फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में मतदान खत्म, अब तक 68.15% वोटिंग, पढ़ें कहां कितने फीसदी पड़े वोट

Fri, 17 Nov 2023 08:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

खास बातें

CG Assembly Election 2023 Phase 2 Voting Live Updates: छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। सभी सीटों पर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के मतदान में दोपहर एक बजे तक छत्तीसगढ़ में 37.87% मतदान दर्ज किया गया। यहां पढ़ें चुनाव से संबंधित हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:10 PM, 17-Nov-2023

हर जगह एकतरफा माहौल: बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हर जगह से अच्छी खबरें आ रही हैं। लोग पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जो लोग घर पर हैं मैं उनसे वोट डालने की अपील करता हूं। हर जगह एकतरफा माहौल है। भरोसा कांग्रेस पर है।

02:56 PM, 17-Nov-2023

ईवीएम मशीन में आई तकनीकी खराबी

मुंगेली में भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले के गृहग्राम में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। दशरंगपुर गांव के 200 नंबर मतदान केंद्र का मामला है। निर्वाचन आयोग की टेक्निकल टीम ने दुरुस्त किया। कुछ देर के लिए वोटिंग कार्य प्रभावित हुआ। मशीन में सुधार के बाद अब वोटिंग चल रही है।

02:34 PM, 17-Nov-2023

CG Election: जनता कांगेस जोगी और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

मुंगेली के लोरमी के बूथ क्रमांक 92, 93 में 100 मीटर के दायरे में प्रचार करने को लेकर दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। जनता कांगेस जोगी के प्रत्याशी सागर सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं के सहयोग के लिए लगाए टेंट और डमी वोटिंग माशिन के मॉडल का विरोध किया। जिसमें विवाद की स्थिति पैदा हो गई। वहीं घटना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी अरुण साव भी पहुंच गए। विवाद को बढ़ते देख तत्काल एसडीएम और निर्वाचन अधिकारी पार्वती पटेल ने घटना स्थल पहुंचकर मामले को संभाला। 

विज्ञापन
02:34 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Election: बिलासपुर में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

बिल्हा में सर्वाधिक 35.67 प्रतिशत मतदान हुआ
बेलतरा में सबसे कम 23.21 प्रतिशत हुआ मतदान
बिलासपुर में 24.47% लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग
कोटा में 27.90% पड़ चुके हैं वोट
मस्तूरी में 31.20% मतदाताओं ने डाले वोट
तखतपुर क्षेत्र में 33.57% लोगों ने दिया वोट

02:31 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Chunav: वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया मतदान

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मौदहापारा के दुर्गा कॉलेज में किया मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा का समर्थन किया।

विज्ञापन
02:26 PM, 17-Nov-2023

भाजपा को मिल रहा महिलाओं का आशीर्वाद: रमन सिंह

पूर्व सीएम और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा कि इस वोटिंग में एक अहम बात जो देखने को मिल रही है वो ये कि महिलाओं की लंबी कतार है और निश्चित रूप से, महिलाओं की इस लंबी कतार ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 

02:25 PM, 17-Nov-2023

रायपुर की सात विधानसभा सीटों पर वोटिंग प्रतिशत

रायपुर की सात विधानसभा सीटों पर एक बजे तक 32.37 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदाता मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। 
आरंग में 37.30 % 
अभनपुर में 35.57%
धरसीवां में 36.92 %
रायपुर उत्तर में 32.20%
रायपुर दक्षिण में 31.13%
रायपुर पश्चिम में 30.31%
रायपुर ग्रामीण में 28.80%

02:20 PM, 17-Nov-2023

सूरजपुर जिले की तीन विधानसभा में दोपहर एक बजे तक का वोटिंग प्रतिशत 

भटगांव विधानसभा में 45.21%
प्रतापपुर विधानसभा में 43.70%
प्रेम नगर विधानसभा में 45.14%

02:18 PM, 17-Nov-2023

सक्ती जिले में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

सक्ती विधानसभा- 34.76% प्रतिशत 
जैजैपुर विधानसभा- 31.09 प्रतिशत
चंद्रपुर विधानसभा- 30.00 प्रतिशत

02:14 PM, 17-Nov-2023

CG Election: जांजगीर-चांपा में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत 

अकलतरा विधानसभा- 37.16 प्रतिशत 
जांजगीर-चांपा विधानसभा- 36.58प्रतिशत
पामगढ़ विधानसभा- 29.98 प्रतिशत

02:05 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Election: बेमेतरा जिले में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र - 38.81%
साजा विधानसभा क्षेत्र - 34.40%
नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र - 36.81%
ओवरऑल जिले का प्रतिशत - 36.67%

02:03 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Chunav: भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

भटगांव विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने मत का उपयोग किया।

02:02 PM, 17-Nov-2023

सरगुजा जिले की तीन विधानसभा में एक बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

अंबिकापुर विधानसभा में 40.23%
लुंड्रा विधानसभा में 44%
सीतापुर विधानसभा में 39.18%

02:01 PM, 17-Nov-2023

मुंगेली जिले में एक बजे तक मतदान का प्रतिशत

मुंगेली-   33.92%
लोरमी:-  39.25%
बिल्हा- (118 पोलिंग बूथ):- 35 %

01:51 PM, 17-Nov-2023

दुर्ग जिले की छह विधानसभा में एक बजे तक वोटिंग प्रतिशत

जिले का वेटिंग प्रतिशत -37.4%
अहिवारा -39.89%
भिलाई नगर -34.06%
दुर्ग शहर -32.09%
दुर्ग ग्रामीण -39.55%
पाटन -42.96%
वैशाली नगर -33.43%

01:47 PM, 17-Nov-2023

सागर सिंह बैस पर मारपीट का आरोप

लोरमी में आम लोगों के साथ जनता कांग्रेस के प्रत्याशी सागर सिंह बैस ने की मारपीट की खबर है। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण साव ने की अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।

01:40 PM, 17-Nov-2023

भूपेश बघेल ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने कुरीडीह गांव में मतदान केंद्र संख्या 57 पर अपना वोट डाला।


 

01:36 PM, 17-Nov-2023

एक बजे तक 38.22 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में एक बजे तक 38.22 फीसदी मतदान हो हुआ है। 

01:27 PM, 17-Nov-2023

यहां लड़ाई एकतरफा है, कोई प्रतिस्पर्धा नहीं: बघेल

अपना वोट डालने से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम और दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे पास 75 से ज्यादा सीटें हैं। यहां लड़ाई एकतरफा है, कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।

01:25 PM, 17-Nov-2023

अमित जोगी और रेणु जोगी ने किया मतदान

जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी व राष्ट्रीय अध्यक्ष कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी ने मतदान किया। उन्होंने कोटा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक नौ सारबहरा में पहुंचकर मतदान किया।

01:22 PM, 17-Nov-2023

भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने की पूजा

बिल्हा विधानसभा के विधायक और भाजपा प्रत्याशी धरम लाल कौशिक ने यातायात नगर परसदा स्थित मां शारदा मंदिर में माताजी की पूजा अर्चना की। इसके बाद शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन परसदा में अपना मतदान करने निकले।

01:05 PM, 17-Nov-2023

जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने आज परिवार के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। काबरा के साथ उनकी धर्मपत्नी रचना काबरा ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

01:04 PM, 17-Nov-2023

भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते ने किया मतदान

प्रतापपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते ने मतदान किया। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने देवेंद्र नगर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी वोटर्स से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

01:04 PM, 17-Nov-2023

मंत्री अमरजीत भगत ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में मंत्री अमरजीत भगत मतदान करने से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर में आशीर्वाद लेकर मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने सेल्फी जोन में सेल्फी ली। मंत्री अमरजीत भगत ने विक्ट्री का निशान भी दिखाया।
 

01:02 PM, 17-Nov-2023

CG Election: मतदान को लेकर युवाओं और बुजुर्गों में काफी उत्साह

रायपुर में 58 साल के बुजुर्ग रामनरेश मतदान करने पहुंचे। मतदान को लेकर युवाओं और बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्र में व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों ने युवाओं को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।

01:00 PM, 17-Nov-2023

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने वोट डाला

अंबिकापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने वोट डाला।

12:58 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Chunav: मतदान का बहिष्कार

कोरबा के कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 के रहमानिया मोहल्ले के वार्डवासियों ने मतदान का बहिष्कार किया। नाली और सफाई समस्या की वजह से वार्डवासियों ने मतदान के दिन अहम निर्णय लिया। लगभग 900 वोटर वार्ड में है। वार्डवासियों का कहना है कि नगर पालिका से कई बार शिकायत के बाद भी आज तक ध्यान नहीं दिया। वार्डवासियों में काफी नाराजगी है। मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है।

12:56 PM, 17-Nov-2023

फर्स्ट टाइम वोटर से लेकर बुजुर्ग तक में उत्साह

दूसरे चरण चुनाव के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह है। फर्स्ट टाइम वोटर से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी संख्या में वोट करने मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। 70 साल, 75 साल से अधिक के बुजुर्ग मतदाता भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।

12:55 PM, 17-Nov-2023

भाजपा प्रत्याशी ने परिवार के साथ डाला वोट

अंबिकापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने परिवार के साथ वोट डाला। सीतापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने भी मतदान किया। 

12:55 PM, 17-Nov-2023

350 कर्मचारी वोट डालने से वंचित

कोरबा में एसईसीएल में पदस्थ लगभग 350 कर्मचारी वोट डालने से वंचित रह गए। निर्वाचन आयोग द्वारा माइक्रो आब्जर्वर में 450 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। निर्वाचन आयोग ने 100 लोगों को ही ड्यूटी लगाई। 350 लोगों को वापस किया गया था। डाक मत पत्र के माध्यम से वोट डालना था। जानकारी के अभाव में सुबह वोट डालने पहुंचे मतदान केंद्र से 350 मतदाता वापस हो गए। 

12:52 PM, 17-Nov-2023

बिलासपुर आईजी रेंज ने डाला वोट

बिलासपुर आईजी रेंज अजय कुमार यादव और अंजू अजय यादव मतदान ने मतदान किया। उनके अलावा कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, निगम कमिश्नर कुणाल दूदावत, सीईओ अजय अग्रवाल और श्रीमती वंदना संतोष सिंह बिलासपुर में मतदान केंद्र में मतदान किया।

12:51 PM, 17-Nov-2023

वोटर सेल्फी जोन जाकर ली सेल्फी

बेमेतरा कलेक्टर  पी.एस एल्मा ने आज सुबह जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। बेमेतरा कलेक्टर ने लाइन में लगकर अपनी बारी पर मतदान किया। इसके बाद वोटर सेल्फी जोन जाकर सेल्फी ली।
 

12:46 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Election: रोड नहीं तो वोट नहीं

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मस्तूरी विधान क्षेत्र के मतदान क्रमांक 146 और मतदान क्रमांक 143 में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। दोनों बूथों में कुल मतदाताओं की संख्या 2160 है। जहां अभी तक लोगों ने एक भी मतदान नहीं किया है। मौके पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात  करने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने वोट डालने से इनकार कर दिया। ग्राम पंचायत मानिकपुर के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किर दिया। उन्होंने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया।
 

12:34 PM, 17-Nov-2023

माधवी श्रीखंडे ने स्कूल में मतदान किया

रायपुर उत्तर विधानसभा के आदर्श मतदान केंद्र में 71 साल की माधवी श्रीखंडे ने स्कूल में मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोग सोच समझकर प्रत्याशियों को वोटिंग करें।

12:33 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का दावा

राज्यसभा सांसद व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने दुर्ग के गुरु नानक स्कूल में मतदान किया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया।

12:23 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Chunav: जिले में कुल 753 मतदान केंद्र

धमतरी जिले के तीनों विधानसभा सीटों पर 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। धमतरी विधानसभा में 14.10 फीसदी, कुरूद विधानसभा में 15.20 प्रतिशत, सिहावा विधानसभा में 11.90 फीसदी मतदान हुआ है। जिले में कुल 753 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 

12:22 PM, 17-Nov-2023

बेमेतरा से भाजपा प्रत्याशी दीपेश साहू ने मतदान किया

बेमेतरा से भाजपा प्रत्याशी दीपेश साहू ने वोट डाला। गिरीश देवांगन ने रायपुर उत्तर विधानसभा के आदर्श विद्यालय में मतदान किया।

12:21 PM, 17-Nov-2023

CG Election: भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने अपनी पत्नी के साथ ग्राम बिरनपुर के मतदान केंद्र में वोट डाला।


 

12:19 PM, 17-Nov-2023

CG Election: 'वे विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच में पहुंचे थे'

रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वे विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच में पहुंचे थे और जनता उनके विकास कार्य को देखकर वोट करेगी।

12:18 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Election: बेमेतरा जिले में सुबह 11 बजे की स्थिति

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र -18.05
साजा विधानसभा क्षेत्र - 17.16
नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र - 28.23
ओवरऑल जिले का प्रतिशत - 21.31

12:16 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Chunav:11 बजे तक 19.65 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदाता मतदान करने के लिए सुबह से लंबी कतार में लगे हैं। वहीं फर्स्ट टाइम वोटर्स की चेहरों में उत्साह नजर आ रहे हैं। 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 19.65 फीसदी मतदान हो चुका है। फिलहाल अभी मतदान की प्रक्रिया जारी है। रायपुर जिले के साथ विधानसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 19.07 प्रतिशत मतदान हो चुका है।  
 

12:15 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Election: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मतदान प्रतिशत

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सुबह 11:00 बजे तक मरवाही विधानसभा में 26.13 और कोटा विधानसभा में 9.12 फीसदी वोटिंग हुई है।

12:13 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Chunav: जांजगीर-चांपा में 11 बजे तक 19.50 प्रतिशत मतदान

ओवरआल जिले में अब तक 19.50प्रतिशत हुआ मतदान
अकलतरा विधानसभा- 22.66 प्रतिशत 
जांजगीर-चांपा विधानसभा- 19.80प्रतिशत
पामगढ़ विधानसभा- 16.1 प्रतिशत

सक्ती जिला में 11 बजे तक 13.33 प्रतिशत हुआ मतदान
सक्ती विधानसभा- 15.65 प्रतिशत 
जैजैपुर विधानसभा- 17.30 प्रतिशत
चंद्रपुर विधानसभा- 7. प्रतिशत

12:11 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Chunav: जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका ऋषि महोबिया ने डाला वोट

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका ऋषि महोबिया ने कोटा के मतदान केंद्र क्रमांक 18 मिशन उच्चतर माध्यमिक शाला गौरेला में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का उत्सव है,  मैंने तो वोट डाल दिया, आप भी अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें, और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संगवारी मतदान केंद्र क्रमांक 25 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टीकरकला गौरेला और मतदान केंद्र क्रमांक 26 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टीकरकला गौरेला का निरीक्षण कर मतदाता सुवधिाओं और मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाताओं के साथ और मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचवाया।



 

12:09 PM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Election: घोषणा पत्र बेहद सुंदर, मंत्री ने किया जीत का दावा

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने डोंडी लोहारा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने आगामी तीन दिसंबर को जीत का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी को अपील करती आई हूं मतदान के लिए और मैं आज भी बोल रही हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी का घोषणा पत्र बहुत ही सुंदर है, सुशासन के लिए मतदान करें। मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। हमें उम्मीद है कि इस बार भी तीन दिसंबर को जब परिणाम आएंगे तो वह पूरे कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएंगे
 

12:06 PM, 17-Nov-2023

उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने डाला वोट

रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने परिवार के साथ आदर्श विद्यालय स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया।

12:04 PM, 17-Nov-2023

लोग सरकार के काम से खुश हैं: स्मिता बघेल 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी स्मिता बघेल ने कहा कि लोग काफी उत्साहित हैं और सरकार के काम से खुश हैं और इसीलिए मैं बहुत आश्वस्त हूं। आज छत्तीसगढ़ में किसान खुशहाल हैं, उन्हें धान का अच्छा दाम मिल रहा है। कांग्रेस सरकार ने भरोसा कमाया है। उन्होंने जो वादा किया है वो पूरा किया है।
 

12:03 PM, 17-Nov-2023

कांग्रेस की सरकार बन रही है: चैतन्य बघेल

रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बन रही है जैसे हमारे मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोल रहे हैं कि 75 पार होगा तो बिल्कुल 75 ही पार होगा।

11:45 AM, 17-Nov-2023

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने वोट डाला। छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। मैंने सहपरिवार मतदान किया है। मैं छत्तीसगढ़ की जनता से भी अनुरोध करता हूं कि सहपरिवरा मतदान केंद्र आकर वोट डालें। छत्तीसगढ़ की जनता के परिवर्तन का मन बनाया है और परिवर्तन के लिए छत्तीसगढ़ की जनता मतदान करने वाली है।
 

11:41 AM, 17-Nov-2023

दूसरे चरण के मतदान में सुबह 11 बजे तक छत्तीसगढ़ में 19.65% मतदान दर्ज किया गया।
 

11:27 AM, 17-Nov-2023

CG Election: 'ED ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है'

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि लोग उस पार्टी को वोट करेंगे जिससे उनको लगेगा कि वे उनकी भलाई के लिए काम करेगी। लोग ऑपरेशन लोटस के बारे में पूछ रहे हैं। ED का राजनीति के लिए ग़लत इस्तेमाल किया जा रहा है। ED ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। 
 

11:18 AM, 17-Nov-2023

CG Election: कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष छाबड़ा ने लाइन में लगकर मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।


 

11:11 AM, 17-Nov-2023

CG Election: बेमेतरा जिले में सुबह 9 बजे की स्तिथि में मतदान प्रतिशत

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र -8.25
साजा विधानसभा क्षेत्र - 7.84
नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र - 8.55
ओवरऑल जिले का प्रतिशत - 8.22
 

11:05 AM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Election: उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और अंबिकापुर से पार्टी उम्मीदवार टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर के महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की। टीएस सिंह देव ने कहा कि हमें अपनी जीत का पूरा भरोसा है। हर जगह सकारात्मक खबरें हैं।
 

11:01 AM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Election: मतदान करने की अपील

मुंगेली में कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने करही स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। सभी से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। वोटिंग मशीन खराब होने पर उन्होंने कहा कि यह सामान्य प्रकिया है। खराब वोटिंग मशीन को बदलकर मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

11:00 AM, 17-Nov-2023

सुबह नौ बजे तक 6.54% मतदान

रायपुर ज़िले में सुबह नौ बजे तक 6.54% मतदान हुआ।

10:59 AM, 17-Nov-2023

रायपुर में अपर मुख्य सचिव ने किया मतदान

रायपुर में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने देवेंद्र नगर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने वोटर्स से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

10:59 AM, 17-Nov-2023

भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले ने डाला वोट

मुंगेली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले ने अपने गांव दशरंगपुर में वोट डाला। उन्होंने आमजनता से अपने पक्ष में मत के लिए अपील की। वह चार बार के सांसद और छह बार के विधायक हैं, जिन्हें अजेय योद्धा भी कहा जाता है। वह 7वीं बार विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान में है।

10:56 AM, 17-Nov-2023

रायपुर में कलेक्टर ने पत्नी के साथ मतदान किया

रायपुर में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने पत्नी के साथ मतदान किया। कलेक्टर डॉ. भूरे के साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ रश्मि भूरे ने भी वोट डाला। कलेक्टर डॉ. भूरे ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

10:55 AM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Chunav: भाजपा प्रत्याशी ननकी राम कंवर ने डाला वोट

कोरबा के रामपुर विधानसभा से पूर्व गृह मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ननकी राम कंवर ने बंधुआ भाटा मतदान केंद्र संख्या 163 में मतदान किया। मतदान के बाद ननकी राम कंवर मतदाताओं के पास पहुंचे। वह अन्य प्रत्याशियों को हराकर जीत का दावा कर रहे हैं।
 

10:53 AM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Chunav: आधार कार्ड का नंबर लिखने के चक्कर में देरी

मुंगेली के महाराणा प्रताप वार्ड मतदान केंद्र संख्या 103 और 104 में मतदाताओं के आधार कार्ड का नंबर लिखने के चक्कर में देर की जा रही है। जबकि आधार कार्ड जरूरत पड़ने पर ही देखना है। नंबर नोट करने से मतदाताओं की गोपनीयता भंग हो सकती है।
 

10:52 AM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Chunav: भाजपा प्रत्याशी ने पत्नी के साथ किया मतदान

रायपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी राजेश ने चौबे कॉलोनी के प्राथमिक स्कूल में मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी ने भी वोट डाला।
 

10:51 AM, 17-Nov-2023

बिलासपुर में कलेक्टर और एसपी समेत कई ने किया मतदान

बिलासपुर में कलेक्टर अवनीश कुमार शरण, एसपी संतोष कुमार सिंह, निगम कमिशनर कुणाल दुदावत एवं सीईओ अजय अग्रवाल ने मतदान किया। एक साथ वोटिंग करके सेल्फी ली। साथ ही मतदाताओं से अपील भी की। शत-प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान।

10:48 AM, 17-Nov-2023

सुबह 9 बजे तक धमतरी में मतदान प्रतिशत

धमतरी जिले की तीनों विधानसभा में मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक धमतरी विधानसभा में 4.30%, कुरूद विधानसभा में 4.20%, सिहावा विधानसभा में 4.30 फीसदी मतदान हुआ है। जिले में कुल 753 मतदान केंन्द्र बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 645 एवं शहरी क्षेत्रों में 108 मतदान केन्द्र हैं। 

10:46 AM, 17-Nov-2023

CG Election: कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान

बालोद जिले के कलेक्टर कुलदीप शर्मा अपने परिवार संग एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बालोद के आमापारा बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि काफी अच्छा लग रहा है, मैं एक इस लोकतंत्र के पर्व में हिस्सेदारी निभा रहा हूं। मैं लोगों से भी अपील करता हूं कि नजदीकी मतदान केद्रों पर जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वो निर्भीक और निष्पक्ष मतदान का हिस्सा बनें।


 

10:45 AM, 17-Nov-2023

CG Election: सीएसईबी कॉलोनी में ईवीएम खराब

कोरबा में मतदान केंद्र संख्या 164 सीएसईबी कॉलोनी में ईवीएम खराब हो गई। इस वजह से वोटिंग रुक गई। ईवीएम के बदलने के बाद मतदान शुरू होगा। बूथ पर मतदाता लंबे लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। 
 

10:42 AM, 17-Nov-2023

महासमुंद में 6.08 फीसदी मतदान

महासमुंद जिले की चारों विधानसभा सीटों पर वोटिंग करने वाले लोगों का हुजूम उमड़ा। जिले के 1079 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है। लोग विकास के मुद्दे पर वोटिंग कर रहे हैं। जिले में 6.08 फीसदी मतदान हो गया है। महासमुंद विधानसभा में 5.4 फीसदी, बागबाहरा में 6.2 फीसदी, खल्लारी में 6.46 फीसदी और सरायपाली 6.26 प्रतिशत मतदान हुआ है।

10:40 AM, 17-Nov-2023

बिलासपुर जिले में मतदान की स्थिति

बिलासपुर सीट पर छह प्रतिशत, बेलतरा अबतक 4.87 प्रतिशत, कोटा अबतक  4 प्रतिशत, मस्तूरी अबतक 4 प्रतिशत, तखतपुर अबतक 4.50 प्रतिशत और बिल्हा सीट पर 3.50 प्रतिशत मतदान हो गया है।

10:39 AM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Election: भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया मतदान

महासमुंद में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा ने मतदान किया। उन्होंने डीएमएस स्कूल में पत्नी के साथ पहुंचकर वोट डाला। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रश्मि चंद्राकर ने बेमचा मतदान केंद्र में मतदान किया। 
 

10:38 AM, 17-Nov-2023

जांजगीर चांपा जिला में तीनों विधानसभा सीट पर सुबह 9:30 तक हुए मतदान प्रतिशत की स्थिति

अकलतरा            8.79 %
जांजगीर चांपा      4.30  %
पामगढ़                4.04 %
 

10:37 AM, 17-Nov-2023

भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने किया मतदान

कोरबा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने भी मतदान किया। लखन लाल देवांगन घर से पूजा पाठ कर मतदान केंद्र पहुंचे थे। उन्होंने अपने कोहड़िया मतदान केंद्र में डाला वोट। वोट डालने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में निकल गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही अपने पक्ष में मतदान की स्थिति जान रहे हैं।

10:31 AM, 17-Nov-2023

मुंगेली में ईवीएम हुई खराब

मुंगेली में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गई। मॉक पोल के दौरान ईवीएम को बदला गया। ईवीएम बदलने के बाद फिर ईवीएम खराब हो गई। मुंगेली के दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र क्रमांक 106 में ईवीएम खराब हुई। सुबह से लंबी कतार लगी है। मतदाता परेशान होकर वापस लौट रहे हैं।

10:27 AM, 17-Nov-2023

कांग्रेस प्रत्याशी ब्यास कश्यप ने किया मतदान

जांजगीर चांपा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ब्यास कश्यप ने नहरिया बाबा में मत्था टेकने के बाद शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला नैला के बूथ क्रमांक 79 और वार्ड 3 में पत्नी और बेटे के साथ मतदान किया। साथ ही लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में स्वच्छ मतदान करने अपील की है।

10:25 AM, 17-Nov-2023

भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने डाला वोट

जांजगीर चांपा जिले की तीनों विधानसभा में दूसरे चरण का मतदान जारी है। नैला के बूथ क्रमंका 79 शासकीय प्राथिमक स्कूल भवन कक्ष क्रमंक 02 में भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने वोट किया है। इस दौरान उन्होंने आम जनता से वोट डालने की अपील की है

10:24 AM, 17-Nov-2023

भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने किया मतदान

पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने मतदान किया। उन्होंने बिलासपुर के मिशन स्कूल स्थित केंद्र में मतदान किया।

10:14 AM, 17-Nov-2023

वोटिंग के बीच धमतरी में नक्सली हमला

छत्तीसगढ़ में वोटिंग के बीच धमतरी में नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने सीआरपीएफ की टीम पर आईईडी ब्लास्ट किया है। कल नक्सलियों ने मतदान के बहिष्कार का एलान किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाइक पर जा रहे जवानों को टारगेट किया। हमले में दोनों जवान बाल-बाल बच गए।

09:58 AM, 17-Nov-2023

भाजपा नेता ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा नेता धर्मलाल कौशिक ने बिलासपुर में मतदान केंद्र क्रमांक 211 पर अपना वोट डाला।
 

09:57 AM, 17-Nov-2023

पीएम मोदी ने की मतदाताओं से अपील

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। आपका हर वोट लोकतंत्र के लिए बहुमूल्य है।
 

09:52 AM, 17-Nov-2023

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने परिवार के साथ किया मतदान

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल परिवार के साथ मतदान करने से पहले कोरबा के पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर मंदिर में माथा टेका। इसके बाद कमला नेहरू महाविद्यालय में अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र क्रमांक 201 में मतदान किया। साथ में उनकी पत्नी रेणु अग्रवाल और उनके दोनों पुत्र रहे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और पार्टी पर तमाम आरोप लगाए।

09:51 AM, 17-Nov-2023

छत्तीसगढ़ में 5.71 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक छत्तीसगढ़ में 5.71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
 

09:39 AM, 17-Nov-2023

सीएम बघेल ने मतदाताओं से की वोट डालने की अपील

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आपका एक-एक वोट छत्तीसगढ़ की जीत सुनिश्चित करेगा। आप सबसे आग्रह है, घरों से निकलिए मतदान कीजिए। छत्तीसगढ़ जीत रहा है।
 

09:28 AM, 17-Nov-2023

मतदाताओं की भीड़

रायपुर के गिरिजा शंकर हायर सेकंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र 249 पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। सुबह से ही लोग मतदान करने के लिए लाइन में लगे हैं।

09:24 AM, 17-Nov-2023

ईवीएम में गड़बड़ होने से मतदान प्रभावित

बिलासपुर के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 226 में ईवीएम में गड़बड़ हो गई। इससे मतदान प्रक्रिया अवरुद्ध हो गई। मतदाताओं में भी गुस्सा है। 

09:21 AM, 17-Nov-2023

15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। मुंगेली विधानसभा के 15 प्रत्याशियों के भाग्य का मतदाता फैसला करेंगे। 279 मतदान केंद्र पर दो लाख 53 हजार 668 मतदाता वोट करेंगे। एक दिव्यांग और एक युवा प्रबंधित मतदान केंद्र रहेगा। वहीं, जिले के हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट लोरमी से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव चुनाव मैदान में है तो कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू  पर कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया है। 

09:12 AM, 17-Nov-2023

मतदान को लेकर काफी उत्साह

बिलासपुर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक मतदान करने सभी पहुंच रहे हैं।

09:07 AM, 17-Nov-2023

गृहमंत्री ने परिवार के साथ किया मतदान

दुर्ग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्राम पाऊवारा की बूथ संख्या 213 में मतदान किया। गृहमंत्री ने परिवार के साथ मतदान किया। ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण से प्रत्याशी हैं।

08:53 AM, 17-Nov-2023

संभागायुक्त डॉ अलंग ने किया मतदान, नागरिकों से की वोट डालने की अपील

संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने पुरैना के मतदान केंद्र पर पत्नी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डॉ. अलंग के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमिता अलंग ने भी वोट डाला। अलंग दंपती  ने पुरैना के प्राथमिक शाला में बने मतदान केंद्र पर पहुंचकर लाइन में लगे और अपनी बारी का इंतजार किया। उन्होंने पीठासीन अधिकारी से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। संभागायुक्त ने मतदान कर्मियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ अलंग ने शाला परिसर में बने दूसरे मतदान केंद्रों का भी अवलोकन किया। मतदाताओं से अनिवार्य रूप से वोट डालने की अपील की।


08:46 AM, 17-Nov-2023

मतदान के बाद सेल्फी ले रहे हैं मतदाता

बिलासपुर जिले में भी सुबह से मतदान जारी है। सुबह से लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं, और अपने मत का सही प्रयोग करने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। वोटिंग करने के बाद मतदाता सेल्फी लेने से भी नहीं चूक रहे हैं। वोट के महापर्व पर आहुति देकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, यह नजारा बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र का है जहां आदर्श दिव्यांग मतदान केंद्र 269,261,268,267,271 को बनाया गया है। जिसमें तकरीबन बढ़-चढ़कर भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

08:38 AM, 17-Nov-2023

विधायक सिन्हा ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ में आज से दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं काफी खुश हूं कि मैं इस लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बन पा रही हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें वह सरकार चुननी चाहिए जो जनता की सेवा करे। साथ ही उन्होंने कहा कि आज 17 नवंबर मतदान का दिन है और आगामी तीन दिसंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में फिर से हमारी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
 

08:31 AM, 17-Nov-2023

बेमेतरा के मतदान केंद्र में वोटिंग शुरू

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा, बेमेतरा और नवागढ़ में दूसरे चरण का मतदान जारी है। तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 867 मतदान केन्द्र हैं। इसमें बेमेतरा जिले में 744 मतदान केन्द्र है। जिले में तीन सहायक मतदान केन्द्र भी बनाए गए हैं। जिले में  62 नगरीय और 682 ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केन्द्र हैं। बेमेतरा जिले के 744 मतदान केन्द्रों की बात करें तो 6 लाख 59 हजाार 653 मतदाता है। इनमें जिले में 3 लाख 31 हजार 690 पुरुष और 3 लाख 27 हजार 959 महिला मतदाता है। जिले की तीनों विधानसभा में 46 प्रत्याशी मैदान में है।

08:06 AM, 17-Nov-2023

70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू

छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। गरियाबंद जिले की बिंद्रानवागढ़ सीट पर सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। यहां तीन बजे तक मतदान होगा। सभी सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव होंगे। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से निर्धारित किया गया, लेकिन मतदान के एक घंटे पहले ही मतदाता लाइनों में लग गए। मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर कतार देखी जा रही है। वहीं बुजुर्ग मतदाता भी सुबह से ही मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। 

07:40 AM, 17-Nov-2023

मॉक पोल के दौरान वीवीपैड में तकनीकी समस्या

पेण्ड्रा कोटा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 30 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में मॉक पोल के दौरान वीवीपैड में तकनीकी समस्या आ गई। रिजर्व वीवीपैड मतदान केंद्र लाया गया है। पेंड्रा में मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले मॉक पोलिंग कराया गया। जिसमें कोटा विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 30 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के क्रमांक 2 पेंड्रा में वीवीपैड में तकनीकी समस्या देखने को मिली। इसकी तुरंत सूचना अधिकारियों की दी, कुछ ही देर बाद रिजर्व वीवी पैड लगाकर मॉकपोल की प्रक्रिया शुरू की गई।
 

07:36 AM, 17-Nov-2023

24 सीटों के लिए 285 प्रत्याशी मैदान

बिलासपुर संभाग में कुल 24 सीटों के लिए 285 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में कुल 15 लाख 73 हजार 9 सौ 5 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

07:02 AM, 17-Nov-2023

नौ मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू

नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक होगा। 

06:44 AM, 17-Nov-2023

थर्डजेंडर प्रत्याशी की किस्मत भी दांव पर

दूसरे चरण में राज्य के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 81 लाख 41 हजार 624 है, महिला मतदाता की संख्या 81 लाख 72 हजार 171 है और 684 तृतीय लिंग मतदाता भी शामिल हैं। इसमें 1 थर्डजेंडर समेत 958 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे, जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और 1 तृतीय लिंग प्रत्याशी हैं। 

06:22 AM, 17-Nov-2023

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में सुबह 7 बजे से मतदान

69 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। केवल नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगा। 

05:57 AM, 17-Nov-2023

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में मतदान खत्म, अब तक 68.15% वोटिंग, पढ़ें कहां कितने फीसदी पड़े वोट

छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर आज  17 नवंबर को दूसरे चरण के तहत चुनाव कराए जाएंगे। गरियाबंद जिले की बिंद्रानवागढ़ सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव होंगे। इस बार दूसरे चरण के चुनाव में डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे। दूसरे चरण चुनाव में 1 थर्डजेंडर समेत 958 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे। जनता उनके भाग्य का फैसला कल करेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें