छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।
विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। कवर्धा विधायक विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद नगर में फटाखे फूट रहे है। दिवाली जैसा माहौल बन गया है। विजय शर्मा ने हाल में हुए चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर को 40 हजार वोटों से हराया था।
विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंद ने उन्हें शपथ दिलाई।
राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मंच पर पहुंचे।
डिप्टी सीएम के लिए अरुण साव सबसे आगे चल रहा है। वर्तमान में वे अभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। साल भर पहले ही इनको यह जिम्मेदारी दी गई थी। विधानसभा चुनाव में अरुण साव ने लोरमी सीट से जीत दर्ज की है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे।
असम के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुट गई है।
समारोह में शामिल होने वाले नेता विधायक मंच में पहुंच रहे हैं। बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक भी मंच में पहुंच रहे है। रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, अजय चंद्राकर और राजेश मूणत मंच पर नजर आ रहे हैं।
प्रदेश के आम जनता, भाजपा कार्यकर्ता और नेता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच रहे हैं। सभी में काफी उत्साह है। लोग आदिवासी नेता और मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस शपथ समारोह में पहुंच रहे हैं। समारोह स्थल में मोदी के फैंस उनकी मुखौटा पहने हुए नजर आए।
थोड़ी देर में रायपुर पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी
शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में राजधानी रायपुर पहुंचने वाले हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत बीजेपी के दिग्गज नेता रायपुर पहुंच गए हैं। फिलहाल नेताओं का इस समारोह में पहुँचने का सिलसिला जारी है।
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइंस कालेज मैदान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह को खास बनाने के लिए सांस्कृतिक और परंपरागत नृत्य दल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मा दल अपनी प्रस्तुति से समा बांध रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच रहे हैं।
राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। वहीं एक शख्स हनुमान जी की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बन गए।
छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण स्थल के बाहर पीएम नरेंद्र मोदी और मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्टैच्यू लगा हुआ है।
देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रायपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी राज्य में अपने सभी वादे पूरे करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता ने जो भाजपा को आशीर्वाद दिया बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार को आशीर्वाद दीजिए, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए।
उधर, छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले नारायणपुर के आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को नक्सलियों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया है। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान बलिदान और एक जवान घायल हो गया। माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की नक्सलियों ने भी चेतावनी दी थी। इससे पहले आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। बलिदान जवान कमेलश साहू जांजगीर चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि हमने जो घोषणा पत्र जारी किया, उसमें मोदी की गारंटी जुड़ जाने से जनता ने शत-प्रतिशत मतदान में हिस्सा लिया और एक अच्छा परिणाम आया। मैं मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देता हूं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर के लिए रवाना हुए।
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं। इस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के कारण यहां हैं। यह दोनों हैं भाग्य और अच्छा काम जो उसने किया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम को दो बजे की जगह अब चार बजे होगा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। यह बात चर्च में थी, लेकिन स्पष्ट नहीं था। आज भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ट्वीट पर अरुण साव के नाम को डिप्टी सीएम का दर्जा दे दिया। उनको डिप्टी सीएम कहकर संबोधित किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रायपुर में आज शपथ लेने से पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुलाकात की और विषयों पर चर्चा की।
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का भाजपा स्वागत समिति के सदस्यों की ओर से स्वामी विवेकानंद विमानतल में किया गया। इसके साथ ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा का भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, राजनांदगांव सांसद और बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय और भाजपा स्वागत समिति के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में आत्मीय स्वागत किया गया। दोनों मुख्यमंत्री आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहते हैं कि आज, मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लूंगा। मैंने यहां जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने घर और फिर रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विष्णुदेव साय को रविवार को विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद से उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं, सोमवार को विष्णुदेव साय भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए रायपुर में स्थित राम मंदिर पहुंचे। विष्णुदेव साय ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। साय ने भगवान राम से छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि के लिए कामना की। इस इस दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रायपुर पंडरी स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे और संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद साय नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ ही दो डिप्टी सीएम समेत मंत्रिमंडल भी शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल को लेकर मंथन चल रहा है। इसका इंतजार प्रदेश की जनता को भी है, हालांकि मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर मंथन जारी है। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के आने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसमें एडीजी स्तर के एक आधिकारी और आईजी स्तर के चार अधिकारियों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है।
राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। इसके लिए तैयारी जोरों पर है।
छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर दो बजे आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।