकार बनाने के लिए 272 सीट की जरूत है। उतने सीट में तो चुनाव नहीं लड़ा रहे है। मोदी की गारंटी को हमने पूरा किया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के खाते में 3 बार का पैसा भेजा जा चुका है। वहीं कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही है तो गारंटी को कैसे पूरा करेंगे। कांग्रेस की गारंटी झूठा वादा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का बिजली बिल जमा नहीं कर सकी है। तो वह लोगों को कहा से लाकर राशि देंगे। कांग्रेस केवल लोगों को झूठा वादा दिखा रही है।

10:42 AM, 07-May-2024

मतदान केंद्र 127 में व्हील चेयर की सुविधा नहीं है। जिसको लेकर मतदान करने आए एक बुजुर्ग ने नाराजगी जताई है।

10:40 AM, 07-May-2024

जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने डाला वोट

गौरेला पेंड्रा मरवाही में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने बिलासपुर लोकसभा के कोटा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 25 के मतदान केन्द्र मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल गौरेला में मतदान किया। लोगों से की मतदान करने की अपील।

10:05 AM, 07-May-2024

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने सरोज पांडे पर कसा तंज

कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने सुबह पूजा पाठ कर सांसद निवास से बाहर निकलीं। ज्योत्सना महंत जी ने कहा कि पांच सालों की मेहनत रंग लाई है। इसका नतीजा अच्छा ही सामने आएगा। जनता खुद कह रही है कि सरोज पांडे बाहरी हैं हम नहीं कह रहे हैं। इसका असर जरूर देखने को मिलेगा। जो कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं या गए हैं। अपने स्वार्थ लाभ लेने के लिए जा रहे हैं।

10:03 AM, 07-May-2024

बेमेतरा जिले में सुबह नौ बजे तक वोट प्रतिशत 

नवागढ़ विधानसभा में 11.13 फीसदी मतदान
बेमेतरा विधानसभा में 11.51  फीसदी मतदान
साजा विधानसभा में 10.45  फीसदी मतदान

09:59 AM, 07-May-2024

जांजगीर में कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला ने किया मतदान

कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग हो गया। आदर्श मतदान केंद्र डाइट जांजगीर में कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला ने मतदान किया। सेल्फी जोन में पहुंचकर कलेक्टर, एसपी ने सेल्फी ली। मनोरंजन के लिए मतदान केंद्र में कैरम बोर्ड रखा गया है। 

कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले की जनता से अपील कर अपने-अपने घर से निकलकर मतदान करने की अपील की। ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। जिले के सभी मतदान केंद्रों में शांति पूर्ण से मतदान किया जा रहा है। मतदान केंद्रों में पुलिस जवान और सुरक्षाबल की तैनाती की गई है।

09:58 AM, 07-May-2024

जांजगीर चांपा लोकसभा में सुबह 9 बजे तक की वोटिंग प्रतिशत 

जांजगीर चांपा लोकसभा में सुबह 9 बजे तक की वोटिंग प्रतिशत 

अकलतरा में 17.53 वोट प्रतिशत
जांजगीर चांपा में 16.21 वोट प्रतिशत
पामगढ़ में 14.15 वोट प्रतिशत
चंद्रपुर में 6.28 वोट प्रतिशत
जैजैपुर में 9.32 वोट प्रतिशत
बिलाईगढ में 16.00 वोट प्रतिशत
सक्ति में 7.80  वोट प्रतिशत
कसडोल में 14.16 वोट प्रतिशत

कुल सात सीटों पर मतदान 13.24 फीसदी हुआ है।

09:56 AM, 07-May-2024

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया मतदान

मनेन्द्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मतदान किया। स्कूटी पर पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। खड़गवां ब्लाक के रतनपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 134 प्राथमिक शाला रतनपुर में मतदान किया।

09:51 AM, 07-May-2024
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया मतदान, साथ ही किया दावा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया मतदान, साथ ही किया दावा

