5 मिशन: नई दिशा, नई धार, नई रफ्तार
• मुख्यमंत्री AI मिशन
• मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन
• मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
• मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
• मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन
घर मकान के लिए बजट
आवासहीन ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने हेतु ₹4,000 करोड़ का बजट
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1,700 कराेड़ का प्रावधान।
कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
राज्य के शासकीय कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा की सुविधा।
जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ का प्रावधान।
युवाओं के लिए कुल 1,097 करोड़ का प्रावधान।
तेंदुपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना के लिए 60 करोड़ का प्रावधान।
गन्ना किसानों को बोनस के लिए 60 करोड़ का बजट प्रावधान।
छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान।
महिलाओं के नाम पर भूमि, भवन, अचल संपत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट।
6500 करोड़ के प्रावधान से हर जरूरतमंद तक खाद्य सुरक्षा पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष 100 करोड़ का बजट प्रावधान।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अब एक लाख 72 हजार करोड़ बजट पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद पांच हजार करोड़ का बजट अब 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ पहुंच गया है।
मुनाफे की कृषि, खुशहाल किसान और छत्तीसगढ़ की नई पहचान।
कृषक उन्नति योजना में 10,000 करोड़ का बजट प्रावधान।
किसानों के लिए विद्युत पंपों पर बिजली बिल सब्सिडी 5,500 करोड़ का बजट प्रावधान।
महिला एवं बाल विकास विभाग को विभिन्न योजनाओं के लिए 10,857 करोड़ का प्रावधान।
बस्तर एवं सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ का प्रावधान।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ का प्रावधान।
किसानों और मजदूरों को मिलेगी आर्थिक शक्ति, छत्तीसगढ़ की होगी प्रगति
किसानों और भूमिहीन कृषि मजदूरों के कल्याण के लिए 600 करोड़ का बजट प्रावधान।
बैगा एवं पुजारी को प्रोत्साहन राशि के लिए 3 करोड़ का प्रावधान।
आईटीआई और पाॅलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।
CG, ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता) उड़ान, शिखर, मंजिल 33 करोड़ का प्रावधान।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान।
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
साय सरकार का तीसरा बजट 'ज्ञान' और 'गति' के बाद 'संकल्प' के थीम पर आधारित है। जिसका अर्थ समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक है।
पोषण, खेल, परिवहन, आजीविका और रोजगार के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।
दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 68 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के लिए 9,450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांकेर में मेडकी बैराज का निर्माण किया जाएगा।
विधानसभा में बजट पेश करते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 कराेड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
औद्योगिक विकास का बजट
औद्योगिक प्रयोजन के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
नगरीय विकास का बजट
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
बुनियादी अधोसंरचना, नागरिक सेवाओं, स्वच्छता में होगा सुधार
दूरस्थ क्षेत्र भी जुड़ेंगे हवाई सेवाओं से
जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा
अधोसंरचना विकास का बजट
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए 400 करोड़ का प्रावधान
90 नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों हेतु 100 करोड़ का प्रावधान
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के संकल्प से विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य सिद्ध होगा। चौधरी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम है। दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला एमसीएच और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान किया गया है।
राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित
250 करोड़ रूपए का प्रावधान
निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार के बजट में मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर में इंद्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज के निर्माण के लिए 2,024 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
छत्तीसगढ़ संकल्प बजट की मुख्य बातें
2026-27 के लिए 172000 करोड़ का छतीसगढ़ का अनुमानित बजट
औद्योगिक विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान
1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन
बस्तर नेट परियोजना हेतु ₹5 करोड़ स्वीकृत
बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये का प्रावधान
बस्तर और सरगुजा में पशुपालन गतिविधियों के लिए ₹15 करोड़ का प्रावधान
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए 100 करोड़
मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान
नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ का प्रावधान
बस्तर एवं सरगुजा में अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान
मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 कराेड़ का प्रावधान
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। औद्योगिक विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ में आत्मनिर्भरता व समृद्धि का नया दौर शुरू होगा।
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण और वित्त सचिव मुकेश बंसल उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पत्नी ने उन्हें छत्तीसगढ़ माटी का तिलक लगाकर बजट पेश करने के लिए स्वागत किया। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए घर से निकले। इसके पूर्व मंदिर में पूजा अर्चना की गई। बजट प्रस्तुत करने से पूर्व रायपुर निवास स्थित मंदिर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी और उनकी पत्नी ने पूजा अर्चना की।
छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधान सभा का अष्टम बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। कुल 15 बैठकें होंगी। 25, 26 और 27 फरवरी 2026 को सत्र चलने के बाद 28 फरवरी से 8 मार्च तक कोई बैठक नहीं होगी। वहीं बजट पेश से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंदिर में पूजा अर्चना की।
28 फरवरी को शनिवार
1 मार्च को रविवार
2 मार्च सोमवार को बैठक नहीं रहेगी
3 मार्च को होलिका दहन
4 मार्च को होली
5 और 6 मार्च को भी बैठक नहीं होगी।
7 मार्च को शनिवार
8 मार्च को रविवार
9 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू होगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है।वित्त मंत्री चौधरी आज बजट पेश करेंगे। सत्र के शुरुआत में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक दीनदयाल पोर्ते के निधन का उल्लेख किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंकराम वर्मा अपने-अपने भारसाधक विभागों के सवालों का जवाब देंगे।
इस बार का ब्रीफ केस खास हो सकता है। बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री रहते हुए साल 2022 में गोबर से बने ब्रीफकेस से बजट प्रस्तुत किया था। इस ब्रीफकेस को गोबर पाउडर, चूना पाउडर, मैदा लकड़ी और ग्वार गम से बनाया गया था। रायपुर स्थित गोकुल धाम गौठान में गोबर से ब्रीफकेस तैयार किया गया था।
दूसरा बजट गति थीम पर आधारित रहा। अब साय सरकार के तीसरे बजट की थीम क्या होगी? इसे लेकर लोगों में उत्सुकता है। बजट के ब्रीफकेस में इस बार क्या नया खास रहेगा। इस पर भी लोगों की निगाहें हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज छत्तीसगढ़ का 25वां बजट पेश करेंगे। चौधरी अपने कार्यकाल में अब तक दो बजट पेश कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने ज्ञान थीम के साथ बजट पेश किया था।
उन्होंने जिस संकल्पना को लेकर छत्तीसगढ़ बनाया, उसे पूरा होते देखकर बहुत खुशी होती है। छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां की सरल, सहज और मेहनतकश जनता की बदौलत मेरी सरकार इन संभावनाओं को साकार करने की दिशा में कड़ी मेहनत कर रही है। इससे पूर्व राज्यपाल के विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ की 6वीं विधानसभा के अष्टम सत्र में अभिभाषण पढ़ते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना और हमारी विधानसभा की रजत जयंती की बहुत-बहुत बधाई। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों से हमारी विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण हुआ। आप सभी को लोकतंत्र के मंदिर इस नये भवन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश की षष्ठम् विधानसभा के वर्ष 2026 में आयोजित इस प्रथम सत्र में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन है। अब हमारे प्रदेश ने विकसित राज्य की ओर अपना नया सफर शुरू किया है। सामूहिक प्रयत्न और संकल्प से निश्चित रूप से हम वर्ष 2047 तक विकसित राज्य का लक्ष्य प्राप्त करेंगे। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने हमारे राज्य का निर्माण किया।
छत्तीसगढ़ का बजट 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे पेश किया जाएगा। नए विधानसभा भवन नया रायपुर अटल नगर परिसर में पहली बार वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। उन्होंने सोमवार को बताया कि है हर बार की तरह इस बार का बजट बेहद आकर्षक और नई थीम पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण हुआ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं।