जनसभा से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अगर दोबारा सत्ता में आ गई तो प्रदेश को गर्त में पहुंचा देगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा एक ही नेता है कमल, सबको एक-एक बूध पर जाकर सबका दिल जीतना है।
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भााजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट की बैठक में पहला फैसला गरीबों को पक्का मकान देने का होगा। कांग्रेस गरीबों से नफरत करती है, ओबीसी को गाली देती है। रामनाथ जी को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया।
जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि मोदी का मतलब गारंटी है। मोदी जो कहता है वो करके ही मानता है। विपक्ष को इस बात का डर है कि महिलाएं अब मोदी को वोट करेंगी। इस डर की वजह से उन्होंने इस बिल का समर्थन किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी योजना है आयुष्मान योजना। इस योजना से गरीबों, आदिवासियों को बहुत फायदा हुआ है। पीएम ने कहा कि गरीबों का दर्द एक गरीब का बेटा समझता है। अब इलाज के लिए किसी को कर्ज लेने की जरूरत नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं तो सौ के सौ पैसे गरीब के खाते में जाते हैं कोई कटौती नहीं होती है। पहले ऐसा नहीं होता था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक पीएम ने कहा था कि वो केन्द्र से एक रुपया भेजते हैं तो पहुंचते- पहुंचते घिस जाता है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। प्रदेश सरकार ने घोटाले पर घोटाला किया है। पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने हमारी तारीफ की तो कांग्रेस में खलबली मच गई।
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय है। टीएस सिंहदेव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं को राज्य सरकार लागू नहीं करती जिससे प्रदेश की जनता को समस्या का सामना करना पड़ता है।
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे। मोदी ने कहा कि आपका सपना मेरा संकल्प है। जनता के सपनों को पूरा करने की मेरी गारंटी है।
पीएम मोदी ने प्रदेश की बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है।
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की भाषा में नारा लगवाया की अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे। (अउ नहीं साहिबो बदल के रहिबो)
बिलासपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी। जय जोहार से किया संबोधन की शुरुआत।
बिलासपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी। जय जोहार से किया संबोधन की शुरुआत।
मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, चुनावी जनसभा को करेंगे संबधित।
पीएम मोदी बिलासपुर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ के खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर , मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे।
पीएम मोदी रायपुर पहुंच चुके हैं। रायपुर से पीएम मोदी बिलासपुर के लिए रवाना होंगे जहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा नेता सरोज पांडेय ने प्रदेश की बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए सरोज पांडेय ने कहा कि घोटालों और अपराध का गढ़ बना दिया है प्रदेश को इसलिए परिवर्तन जरूरी है।
पुलिस ने पार्किंग और रूट डायर्वजन का प्लान जारी किया गया है। व्यवस्था/रूट डायवर्सन को पदाधिकारियों/ आयोजक कार्यकर्ताओ में सर्कुलेट कर के लिए दिया गया है। क्षमता के हिसाब से और आने वाली रूट के हिसाब पार्किंग के पार्टी की ओर से पास जारी किया जाएगा।
• कोई भी फेंकी जा सकने वाली वस्तु, जैसे - सिक्के, पत्थर, पेन आदि।
• कोई भी धारदार वस्तु, जैसे - चाकू, छुरी, ब्लेड आदि।
• पानी की बोतलें या पाउच।
• किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, जैसे - लाइटर, माचिस, पटाखे आदि।
• लाठी, डंडा, छाता तथा अन्य किसी भी प्रकार के औजार एवं हथियार।
• बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ।
• मोबाईल फोन को छोड़कर अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
एंटी ड्रोन गन की भी तैनाती।
एडीजी हिमांशु गुप्ता सम्पूर्ण प्रोग्राम प्रभारी
डेढ़ हजार से जवान सुरक्षा में रहेंगे तैनात। इनमें पुलिस बल, एसपीजी, सीएएफ बल, एनएसजी, होमगार्ड के बल लगेंगे।
मीडिया के कैमरे भी बैगेज स्कैनर से चेक होगा। दूरदर्शन के आठ कैमरे से कार्यक्रम को कवर करेंगे।
वीआईपी को भी दो घंटे पूर्व कार्यक्रम शुरू जगह लेने की एडवाइजरी जारी।
ग्राउंड में कुल 85 डीएफएमडी गेट्स से गुजरकर प्रवेश होगा।
बिलासपुर पुलिस ने तीन घेरे की सुरक्षा व्यवस्था बनाई है।
पीएम की सुरक्षा मे एक ADG, दो IG, चार DIG सहित समेत कई एसपी लेवल के अधिकारी तैनात रहेंगे।
पुलिस मुख्यालय ने बड़ी संख्या में अधिकारियों और जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
प्रधानमंत्री दोपहर 1:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे
सेना के हेलीकॉप्टर से दोपहर 2:20 बजे बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे
दोपहर 2:30 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे
दोपहर 3:45 बजे तक मंच पर मौजूद रहेंगे
दोपहर 3:50 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे
शाम 4:50 बजे विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में दोपहर 1.30 बजे प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत पीएम मोदी की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत और विदाई के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को नियुक्त किया है।
चुनावी साल में रायपुर संभाग के बाद बिलासपुर संभाग में पीएम मोदी की यह दूसरी चुनावी सभा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के हिसाब से यह बेहद अहम मानी जा रही है। यहां पर पीएम मोदी कुछ बड़े एलान भी कर सकते हैं। संभाग के मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी की सभा में करीब एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। पीएम नरेंद्र मोदी 15 दिन के अंदर दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम मोदी आज बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। उनका मनोबल बढ़ाएंगे।
पीएम मोदी का ये तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। तीन दिन बाद तीन अक्तूबर को जगदपुर में फिर पीएम मोदी चुनावी बिगुल फूंकेंगे। भाजपा ने बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम का नाम परिवर्तन महासंकल्प रैली रखा है। भाजपा इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में लगी है।