बिलासपुर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मतदान किया। वह मतदान केंद्र पर सपरिवार पहुंचें। यहां उन्होंने युवाओं को बढ़ चढ़कर मतदान करने का संदेश दिया। कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि जनता से नकारे हुए नेता फिर नकारे जाएंगे। छत्तीसगढ़ की 11 में से 11 सीटें भाजपा जीत रही है। मतदान को लेकर जनता में गजब का उत्साह है। ये उत्साह विकसित भारत के निर्माण के लिए है।

09:50 AM, 07-May-2024

भाटापारा भाजपा पूर्व विधायक ने पत्नी संग डाला वोट

भाटापारा भाजपा पूर्व विधायक और उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ भाजपा शिव रतन शर्मा ने अपनी धर्म पत्नी और बेटे के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा भाजपा चार सौ पार तो करेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों पर भी काबिज होगी।

09:45 AM, 07-May-2024

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल का दावा

कोरबा में कटघोरा विधायक ने भी मतदान किया। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सुबह आठ बजे रेलडबरी 227 प्राथमिक शाला में पहुंचे और मतदान किया। साथ ही लोगों मतदान करने की अपील की। कटघोरा विधानसभा के मतदान केंद्रों का भी दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के मतदाता मोदी जी को चुनने के लिए आतुर हैं। कोरबा लोकसभा में सरोज पांडे पांडे चुनाव जीत रही हैं।

मतदान केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को मतदान कराने स्कूली विद्यार्थियों, मतदाता सहायक, स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने, पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाता भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। व्हील चेयर, ट्रायसायकल आदि के सहारे मतदान केन्द्र पर पहुंच रहे हैं। दिव्यांग अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट डाल रहे हैं।

09:33 AM, 07-May-2024

छत्तीसगढ़ में सुबह नौ बजे तक इतने फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक वोटर टर्नआउट पर अपडेट आ गया है।

कोरबा में 15.54 फीसदी मतदान
जांजगीर-चांपा में 12.85 फीसदी मतदान
दुर्ग में 13.96 फीसदी मतदान
बिलासपुर में 10.38 फीसदी मतदान
रायगढ़ में 18.05 फीसदी मतदान
रायपुर में 09.78 फीसदी मतदान
सरगुजा में 13.80 फीसदी मतदान 

09:32 AM, 07-May-2024

बेमेतरा में मतदान का बहिष्कार

बेमेतरा जिले में आज हो रहे मतदान को लेकर ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया है। मामला ग्राम घठोली का है। इस गांव में पानी की समस्या रहती है। ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग भी की गई। लेकिन कभी ध्यान नहीं दिया गया। यहीं कारण है कि आज सुबह से ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। मतदान केंद्र के बाहर ग्रामीण बैठे हुए है। मौके पर जिला प्रशासन के अफसरों को भेजा जा रहा है।

09:29 AM, 07-May-2024

जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने डाला वोट, बोले- कांग्रेस की बन रही सरकार

जांजगीर चांपा लोकसभा को लेकर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने अपने मतदान केन्द्र 79 शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला नैला में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया जीत रहे हैं।

जांजगीर चांपा लोकसभा में जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा की 10 वर्षो से पीएम नरेंद्र मोदी की कुशासन से जनता त्रस्त है। परिवर्तन की लहर उठ रही है। इस बार इनकी 400 की पार वाली बात हवा उड़ रही है। इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है।

09:21 AM, 07-May-2024

मतदान के बीच मौसम हुआ सुहाना 

रायपुर में मौसम ने भी मतदाताओं का साथ दिया। मौसम सुहाना हो गया है। रायपुर में बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के कई जिलों में भी यही हालत हैं। बारिश होने की भी संभावना है।

09:20 AM, 07-May-2024
नीलेश क्षीरसागर ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान  - फोटो : अमर उजाला

नीलेश क्षीरसागर ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान 

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह अमलीडीह स्थित प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में  अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया।  क्षीरसागर ने मतदान करने के बाद अपनी उंगली में अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि एक-एक वोट बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि वोट करना हम सभी का मौलिक अधिकार के  साथ ही हम सभी का कर्तव्य भी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सबको वोट करना चाहिए।  उन्होंने लोगो को निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

09:06 AM, 07-May-2024
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज सुबह रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला के मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। वे मतदान शुरू होने के 15 मिनट पूर्व ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गई थीं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कंगाले ने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए 'छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान' का संदेश दिया।

09:04 AM, 07-May-2024

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने डाला वोट

कोरबा में लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कोसाबाड़ी स्थित निर्मला स्कूल में पहुंचकर वोट डाला है। लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान हो रहा है। वहीं लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें।

08:59 AM, 07-May-2024

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने किया मतदान

बिलासपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने मतदान किया है।  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सपरिवार मतदान करने पहुंचे। परसदा के कन्या प्राथमिक शाला स्थित मतदान क्रमांक 211 में मतदान किया। मतदान के बाद धरम लाल कौशिक ने कहा कि देश में मोदी को लेकर उत्साह है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटो पर भाजपा की जीत होगी। भाजपा 2024 के आम चुनाव में 400 पार करेगी। विश्वभर में प्रधानमंत्री मोदी की वजह से भारत का सम्मान बढ़ा है। 
 

08:57 AM, 07-May-2024

दुर्ग में कलेक्टर ने डाला वोट

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदान किया है। मतदान के बाद सेल्फी जोन में फोटो के माध्यम से मतदान की अपील की है। 

08:54 AM, 07-May-2024
375 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग, रखी जा रहीं नजर  - फोटो : अमर उजाला

375 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग, रखी जा रहीं नजर 

बेमेतरा जिले में वोटिंग जारी है। इस बीच जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा, बेमेतरा और नवागढ़ में मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए  375 मतदान केंद्र पर लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है। सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के 173 मतदान केंद्र, नवागढ़ के 102और साजा के 100 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। 375 मतदान केंद्रों में अंदर और बाहर 750 कैमरे लगाए गए हैं।

वेबकास्टिंग की मॉनिटरिंग बेमेतरा जिला पंचायत के सभाकक्ष में नियंत्रण कक्ष से की जा रही है। नोडल अधिकारी और जिपं सीईओ टेकचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि 50 तकनीकी कर्मचारी के साथ शिक्षक और सुपरवाइजर मौजूद हैं। कैमरे उन बूथ पर लगाए गए हैं, जहां अच्छी नेटवर्क है। लाइव प्रसारण की जिम्मेदारी आईटी विभाग कर रहा है। इन बूथों पर तीन स्तर पर निगरानी की व्यवस्था हो रही है। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और रायपुर में राज्य निर्वाचन आयोग इन बूथों पर मतदान प्रक्रिया को लाइव देख रहे हैं।

08:51 AM, 07-May-2024

कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने पत्नी संग डाला वोट

कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत और उनकी पत्नी श्रीमती डॉ. रूपल ठाकुर समेत पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी, निगमायुक्त प्रतिष्ठा ममगई, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने रामपुर पीडब्ल्यूडी आदर्श मतदान केंद्र 127 पर जाकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी वोटरों से वोट डालने की अपील भी की है और सेल्फी भी ली है।

08:46 AM, 07-May-2024

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने की सुविधा

कोरबा में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान केंद्र ले जाने की व्यवस्था की गई है। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत हाथी प्रभावित ग्राम भूडूपानी और कोदवारी में जंगल के रास्ते वोट देने जाने वालो को चार किलोमीटर दूर मड़ई मतदान केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया गया। कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार के निर्देशन के बाद प्रभावित क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

08:25 AM, 07-May-2024

पीएम मोदी ने की मतदाताओं से अपील

पीएम मोदी ने तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर आकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मैं देशवासियों को विशेष रूप से आग्रह करुंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य काम नहीं है। हमारे देश में दान का एक महात्मय है। उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। आज तीसरे चरण का मतदान है। अभी तीन सप्ताह और मतदान चलेगा। मतदान के चार दौर आगे भी हैं।" 

08:24 AM, 07-May-2024

पीएम मोदी ने किया मताधिकार का प्रयोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे चरण के चुनाव में अहमदाबाद में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पीएम ने वोट करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ दिखे।

08:19 AM, 07-May-2024

छत्तीसगढ़ में भाटापारा के पोलिंग बूथ पर दिखी मतदाताओं की लंबी कतार, नहीं दिखी दिव्यांगों की व्हीलचेयर

छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। भाटापारा शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा वार्ड के मतदान क्रमांक 156 और 152 में मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। वहीं दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर पोलिंग बूथ पर नजर नहीं आई।

08:03 AM, 07-May-2024

बिलासपुर के कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने किया मतदान

भिलाई नगर विधायक और बिलासपुर के कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने मतदान किया। इस मौके पर देवेन्द्र अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। सेक्टर पांच के बूथ क्रमांक 56 में दोनों ने मतदान किया। देवेन्द्र यादव मतदान करने के बाद बिलासपुर के लिए रवाना हुए।

07:48 AM, 07-May-2024

भाटापारा में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार

भाटापारा जिले में सुबह छह बजे से मॉकपोल शुरू हुआ। टीम वेब कास्टिंग के जरिए कंट्रोल रूम से मॉकपोल की मॉनिटरिंग कर रही है। पोलिंग स्टेशन पर सुबह साढ़े 6 बजे से ही मतदाताओं की कतार लगने लगी।

07:47 AM, 07-May-2024

बेमेतरा में मतदान केंद्र में सेल्फी जोन बनाया गया

07:30 AM, 07-May-2024
बेमेतरा जिले में आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला

बेमेतरा जिले में आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू

दुर्ग लोकसभा सीट में शामिल बेमेतरा जिले में आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। बेमेतरा जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल है, जिसमें बेमेतरा, नवागढ़ और साजा है। जिले में 750 मतदान केन्द्र में वोटिंग हो रही है। वोटिंग की अंतिम समय शाम छह बजे निर्धारित है। जिले में छह लाख 68 हजार 437 मतदाता है। इनमें  पुरुष मतदाता तीन लाख 35 हजार 770 व महिला मतदाता तीन लाख 32 हजार 663 है। साजा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 65 हजार 810, बेमेतरा में दो लाख 32 हजार 480 और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक दो लाख 71 हजार 147 मतदाता हैं।

07:23 AM, 07-May-2024

11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू

07:07 AM, 07-May-2024

सात लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

06:57 AM, 07-May-2024

सीएम ने की मतदान की अपील

सीएम विष्णु देवसाय अपने गृह ग्राम बगिया में वोटिंग करेंगे। वो जशपुर जिला स्थित गृह ग्राम बगिया में अपना मतदान करेंगे। इसके लिए वो सीएम हाउस से बगिया जाएंगे। सीएम गांव के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। सीएम सुबह 10:05 से शाम 04:10 बजे तक अपने निज निवास बगिया में रहेंगे और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम 04:15 बजे वापस राजधानी रायपुर आयेंगे।

06:41 AM, 07-May-2024

भीषण गर्मी वोटर्स के लिए ये रहेंगी ये सुविधाएं

इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों में वेटिंग हाल की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी। कूलर की भी व्यवस्था की गई है। केंद्रों में पंडाल लगाए जायेंगे। पेयजल, नींबू पानी और ओआरएस घोल की व्यवस्था रहेगी। तबीयत खराब होने की स्थिति में मेडिकल कीट के साथ मितानिन मौजूद रहेंगी। 

06:30 AM, 07-May-2024

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बार के चुनाव में 11 लाख 87 हजार 470 नए मतदाता बढ़े हैं। 

06:27 AM, 07-May-2024

CG Lok Sabha Phase 3 Election Live: छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग खत्म, 6 बजे तक 66.94 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश की जनता कुल 168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें